आज का राशिफल मेष: आज का दिन प्रैक्टिकल थॉट और अनुशासन में काम करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहेंगे और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखेंगे। परिवार के साथ बैठकर कोई योजना बन सकती है।करियर - नौकरी में अधिकारियों की ओर से कामकाज में बढ़ोत्तरी का समय होगा। अपने काम को दूसरों को देने से बचें जितना संभव हो खुद से कामों को पूरा कर लीजिए। आज कोई लंबी बातचीत काम के सिलसिले में होने वाली है। ग्राहक या निवेशक के साथ बेहतर तालमेल रहने वाला है।फाइनेंस - धन को लेकर आप की स्थिति अनुकूल रहेगी। वाहन या फिर इंश्योरेंस से जुड़ी कोई योजना आपको आगे बढ़ने के लिए जोश भी देने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता और परिपक्वता दिखेगी पार्टनर के साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों में एक दूसरे के साथ खड़े रहना आपके लिए सकारात्मक होगा।हेल्थ - जोड़ों में जकड़न या पीठ दर्द की समस्या हो सकती है बहुत देर तक बैठने से ऐसा होना सामान्य है इसलिए चहल कदमी करते रहें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए दिन की स्थिति सामान्य रह सकती है, आपकी सोच क्रिएटिव रहने वाली है अपने मन की बातों को दोस्तों के साथ शेयर करने में आगे होंगे। बच्चों को बड़ों की ओर से कुछ बातें सुनने को मिलेंगी और साथ ही घर में मेहमानों के आने की स्थिति भी बनती है।करियर - कामकाज को लेकर कुछ लोगों से मुलाकात के योग हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। कारोबार में किसी नई वस्तु के शामिल होने की योजना बेहतर रहेगी| टीम लीडरशिप में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टेक्नोलॉजी या इनोवेशन का प्रयोग फायदेमंद रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है कोई अप्रत्याशित आमदनी या बोनस मिल सकता है। नई इनकम सोर्स की शुरुआत हो सकती है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्ते में किसी दूसरे का हस्तक्षेप समस्या देने वाला हो सकता है। प्रेमी के साथ क्रिएटिव काम करने का मौका मिल सकता है। हेल्थ - तनाव और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचें। ब्रेन स्ट्रेस या माइग्रेन हो सकता है। समय निकालकर ओपन एयर में वॉक करना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: शनिवार के दिन रचनात्मक कामों में शामिल होने के लिए अपने लिए अलग से समय निकालना चाहेंगे। दूसरों की बातों को लेकर संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन उसी भावुकता से आप दूसरों से जुड़ने में भी सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए निकल सकते हैं।करियर - नौकरीपेशा लोगों को आज अपने विचार खुलकर रखने चाहिए, आपकी क्रिएटिव सोच सराही जाएगी। अगर आप थैरेपी से जुड़े काम कर रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है। क्लाइंट दोबारा संपर्क कर सकता है। मार्केटिंग के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।फाइनेंस - किसी रिश्तेदार या जानकार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार में भावुकता और रोमांस दोनों रहेगा दोस्तों के साथ दिल से बातें होंगी इसी मध्य किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत के जरिए जुड़ने का अवसर मिलेगा।हेल्थ - काम के चलते खुद से दूरी न बनाए और जोखिम से भरे कामों में शामिल होने से बचें दुर्घटना हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : शनिवार के दिन की स्थिति आपको छोटी-छोटी बातों में परफेक्शन तलाश करने के लिए उत्साहित करने वाली है। घर में किसी आयोजन या साफ सफाई में समय जा सकता है। किसी पुराने काम के चलते फिर से भागदौड़ करने वाले हैं। एजुकेशनल कामों में आज के दिन की स्थिति अच्छी रह सकती है।करियर - वर्कप्लेस पर आपकी एनालिटिकल स्किल्स और डिटेलिंग की क्षमता टीम को प्रभावित करेगी। कोई पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरा होने में अभी समय लग सकता है। डेटा वर्क, अकाउंट्स, हेल्थ या रिसर्च से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - खर्चों पर कंट्रोल रहेगा इस समय घर के खर्चों के अलावा कोई जरूरी सामान की खरीद के चलते सेविंग कम होने वाली है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ व्यवहार में थोड़ी सख़्ती या आलोचना से बचें नहीं तो बहस हो सकती है। ध्यान दें कि आपके शब्दों में भावनात्मक समझ बनी रहे।हेल्थ - डाइजेशन या स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। साफ़-सुथरा खानपान और दिनचर्या पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: कामकाज के मामले में कुछ बातों में बैलेंस को साधना मुश्किल होगा, घर पर बच्चों की फरमाइशें कुछ परेशान भी कर देने वाली हैं। बाहरी कामों में लोगों के साथ मुलाकात या बातचीत आपको व्यस्त रखने वाली है। घर की सजावट या सुंदरता से जुड़ा कोई काम करने का मन बनेगा।करियर - आज के दिन काम को लेकर आपका व्यवहार काफी मित्रवत रह सकता है आप कुछ लोगों के साथ बेहतर संपर्क बनाने में भी कामयाब होंगे। लॉ या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हुए लोग हैं उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं।फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई नया संतुलित निर्णय ले सकते हैं दिन अच्छा है बशर्ते इन्वेस्टमेंट को लेकर पूरी जानकारी के साथ कदम उठाएं। महंगे शौक पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - आज के दिन काम के कारण साथी को कम ही समय दे पाएं रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। हेल्थ - त्वचा, किडनी या शुगर से जुड़ी कोई समस्या हल्की फुल्की हो सकती है। पानी की मात्रा बढ़ाएं और हेल्दी डाइट ही लें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार के दिन की स्थिति नार्मल ही रहने वाली है। आज आप अलग रहने के मूड में रह सकते हैं। अपने रिश्तों से मिलने वाले तनाव के कारण दोस्तों के साथ मन की बात सामने आ सकती है। पारिवारिक स्तर पर कोई गंभीर बातचीत हो सकती है। करियर - आपका फोकस और डेडिकेशन आज दूसरों से अलग नजर आएगा लेकिन खुद इन बातों से संतुष्ट कम ही रह पाएं। इन्वेस्टिगेशन, साइकोलॉजी के काम आज काफी अच्छे से कर सकते हैं। इस समय ऑफिस में होने वाली पॉलिटिक्स से बचना ही उचित होगा।फाइनेंस - गुप्त या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने की योजना बन सकती है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर ही आर्थिक निर्णय लें।लव लाइफ - रिश्तों में गहराई और जुनून दोनों रहेंगे। पार्टनर के साथ कोई निजी बात शेयर कर सकते हैं पर उसका ध्यान कम ही मिल पाए।हेल्थ - मानसिक तनाव और नींद की कमी से दूर रहें। मेडिटेशन या किसी गहरी क्रिएटिव एक्टिविटी में शामिल होना लाभदायक रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : शनिवार के दिन तुला राशि वालों का मूड हल्का-फुल्का और एडवेंचरस रहेगा। किसी यात्रा की प्लानिंग या बाहर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से लंबी बातें होने वाली हैं बच्चे घर में रौनक लगाए रखेंगे।करियर - वर्कप्लेस में टाइम का ख्याल रखें आप अपने कामों के कारण देर से पहुंच सकते हैं। कारोबार में आज एक दिन शाम के समय काम ज्यादा बढ़ सकता है इस समय मुनाफे कि अच्छे स्थिति बन रही है।फाइनेंस - कोई विदेशी या दूरस्थ जगह से फाइनेंशियल अवसर मिल सकता है इस समय धार्मिक कामों में पैसा को लगाने का मन भी रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में खुलेपन और दोस्ताना माहौल अच्छा फील करवा सकता है। नई चीज सीखने या घूमने का प्लान बन सकता है इसी बीच ऐसे व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो खुले विचारों वाला हो।हेल्थ - ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी इस समय बाहरी फूड से जुड़ी सावधानी ज़रूरी है इसलिए बाहर का खाना कम लें और फिजिकल एक्टिविटी बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: शनिवार के दिन आपका माइंड काम और गोल्स के लिए फुल गियर में रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल पड़ सकते हैं। इस समय भागदौड़ से कुछ समय निकाल कर रिलैक्स करना भी सीखें सब कुछ एक ही दिन में नहीं होना है इस बात का ध्यान रखें।करियर - आपका प्रोफेशनल एटीट्यूड तो दूसरों को परेशानी दे सकता है। छा जाएगा। जो काम दूसरों को भारी लगे, उसे आप सॉलिड प्लानिंग से निपटा देंगे। प्रमोशन, अप्रैज़ल या कोई सीरियस बातचीत संभव है। बिजनेस वालों को कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।फाइनेंस - मनी मैनेजमेंट के मामले में प्रैक्टिकल रहना ही बेहतर होगा। रियल एस्टेट से जुड़े फैसलों में सफलता के संकेत हैं।लव लाइफ - रिलेशनशिप रियलिटी को लेकर आप सीरियस मोड में होंगे। आप चाहते हैं कि सामने वाला आपकी गहराई को समझे तो खुद को भी कुछ अधिक ओपन करें।हेल्थ - फिटनेस को लेकर आप सजग रहेंगे, लेकिन रीढ़ या जॉइंट पेन से थोड़ी दिक्कत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: शनिवार के दिन धनु राशि वालों में से कुछ का झुकाव परिवार और घरेलू कामों की ओर अधिक रहेगा। पुराने दोस्तों से बात हो सकती है और कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। धैर्य और विनम्रता से आप कई कामों को आसान बना लेंगे। छात्र इस समय पढ़ाई से ज्यादा अन्य बातों में व्यस्त रह सकते हैं।करियर - प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी कुछ दिक्कतें उभर सकती हैं इस समय लोगों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। फ्रीलांसर के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा लेकिन स्थिर रहेगा।फाइनेंस - फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा जरूरत की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। धन को लेकर सतर्कता बनाए रखें।लव लाइफ - जीवनसाथी या प्रेमी से कुछ बातों के चलते इमोशनल जुड़ाव बढ़ेगा कोई खास बात आप उनसे करना चाहेंगे।हेल्थ - गले या गर्दन से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है इस समय गुनगुना पानी ही ग्रहण करें जिससे लाभ होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा चंचल और उत्साहित रहेगा। घर पर भाई बंधुओं के साथ बनी रह सकती है आपकी अच्छी स्थिति। दूसरों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा और अपनी बातों से किसी के मार्गदर्शक भी बन सकते हैं।करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन आप कुछ बदलाव करना चाहेंगे। किसी से मीटिंग हो सकती है, आपके विचार और सुझाव पसंद भी किए जा सकते हैं। कारोबार में मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग के लिए दिन अच्छा है। नए प्रोजेक्ट या कस्टमर से काम मिल सकता है।फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी तेजी हो सकती है पर अगर हो सके तो इनकम को सुधारने के लिए कोशिशें जारी रखें।लव लाइफ - पार्टनर से बात करते समय स्पष्टता ज़रूरी है। कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं सोशल मीडिया या ट्रैवल के दौरान किसी से जुड़ने का मौका मिलेगा।हेल्थ - आंखों की थकान या सिरदर्द हो सकता है इस समय हर्बल और घरेलू उपचार अनुकूल रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज के दिन आपका माइंड स्पीड पर चलने वाला है। घर पर दूसरों के साथ अपने प्लान और बातों को कहना चाहेंगे। इस समय घर में चेंज को लेकर आप कुछ नया करना चाहेंगे और दूसरों को चौंकाना भी चाहेंगे। बच्चे इस समय काफी बातों को लेकर जिद में रहेंगे। माता की ओर से सख्त नियम फोलो करने पड़ सकते हैं।करियर - वर्कप्लेस आज के दिन आपकी यूनिक अप्रोच और टेक्निकल माइंड सबका ध्यान खींचेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या अप्रूवल मिल सकता है। टीम में लीडरशिप का मौका मिलेगा - लेकिन अहंकार न लाएं।फाइनेंस - फाइनेंशियल रूप से दिन ठीक-ठाक है। डिजिटल पेमेंट्स, ऑनलाइन डील्स या फ्रीलांसिंग से पैसा आने के योग हैं।लव लाइफ - दिलों के मामले में फ्रेशनेस बनी रह सकती है कोई ऐसा इंसान आपकी लाइफ में एंटर कर सकता है जो बिल्कुल आपके टाइप का न हो लेकिन फिर भी दिल कुछ तो बेचैन रह सकता है।हेल्थ - मेंटल ओवरलोड आपको थका सकती है टेक्नोलॉजी से ब्रेक लें और दिमाग को रिफ्रेश करें। वॉटर थेरेपी या नेचर वॉक आज के लिए बेस्ट रिचार्ज हैं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए ड्रीम मोड आन होने वाला है कोई पुराना सपना, कोई अधूरी इच्छा या बचपन की यादें आज आपके मूड को छू सकती हैं। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा और किसी गहरे सवाल का जवाब दिल खुद ब खुद दे सकता है।करियर - कामकाज में आपकी क्रिएटिव थिंकिंग और इमोशनल इंटेलिजेंस काम आएगी। हेल्पिंग प्रोफेशन से जुड़े लोग चमक सकते हैं किसी सीनियर से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में दिन की शुरुआत तेजी लाने वाली ही रहेगी।फाइनेंस -आज जरूरी है कि आप इमोशन्स के बजाय लॉजिक से खर्च करें। दान-पुण्य का मन भी हो सकता है।लव लाइफ - प्यार में बहुत कुछ कहने का मन होगा पर शब्द नहीं मिलेंगे पार्टनर आपकी फीलिंग्स समझेगा कोई सोल-कनेक्शन महसूस हो सकता है।हेल्थ - मेंटल पीस सबसे ज़रूरी है प्रार्थना या म्यूज़िक थेरेपी फायदेमंद रहेगी दिन का आखिरी हिस्सा खुद के लिए ज़रूर रखें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल