आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए रविवार के दिन की शुरुआत कुछ अच्छी तो कुछ मेहनत वाली भी रहेगी। घरेलू या व्यक्तिगत मामलों को लेकर आपके मन में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आप खुद को संभालने में सफल होंगे।करियर - नौकरी में आज कुछ समय के लिए ब्रेक राहत तो देगा पर पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर भी आप के पास होगा। बॉस के साथ बातचीत हेल्दी रहेगी काम में जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को नई साझेदारी या क्लाइंट जोड़ने के लिए धैर्य रखने की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। किसी को धन देने की आवश्यकता महसूस हो सकती है, जिससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय बड़े खर्च को कुछ दिनों के लिए टाल देना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है तो आप भी इसे दूर करने की कोशिश भी करेंगे। दांपत्य जीवन में पार्टनर को टाइम साथ समय और सम्मान देने की आवश्यकता होगी।हेल्थ - शारीरिक थकावट और गर्दन या पीठ से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। योग या स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे आपको राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार में मस्ती वाला होगा, फैमली में किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। सामाजिक संपर्कों के लिहाज से आज के दिन बाहर घूमने का प्लान मिलाजुला रहेगा। दोस्त से मुलाकात हो सकती है और कुछ न कुछ शेयरिंग बनी रहने वाली है।करियर - ऑफिस में आपके सुझावों को लेकर बातें होंगी इनमें से कुछ के लिए आप का नाम भी लिया जा सकता है। कंपटीशन के कारण देर हो पर आप को क्रेडिट तो मिल ही सकता है। इस समय कम्युनिकेशन स्किल्स भी काम आने वाली है। कारोबार में आज के दिन कुछ माल बाहरी संपर्क से मिल सकता है।फाइनेंस - घर के खर्च बने रहेंगे और घर परिवार में किसी पूजा या मांगलिक कार्य के कारण पैसों की मांग बढ़ सकती है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में ताजगी और रोमांच की इच्छा काम करने वाली है। कोई रोमांटिक यात्रा या डेट की योजना बन सकती है जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।हेल्थ - बदलते मौसम के कारण गले से संबंधित समस्या हो सकती है, जैसे खराश या सर्दी-जुकाम। इस समय अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज रविवार के दिन अपने मन में कुछ ज्यादा ही उथल-पुथल को देख सकते हैं। इमोशन के साथ साथ इच्छाओं का मिलाजुला खेल रहेगा। घर में कुछ साफ सफाई को लेकर भाई बहन के साथ बहस भी रहेगी। माता-पिता की ओर से आपको प्रेम भी मिलेगा तो टेंशन न लें।करियर - आज ऑफिस में आपको खुद पर यकीन रखने की जरूरत है क्योंकि इस समय कई बातें शायद उस अनुरुप न हो पाएं जैसी सोची हुई थी आपने। प्रोजेक्ट अभी आप के पास न हो पर उस पर काम आपको शुरु करना पड़ सकता है।फाइनेंस - धन के मामले में सतर्क रहना जरूरी है कोई अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसमें घर या बाहर के खर्चे आप को करने पड़ सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में आपको थोड़ा वक्त खुद के लिए चाहिए होगा। अपने पार्टनर से किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है सही तरीके से बात करते हैं, तो स्थिति शांत हो जाएगी।हेल्थ - आज का दिन निर्भर करेगा आप पर क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट से बचना मुश्किल होगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: रविवार के दिन कर्क राशि वालों बाहरी चीजों के आकर्षण में ज्यादा उलजे रहने वाले हैं। वैसे तो काम आप उत्साह से करेंगे लेकिन घर में कुछ बातें आप के काम को रोकने वाली हैं। पिता की ओर से कुछ डांट सुनने को मिल सकती है। शाम के समय घर पर किसी का आगमन भी होने का संकेत मिल सकता है।करियर - कामकाज में सुस्ती रहने से मुश्किलें आप को ही देखनी होम्गी। इस समय मल्टीनेशनल वर्क में आप के पास काफी चीजें स्पोर्ट में रहने वाली हैं। कुछ आइडिया को नया रूप देने की कोशिश कर सकते हैं जिसका पॉजिटिव रुख भी आपको मिलेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है कुछ नई बचत योजनाओं पर विचार करेंगे।लव लाइफ - आज आपके रिश्तों में ताजगी न भी आए लेकिन कुछ नए दोस्त आपके जीवन में शामिल हो सकते हैं सोशल मीडिया में दोस्ती बनि रहने वाली है।हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है थोड़ा समय निकालें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिले जुले असर वाला होगा दोस्तों की ओर से बाहर निकलने का दबाव होगा तो घरवालों की ओर से घर के कामों को पूरा करने की मांग होगी। अब इस समय व्यस्तता रहेगी, पर अच्छी बात है कि आप इन दोनों के लिए बीच का रास्ता तो निकाल ही लेंगे।करियर - रविवार का दिन है फिर भी कामकाज में फुरस्त कम ही रहे तो अगर आप संतुलित दृष्टिकोण अपनाएंगे तो कुछ मामले सहजता से सुलझ सकते हैं। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे, बस सुनिश्चित करें कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।फाइनेंस - बच्चों की मांग हो या किसी अपने के लिए कुछ गिफ्ट के रूप में लेने की इच्छा धन खर्च को करवाने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता और समझ बढ़े न बढ़े पर इस समय आप के भीतर कई चीजें बदलने वालि हैं। आज आपके द्वारा की गई छोटी-छोटी बातें आपके पार्टनर के दिल को छू सकती हैं।हेल्थ - आज के दिन फिटनेस पर जोर देने वाले हैं एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट का कमाल रखेगा खुश।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज संडे के दिन खुद को थोड़ा अलग अलग रास्तों पर पाएंगे। आपके दिमाग में ढेर सारी बातें चल रही होंगी। खासकर आपकी सामाजिक और व्यावसायिक दुनिया में आज आप कुछ बदलाव देख सकते हैं। आज कुछ खास मौके मिल सकते हैं, जिनमें आप अपनी सोच से सभी को प्रभावित करेंगे।करियर - काम में आज आपको वह गहराई मिलेगी जो आप ढूंढ रहे थे। सीनियर या साथ में काम कर रहे लोगों की ओर से फीडबैक मिलेगा। कोई मुश्किल काम सरल हो जाएगा बस थोड़ा ध्यान और कड़ी मेहनत की जरूरत है।फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। कोई बड़ा खर्चा आपको अचानक से चौंका सकता है।लव लाइफ - आज का दिन रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, फैमिली के मामलों को लेकर खुलकर अपनी बात रखें, इससे कुछ बचाव संभव है।हेल्थ - शारीरिक रुप से नार्मल होंगे और अपने कामकाज को लेकर किसी और की कम ही मदद लेना चाहें। कुछ टहलना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज अपने जादुई अंदाज से दोस्तों को आकर्षित करने वाले हैं और घूमने फिरने का प्लान पूरा कर सकते हैं। घर पर भाई बंधुओं के साथ ज्यादा बातें होने वाली हैं और संवेदनशीलता आज भी तेज होगी। कुछ पुराने घरेलू काम जल्द से करेंगे जिससे आसपास के लोग आपके इस नए बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं।करियर - करियर में आज आपको कुछ असामान्य तरीके से सफलता मिल सकती है। कोई नई योजना या विचार आपके लिए अभी फायदे का सौदा न हो इसलिए काम में थोड़ी रचनात्मकता और जोखिम लेने की क्षमता आपको परिणाम दिलाएगी।फाइनेंस - पैसों के मामलों में थोड़ी समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। किसी नए सौदे में इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - आपके रिश्तों में एक नई ताजगी आएगी आप किसी रिश्ते में हैं, तो इस समय उनकी फैमिली से मिलने की बातें होने वाली हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। शरीर को आराम देना जरूरी होगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: रविवार का दिन वृश्चिक राशि वालों को जोशीला बना सकता है लेकिन इस समय काम में सोच विचार रखें क्योंकि गलतियां होने की स्थिति बन रही है। अष्टम चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में उथल-पुथल का दौर भी बना रहने वाला है।करियर - आज काम में आपकी गति और उत्साह तो होगा पर कुछ मामलों में आपको थोड़ी सोच-समझ कर कदम उठाने की जरूरत होगी, ताकि कोई गलती न हो। आप जो भी निर्णय लेंगे, उसका असर लंबे समय तक रहेगा, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।फाइनेंस - पैसे के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए कोई धन की मांग हो सकती है जिसके चलते दूसरों की ओर देखना मन को दुखाने वाला होगा।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आपको पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। छोटी सी बात को लेकर विचारों का टकराव हो सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान रखना पड़ेगा तनाव से बचने के लिए थोड़ी शांति की तलाश में भी लगे रहने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज के दिन घर पर अपनी बातों को लेकर ज्यादा ही आगे होंगे। दूसरों को सुनने के बदले खुद की सुनाने में आगे होंगे। छोटे भाई बहन लड़ाई करने में भी आगे होंगे इस रुख के चलते। घर का काम हो या बाहर का कोई काम ध्यान से करो जल्दबाजी से नहीं करो।करियर - काम को लेकर धीमी गति से सही दिशा में बढ़ना आज जरूरी है क्योंकि आप अपने फैसलों में जिद भी लाने वाले हैं। इस समय कुछ दोस्तों के साथ काम से टाइम निकाल कर बाहर जाने का मौका निकाल लेंगे। इस समय कारोबार में आप को मुनाफा होगा लेकिन ध्यान से पार्टनरशिप को करें।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित रहेगा अगर पहले से बचत पर ध्यान दिया है तो आपको कुछ राहत मिलेगी वरना शेयर मार्किट में आप को नुकसान ही रहेगा।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में कुछ बातें साथी की ओर से पूरी न हो पाएं तो विवाद न करें बल्कि स्थिति जैसी है उसके अनुसार रिएक्ट करना ही अनुकूल होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इस समय दिनचर्या में कुछ चेंज करने के मूड में रहेंगे कोई सोशल सर्कल में फिटनेस प्रोग्राम में शामिल होना चाहेंगे।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन समस्या या किसी काम के चलते अपने लिए कम ही हो पाए। इस समय आपको कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। आज आपके मन में बहुत सी बातें चल रही होंगी, लेकिन अगर आप अपनी सोच को कंट्रोल कर लेते हैं तो ही शांति को पाएंगे।करियर - काम को लेकर आज कुछ मुश्किलें उभरने वाली हैं इस समय आपके विरोधियों कि ओर से तनाव और दबाव की नीति ज्यादा ही रहने वाली है। कारोबार में सरकार की ओर से कोई नोटिस या मार्केट में चल रहा कंपटिशन मंदी भी दे सकता है।फाइनेंस - जेब खर्च को लेकर आज सतर्क रहना होगा कुछ धन राशि खोने या कहीं भुगतान करने पर लग सकती है।लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों में थोड़ी सी असमंजस की स्थिति हो सकती है। फैमिली टेंशन आपको दिल की बातें कहने से भी रोकने वाली है।हेल्थ - थकान और आलस्य की स्थिति हो सकती है, इसलिए थोड़ा समय आराम करने के लिए निकालें। फिटनेस और अच्छी डाइट पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर के कामों को अलग ही तरह से करने वाला होगा। दिन की शुरुआत थोड़ी उलझनों के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद आपकी सोच में जबरदस्त क्लैरिटी आएगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन बना रहने वाला है।करियर - प्रोफेशनल फ्रंट पर आज आपकी यूनीक थिंकिंग और इनोवेशन को लेकर बातें होंगी। क्रिएटिव फील्ड में हैं तो दिन थका देने वाला होगा कारोबार में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें और दूसरों की राय को खुले दिल से स्वीकारें।फाइनेंस - अगर किसी फाइनेंशियल डील में उलझे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह ज़रूर लें दिन खत्म होते-होते आर्थिक स्थिति स्थिर होगी।लव लाइफ - दिल की बातें दिल तक पहुंचानी हैं तो शब्दों में नम्रता जरूरी है। पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बात शांत होने का समय तो है पर चीजें आपके दम पर ही होंगी।हेल्थ - सेहत को लेकर कोई बड़ा टेंशन नहीं है पर बच्चों की हेल्थ को लेकर ध्यान देना होगा जिसके कारण चिंता हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के लिए आज का दिन काम की अधिकता वाला है संडे के दिन भी आप को रिलैक्स कम ही मिल पाए। घर पर किसी का आना चहल पहल तो देगा साथ ही नई बातों की चिंता भी दे सकता है। इस समय एजुकेशन को लेकर छात्र काफी परेशान होने वाले हैं इसलिए इस ओर पेरेंट्स को ध्यान देने की आवश्यकता होगी।करियर - प्रोफेशनल लाइफ में आज आपकी इमोशनल इंटेलिजेंस काम आएगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से तालमेल सुधरेगा, जिससे माहौल पॉजिटिव बनेगा। अगर आप राइटिंग से जुड़े हैं, तो आज कोई शानदार आउटपुट दे सकते हैं।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ी एहतियात ज़रूरी है इमोशनल होकर खर्च करने से बचें। किसी पुराने उधार की वसूली हो सकती है जिससे राहत मिलेगी।लव लाइफ - लव लाइफ में आज कुछ खास पल आपका इंतजार कर रहे हैं। पुराने प्यार की यादें ताज़ा हो सकती हैं या किसी खास से मुलाकात दिल को छू सकती है।हेल्थ - शांति सबसे बड़ा इलाज है और आज आपको इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है। मेडिटेशन या कुछ क्रिएटिव काम करने से मन शांत रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल