मेष आज का राशिफल: आज बुधवार के दिन पूर्णिमा का योग मेष राशि वालों को दे सकता है कुछ लाभ। आध्यात्मिक पक्ष में होंगे आगे, इस समय कुछ बड़ों से मिलेगी ज्ञान से जुड़ी बातें। अपनों के साथ दिन सामान्य रहेगा लेकिन खुद के लिए आप इस समय कई सारी बातों में घूमते रहने वाले हैं इसलिए खुद को ज्यादा उलझाएं नहीं सिर्फ काम पर ध्यान करें। करियर - आज के दिन आप पुरानी बातों से आगे बढ़ने के लिए रहेंगे तैयार। काम में फोकस बनाए रखें, किसी की बातों में न आएं। नया आइडिया गोल्ड माइन साबित हो सकता है नोटबुक साथ रखें। फाइनेंस - खर्चों पर ब्रेक लगाना जरूरी है, वरना बजट करेगा ब्रेकडांस और होंगे परेशान सेविंग्स को थोड़ी तवज्जो दें फायदे में रहेंगे। लव लाइफ - दिल कहे लेट्स टॉक तो पार्टनर से दिल खोल के बात करना चाहेंगे लेकिन इस समय कुछ गंभीर बातें भी होने वाली हैं। हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी लेकिन फिर भी शरीर को थोड़ा आराम चाहिए इसलिए खुद को टाइम दीजिए। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वाले आज पूर्णिमा के खास समय रहने वाले हैं काफी उत्साहित। घर में बॉस मोड ऑन रह सकता है। सब आपकी बात सुनेंगे लेकिन थोड़ा प्यार भी घोलिए। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर सकती है। इमोशन से भरा दिन, किसी की मदद करके दिल को शांति मिलेगी कोई छोटी यात्रा सुखद रहेगी। करियर- काम के सिलसिले में आप बहुत सक्रिय दिखाई देंगे और इस समय अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा, जिससे प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी सोच नए विचार लेकर आएगी। आपकी मेहनत से प्रशंसा होगी। फाइनेंस - अचानक कुछ लाभ हो सकता है पर इसी के साथ लोन या उधारी से बचें आज नहीं तो चेक बुक तैयार रखें। लव लाइफ - प्यार थोड़ा इमोशनल है आज अगर हो सके तो बातों को तूल देने से बचें यही समझदारी होगी। हेल्थ - फास्ट फूड से बचें, वरना पेट बोलेगा प्रॉब्लम है भैया तो इसका ध्यान रखें हेल्दी डाइट लेने का समय है लेकिन बहुत ज्यादा भूखा रहना भी जरूरी नहीं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: घर में थोड़ा ड्रामा हो सकता है, पर आप सब सुलझा सकते हैं कूल बने रहें। यात्रा के योग हैं, नई जगह कुछ नया सिखा सकती है। परिवार का साथ दिल को सुकून देगा। दोस्तों के साथ छोटी प्लानिंग हो सकती है, बस ओवर एक्साइट न हों। करियर - आज काम में कंपटीशन रहेगा पहले कामों को लटकाने से अच्छा है साथ साथ उन्हें भी करते चले जाएं। अपने कारोबार में अगर हो सके तो आप इस समय कुछ बदलाव करना शुरू करें जिसमें नई चीजों को शामिल करें और बाजार की तेजी पर निगाह बना कर रखें। फाइनेंस - इस समय कुछ पैसों की प्राप्ति होने का समय है आप परिवार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान दान पुण्य के कामों में कुछ धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - पुरानी बातें इस समय मन को कर सकती हैं प्रभावित आज के दिन अपने प्रेम के प्रति आप कुछ अलग करने के मूड में होंगे दिल रोमांटिक वाइब्स के मामले में टॉप पर होगा। हेल्थ - आप के आज के दिन हो सके तो पानी या दूध से बने प्रोडक्ट अधिक मात्रा में लेना अच्छा होगा। थकान बनी रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वाले आज के दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का लाभ ले सकते हैं। आज के दिन अपने राशि चंद्रमा का पूजन करने से मिलेगा लाभ। घर की स्थिति बेहतर रह सकती है। किसी व्यक्ति की बात आपको खुशी दे सकती है। पुराने मतभेद दूर होंगे और मेल-मुलाकात बढ़ेगी। करियर - आज का में आप का मन कम ही लग पाएगा। इस समय हो सकता कुछ ब्रेक लेने के मूड में होंगे लेकिन ये सही नहीं होगा इस समय अधिकारी आप की स्थिति को जब देखेंगे तो ही आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। फाइनेंस- आर्थिक मामले ठीक-ठाक रहेंगे, इस समय दान धर्म से जुड़े काम कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है और कहीं से कुछ लाभ हो सकता है। लव लाइफ- प्यार में उमंग अच्छी रहने वाली है लेकिन ध्यान दें की आप का फ्लर्ट दूसरे को परेशानी न देने लगे। हेल्थ- शरीर में दर्द या थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करें और ज्यादा भारी भरकम कामों से खुद को रिलैक्स रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: घर का माहौल आज मिल-जुलकर काम करने वाला रहेगा। पुराने मतभेदों को भुलाकर संबंधों में नयापन आएगा। परिवार के साथ बाहर जाने या छोटी-सी ट्रिप की योजना बन सकती है। घर के बड़े लोग आपकी बात सुनेंगे और सलाह दे सकते हैं उनके प्रति सम्मान स्नेह बना कर रखें। करियर- आज आप को ऑफिस में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ काम में भी आपको नए तरीके अपनाने पड़ें जिससे शुरुआत में दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन बाद में फायदा होगा। अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाने का समय होगा। घर से कम कर रहे लोग अच्छे सौदे भी पाएंगे। फाइनेंस- आर्थिक पक्ष के मामले में ये समय आपको मिले जुले असर दिखाएगा, अपनों के लिए धन कहीं खर्च कर सकते हैं, लेकिन फिर भी कुछ मामलों में फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ- प्रेम जीवन को लेकर आज कुछ दूरी बनी रह सकती है। घर के काम में आपको पार्टनर के लिए समय ही न मिल पाए। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें रिश्तों में मजबूती आएगी। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इस समय छाती से जुड़े रोग कुछ अपना असर दिखा सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें, हल्का भोजन करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वाले आज के दिन कहीं घूमने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहने वाली है। किसी नए मेहमान के आने से खुशी होगी। परिवार में एकता बनी रहेगी, लेकिन आपको बातचीत में समझदारी दिखानी होगी। करियर - आज के दिन कारोबार में तेजी रहने वाली है। ऑफिस में आप आज चमकते सितारे हो सकते हैं। आपकी मेहनत की चर्चा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिले तो एक्साइटेड रहिए, ये आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। फाइनेंस - थोड़े-बहुत अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं, लेकिन चिंता न करें बैलेंस संभल जाएगा। कहीं पैसे लगाने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। लव लाइफ - साथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और घुल-मिल कर बात करेंगे। कुछ को नए प्यार के संकेत मिल सकते हैं। हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहेगी लेकिन थकान हो सकती है शाम तक। शरीर को आराम और भरपूर पानी दें। योग और हल्का वर्कआउट बेहतरीन रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: आज बुधवार के दिन तुला राशि वाले अपने कामों के लिए कर सकते हैं भागदौड़, इस समय जल्दी से जल्दी काम खत्म करने को लेकर होंगे बेचैन। घर में लीडरशिप रोल निभाने का मौका है। बुजुर्गों की सलाह सुनना फायदे में रहेगा। दोस्त अचानक घर आ सकते हैं या कॉल कर सकते हैं, करियर - काम को लेकर शुरुआती दौर सामान्य रहेगा धीरे धीरे काम बढ़ सकता है। छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। इस समय कोई आपकी तरक्की से जल सकता है लेकिन चिंता मत कीजिए क्योंकि आपकी मेहनत बोलती है और उसका रिज़ल्ट जल्द मिलेगा। फाइनेंस - आज खर्च सोच-समझकर करें, वरना लोन या क्रेडिट कार्ड से समस्या ही बढ़ सकती है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए समय जरूर निकालें एक दूसरे को घर परिवार में भी मदद करना रिश्ते के लिए होगा खास। हेल्थ - हेल्थ - शरीर थोड़ा भारी लग सकता है। तली-भुनी चीजों से बचें और रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कुछ चेंज ला सकता है। घर में थोड़ा झगड़ा या नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप अपने बातों की मिठास से सब संभाल सकते हैं। भाई-बहनों से अच्छा तालमेल रहेगा।छोटी सी अनप्लान ट्रिप मूड को चार्ज कर देगी। करियर - नई जिम्मेदारी आपको एक्साइट कर सकती है, अगर क्रिएटिव फील्ड में हैं तो जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। ध्यान रखें इस समय यात्रा भी हो सकती है। काम के सिलसिले में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो बीते दिनों की यादें ताज़ा कर देगी। फाइनेंस - आज आपको अचानक कोई आर्थिक फायदा हो सकता है इस समय पुराना उधार वापस मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर से बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होगी लेकिन इस समय उनकी कोई कोई गुप्त बात सामने आ सकती है तो ज्यादा बात का बतंगड बनाने से बचें। हेल्थ - आज पेट का थोड़ा ध्यान रखें। पानी और फलों को डाइट में शामिल करें। ओवरथिंकिंग से बचें, माइंड को शांत रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल : धनु राशि वाले आज बुधवार के दिन कई मायनों में आगे रहेंगे। घर की रौनक आज आप ही बनेंगे। किसी खास की चिंता रहेगी लेकिन आपका प्यार और केयर सबके दिलों को सुकून देगा। माता-पिता से दिल की बात करना अच्छा रहेगा, पुराने मनमुटाव भी दूर हो सकते हैं। करियर - वर्कप्लेस पर थोड़ा इमोशनल होकर डिसीजन न लेना ही बेहतर होगा, इस समय कारोबार के चलते कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल का समय होगा। किसी खास सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। क्रिएटिव वर्क करने वालों को प्रशंसा मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों का मामला थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन अचानक कोई नया जरिया भी बन सकता है। लव लाइफ - दिल में चल रही बातें आज बाहर आ सकती हैं तो प्यार में लुका छुप्पी से बचें और अगर किसी थर्ड पार्टी का डर है तो बात करें। हेल्थ - मूड स्विंग्स से थोड़ा परेशान हो सकते हैं इसलिए इस समय खुद को उन चीजों से अलग रखें जो मन को उदास करने वाली हों। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: बुधवार के दिन मकर राशि वाले रहेंगे कामकाज को लेकर मग्न। घर के फैसलों में आपकी राय की वेटेज बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिन्हें आप संभाल लेंगे। छोटे भाई-बहनों से प्यार और गाइडेंस मिलेगा। करियर - आज आपके आइडिया और प्रेजेंटेशन बेमिसाल रहेंगे। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए भी पॉजिटिव संकेत हैं। बॉस से सरप्राइज़ काम मिल सकता है इस समय कोई छोटी सी गेट टुगेदर आफिस पार्टी का मौका मिल सकता है। फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट टाइम है लेकिन आंख मूंदकर नहीं समझदारी से। इस समय किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहयोग की मांग भी हो सकती है। लव लाइफ - आपका एटीट्यूड आज रोमांटिक है पार्टनर को स्पेशल फील कराइए। शाम के समय किसी की तारीफ या फ्लर्टिंग मिल सकती है। हेल्थ - एनर्जी हाई है लेकिन ओवरएक्सर्शन से बचें अगर हो सके तो हेल्दी डाइट को अपनाएं ज्यादा देर भूखे न रहें यह आपको फिट रखेगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले घर में कुछ जरूरी कामों के चलते आज कुछ चीजों को न कर पाएं। दूसरों जिम्मेदारी आप पर आ सकती है जिसे सही से पूरा करना टास्क ही लगेगा करेंगे। परिवार के साथ बैठकर फाइनेंस या भविष्य की कोई बात हो सकती है। करियर - ऑफिस में आप अपनी पैनी नजर और स्मार्ट प्लानिंग से सभी को चौंका सकते हैं। कोई पुराना प्रोजेक्ट आपके नाम से दोबारा एक्टिव हो सकता है। बिजनेस में लगी महिलाओं के लिए दिन अच्छे लाभ देने वाला हो सकता है। फाइनेंस - बजट के मामले में आप टॉप पर न भी हों लेकिन आप कुछ न कुछ सेविंग तो कर ही पाएंगे। आज कोई पुरानी सेविंग काम आ सकती है। लव लाइफ - पार्टनर से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन दिन के अंत तक सब सुलझ जाएगा। सोशल मीडिया या वर्कप्लेस पर रोमांटिक वाइब मिल सकती है। हेल्थ - डाइजेशन को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें क्योंकि इस समय ग्रहों का असर आपको गैस्ट्रिक समस्या अधिक दे सकता है विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि के लिए आज बुधवार के दिन का समय आध्यात्मिक रूप से काफी अनुकूल होगा। घर में शांति का माहौल कम रहेगा। पुराने किसी रिश्ते में सुधार आ सकता है। किसी शुभ समाचार की संभावना भी है। इस समय कुछ धार्मिक कार्यों को कर सकते हैं। करियर - काम के मामले में आज शुरुआत में थोड़ा देरी से पहुंचना या काम में अचानक चेंज मिल सकता है। नए अवसर आपके दरवाज़े पर दस्तक दे रहे हैं उन्हें इग्नोर न करें। टीमवर्क से अच्छा रिजल्ट मिलेगा, लेकिन खुद की वैल्यू भी मत भूलिए। फाइनेंस - स्टॉक, म्यूचुअल फंड या सिप जैसी बातों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। हां पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें इसमें गड़बड़ न हो। लव लाइफ - रोमांस से ज्यादा आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ अपने कुछ गम बांटने की कोशिश करेंगे और चाहेंगे कि उनसे आपको सहयोग मिल पाए। हेल्थ - शरीर से ज्यादा आज दिमाग को आराम की जरूरत है और ऎसे में म्यूजिक थेरेपी या वॉक से खुद को रिलैक्स करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल