मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए रविवार के दिन चंद्रमा का गोचर आपके पार्टनशीप से जुड़े कामों पर असर डाल सकता है। प्यार और अपनापन भरपूर मिलेगा। कोई फैमिली मेंबर आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकता है। किचन से कुछ स्वादिष्ट आने वाला है। करियर - ऑफिस में सब आपको नोटिस कर रहे हैं मतलब अब आपकी बात बन सकती है। इस समय सीनियर्स इंप्रेस हो सकते हैं लेकिन टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। लापरवाही की वजह से कोई मौका हाथ से ना निकल जाए ध्यान रखें। फाइनेंस - आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बढ़िया है लेकिन किसी की बातों में आकर पैसा ना लगाओ। खुद रिसर्च करो। लव लाइफ - लव लाइफ में मिठास है, अगर पार्टनर के साथ है तो टाइम बिताना चाहिए, रिलेशन स्ट्रॉन्ग होगा। हेल्थ - हेल्थ को लेकर आप थोड़ा केयरलेस हो सकते हैं लास्ट-मिनट वर्कआउट या अनहेल्दी स्नैक्स से दूर रहें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: आज रविवार के दिन वृषभ राशि वालों के लिए घर का माहौल थोड़ा क्रिटिकल हो सकता है। कोई पुरानी बात उठ सकती है जिससे हल्की-सी खटपट हो, लेकिन अगर आप शांत रहो और समझदारी दिखाओ तो सिचुएशन आपके फेवर में मुड़ जाएगी। बुजुर्गों की सलाह आज खजाने जैसी निकलेगी। करियर - काम को लेकर कुछ टेंशन रहेगी कोई आपका क्रेडिट ले सकता है या बिना मांगे ज्ञान दे सकता है। लेकिन, आपका चार्म और फोकस अगर ऑन पॉइंट रहा, तो बाज़ी आप ही मारोगे। नया प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकता है, लेकिन सब कर लेंगे वाला मूड थोड़ा कंट्रोल में रखो। फाइनेंस - पैसे तो आएंगे लेकिन हाथ में टिकेंगे नहीं अगर खर्चों पर ब्रेक नहीं लगाया। लव लाइफ - रिलेशन में हो तो पार्टनर से इमोशनल कनैक्ट बढ़ेगा, लेकिन अगर अकेले हो तो किसी पुराने जानने वाले से चैट पर फ्लर्टिंग शुरू हो सकती है। हेल्थ - एनर्जी तो भरपूर है, लेकिन माइंड फ्रेश नहीं रहेगा अगर नींद पूरी नहीं ली। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन घरवालों से बातचीत करते हुए बीत सकता है। लेकिन अभी कोई कोई बात दिल पर ले ली तो खटास आ सकती है। भाई-बहनों के साथ टाइम पास करो, पुरानी यादें ताज़ा होंगी। करियर - आपकी बातों का असर होगा, लेकिन कुछ लोग जल सकते हैं उनका काम छोड़ो, तुम अपना फोकस मत खोओ। नई स्किल सीखने का मन करेगा, आज से शुरू कर लो तो फ्यूचर में काम आएगा। फाइनेंस - पैसे कमाने के नए रास्ते दिखेंगे, खासकर ऑनलाइन या पार्ट-टाइम टाइप। लव लाइफ - दिल से किसी से जुड़ने का मूड है, लेकिन सामने वाला कन्फ्यूज़ कर सकता है। हेल्थ - थोड़ा आलस रहेगा, लेकिन हेल्थ को इग्नोर करोगे तो बॉडी अपना असर दिखाएगी और स्थिति दिक्कत देगी। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए सुख स्थान होगा प्रभावित, माहौल थोड़ा भावुक टाइप रहेगा। आप चीज़ों को प्यार से हैंडल कर लोगे। मम्मी-पापा के साथ बैठकर बात करना अच्छा लगेगा। इस समय बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। करियर - काम में मन लगेगा लेकिन थोड़ा प्रेशर भी रहेगा। अगर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हो तो डिस्ट्रैक्शन से बचो। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है तो अपनी कमर कस लीजिए घबराओ मत कर ही लेंगे आप। फाइनेंस - पैसे के मामले में स्थिरता है लेकिन सेविंग्स पर ध्यान दो। किसी की मदद कर सकते हो, लेकिन खुद का बजट मत बिगाड़ो। लव लाइफ - पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा। जो अकेले हैं उनके लिए दिन थोड़ा अलग ही फीलिंग्स वाला रह सकता है। हेल्थ - आज के दिन सेहत तो बेहतर होगी लेकिन इस समय भावनात्मक थकान हावी हो सकती है, इसलिए खुद को रिलैक्स करो। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज घर में आपकी बातों का वजन रहेगा, लेकिन दूसरों की भी सुनना ज़रूरी है क्योंकि कभी कभी मैं ही सही हूं वाला एटीट्यूड माहौल खराब कर सकता है। बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा, घर में कोई धार्मिक काम हो सकता है । करियर - वैसे आज थोड़ा रिलैक्स तो होंगे और कुछ कामों के लिए ऑफिस में लीडरशिप रोल मिल सकता है, सबकी नजरें आप पर होंगी। लेकिन ध्यान रहे, टीम को साथ लेकर चलना पड़ेगा। सोलो हीरो मत बनो, वरना जलन बढ़ेगी। फाइनेंस - अचानक से कोई मोटी रकम आ सकती है बोनस, कमीशन या गिफ्ट जैसा कुछ। लव लाइफ - पार्टनर को स्पेशल फील कराना ज़रूरी है डॉमिनेट मत करो। हेल्थ - एनर्जी है लेकिन जरूरत से ज्यादा थक सकते हो, खासकर अगर एक्सरसाइज या ट्रैवल ज्यादा हो जाए। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि के लिए आज के दिन चाहिए कि हर बात में परफेक्शन ढूंढना छोड़ो, परिवार है थोड़ा इमोशन, थोड़ा गड़बड़ चलता है। कोई आपकी तारीफ करेगा लेकिन आपको लगेगा की काश थोड़ा और कर देता इसलिए ये ट्यूड थोड़ा ढीला करो। करियर - काम में कुछ स्लो हो सकते हैं लेकिन प्लानिंग, प्रेजेंटेशन और ऑर्गेनाइजेशन स्किल चमकेगी। लेकिन दूसरों की कमियां निकालना बंद करो, वरना टीम से दूरी बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर आज तेजी का समय होगा। फाइनेंस - सेविंग्स पर फोकस रहेगा, कोई पुराना इन्वेस्टमेंट रिटर्न दे सकता है। खर्चों में डिसिप्लिन रहेगा तो आगे लाभ मिलेगा। लव लाइफ - प्यार में कुछ गड़बड़ हो सकती है अगर आपने हर बात में कुछ टोका टोकी अधिक की। दिल से सुनो, दिमाग थोड़ा ठंडा रखो। हेल्थ - हेल्थ ठीक है लेकिन माइग्रेन या डाइजेशन की समस्या हो सकती है। ज़्यादा डाइटिंग या हेल्थ ट्रेंड्स को फॉलो करना भी समस्या दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के मन पर ही चंद्रमा होगा ऎसे में मूड स्विंग भी होगा। घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा, बातचीत में आपके शब्द अधिक रहेंगे। पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। घर में कुछ नया सजाने या डेकोरेशन का मन करेगा। करियर - ऑफिस में छाप छोड़ने का टाइम है लेकिन ध्यान रखें की सभी को साथ मे लेकर चले। टीम को लीड करना हो या क्लाइंट से डील, हर जगह आप चमकोगे। लेकिन ओवर-कॉन्फिडेंस में किसी की बात काटना भारी पड़ सकता है। फाइनेंस - पैसे की स्थिति स्टेबल है, लेकिन खर्च थोड़ा लाइफस्टाइल चेंज होने से आप कपड़ों, गैजेट या पार्टी पर पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - फुल रोमांटिक डे हो सकता है क्यों मून का इफेक्ट अपना असर देगा पार्टनर आपकी हर बात में दिलचस्पी लेगा। हेल्थ - आज के दिन स्किन, किडनी या यूरिनरी इश्यू हो सकते हैं, पानी खूब पियो और हेल्दी खाओ। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन स्थिति मुश्किलें दे सकती है क्योंकि घर में थोड़ी तकरार की संभावना है, खासकर अगर आपने पुराने राज खोल दिए तो। सबकी बातें सुनो, लेकिन रिएक्ट मत करो तुरंत। आपकी समझदारी आज टेस्ट पर है। करियर - ऑफिस या बिजनेस को लेकर काम बहुत रहेगा ऐसे में अपसेट होना लाजमी है। लेकिन चिंता न करें ओवरथिंकिंग से अच्छा है कि ध्यान से लगे रहें। काम में आप बाज़ी मार सकते हैं। कोई नई टेक्निक भी जान सकते हो पॉलिटिक्स से बचो। फाइनेंस - पैसे के मामले में थोड़ा रिस्की मूड रहेगा। कोई स्कीम या शेयर में हाथ डालने का मन करेगा, लेकिन सोच समझ कर। लव लाइफ - बहुत इंटेंस दिन है प्यार में जलन, पजेसिवनेस या कोई सीक्रेट बाहर आ सकता है। हेल्थ - ब्लड प्रेशर, हार्मोन या इमोशनल हेल्थ से जुड़ी टेंशन हो सकती है। मेडिटेशन करो और कोई भारी बात हो तो किसी से शेयर ज़रूर करो। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रह सकता है, कोई आउटडोर प्लान बन सकता है। पुराने रिश्तों में फिर से विश्वास आएगा। भाई-बहनों से बातचीत और गॉसिप चल सकती है। कुछ बाहर के खाने या मस्ती के मूड में होंगे। करियर - काम के लिए इस समय ज्यादा भागदौड़ न रहे लेकिन इस समय वर्कप्लेस पर काम थोड़ा स्लो होगा। नेटवर्किंग जबरदस्त चलेगी। नए लोग मिलेंगे, नए आइडिया आएंगे। बस, पुराने पेंडिंग टास्क क्लियर करते रहना। फाइनेंस - इनकम ठीक रहेगी, और कोई नया ऑफर भी आ सकता है। ट्रैवल से जुड़ा खर्चा या एडवेंचर स्पेंडिंग हो सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में एक्साइटमेंट है किसी खास से बात होगी या पहली डेट प्लान हो सकती है। हेल्थ - आज के दिन ज्वाइंट्स या थाइज में दर्द की शिकायत हो सकती है स्ट्रेचिंग और वॉर्म-अप ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: आज के दिन लोग आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाए बैठे हो सकते हैं, जिम्मेदारियों का लोड ज्यादा रहेगा। कोई बुजुर्ग आपकी सलाह ले सकता है। शांति से काम लोगे तो सब खुश रहेंगे। शाम को घूमने फिरने का मौका मिलेगा। करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत दिखाई देगी, लेकिन बॉस का मूड थोड़ा रफ हो सकता है। हार मत मानो, थोड़ा धीरज रखो। प्रमोशन या रिवॉर्ड की बात निकलेगी। फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक है, लेकिन कोई पुराना बकाया आपको टेंशन दे सकता है। कोई प्रॉपर्टी या लोन से जुड़ा काम निकल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ थोड़ी डाउन लग सकती है पार्टनर को लगेगा आप भाव नहीं दे रहे। थोड़ी कोशिश करनी पड़ेगी रोमांस का स्पार्क वापस लाने की। हेल्थ - पीठ, हड्डी या जोड़ों में परेशानी हो सकती है। आराम और सही बैठने की आदत डालो, वरना लंबी बीमारी पकड़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन होगा कुछ अपने काम के अलावा मस्ती को करने वाला। घर में सब कुछ ठीक है लेकिन आपका दिमाग कहीं और है। किसी दोस्त या कज़िन से गहरी बातचीत होगी, जिससे मूड लाइट हो जाएगा। करियर - नए आइडिया, नए प्रोजेक्ट्स आज तो आपके दिमाग में तेजी से घूम रहे होंगे। लेकिन जब तक काम में फोकस नहीं, तब तक आइडिया सिर्फ सोच तक ही रह जाएंगे। इन पर अमल करने के लिए टीम वर्क ज़रूरी है। फाइनेंस - डिजिटल या टेक्नोलॉजी से जुड़ी जगह पैसा लग सकता है। पर किसी दोस्त या जान-पहचान वाले की बातों में आकर इनवेस्ट मत करो। लव लाइफ - किसी पुराने जानकार से कनेक्शन दोबारा हो सकता है। कपल्स के लिए नॉर्मल दिन रहेगा है। हेल्थ - एनर्जी अच्छी है लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है बाहर घूमो, फ्रेश एयर लो अच्छा लगेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत घर के कामों को मैनेज करने में लग सकती है। इमोशनल कनेक्शन स्ट्रांग रहेगा। मम्मी-पापा के साथ स्पेशल टाइम बिताने का मौका मिलेगा। घर में कोई धार्मिक या सांस्कृतिक बात उठ सकती है। करियर - थोड़ा धीमा चलेगा दिन, लेकिन प्लानिंग शानदार रहेगी। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन गोल्ड है। कोई नया आइडिया फ्यूचर का गेम चेंजर बन सकता है। फाइनेंस - पैसा तो आएगा लेकिन खर्च भी कुछ कर सकते हैं जैसे किताब, म्यूजिक या कोई पसंद की चीज ले सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन अकेले लोगों के लिए दिल की घंटी बज सकती है। कपल्स को पुरानी यादों में खोने का मन करेगा पुराने मैसेज पढ़कर मुस्कुराओगे। हेल्थ - थोड़ी सुस्ती रहेगी, लेकिन कुछ खास चिंता नहीं। मेडिटेशन और म्यूजिक से मूड भी फ्रेश रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल