आज का राशिफल मेष : आज शुक्रवार का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा तो रहेगा लेकिन दोपहर से चंद्रमा की गति में होगा बदलाव जिसके कारण काम का भार आपको मानसिक रूप से थका सकता है। इधर-उधर रखी चीजें खो सकती हैं, जिससे आपको काम के दौरान अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ सकता है। छात्रों को इस दौरान अपनी एजुकेशन के लिए मेहनत करनी होगी तभी बेहतर परिणाम होंगे। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी, इस समय कुछ लोगों को व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दुकानदारों को अपने सामान की स्थिति को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि ग्राहकों से शिकायतें आ सकती हैं। फाइनेंस - खर्चों का ग्राफ बढ़ सकता है, लेकिन इस समय आप अपना धन अपने काम को लेकर ही करने वाले हैं। बच्चों की मांग आज बढ़ने से मुश्किलें होंगी। लव लाइफ - जीवनसाथी या प्रेमी से कुछ दूरी महसूस हो सकती है। आपसी संवाद से स्थितियों को बेहतर किया जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ - सेहत के मामले आप की स्थिति सामान्य जैसी बनी रह सकती है बस काम के चलते तनाव से बचना मुश्किल होगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज शुक्रवार के दिन कुछ आराम को पाएंगे। घर से जुड़े कामों में सहयोग मिलेगा, पिता का प्रेम मिलेगा। इस समय आपके फ्रेंड्स आपके साथ खड़े नजर आएंगे। छात्र वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए आज के दिन आप सफलता के लिए आगे बढ़ोगे। आज का धार्मिक रुप से से काफी अनुकूल रहेगा। करियर - किसी सहकर्मी द्वारा आपके कार्यों को हथियाने की कोशिश हो सकती है, सावधान रहें। महत्वपूर्ण डेटा का नुकसान भी हो सकता है, इसलिए काम को ध्यानपूर्वक करें। फाइनेंस - परिवार में कुछ नए खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन इसमें किसी की हेल्प से आपको काफी मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ - किसी नये व्यक्ति से मुलाकात संभव है, पर भरोसे में समय लगाएं जल्दबाजी में किसी रिश्ते में न उतरें। हेल्थ - सेहत में धीरे-धीरे सुधार होने का समय है ओर अब आप कुछ अच्छा फील कर पाएंगे अपने मन को उलझनों से परे होते देख सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज का दिन कुछ मिले जुले प्रभाव देगा शुरुआती समय आपके लिए सामान्य रहेगा लेकिन उसके बाद आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर पर यात्रा के योग बन रहे हैं इस समय शायद आप दूसरों से अलग ही सोच रखें, नए विचारों से मानसिक उथल पुथल का अनुभव करेंगे। करियर - ऑफिस में पुराने काम एक बार फिर सामने खड़े हो सकते हैं, इस दौरान किसी के बारे में कुछ कहने से पहले ध्यान रखें की आप के लिए वह मुश्किलें बढ़ा सकता है। काम में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सीनियर्स के साथ नए विचारों पर चर्चा से भविष्य में अवसर खुल सकते हैं। फाइनेंस - पुराने निवेश आज अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। हालांकि, नए निवेश से पहले सलाह अवश्य लें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनाओं को शेयर करें, इससे संबंधों में पनपी गलतफहमियों का समाधान हो सकता है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में थोड़ा धैर्य बना कर रखें जिससे आपको कुछ बिगड़ने का तनाव न मिले। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन में आप को कुछ हल्का सा प्रभावित कर सकती है, इस दौरान संक्रमण जैसी समस्या के कारण दिक्कत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन होगा खास इस दौरान अपने आस पास की स्थिति के साथ जुड़ने में आगे रहेंगे। किसी को अगर अकेलापन महसूस करने से बचाते हैं तो आपको भी लाभ होगा। भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें अपनों से शेयर करने की कोशिश करें। घर-परिवार का साथ आपको भावनात्मक संबल देगा। करियर - आज काम में जल्दी से पहुंचना चाहिए जिससे आने वाले समय में कोई आपकी लेट लतीफी को लेकर कुछ न कह पाए। किसी नए पार्टनर के साथ लंबे समय के लिए साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में बाजार की दिशा पर नजर रखना जरूरी होगा। फाइनेंस - घरेलू आवश्यकताओं के लिए खर्च बढ़ सकता है लेकिन फिर भी किसी पार्टनरशिप का लाभ मिलेगा इस दौरान इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में इमोशनल टच के साथ साथ गहराई देखने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हो सके तो कुछ समय जरूर निकालें। हेल्थ - दिनचर्या में इस दौरान कोई भी बदलाव को लेकर तैयार रहना ही बेहतर होगा। आस पास के लोगों के साथ कोई संस्था में शामिल होना भी बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज संभल कर कामकाज करें, इस समय कोई परेशानी अचानक से सामने आ सकती है। आप पर जिम्मेदारियों का दबाव रह सकता है। घर में कोई महत्वपूर्ण काम आपके हिस्से आ सकता है। छोटे भाई-बहनों से संबंध ठीक रहेंगे, लेकिन सहयोग की अपेक्षा रखें, न कि विवाद। करियर - आज काम के स्थान में किसी से बहस करने से बचें क्योंकि इस समय आपके लिए स्थिति कमजोर है शत्रु पक्ष ज्यादा आगे रह सकता है। बहुत से कामों में जरूरत से ज्यादा कोशिश की जरूरत पड़ेगी। सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना ही उचित होगा। फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग में कुछ भ्रम हो सकता है इस समय किसी चालान के चलते या फिर हेल्थ के कारण पैसों को खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - थोड़ी बहस या टकराव की संभावना है, लेकिन इस समय आप को खुद को कंट्रोल में रखते हुए काम करना है। पार्टनर की बातें सुनें लेकिन झुंझलाहट से बचें। हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है इसलिए पर्याप्त आराम लें और पानी की मात्रा बढ़ाएं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज कुछ राहत की स्थिति को देखेंगे लेकिन इस समय घरेलू मामलों में आपकी भागीदारी अधिक होगी। बच्चों से संबंधित कोई चिंता आपको व्यस्त रख सकती है। सामाजिक जीवन सीमित हो सकता है लेकिन शाम के समय आप लोगों से मेलजोल कर पाएंगे। करियर - आपके कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन अब समय है की उन्हें आप दूर कर पाएंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में यात्रा संभव है जिसमें आपको टीम वर्क से सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे। बाहरी संपर्क से नए मुनाफे की स्थिति भी मिल सकती हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी पर इस समय आप को अपने किसी पर कुछ धन को खर्च करना होगा यह सामान्य रहेगा इसलिए टेंशन फ्री रहेम। लव लाइफ - जीवनसाथी को समय देना जरूरी होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। आज के दिन किसी की ओर आकर्षण भी बना रहने वाला है। हेल्थ - एक्टिव रहना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए खानपान में संतुलन बनाए रखें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज शुक्रवार का दिन थोड़ी भागदौड़ भरा रह सकता है, घरेलू मामलों के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बनी रहेगी। आपका पूरा ध्यान काम पर रहेगा, जिससे घर-परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है। दोस्तों के साथ अपनी पढ़ाई को लेकर फोन पर डिस्कशन का मूड रहेगा। करियर - कुछ नए बिजनेस आइडियाज पर काम शुरू हो सकता है। आपकी राय भले ही शुरू में अनसुनी हो, लेकिन अंततः उसका समर्थन मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी जिससे वरिष्ठ आपकी मेहनत को पहचानेंगे। फाइनेंस - चिकित्सा या घर के अन्य आवश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। इस दौरान दूसरों पर पैसों को लेकर ज्यादा भरोसा न करें। लव लाइफ - पार्टनर से गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें खुलकर बातचीत करके दूर करें। आज के दिन आप अपने जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। हेल्थ - परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। खुद भी नियमित चेकअप कराएं भरपूर नींद लें और तनाव मुक्त होने का प्रयास करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले आज शुक्रवार के दिन खुद के साथ साथ दूसरों के लिए भी एक्टिव दिखाई देने वाले हैं। लेकिन कार्यों को लेकर थोड़ी लापरवाही घरवालों को खल सकती है। इस समय घूमने फिरने का प्लान भी आपका पूरा हो सकता है। करियर - अकेले ही काम को संभालना होगा लेकिन आप इसमें काफी अच्छा करने के मूड में होंगे। चुनौतियां आज ज्यादा भारी नहीं रहने वाली हैं आप का आत्मविश्वास इस दौरान काम करने वाला है जिसके कारण आपको अवसर भी अच्छे मिल पाएंगे। फाइनेंस - खरीदारी की प्रवृत्ति बढ़ सकती है इस समय भाई बहनों के लिए कुछ खर्च करने वाले हैं। इस समय आपकी ट्रैवलिंग भी खर्च बढ़ा सकती है। लव लाइफ - कुछ क्षण साथी के साथ बिताएंगे, लेकिन एकांत की स्थिति भी सामने आ सकती है। हेल्थ - मौसम के अनुसार खुद को ढालना जरूरी है अन्यथा छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ से बचें अन्यथा कोई चोट लगने की संभावना भी बनी हुई है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज सावन की शुरुआत के साथ खुद को आध्यात्मिक रूप से भक्ति की ओर ले जाना चाहेंगे। जीवन के प्रति एक नया नजरिया मिल सकता है। मित्रों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा। आज आप पुराने मुद्दों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का मन बनाएंगे। करियर - काम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सहयोगियों से तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है। कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है जिससे जीवन में नए स्टार्टअप की इच्छा हो या फिर कुछ मिलकर करने के बारे में बातें हो सकती हैं। फाइनेंस - कोई पारिवारिक लाभ मिल सकता है जिसमें दूसरे लोग भी हिस्सेदार होंगे। आज के दिन उधार लेने से बचें और अनावश्यक खरीदारी से दूरी बनाएं। लव लाइफ - आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है, लेकिन हो सकता है कि रोमांटिक यात्रा की योजना टल जाए मौसम का असर रोकेगा। हेल्थ - वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, गिरने या चोट लगने की संभावना है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए विचारों पर लगाम कसें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन में बदलाव की स्थिति है क्योंकि अब आपका मूड बदलने वाला है। इस समय जहां आप दूसरों के लिए बंधे हुए थे अब आप खुलकर अपनी बात रखेंगे। लेकिन इसी के साथ आपको घर की रिस्पांसिबिलिटी और इमोशनल कंडीशन के बीच संतुलन साधने की परीक्षा भी होने वाली है। करियर - वर्क प्लेस में कुछ अवरोध या असुविधाएं सामने आ सकती हैं। काम समय पर पूरा न हो पाने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं। बाहर के लोगों या क्लाइंट्स के साथ बातचीत के कई अवसर मिलेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन स्थिर रह सकता है पर कुछ मांग कर सकते हैं अपनों से क्यों इस समय आप कुछ लेने के मूड में होंगे। लव लाइफ - आज का दिन रिश्तों में थोड़ा मुश्किल हो सकता है इस समय जीवनसाथी से दूरी तनाव का कारण बन सकती है। हेल्थ - खुद को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ के लिए आज का दिन सावन की शुरुआत के साथ कुछ आध्यात्मिक बल देने वाला होगा। सामाजिक तौर पर आपका दायरा सीमित रह सकता है, लेकिन इसके बदले खुद को समझने के लिए अच्छा समय मिलेगा। घर में किसी बच्चे की पढ़ाई या व्यवहार से संबंधित चिंता हो सकती है, जिससे आपका ध्यान बंट सकता है। करियर - हो सकता है कि कुछ जरूरी संसाधनों की कमी का सामना करना पड़े, इसलिए आज आपको ज्यादा मैनेजमेंट स्किल दिखाने की जरूरत होगी।बिजनेस के मामले में स्किल को तेजी से उपयोग कर सकते हैं टाइम विदेशी लाभ को भी दिखाता है। फाइनेंस - पैसों की ज़रूरत काम में ज्यादा महसूस हो सकती है, ऐसे में उधार लेने या फाइनेंशियल हेल्प मांगने की स्थिति आ सकती है। लव आपको अपने पार्टनर की छोटी बातों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है, ताकि रिश्ते में समझ हेल्थ - सेहत को लेकर शरीर में दर्द या खिंचाव अनुभव हो सकता है, इस समय त्वचा में जलन होने पर हाथ पैरों को ठंडे पानी से धोना बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के लिए शुक्रवार के दिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव लाने पर मजबूर करेंगी। घर-परिवार में काम करते समय अधिक ध्यान की जरूरत होगी। बच्चों से जुड़ी कोई बात सोच में डाल सकती है, लेकिन आप स्थिति को अच्छी तरह संभाल लेंगे। करियर - काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप सूझबूझ से उन्हें पार कर लेंगे। बाहरी लोगों से मुलाकात के मौके मिल सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे इस दौरान सोशल सर्कल में आपको अच्छे मौके मिलने वाले हैं। फाइनेंस - सेविंग के अवसरों पर अधिक सोच-विचार जरूरी होगा जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताने में कठिनाई हो सकती है। छोटी बातों को लेकर बहस से बचें। हेल्थ - घर में कुछ मामलों में ध्यान से काम करें करंट लगने या बिजली के प्रभाव से नुकसान की समस्या हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल