आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बातों में मूड स्विंग वाला रहेगा। कभी आपको खुद पर बहुत भरोसा महसूस होगा, तो कभी अचानक मन चुप चुप सा रहेगा लेकिन चिंता मत कीजिए ये बस एक अस्थायी फेज़ है शाम तक आपकी स्माइल लौट आएगी।करियर - काम के सिलसिले में दिन थोड़ा टाइट रहेगा बस इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ टेक्निकल इश्यू बने रहने वाले हैं जिनके लिए इस समय काम भी देरी से हो सकता है। कारोबार में जिस काम के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें आज कोई पॉजिटिव अपडेट मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज के दिन रहेगा अच्छे प्रॉफिट का समय इस समय मिलेगी कुछ आर्थिक मदद बस थोड़ा ध्यान बनाए रखना जरूरी है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में इमोशनल बातें रहेंगी इस दौरान अपने पार्टनर की मदद के लिए भागदौड़ में भी शामिल होंगे।हेल्थ - मन में बेचैनी या नींद कम आना महसूस हो सकता है। हल्का संगीत सुनें या मेडिटेशन करें। पानी खूब पिएं और स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन एकदम एक्सप्लोर मोड में रहेगा घर पर कुछ नई चीजों को ला सकते हैं। इस समय दोस्तों के साथ मस्ती तो होगी साथ ही थोड़ा एडवेंचर मूड ऑन रहेगा। सुबह से ही एनर्जी हाई रहेगी और कुछ नया करने की चाह बढ़ेगी।करियर - काम के लिए आज का दिन आपको देगा कुछ खास इस समय आप रहेंगे कुछ मामलों में आलोचनात्मक भी रहेंगे जिसके कारण साथ में काम कर रहे लोगों के साथ बहस भी बनी रह सकती है। आज के दिन किसी प्रेजेंटेशन में शामिल होने का मौका रहेगाफाइनेंस - खर्च होगा, लेकिन वो मूड फ्रेश करने वाला खर्च रहेगा जैसे दोस्तों के साथ कॉफी या खुद पर कुछ खर्च करना।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस के साथ-साथ मस्ती का तड़का रहेगा। कपल्स के बीच प्यारे नोकझोंक वाले पल बन सकते हैं।हेल्थ - सेहत के लिए हल्की सैर या योग करने से मन और शरीर दोनों तरोताजा रहेंगे, ध्यान रखें मुस्कुराना भी हेल्थ के लिए मेडिसिन है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू मामलों में लगा रह सकता है, अपने आस पास के लोगों के साथ सीरियस बात भी रहेगी। सुबह का समय सोचने-समझने में जाएगा कुछ पुराने फैसलों को लेकर मन में हल्की उलझन रह सकती है पर जल्द ही सब क्लियर होने लगेगा।करियर - कामकाज के लिए इस समय ऑफिस में आप काम को लेकर बॉस वाले मूड में ऑन रहने वाले हैं। सबको लगेगा कि आप चीज़ों को बहुत प्रोफेशनल तरीके से हैंडल करते हैं। बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा स्थिर रहेगा कोई बड़ा फैसला टाल दें तो बेहतर।फाइनेंस - खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें। पैसा आएगा भी और जाएगा भी समझदारी से मैनेज करेंगे तो कोई टेंशन नहीं। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - पार्टनर के मूड को समझने की कोशिश करें। अगर हाल में कोई गलतफहमी हुई है, तो आज बातचीत से उसे क्लियर किया जा सकता है।हेल्थ - काम के बोझ से थोड़ी थकान रह सकती है शरीर को आराम कीजिए और खुद को रिचार्ज करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कूल और क्रिएटिव बन रह सकता है। माइंड में नए आइडियाज रहेंगे पर शायद दूसरों को ये ज्यादा इंप्रेसिव न लगें। भाई बहनों की ओर से आप के लिए हेल्प वाला मोड रहेगा वहीं घर के बड़ों की ओर से अनुशासन पर जोर रहने वाला है।करियर - काम में नई सोच और नए रास्ते अपनाने का दिन है जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए दिन काफी रिस्क फैक्टर वाला होगा। कंपटीशन का तेज रहने वाला है, ऑफिस में आपकी बातचीत पर दूसरों की नजरें बनी रहने वाली हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक है बस खर्च होता भी है तो ज्यादातर जरूरी चीजों पर ही होने का समय बनेगा।लव लाइफ - किसी फ्रेंड के ज़रिए नए कनेक्शन बना सकते हैं चैटिंग से शुरुआत हो सकती है और सोशल सर्कल में आज के दिन दोस्तों के साथ लंबी बातचीत दिलों के राज भी खोलेगी।हेल्थ - इस दौरान रूटीन में थोड़ा बैलेंस जरूरी है आप के लिए। ज्यादा सोचने से बचें थोड़ा हंसी मजाक और एक कप चाय बस फिर देखें कैसे मूड सेट हो जाएगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बिल्कुल आपकी नेचर की तरह ही रहेगा इमोशनल, इमेजिनेटिव और थोड़ा सा ड्रीमी। सुबह सुबह कोई पुरानी याद मन में दस्तक दे सकती है प्र वो याद आपको मुस्कुराने का मौका भी देगी। इस समय घर के काम के लिए बाहर जाने का प्लान भी हो सकता है।करियर - ऑफिस में आज आपकी क्रिएटिविटी कुछ गड़बड़ा सकती है ऐसे में सबका ध्यान आपकी ओर ही रहेगा इसलिए गलतियों से बचने के लिए सावधानी से काम करें। व्यापार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है कोई नया क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है खाने पीने या शॉपिंग के लिए आप काफी भागदौड़ कर सकते हैं।लव लाइफ - रोमांस का मौसम पूरे शबाब पर है अगर पार्टनर हैं तो उनसे कोई दिल की बात शेयर करें वो आपको पहले से ज़्यादा समझेंगे।हेल्थ - दिमाग और दिल दोनों को थोड़ा आराम दें शाम को कुछ शांत म्यूज़िक सुनें और अगर संभव हो तो थोड़ी देर वॉक करें नेचर आपके मूड को तुरंत ठीक कर देगा।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी बेहतर इस समय दोस्तों के साथ मेलजोल बना रहेगा। सुबह से ही कामों की लंबी लिस्ट दिमाग में घूमती रहेगी, पर आप अपनी प्लानिंग और मेहनत से सब कुछ संभाल लेंगे। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात मन को खुश कर सकती है।करियर - ऑफिस में आज आपको काम में ये समस्या ज्यादा रहेगी की किसे पहले खत्म करें या किसी शुरु करें। कुछ सहकर्मी आपकी सफलता से जल सकते हैं पर शांत रहें और अपने काम पर फोकस करें। बिजनेस करने वालों के लिए पार्टनरशिप बेहतर रह सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन थोड़ा सावधानी वाला रहेगा इस दौरान वाहन या घर के कामों के चलते अचानक से खर्च सामने होगा।लव लाइफ - रिलेशनशिप में समझदारी और धैर्य की ज़रूरत है कुछ बातें आपस में तनातनी का कारण हो सकती हैं। इस दौरान अगर हो सके तो बाहर निकल जाएं या कोई काम करें जिससे आपसी विवाद बढ़ न पाए।हेल्थ - इस समय कंधे और घुटने ही दर्द के चलते आपको रोक सकते हैं थोड़ी एक्सरसाइज या योग करें, इससे मन और शरीर दोनों तरोताजा रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज गुरु महाराज का वक्री होना शत्रुओं से देगा कुछ राहत, परिवार के साथ कोई प्यारा पल बिताने का मौका मिलेगा और अगर मन भारी है तो किसी भरोसेमंद से दिल की बात जरूर शेयर करें राहत मिलेगी। छात्रों के लिए नए मौके होंगे जो देंगे अच्छे अंक पाने का समय।करियर - बिजनेस करने वालों के लिए दिन सही है बस नए सौदों में जल्दबाजी न करें। वैसे काम के लिए आज टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें क्योंकि कुछ बातें मुश्किलें खड़ी करेंगे इसलिए इस दौरान ज्यादा बातों पर अड़े रहने से बचना चाहिए।फाइनेंस - खर्चे तो बने ही रहेंगे कोई बिल या पेमेंट के लिए सेविंग का कुछ हिस्सा यूज करेंगे। इसके अलावा इस समय बच्चों की मांग या फिर हेल्थ के लिए खर्चों का दिन है।लव लाइफ - किसी से अचानक से बातचीत का मौका मिलेगा रहस्यमयी शख्स आपके जीवन में एंट्री कर सकता है जिससे आपकी सोच टकराए भी और जुड़ भी जाए।हेल्थ - सेहत पर असर पड़ सकता है कोई चोट लगने या मोच आने की स्थिति भी बन रही है ऐसे में संभल को आराम से काम करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए संभल कर काम करने का दिन है क्योंकि इस समय कुछ बातें बड़ों की ओर से ज्यादा सुनने को मिलने वाली हैं इसलिए घर के कामों को ध्यान से करें जिससे डांट से बचाव हो। शाम के समय दोस्तों या परिवार के साथ बातचीत में कुछ मज़ेदार टॉपिक आएंगे जो आपके मूड को बदलने वाले होंगे।करियर - कामकाज में आज जोश और चमक बनाए रख सकते हैं ऑफिस में किसी नए व्यक्ति के साथ मुलाकात और काम शेयर करने का दिन भि होगा। कोई ऑफर अगर काम के लिए मिल रहा है तो जल्दबाजी में काम न करते हुए शांति से देख परख के काम करें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक-ठाक है कोई डील फाइनल हो सकती है जिससे लाभ मिलेगा।लव लाइफ - प्यार के मामले में जो अकेले हैं उन को इस समय अचानक से किसी का प्रपोजल मिलने का दिन बन रहा है ऐसे पर्सन से मिल सकते हैं जिसके साथ बातचीत खुद ब खुद शुरु हो जाए।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन ठीक है अगर कोई हल्की फुल्की समस्या आती भी है तो उसका जल्द ही निदान भी हो जाएगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : घर में किसी छोटे सदस्य की बात से मूड हल्का हो सकता है कभी-कभी उनकी मासूम बातें भी मोटिवेशन दे जाती हैं। दोस्तों के साथ चैट या अचानक मीट अप मूड को और भी अच्छा बना देगा। अगर कुछ दिनों से खुद में खोए थे तो आज उसमें से बाहर निकलने में दिन मदद कर सकता है।करियर - इस समय काम को लेकर फ़ोकस स्ट्रॉन्ग रहेगा अगर कोई टारगेट या प्रोजेक्ट अटका हुआ था तो आज आप उसे सॉल्व करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। सीनियर्स से कुछ मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन व्यस्तता वाला रहेगा।फाइनेंस - कोशिश करें कि फिजूलखर्ची न हो क्योंकि अभी आगे की चीजों के लिए काउंटिंग करते हुए माथा पकड़ लेंगे। वैसे इस समय पर शेयर मार्किट से लाभ के संकेत हैं।लव लाइफ - सिंगल हैं तो कोई नया इंसान आपकी लाइफ में दिलचस्पी ले सकता है लेकिन ज़्यादा जल्दी खुलने से बचें।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर ही है, अपने वरिष्ठ जनों की सेहत को लेकर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज के दिन आप कुछ कामों को करने में काफी तेजी दिखाएंगे पर ध्यान रखें आज आपके राशि स्वामी बदल रहे हैं अपनी चाल ऎसे में आप को दिखेगा इसका पूरा प्रभाव। वैसे घर के बड़ों की ओर से मिले काम को आप खुशी खुशी स्वीकार करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन नए कॉन्टैक्ट बनाने के लिए बढ़िया है।करियर - काम को लेकर दिन मिलाजुला सा ही रहेगा, अगर ट्रेवल से जुड़ी कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। दिल में आत्मविश्वास रहेगा और लोग आपकी बातों से इंप्रेस होंगे। व्यवसाय में शुरुआती धीमापन हो पर जल्द ही तेजी भी आएगी।फाइनेंस - लाटरी या सट्टे में आज के दिन किस्मत देने वाली है कुछ लाभ पर बड़ी इन्वेस्टमेंट बन सकती है समस्या इसलिए ध्यान से निर्णय लें।लव लाइफ - रिलेशन में आज फ्रेशनेस महसूस होगी पार्टनर के साथ ओपन बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। हेल्थ - नींद पूरी लें और मोबाइल पर देर रात तक स्क्रोलिंग से बचें, वैसे आज के दिन फूड से रिलेटेड परेशानी होने का समय हैं इसलिए बाहरी भोजन से बचें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ के लिए मंगलवार का समय घर के कामकाज में ज्यादा उलझा सकता है। कुछ बच्चों की बातें आपसी मतभेद का कारण न बनें इस बात पर ध्यान रखें। सुबह कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन दोपहर तक हालात आपके पक्ष में आने लगेंगे। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें इससे कई रिश्ते मज़बूत होंगे।करियर - कामकाज में आपकी सूझबूझ से आगे बढ़ना जरूरी है अगर कोई परेशानी अटकाव आते भी हैं तो बेचैन न हों शांति से उसे निपटाने की कोशिश करें। काम में आज के दिन फोकस बनाए और बेकार की चर्चा से खुद को दूर रखें क्योंकि विरोधी इस स्थिति का फायदा उठा सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ की संभावना है। परंतु फिजूल खर्च से बचना होगा।लव लाइफ - रोमांटिक रिश्तों में आज के दिन गड़बड़ी का टाइम हो रहा है कोई छोटी सी बात बड़ी बन सकती है इसलिए इस समय पर बातें सुनें बस रिएक्ट करने से बचें।हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ के बाद थकान महसूस हो सकती है। इस समय बुखार होने या फिर दर्द की शिकायत होने का संकेत बन रहा है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: वैसे आज के दिन आपके राशि स्वामी गुरु हो रहे हैं वक्री तो नई ऊर्जा आएगी लेकिन लापरवाही को अपने सामने न आने दें। किसी खास जगह घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है लेकिन वह पूरा होने से पहले टल भी जाए इसके लिए तैयार रहें न की परेशान या क्रोध करें।करियर - नौकरी में दिन की शुरुआत कुछ हलचल वाली होगी काम की शिकायत से परेशान भी होंगे, वैसे इस समय के दौरान कुछ बातें पुराने मामलों के कारण उभरती दिखाई देंगी ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए किसी से मदद मांग सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले कुछ प्राप्ति के अलावा कुछ ज्यादा खर्च की कंडीशन बनती है।लव लाइफ - दिल के मामले होंगे कुछ गुपचुप पर फिर दिल की बात कहने के लिए जोश काम आएगा। किसी सोशल इवेंट में आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं।हेल्थ - सर्दी जुकाम को लेकर लापरवाही न करें इस समय संक्रमण का खतरा ही सबसे अधिक परेशान कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल