आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन खुल सकती है किस्मत। भाग्य पर चंद्रमा का असर देगा लोगों के साथ अच्छे से तालमेल का समय। घर में खुशियां और मेलजोल देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने और बड़ों के साथ समय मस्त रहेगा। करियर - कामकाज के मोर्चे पर मेहनत रंग लाएगी, ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे आज के दिन बाजार की रौनक आपके लाभ के लिए भी विशेष होने वाली है कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आपको बड़ों से कुछ धन की प्राप्ति का भी योग अच्छा है। पिता की ओर से आप को आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में पार्टनर के साथ समय बिताना और उनके साथ कहीं घूमने जाने को मिलेगा। नए परिचय हो सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की-फुल्की व्यायाम से फायदा होगा। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य में सुधार भी देख पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति होगी बहुत विशेष। परिवार के सदस्यों के बीच थोड़ी मतभेद हो सकती है लेकिन आपसी समझ से सब ठीक हो जाएगा। दोस्तों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी। करियर - कामकाज में आज के दिन उठा-पटक बनी रह सकती है। इस समय ज्यादा भाग-दौड़ से बचें। बिजनेस में नये क्लाइंट्स मिलेंगे और इस किसी कानूनी दस्तावेज़ पर ध्यान दें वरना समस्या हो सकती है। फाइनेंस - धन लाभ के योग हैं, इस दौरान सेविंग के लिए शुभ समय नहीं है लेकिन इंश्योरेंस को लेकर आज ध्यान से कामकाज करें। लव लाइफ - रिश्ते में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब ठीक होगा। नए रिश्ते के संकेत मिलेंगे। हेल्थ - तनाव से बचें। योग और ध्यान करें। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। घरेलू कामों की लिस्ट इस समय बढ़ सकती है। किसी के साथ कुछ खास पल बिताएंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी - कार्य में तेजी आएगी लेकिन इस दौरान आप शायद पूरा समय न दे पाएं। बॉस और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें अगर पार्टनरशिप पर काम करना चाहते हैं तो बेहतर होगा बिजनेस में नए आइडियाज लाएं और दूसरों को भी शामिल करें। फाइनेंस - पैसे के मामलों में संभलकर निर्णय लें आपको किसी के साथ मिलकर कुछ पैसे लंबी अवधि के लिए सेव करने का अवसर मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में रोमांच का समय बनेगा, दोस्तों के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर सकते हैं आज सोशल नेटवर्किंग पर एक्टिव रहेंगे। हेल्थ - आज के दिन आप कुछ काम के चलते खुद पर ध्यान कम ही दे पाएं। संतुलित भोजन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन छठे भाव में चंद्रमा की स्थिति मुश्किलें खड़ी कर सकती है। घरेलू जीवन में कुछ सहयोग न मिल पाए। बाहरी कामों के कारण घर के काम समय पर न कर पाएं। किसी पुराने मतभेद का समाधान मुश्किल बना हुआ है। करियर - काम में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना डटकर करेंगे। बिजनेस में साझेदारी फायदेमंद रहेगी पर इस दौरान जो भी कागजात हों उसे लेकर सावधान रहें क्योंकि वो मिस प्लेस होने के कारण दिक्कत दे सकते हैं। फाइनेंस - धन संबंधी चिंता हो सकती है इस समय कोई चालान या घाट समस्या देने वाला होगा। अनावश्यक खर्च से बच पाना मुश्किल होगा। लव लाइफ - रिश्तों में समस्या हो सकती है किसी ओर के कारण वैवाहिक जीवन भी समस्या से ग्रस्त हो सकता है। हेल्थ - पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका तो है लेकिन इस समय आप खान-पान का ध्यान रखें वहीं से स्थिति परेशानी देगी। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके परिवार और मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता या बड़े बुजुर्गों के साथ संबंधों में मिठास आएगी। दोस्तों के साथ आपके सकारात्मक रिश्ते रहेंगे, इस दौरान कुछ काम के लिए की जाने वाली यात्रा अच्छी हो सकती है। करियर - कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और लगन का फल आपको मिलेगा। सहकर्मियों और बॉस के साथ तालमेल बढ़ेगा, जिससे काम के बोझ में कमी आएगी। जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए आज नए अवसर खुलेंगे फाइनेंस - आज आपके आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। धन के आगमन के योग हैं, लेकिन कोई आप से किसी चीज की मांग कर सकता है जिसके चलते जेब खर्च बढ़ेगा। लव लाइफ - लव जीवन में आज का दिन रिश्तों में कुछ मधुरता को देने वाला हो सकता है। आपका साथी भावनात्मक पहलुओं को समझ सकता है। हेल्थ - सेहत को लेकर सुधार का समय है अगर कोई परेशानी थी तो वह अब काफी राहत को दिखाने वाली भी होगी। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज गुरुवार के दिन रहेंगे कुछ परिवार में उलझे हुए। आपको मानसिक रूप से ताजगी देंगे अब अगर कोई छोटी यात्रा होनी है, तो वह आनंददायक और लाभकारी साबित होगी। दूर के रिश्तेदारों या पुराने मित्रों से भी संपर्क हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। करियर - आज का दिन पुराने क्लाइंट्स से मिलने का मौका देने वाला है। नए काम के सिलसिले में आप को पहले पूरी योजना और रिसर्च अवश्य कर लेनी चाहिए। बिजनेस में जल्दबाजी में नुकसान भी हो सकता है। फाइनेंस - अनावश्यक शॉपिंग या बड़े खर्चों से बचें। अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो उसका रिटर्न मिलने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ - आज के दिन अकेले रह रहे लोगों को किसी परिवार के सदस्य की ओर से वैवाहिक रिश्ते की प्राप्ति हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ लोगों को हल्की-फुल्की थकान रहेगी जो शाम को कम होने लगेगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपको व्यस्तता देने वाला हो सकता है। सोशल संपर्क के मामले में लोगों के साथ आपका तालमेल आज बढ़ेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है क्योंकि कभी-कभी छोटी बातों पर विवाद भी हो सकता है। बच्चों या बुजुर्गों की जरूरतों को समझने का प्रयास करें। करियर - ऑफिस में अपनी बातों को स्पष्ट और संयमित ढंग से रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन काम में कुछ गलतफहमी हो सकती है इसलिए तनाव न लें बस ध्यान से चीजों को करने की कोशिश करें। फाइनेंस- क्रेडिट या उधार से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी बैंकिंग या इंश्योरेंस के मामले में परिवार के अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें। लव लाइफ - रोमांटिक मुलाकात की संभावना है। आज आपके दिल की भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का समय है, जिससे आपके संबंधों में गहराई आएगी। हेल्थ - खान-पान में ताजगी और पोषण पर ध्यान दें, भारी और तैलीय भोजन से बचें। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि कुछ लोगों की बातें मन पर असर करने वाली विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज गुरुवार का दिन दोस्तों से मेलजोल के लिए मस्त रहने वाला है लेकिन इस समय घरवाले कुछ कड़े नियम सामने लाने वाले हैं। पुराने मतभेद को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करें, यह रिश्तों को और बेहतर बनाएगा। करियर - आज के दिन घरेलू काम या ऑनलाइन काम के मामले में तेजी का समय होगा। यात्रा के लिहाज से दिन उपयुक्त है खासकर व्यापार या शिक्षा से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी। फाइनेंस - धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है पर घर में किसी की मदद आपको सहयोग देने वाली होगी इस समय फालतू निवेश से बचें। लव लाइफ - आज अपने विचार स्पष्ट रखने होंगे, क्योंकि गलतफहमी से रिश्तों में दूरी आ सकती है। इस समय दांपत्य जीवन में रिश्ते की स्थिति मिले जुले स्तर वाली होगी। हेल्थ - शरीर को मजबूत रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अच्छा है आज के लिए मेडिटेशन करने का प्रयास करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन मिले जुले असर जीवन पर असर डालने वाले हैं। शुरुआत में कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन दिन के मध्य बाद से स्थिति में सुधार होगा। करियर - धनु राशि वालों के लिए कामकाज में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य और मेहनत आपको विजेता बनाएगा। ऑफिस में आपके विचारों को गंभीरता से लिया जाएगा, जिससे पदोन्नति के अवसर बनेंगे। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ तकरार या गलतफहमी हो सकती है। भावनाओं को संयम से व्यक्त करें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। फाइनेंस - आज के दिन अगर कोई लोन या कर्ज लेना हो तो दस्तावेजों की पूरी जांच करें। लव लाइफ - व्यक्तिगत संबंधों में आपकी मांग ही परेशानी खड़ी कर सकती है इसलिए ज्यादा चीजों की इच्छा से बेहतर है जो है उसी के अनुसार रिश्ते में आगे बढ़ें। हेल्थ - आज के दिन आप मूडी रह सकते हैं बार बार कुछ बातें दिल और दिमाग पर अधिक असर डालने वाली हैं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए बारहवें भाव में चंद्रमा का असर आपको कुछ कमजोर पक्ष दे सकता है। किसी के साथ लंबी बात होगी लेकिन इस दौरान आप को दूसरों के साथ मन कम ही मिल पाए। यात्रा में खर्चा अधिक बढ़ने वाला है और समस्या भी रह सकती है। करियर - व्यावसायिक क्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार करें लेकिन ध्यान रखें की आपकी कोशिशें आज व्यर्थ न हो जाएं।बिजनेस में साझेदारी में फायदा होगा, लेकिन समझदारी से निर्णय लें। किसी नई योजना या अनुबंध को साइन करने से पहले कानूनी सलाह लेना फायदेमंद होगा। फाइनेंस - अचानक से खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकता है, इसलिए जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। भविष्य के लिए बचत योजना बनाना जरूरी होगा। लव लाइफ - प्रेम के मामले में किसी पर बहुत अधिक भरोसे से बचें इस दौरान आपका साथी आपकी भावनाओं को समझने में बेहतर नहीं होगा इसलिए दुखी न होना ही बेहतर होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में पेट या अपच संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान में ताजगी बनाए रखें और हल्का भोजन लें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन घर परिवार के लिए सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल और प्यार बढ़ेगा। बच्चों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा, जो आपके मन को बहुत खुशी देगा। दोस्तों के साथ बातचीत में आनंद आएगा, मनोरंजन या धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। करियर - काम में आपकी काबिलियत चमकेगी, सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आपकी सोच और नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट्स और मौके मिलेंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां आपकी प्रस्तुति प्रभावित करेगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कुछ अतिरिक्त इनकम भी हो सकती है। किसी पुराने बकाए की राशि वापस मिलने की संभावना है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे साथी के साथ रिश्ते में नयी ऊर्जा का संचार होगा। लिए नए रोमांटिक अवसर बनेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक मेहनत से बचें। आराम और नींद का पूरा ध्यान रखें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, ताकि ऊर्जा बनी रहे। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन काम के मामले में देगा आपको व्यस्तता। घरेलू स्तर पर चीजों को संभालने में आप के लिए जरूरी है कि खुद को समझदारी से आगे रखें। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। यात्रा के लिए समय ठीक है, खासकर यदि वह शिक्षा या काम से जुड़ी हो। करियर - कामकाज में मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में आपके सुझावों को स्वीकार किया जाएगा। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। सावधानी से काम करें, ताकि छोटी-छोटी गलतियों से बचा जा सके। फाइनेंस - बड़ा खर्च हो सकता है, इसलिए बजट का ख्याल रखें। धन लाभ के लिए नयी योजनाओं को समझें और विशेषज्ञ से सलाह लें। लव लाइफ - पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नए संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। अपने प्यार को व्यक्त करने में संकोच न करें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज लाभकारी रह सकती है इस समय अपने लिए समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल