आज का राशिफल मेष: आज का दिन चंद्रमा का गोचर मन को कर सकता है बेचैन। दिन की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ और टेंशन के साथ हो सकती है, लेकिन घबराइए नहीं दोपहर बाद आपकी एनर्जी वापस फ्लो में आएगी। काम के प्रेशर को स्मार्टली हैंडल करेंगे और सीनियर्स भी आपकी स्ट्रैटेजी से इम्प्रेस हो सकते हैं। करियर - काम को लेकर टाइम अभी ज्यादा फ्रूटफुल साबित न हो पाए लेकिन फिर भी मेहनत के साथ लगे रहने ई जरूरत है। एग्जाम या कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई न्यूज़ मिल सकती है। बिजनेस की बात करें तो कोई मीटिंग या नया एग्रीमेंट बन सकता है। नेटवर्किंग स्ट्रांग रखें क्योंकि आज का दिन नए अवसर लाने वाला है। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहें खर्चें बढ़ सकते हैं फैमिली या बच्चों के ऊपर खर्च अधिक बढ़ सकता है जरूरी चीज़ों को ही प्राथमिकता दें। लव लाइफ - अपने साथी के साथ ओपन कम्युनिकेशन रखें, लेकिन बोलने से पहले सोचें। आज कुछ ऐसा ना कहें जो अनजाने में उन्हें हर्ट कर दे। ईगो को साइड करें, प्यार में विनम्रता रखें। हेल्थ - थकान और हल्का सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है ज्यादा तला-भुना न खाएं। सादा भोजन और नींद पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : आज के दिन स्टेबिलिटी के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट बना रहने वाला है। आपके लिए ग्रोथ का रास्ता खुला दिखा देगा। कुछ मामलों में टाइम धीमा लेकिन स्थिर रहेगा। आप घर के कामों को कैसे किया जाए इस पर व्यस्त रहेंगे। इस समय ट्रैवलिंग भी है इसका ध्यान रखें सामान की सुरक्षा बनाए रखें। करियर - काम में आपकी प्रैक्टिकल सोच और समर्पण दूसरे देख पाएंगे। साथ में काम करने वालों के सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पुराने काम को आज ही निपटाने की जल्दबाजी न करें। पैसों से जुड़ा कोई डील या ऑफर सोच-समझकर ही एक्सेप्ट करें। फाइनेंस - इनकम बनी रहेगी किसी से लाभ मिल सकता है, अनावश्यक खर्च से बचें घर के लिए कुछ खरीद सकते हैं जिससे खुशी मिलेगी लेकिन बजट मेंटेन करें। लव रिलेशन - पार्टनर के साथ रिलेशन और गहरा हो सकता है। कोई प्लानिंग हो सकती है साथ में टाइम बिताने की कोई हल्की मुस्कान लाइफ में रंग भर सकती है। हेल्थ - ओवरईटिंग से बचें और पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। थोड़ी हल्की एक्सरसाइज और वॉक आज आपके लिए बूस्टर का काम करेगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज के दिन कम्युनिकेशन आपकी सुपर पावर जैसी दिखाई दे सकती है लेकिन जरूरत होगी इसका सही जगह इस्तेमाल करने की और लाभ पाने की। दिन नए आइडिया से भरा हुआ रहेगा। दिमाग़ बहुत एक्टिव रहेगा और आप एक साथ कई कामों की प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन याद रखें फोकस अगर बंटा तो सब अधूरा रह सकता है। करियर - ऑफिस में किसी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू हो सकता है। आज आपकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करेगी लेकिन आपको अपने शब्दों को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए ओवर प्रॉमिस न करें। फाइनेंस - खर्च करने का मन बनेगा टेक्नोलॉजी या लाइफस्टाइल से जुड़ी चीज़ों पर आप पैसे लगाने के बारे में सोच सकते हैं। लव लाइफ - आज रोमांटिक वाइब्स आपके आसपास रहेगी अगर रिलेशन में हैं तो आज साथी के साथ थोड़ा वक्त बिताएं एक छोटी मुलाकात या प्यारी बातचीत रिश्ते में मिठास भर देगी। हेल्थ - मानसिक थकावट हो सकती है इसलिए दिन में थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का समय इमोशन्स को कंट्रोल में रखने के लिए संकेत देने वाला है इस समय घर के कामों में तरक्की की ओर ले जाएगा। सुबह का समय थोड़ा भावुक कर सकता है। पुराने रिश्तों की यादें या कोई पारिवारिक मुद्दा मन को उलझा सकता है। करियर - बॉस या किसी सीनियर से बातचीत करते समय शब्दों को सोच-समझकर कहें। कोई नया कार्यभार मिल सकता है, जो आपकी छवि को सुधार सकता है। बिजनेस करने वालों को किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा जुड़ने का अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - धन को लेकर चिंता न करें लेकिन फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं। घर से जुड़ा कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी है। लव रिलेशन - पार्टनर से कोई इमोशनल बातचीत हो सकती है जिससे आप दोनों के बीच गहराई बढ़ेगी। अगर कुछ खटास रही है तो आज सुलझ सकती है। हेल्थ - इमोशनल स्ट्रेस से दूर रहें पानी खूब पिएं और फिजिकल एक्टिविटी में खुद को थोड़ा व्यस्त रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आप जहां जाएंगे रोशनी वहीं फैलेगी बस इगो को थोड़ा साइड में रखें जिससे समस्या न हो पाए। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें लीड लेने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए यह दिन स्किल डेवलपमेंट का है। करियर - ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा किसी मीटिंग या प्रोजेक्ट में आपको अहम भूमिका दी जा सकती है। अगर आप व्यापार में हैं तो आज किसी नई डील या पार्टनरशिप पर विचार हो सकता है। इस समय ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं। फाइनेंस - धन को लेकर आज अच्छे योग बन रहे हैं कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है या निवेश से लाभ के संकेत हैं। लव लाइफ - आज रोमांस के सितारे चमक रहे हैं साथी के साथ कोई खास प्लान जैसे आउटिंग, ट्रैवलिंग पर बात हो सकती है। हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहेगी लेकिन ब्लड प्रेशर जैसी छोटी दिक्कतों से सावधान रहें मेडिटेशन से दिन को और बेहतर बना सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए बुधवार के दिन कुछ मामले परफेक्ट बनाने की कोशिश में खुद को थकाएं नहीं आज थोड़ा आराम भी जरूरी है। थोड़ा व्यवस्थित लेकिन अंदर से इमोशनल हो सकता है। आप अपने आसपास की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे जिसके चलते खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पाएंगे। करियर - काम में बारीकी से निरीक्षण करने की आपकी आदत आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। लेकिन दूसरों की कमियों पर टिप्पणी करने से बचें। सहकर्मियों के साथ सौम्य व्यवहार रखें। फाइनेंस - आज पैसे की प्लानिंग बहुत जरूरी है कोई पुराना बिल या कर्ज़ अचानक सामने आ सकता है। बचत को प्राथमिकता दें और शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से फिलहाल बचें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है लेकिन ज्यादा सोचने के बजाय बातें करें। छोटी-छोटी बातों पर टेंशन न लें किसी पुराने जान-पहचान वाले से दिलचस्प बात हो सकती है। हेल्थ - आज के दिन डाइट में सादगी रखें और दिनभर पानी पीते रहें। स्क्रीन टाइम कम करें और एक वॉक के लिए ज़रूर जाएं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज के दिन ग्रहों की चाल से होंगे अच्छे खासे प्रभावित। दिन रहेगा नॉर्मल लेकिन स्मार्ट वर्क करते हुए आप खुद के कामों को भी समय पर निपटा सकते हैं। रोजमर्रा की चीज़ों का खास ख्याल रखें इस समय चाबी, फोन या वॉलेट जैसे सामान इधर उधर होने से टाइम की बर्बादी पक्की है। करियर - ऑफिस या फील्ड में काम कर रहे हो तो अपनी परफेक्शन वाली छवि बनाए रखो। दूसरों पर भरोसा ठीक है लेकिन फिर भी काम खुद चेक करना न भूलो। बिज़नेस थोड़ा स्लो चलेगा लेकिन चिंता की बात नहीं आपको शाम होते होते कुछ मुनाफा भी होगा। फाइनेंस -खर्चे हावी रहेंगे लेकिन फिर भी किसी करीबी से कुछ सरप्राइज़ इनकम मिल सकती है। लॉटरी-सट्टा जैसी चीज़ों में किस्मत ट्राय कर सकते हो पर लिमिट में रहें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में मिठास बनी रहेगी पुराने झगड़े खुद ही सॉल्व हो सकते हैं। कोई पुराना दोस्त दिल का दरवाज़ा खटखटा सकता है! हेल्थ - फिजिकली फिट रहोगे लेकिन मेंटल स्ट्रेस को हल्के में न लो ऐसे कामों में खुद को बिज़ी रखो जो तुम्हारी सेहत को भी सपोर्ट कर पाएं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा स्ट्रॉन्ग लेकिन थोड़ा मिक्स्ड फ्लेवर वाला। किसी पुराने काम को पूरा करने का मूड बनेगा। चीजों को गहराई से सोचोगे, जिससे डिसीजन भी होंगे एकदम सॉलिड। करियर - काम पर आज के दिन प्रेजेंस और प्लानिंग दोनों ही स्ट्रॉन्ग रहने वाले हैं। लीडर हो तो टीम को अच्छे से हैंडल कर पाओगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले डिटेल्स चेक करना न भूलो। बिजनेस वालों को कोई पुराना क्लाइंट फायदा दिला सकता है। फाइनेंस - इनकम सही है लेकिन खर्चों की लंबी लिस्ट बन सकती है अनावश्यक चीज़ों में पैसा न उड़ाओ। कोई पुराना उधार वापिस मिल सकता है जो राहत देगा। लव लाइफ - आज इमोशन्स का लेवल हाई रहेगा जो बातें पहले क्लियर नहीं थीं, अब दिल खोलकर बात करने का सही टाइम है। हेल्थ - एनर्जी तो जबरदस्त होगी लेकिन नींद और डाइट में डिसबैलेंस न होने दें। कोई पुरानी हेल्थ इशू दोबारा परेशान कर सकती है अलर्ट रहें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु वालों के लिए आज का दिन रहेगा जोश और सोच से भरा हुआ लेकिन घर पर कुछ लोगों के साथ बहस कर सकती है परेशान। इसलिए खुद को इन बातों से परे रखते हुए सही दिशा में काम करो तो कोई भी टास्क अधूरा नहीं रहेगा। छोटी-मोटी बातें इग्नोर करना ही सही रहेगा वरना मूड ऑफ की कोई गारंटी नहीं। करियर - ऑफिस हो या अपना काम आप खुद के साथ साथ दूसरों के लिए भी काफी हेल्पफुल रह सकते हैं। कोई नया का या टास्क हाथ में आ सकता है जो तुम्हें स्पॉटलाइट में ला सकता है। कारोबार के लिए भी दिन है पॉजिटिव रहेगा। फाइनेंस - सेविंग हो या घरेलू खर्च इन सभी को लेकर थोड़ी सावधानी ज़रूरी है। कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले दो बार सोचो शॉर्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ा रोमांच कम ही रहे लेकिन इस समय आप का पार्टनर कई चीजों के कारन आप पर ज्यादा ही निर्भर दिखाई दे सकता है। हेल्थ - कुछ कामों में ओवरएक्टिव न बनो क्योंकि इससे आप ही मुश्किल में रहोगे। स्पोर्ट्स, योगा, वॉक जो भी करो कंट्रोल में रहना ही उचित होगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा डिसिप्लिन में काम करते हुए रिस्पांसिबिलिटी को निभाने वाला। इस दौरान घर में जो भी काम हाथ में लोगे उसे पूरा किए बिना चैन नहीं लोगे। दिन थोड़ा बिज़ी जरूर रहेगा, लेकिन काम के साथ-साथ लाइफ भी बैलेंस करनी होगी। करियर - वर्कप्लेस पर आज तुम कुछ ज्यादा चीजों को शायद पूरा न कर पाओ लेकिन फिर भी तुम्हारा फोकस और पेशेंस कुछ लोगों को इंप्रेस कर सकता है। व्यापार करने वालों को किसी पुराने क्लाइंट से बड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात करें तो आज का दिन रहेगा प्रैक्टिकल सोच वाला जिसके कारण सेविंग्स पर फोकस बढ़ेगा। लव लाइफ- प्यार के मामले में आप थोड़े रिज़र्व दिखाई दे सकते हैं पर दिल थोड़ा खुलेगा कोई ऐसा इंसान मिल सकता है जो सीधा दिल पर छा जाए। हेल्थ - स्टैमिना बढ़िया रहेगा लेकिन कंधों और जोड़ों की थोड़ी परेशानी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ वालों के लिए आज का दिन रहेगा थोड़ा अलग मिलाजुला सा दिखाई देता है। आप घर की साज सज्जा को लेकर बदलाव के मूड में रहने वाले हैं। इस समय भाई बहनों के साथ मस्ती और खुशी के मूड में रहें जिससे दिक्कत न हो न उन्हें ओर न आपको। करियर - फिस में लोग तुम्हारी क्रिएटिव बातों को अपने काम से भी जोड़ना चाहेंगे लेकिन नज़रिया गेम चेंजर न बन पाए। बिज़नेस में कोई नई टेक्नोलॉजी या तरीका ट्राई करने का मन बनेगा जिससे आगे चलकर यही ट्रेंड सेट भी हो सकता है। फाइनेंस - कोई ऑनलाइन पेमेंट को लेकर अटकाव या परेशानी हो सकती है इसलिए थोड़ा संभलकर काम करने की जरूरत होगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में नार्मल रह सकते हैं बातों के अलावा झगड़ा भी कुछ परेशानी दे सकता है। आज ऐसा कनेक्शन मिल सकता है, जो अचानक दिल के करीब आ जाए। हेल्थ - मेंटली कुछ ज्यादा एक्टिव फील कर सकते हैं जिसके कारण तनाव या परेशानी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा काम के बोझ से भरा हुआ इस समय खुद के लिए समय निकालना मुश्किल ही होगा। घर में बच्चों की भीड़ आपको कुछ समय के लिए तनाव भी दे सकती है। बड़ों के साथ लंबी बातचीत होने का समय होगा। करियर - क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हो तो आज का दिन भागदौड़ को अधिक देने वाला है। इस समय अपने दोस्तों की मदद न मिल पाए जिसके चलते आप काम को करने में भी थकान का अनुभव कर सकते हैं। कारोबार में प्लानिंग बन सकती है जो आने वाले समय में लागू हो। फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन थोड़ा फ्लकचुएट करेगा चिंता मत करो, कोई छोटी सी आमदनी का जरिया एक्टिव हो सकता है। लव लाइफ - दिल की दुनिया आज थोड़ी साधारण रहने वाली है। दोस्तों के चक्कर में प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम कम ही मिल पाएगा। हेल्थ - आज के दिन दिल, दिमाग और बॉडी इन तीनों को बैलेंस में लाना ज़रूरी है इसलिए खुद को नेचर के करीब रखो इससे मूड भी सेट रहेगा और बॉडी भी फ्रेश। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल