आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा अनुकूल।आज आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। कुछ पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। घर में थोड़ा मूड चेंज वाला माहौल रहेगा कोई बात मन को टच कर सकती है, लेकिन दिन का एंड पॉजिटिव होगा। करियर - कामकाज को लेकर आप रहेंगे आगे कुछ ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस पर नजरें रहेंगी। जो लोग प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस वालों को थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। फाइनेंस - इनकम तो होगी, लेकिन खर्चे भी साथ-साथ चलते रहेंगे। निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। लव लाइफ - दिल की बात कहने का मन होगा लेकिन सामने वाला रिस्पॉन्स नहीं दे रहा, तो थोड़ा वेट करें। रिलेशनशिप में ट्रस्ट और टाइम दोनों चाहिए। हेल्थ - एनर्जी अच्छी बनी रहेगी लेकिन देर रात तक जागना भारी पड़ सकता है | विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन फोकस बढ़ाने वाला होता है। आज ज्यादा फैमिली ओरिएंटेड रह सकते हैं। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी देखरेख पर ध्यान दें। कोई छोटी ट्रिप या गेट-टुगेदर हो सकता है। करियर - काम को लेकर आप इस समय अपने वर्कप्लेस में सहकर्मियों पर बहुत अधिक निर्भरता से बचें। जिम्मेदारियों को लेकर आप को आगे रहना चाहिए कुछ नया सीखने को मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें। फाइनेंस - आज कोई पुराना उधार मिल सकता है इसके अलावा अगर हो सके लॉटरी या सट्टा जैसी चीजों से दूर रहने की कोशिश करें। लव लाइफ - रिलेशनशिप में मिठास बनी रहेगी, अपने पार्टनर के साथ कुछ शुभ कामों में भी शामिल होंगे। । हेल्थ - आलस बना रहेगा, लेकिन पानी और रूटीन में बदलाव आपको जल्दी बैलेंस पर लाएंगे। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए घर के कामों में व्यस्तता होगी। आज आपका मूड काफी फ्रेश रहेगा। लोग आपकी बातों से इंप्रेस होंगे। कोई रुकी हुई चीज आज पूरे विश्वास के साथ फाइनल हो सकती है। करियर - कारोबार के मामले में आज का दिन आपको मुनाफा दिलाने वाला है। काम में कोई चैलेंज आ सकता है लेकिन आप उसे चतुराई से हैंडल कर लेंगे। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। फाइनेंस - पैसे के मामले में भाग्य साथ देगा और किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में हल्की अनबन संभव है लेकिन अगर आप सही टाइम पर बात कर लें तो हालात बेहतर होंगे। रोमांटिक मूमेंट्स का मौका भी मिलेगा। हेल्थ - एनर्जी ठीक है लेकिन सिर दर्द या आंखों में जलन हो सकती है ठंडे पानी से आंखों को धोएं ध्यान रखें, फोन या अन्य तरह का स्क्रीन टाइम कंट्रोल करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए वैशाख पूर्णिमा के दिन का समय कई मायनों में स्पेशल रह सकता है। आज आपकी सोच थोड़ी इमोशनल हो सकती है। कोई पुरानी याद या इंसान दिमाग में घूमेगा। फैमिली से जुड़ी कोई खबर आपका मूड चेंज कर सकती है। करियर - ऑफिस में किसी की कही बात दिल को लग सकती है, लेकिन प्रोफेशनल रहना बेहतर रहेगा। जरूरी मीटिंग्स में एक्टिव रहने की जरूरत है। इस समय कारोबार में आपको तेजी मिल सकती है। फाइनेंस - खर्चा बढ़ेगा, खासकर घर या बच्चों से जुड़ी चीजों पर। इसके अलावा कुछ धन धार्मिक कार्यों में भी लग सकता है। लव लाइफ - लव पार्टनर से इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा, पुराने झगड़ों को भूलकर आगे बढ़ें। सिंगल लोगों को दिल की धड़कनें थोड़ी तेज लगेंगी। हेल्थ - नींद की कमी या थकावट महसूस हो सकती है, मेडिटेशन ट्राय करें अच्छा फील करेंगे और नई चीजों का अनुभव कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए वैशाख पूर्णिमा का दिन होगा मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल। बच्चों का शोर-शराबा हो सकता है, लेकिन आप बिंदास मूड में रहेंगे। दूसरों को इंस्पायर करने का मौका मिलेगा। करियर - काम को लेकर आप बेहतर तरीके से आगे रह पाएंगे। आपकी लीडरशिप क्वालिटी सबको पसंद आएगी। टीम को मैनेज करने का टास्क मिल सकता है। जो लोग इंटरव्यू या प्रमोशन की तैयारी में हैं, उनके लिए गुड न्यूज है। फाइनेंस - खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी, वरना बजट बिगड़ सकता है। कहीं से अचानक पैसा आने की संभावना है। लव लाइफ - प्यार में नया जोश आएगा, लव पार्टनर के साथ मूवी डेट या आउटिंग हो सकती है। लाइफ में भी कोई खास एंट्री का चांस है। हेल्थ - फिटनेस पर ध्यान देने वाले हैं और साथी इस समय जंक फूड को मना करना ही जरूरी होगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन वैशाख पूर्णिमा का समय कुछ शुभता देगा, लेकिन मन में काफी उधेड़बुन भी रह सकती है। आप डिटेल में सोचेंगे और हर बात पर थोड़ा ओवरथिंक भी कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से बात होगी जो मूड अच्छा कर देगी। करियर - इस समय वर्कप्लेस पर आपसी बातचीत से काम आसान हो सकता है, जो लोग इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन पॉजिटिव है। बिजनेस में बाहर का संपर्क कुछ नए सौदे दिला सकता है। फाइनेंस - खर्च पर कंट्रोल बना रहेगा, लेकिन कोई छोटा नुकसान या अनचाही खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन सामने वाला भी आपकी केयर करता है बात करके क्लियर करें। हेल्थ - माइग्रेन या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। डाइट को लेकर लापरवाही से बचने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में भी लग सकता है। परिवार के साथ काम की स्थिति को बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। खुद के लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन आप मैनेज कर ही लेंगे। करियर - काम को लेकर आप को अच्छी स्थिति मिलेगी, इस समय ऑफिस में आपकी सूझबूझ काम आएगी। सीनियर्स आपकी तारीफ कर सकते हैं। फ्रीलांसर्स को नया काम मिलने के चांस हैं। फाइनेंस - फाइनेंशली दिन ठीक रहेगा और आप कुछ सेविंग्स का उपयोग दान पुण्य से जुड़े कामों में भी कर सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर से कोई प्यारा सा तोहफा या खास बातचीत होगी, दोस्तों के साथ आप अपने प्रेम की बातें शेयर करने में आगे रहेंगे। हेल्थ - काम की स्थिति के चलते थकावट हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर हेल्थ अनुकूल रहेगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा इमोशनल रहेगा, छोटी-छोटी बातें भी दिल को छू सकती हैं और मूड जल्दी स्विच हो सकता है। फैमिली में किसी सदस्य की सेहत या पुराने मामले को लेकर बातचीत हो सकती है। करियर - ऑफिस में माहौल थोड़ा टफ रह सकता है लेकिन आपके आइडियाज क्रिएटिव होंगे जो स्थिति को अनुकूल या बैलेंस में रख सकते हैं। सीनियर्स से मतभेद ना बढ़ाएं, शांत रहना ही बेहतर रहेगा। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं, तो आज डील्स को पोस्टपोन करना अच्छा रहेगा। फाइनेंस - पैसे को लेकर थोड़ा टेंशन बना रह सकता है। घर या पर्सनल जरूरतों में आज पैसों खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ी दूरी या कम्युनिकेशन गैप आ सकता है। पार्टनर कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकता है। हेल्थ - तनाव और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। गुस्से को कंट्रोल में रखें, और नींद पूरी लें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : आज आप थोड़े एक्साइटेड रहेंगे लेकिन साथ ही बेचैन भी रह सकते हैं। मन करेगा कि कुछ नया करें, कहीं बाहर जाएं या लोगों से मिलें। दिन पॉजिटिव है लेकिन ओवरथिंक से बचें। पुराने प्लान फिर से शुरू करने का टाइम है। करियर - जॉब में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत को नोटिस किया जाएगा, इस समय कुछ सहकर्मियों के साथ टीम का संचालन हो सकता है। काम को लेकर प्रमोशन की बात हो सकती है। बिजनेस वालों को पुराने क्लाइंट से बड़ी डील मिलने का मौका है। फाइनेंस - कहीं से रुका हुआ पैसा आ सकता है या इनकम का नया सोर्स मिलेगा। लॉन्ग टर्म में सेविंग का विचार भी कर सकते हैं लव लाइफ - लव लाइफ एकदम फिल्मी हो सकती है जो रिलेशन में हैं उन्हें साथी से प्यार भरा सपोर्ट मिलेगा। कोई सरप्राइज या साथ में क्वालिटी टाइम का मौका मिलेगा। हेल्थ - एनर्जी बेहतर रहेगी, बस शुगर या स्पाइसी फूड से थोड़ी दूरी रखें। घूमना-फिरना, हल्की वॉक हेल्थ को अच्छा बनाएगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : आज आप थोड़ा अकेला फील कर सकते हैं, मन ही मन कुछ चीजें सोचते रहेंगे लेकिन ज़ाहिर नहीं करेंगे। फैमिली का कोई सदस्य आपका मूड थोड़ा डाउन कर सकता है, लेकिन दोपहर के बाद दिन बेहतर होगा। करियर - ऑफिस में काम का लोड तो रहेगा, लेकिन आप उसे बड़ी समझदारी से हैंडल कर लेंगे। जो लोग नया जॉब ढूंढ रहे हैं उन्हें आज कुछ संभावनाएं मिल सकती हैं। काम की प्लानिंग सही रहेगी तो बॉस भी खुश होंगे। फाइनेंस - कुछ अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं जैसे गैजेट, गाड़ी या बच्चों से जुड़ी जरूरतें। क्रेडिट कार्ड का यूज लिमिट में करें। लव लाइफ - रिश्तों को लेकर खुलकर बात करें, क्योंकि सामने वाला आपकी परवाह करता है। हेल्थ - थकावट और लो एनर्जी आज अपना असर डाल सकती है। थोड़ी देर सुकून से बैठें फोन को दूर रखें और खुद से जुड़ें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन थोड़ा क्रिएटिव मोड में बीतेगा। मन करेगा कुछ नया प्लान कर सकते हैं इस समय घर के कामों के लिए दौड़ धूप लगी रह सकती है। ट्रिप हो, घर की सजावट या कोई ऑनलाइन कोर्स आप किसी न किसी में व्यस्त रह सकते हैं। लोगों से बातचीत करते हुए खुद के लिए भी कुछ सोचें। करियर - वर्कप्लेस पर नए आइडियाज शेयर करें, आपकी बातों को लोग पसंद करेंगे। जो लोग सोशल मीडिया या डिजिटल काम करते हैं उन्हें फायदा होगा। टीमवर्क में थोड़ा चैलेंज हो सकता है, लेकिन आप सिचुएशन को बैलेंस कर लेंगे। फाइनेंस - इनकम स्टेबल है, लेकिन अचानक कोई महंगा खर्च सामने आ सकता है। शॉपिंग करते वक्त दिल से ज्यादा दिमाग लगाएं, बिल समय से निपटा दें। लव लाइफ - लव पार्टनर के साथ आज थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन ये मिठास में बदल जाएगी, रिलेशन में नई ऊर्जा आएगी। हेल्थ - डिटॉक्स ड्रिंक, कम स्क्रीन टाइम को लेकर ध्यान दें जिससे आप हेल्थ को कमजोर होने से बचा सकें। सिरदर्द हो तो तुरंत रेस्ट लें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज कुछ सेंसिटिव रहेंगे और किसी की बात दिल को लग सकती है। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। पुराने दिन याद आ सकते हैं, लेकिन खुद को उन यादों में खोने न दें। करियर - काम को लेकर आपकी मेहनत नजर आएगी। जो लोग क्रिएटिविटी के साथ काम करते हैं, उन्हें खास पहचान मिलेगी। बिजनेस के मामले में आज के दिन काम में फोकस रखें और डिस्ट्रैक्शन से बचें। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन अच्छा है क्योंकि इस समय छोटी-छोटी सेविंग्स बड़ा रिजल्ट देंगी। आज कोई नया फाइनेंशियल प्लानिंग करें तो अच्छा रहेगा। लव लाइफ - आज आप किसी पुराने कनेक्शन से फिर जुड़ सकते हैं, लेकिन सोच समझकर बात आगे बढ़ाएं। हेल्थ - फिजिकली फिट हैं लेकिन इमोशनल थकान हो सकती है। म्यूजिक या कोई आर्ट फॉर्म में वक्त बिताना अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल