आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कुछ व्यस्तता से भरा रहेगा। कामों की अधिकता के कारण आपको चीज़ों को संभाल कर रखने की जरूरत है। कोई वस्तु खो सकती है जिससे तनाव हो सकता है। भाई बहनों को आपको ज्यादा ही बातें समझाने की आवश्यकता होगी। करियर - आज आप अपने प्रतिभा को दिखाने में काफी चतुराई से काम लेने वाले हैं। ऑफिस या बिज़नेस में कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन फिर भी मस्ती का मौका भी काम के दौरान आप देख पाएंगे। ट्रैवल का योग है। दुकानदारों को प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। फाइनेंस - खर्चे बढ़ सकते हैं इस दौरान आप अपने दोस्तों पर भी कुछ पार्टी के मूड के कारण खर्च कर सकते हैं इसलिए बजट संभालकर चलें। लव लाइफ - पार्टनर से थोड़ी दूरी हो सकती है लेकिन आपका जोश और आकर्षण उन्हें ज्यादा समय तक दूर नहीं रहने देगा। रिश्तों में आज गुस्से को नियंत्रित करें। हेल्थ - सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है बस इस दौरान मानसिक थकान बनी रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: शनिवार के दिन वृषभ राशि वालों के लिए समय रहने वाला है उथल पुथल वाला जिसके चलते कुछ नई रिस्पांसिबिलिटी अचानक से आप पर आ सकती हैं। घरेलू मामलों में दूसरों की ओर से आपको सहयोग भी मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। करियर - काम की स्थिति आपको बेहतर परिणाम दिखा सकती है, इस दौरान मार्केटिंग में आप अच्छा कर सकते हैं कोई नई डील होने की स्थिति भी बेहतर होगी। आपके काम की नकल करने वाले लोग एक्टिव हो सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। फाइनेंस - घर में कुछ आध्यात्मिक या धार्मिक कामों में आपका पैसा लग सकता है। इस समय घर में छोटे बच्चों की ओर से भी पैसों की मांग बनी रह सकती है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप कुछ लकी रह सकते हैं, दांपत्य जीवन में आपका साथी आपके लिए काफी सहयोगी रहने वाला है। हेल्थ - सेहत की स्थिति बेहतर रहेगी, इस समय आप घर के बड़ों कि सेहत के लिए कुछ ज्यादा भागदौड़ भी कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: शनिवार के दिन चंद्रमा का गोचर कुछ बातों में अस्त व्यस्तता दे सकता है। आपका दिन थोड़े हंगामेदार मूड में रहेगा। सुबह से ही चीज़ें आपकी प्लानिंग से बाहर जा सकती हैं जैसे कोई सामान गुम हो जाए, या प्लान अचानक बदल जाए पर घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप जिस तरह डटे रहते हैं वैसे ही खेल को पलट सकते हैं। करियर - वर्कलोड हाई रहेगा इसलिए इस दौरान बेकार की बातों में न उलझते हुए अपने काम में पूरा ध्यान बना कर रखें। हो सकता है ट्रैवलिंग का भी झंझट काम में अचानक से आ जाए। बिजनेस करने वालों को क्वालिटी में समझौता नहीं करना है वरना कस्टमर नाराज हो सकते हैं। फाइनेंस - खर्चा कुछ ज्यादा ही होने वाला है इस दौरान सही मैनेजमेंट से आप चीज़ों को कंट्रोल में रखने में कुछ कम रह पाएं शेयर मार्किट में जल्दबाजी के निवेश से बचें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी टेंशन या दूरी हो सकती है, लेकिन बात करके सब सुलझ सकता है बस गुस्से को थोड़े टाइम के लिए इग्नोर करना सीखें। हेल्थ - दिमाग और दिल दोनो ही कुछ भारी लग सकते हैं मेडिटेशन या हल्की वॉक आपको रिलैक्स कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: शनिवार का दिन आपके लिए घर में कुछ अनबन को देने वाला है इस दौरान आप दूसरों से जिद से बचें। नेगेटिव में भी पॉजिटिव चीजें निकालनी आपके हाथ में हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा लेकिन मन थोड़ा पढ़ाई या काम से भटक सकता है। करियर - आपके काम को कोई और अपनी क्रेडिट लिस्ट में डालने की कोशिश कर सकता है तो इसके लिए आज अलर्ट रहना पड़ेगा। ऑफिस या स्टडी डाटा का भी ध्यान रखें इस दौरान आप को किसी का सहयोग अच्छा मिल सकता है। फाइनेंस - खर्चों को लेकर थोड़ा सोच में पड़ सकते हैं, अपने पार्टनर के लिए कुछ खरीदारी करने का समय होगा किसी नये इन्वेस्टमेंट में बहुत जल्दबाजी मत करें। लव लाइन - किसी खास इंसान से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन ट्रस्ट करने से पहले थोड़ा वक़्त लेना जरूरी है। हेल्थ - धीरे-धीरे हेल्थ में सुधार दिखेगा और इस समय कोई पुरानी परेशानी भी कंट्रोल में आ सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन कुछ करने के लिए अटकवा की स्थिति से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपका मूड थोड़ा मिक्स रहेगा कभी सीरियस, कभी मज़ेदार। कोई छोटी ट्रिप प्लान हो सकती है जो आपको मेंटली रिलैक्स देगी। करियर - आज किसी पेंडिंग वर्क को फिनिश करने का परफेक्ट टाइम है। बॉस से कोई नई बात हो सकती है जो आपके फ्यूचर प्लान में हेल्पफुल रहेगी, इस समय जरूरत होगी कि आप जो काम करें ध्यान से करें। फाइनेंस - पैसे को लेकर दिन अच्छा है, पुराने इन्वेस्टमेंट से कुछ फायदा मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा लेकिन इस दौरान विवाद अधिक बढ़ सकते हैं पर अगर एक दूसरे को समझते हैं तो कुछ गलतफहमियां क्लियर हो जाएंगी। हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में समस्या हो सकती है। तन और मन को बैलेंस में लाने के लिए आज आपको खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए किसी प्रकार के लत से बचें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आज दिल थोड़ा भारी लग सकता है, ऐसा लगेगा जैसे कोई समझ नहीं पा रहा लेकिन ये फेज़ जल्दी ही बदल जाएगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे पर बातें हो सकती है, लेकिन संयम से बात करने पर समाधान निकल आएगा। करियर - आज आपको अपने करियर में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन ये मेहनत फालतू नहीं जाएगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट या काम जो बहुत टाइम से रुका हुआ था, आज उस पर फोकस करने का बेस्ट टाइम है। फाइनेंस - पुराने किसी फाइनेंशियल फैसले से आपको राहत मिल सकती है। कोई ड्यू पेमेंट या पुराना पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिलेशन मस्ती के टोन में बना रह सकता है। दिल में बातें होंगी जो ज़ुबान पर भी होंगी। हेल्थ - ओवरथिंकिंग से खुद को बचाइए माइंड को डिटॉक्स करने के लिए म्यूजिक या आउटडोर वॉक बहुत हेल्प करेगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज तेजी से कामों को करने वाले हैं किसी की कुछ बातों आप थोड़ा सेंटी मूड में रह सकते हैं आपको लगेगा कि लोग आपकी बातें समझ नहीं रहे। लेकिन ये फीलिंग टेम्पररी है, आप जल्दी ही पॉजिटिव जोन में लौटेंगे। करियर - अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो आज कोई नया लंबा टर्म ऑफर आ सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को आज बाजार के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर ही कोई डील फाइनल करनी चाहिए। फाइनेंस - घर में मरम्मत, रिनोवेशन या किसी ज़रूरी चीज़ पर खर्चा हो सकता है पर घबराइए मत आपकी सेविंग्स आपको संभाल लेंगी। लव लाइफ - आज का रिश्ता थोड़ा रोमांटिक मूड में रहेगा लेकिन ध्यान रखें की आपका व्य्वहार साथी को परेशानी न दे इसलिए ध्यान से काम करें। हेल्थ - फिट रहने के लिए आपको रूटीन में थोड़ा एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को शामिल करना चाहिए। वरना लास्ट में दिन थकान से भरा लग सकता है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई वस्तु खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बाहरी मामलों में भाग दौड़ बनी रहने वाली है। संतान से जुड़ी कोई चिंता हल हो सकती है। किसी मेहमान का आगमन होने की संभावना है। करियर - काम के मामले में इस दौरान कुछ स्थिरता रहेगी लेकिन कुछ लोगों से तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। आप अपनी बात साफ तरीके से कहेंगे, सामने वाला हमेशा उसी अंदाज़ में नहीं समझेगा इसलिए थोड़ा कंट्रोल रखेगा। फाइनेंस - परिवार की ओर से कोई वित्तीय लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन इस लाभ को साझा करना भी पड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा आप दोनों किसी पुराने मुद्दे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। हेल्थ - मानसिक थकान हो सकती है इसलिए खुद को रिलैक्स करने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले शनिवार के दिन आप आज खुद को पहले से ज़्यादा स्पष्ट और संतुलित महसूस करेंगे। जो बातें आपको पीछे खींच रही थीं, अब उन्हें छोड़ने का सही समय है। पारिवारिक जीवन में कुछ छोटी-मोटी उलझनें आ सकती हैं, खासकर भाई-बहनों के साथ। लेकिन आपका व्यवहार संतुलित रहेगा और बात जल्दी सुलझ जाएगी। करियर - ऑफिस में आपके पुराने प्रयासों की सराहना होगी। सहकर्मी और सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत कर रहे हैं तो उसका परिणाम अब सामने आने लगेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई पुराना ग्राहक लाभदायक सौदा दे सकता है। फाइनेंस - उधार लेने से बचें और पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला न करें खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी उलझन हो सकती है लेकिन खुले दिल से बात करेंगे तो हालात बेहतर होंगे। हेल्थ - किसी ऊंची जगह या वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, गिरने या हल्की चोट लगने का योग है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : शनिवार के दिन आज आप दूसरों के सहयोग से कई अधूरे काम पूरे करवा पाएंगे। माता-पिता का साथ मानसिक रूप से मजबूती देगा और दिन बेहतर तरीके से निकलेगा। घर में धार्मिक चर्चा या पूजा-पाठ की योजना बन सकती है। करियर - अगर आप कॉर्पोरेट में हैं तो बॉस से किसी इनोवेटिव आइडिया पर डिस्कशन हो सकता है और वो आइडिया आगे चलकर आपके लिए प्रमोशन का रास्ता बना सकता है। क्रिएटिव फील्ड या कम्युनिकेशन लाइन से जुड़े लोग आज शानदार परफॉर्म कर सकते हैं। फाइनेंस - फाइनेंस सामान्य रहेगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है लेकिन किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ - घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है जो आपके रिश्ते पर असर डालेगा साथी की बातें ध्यान से सुनना आपके रिश्ते में सुधार ला सकता है। हेल्थ - बच्चों या घर के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। स्वच्छता और खानपान में लापरवाही अगर करेंगे तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन थोड़ा रोलर कोस्टर जैसा हो सकता है क्योंकि चंद्रमा की स्थिति कभी मूड बढ़िया, तो कभी थोड़ी सोच में डूबे हुए। लेकिन सबसे खास बात ये है कि आप खुद को फ्रेश करने के मौके खुद बना लेंगे। करियर - काम के मामले में किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपकी सोच दूसरों से अलग हो सकती है लेकिन यही आपकी पहचान भी बनेगी। अगर आप फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज कुछ अच्छा अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - नए इन्वेस्टमेंट के लिए दिन थोड़ा सोच-समझकर चलो जिससे आने वाले समय में समस्या न बढ़ने लगे। लव लाइफ - कोशिश करें कि इमोशन्स को एक्सप्रेस करें वरना मिसअंडरस्टैंडिंग बन सकती हैं। हेल्थ -स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ढीलापन देने वाली है इस दौरान मन को भटकने से बचाएं क्योंकि इसी के कारण बेचैनी बनी रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज आपका दिन थोड़ा टफ हो सकता है, लेकिन आपको अपनों का सतह भी मिलेगा मुश्किलों से डरें नहीं। घर की जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा होगी और कुछ फैमिली सिचुएशन भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं खासकर छोटे भाई-बहन के मामले में। करियर - प्रोफेशनल लाइफ में आज का दिन आपको थोड़ा धैर्य की परीक्षा देगा। काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अगर आप किसी के साथ मिलकर टीम वर्क में काम करें तो अच्छा रिजल्ट मिलेगा। फाइनेंस - पैसे को लेकर थोड़ी असमंजस वाली स्थिति हो सकती है कुछ खर्च अचानक सामने आ सकते हैं इस समय बड़ों की मदद से हेल्प मिल सकती है। लव लाइफ - रिश्ते में हल्की खटास आ सकती है लेकिन अगर आप शांत दिमाग से बात करें तो सब नॉर्मल हो जाएगा। पार्टनर से इगो क्लैश अवॉइड करें। हेल्थ - थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है जितना काम करना। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल