आज का मेष राशिफल: मेष राशि वालों के लिए छठे चंद्रमा का योग दे सकता है मुश्किलें। आज आपके परिवार के माहौल में हलचल हो सकती है, जिसके कारण आप घर से बाहर ही ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। घर में इस समय एक दूसरे के लिए रिश्ते में प्रेम और शांति बना करें। घर में किसी सदस्य आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे और आप उनके साथ समय बिताकर संतुष्ट महसूस करेंगे। करियर - नौकरी में काम की अधिकता हो सकती है। इस दौरान जरूरी है कि आप शांति से चीजों को करें। आप प्लानिंग बनाकर काम करते हैं, तो चीजें आसानी से होने लगेंगी। जरुरी काम करते समय टीम के साथ तालमेल बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली है, इस दिन पैसों को जोड़ कर आप अपने लिए आने वाले समय में कुछ खरीदारी करने प्लान बेहतर बना सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन लव लाइफ में तकरार से बचें और जितना हो सके एक दूसरे के साथ शांति से बात करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन हल्की थकान महसूस हो सकती है। आज का वृषभ राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए आज घर में किसी न किसी के कारण कुछ अस्त व्यस्त सा रह सकता है। इस समय आप काफी मामलों में खुल कर अपनी बात न रख पाएं ऎसे में मन में परेशानी तनाव का असर भी होगा। इस समय यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। करियर - आज आपका करियर तेजी का समय तो है लेकिन साथ ही आप के लिए उलझन भी अधिक रहने वाली है। कुछ चीजों के इधर उधर होने से आप पर दोष भी लगाए जा सकते हैं। अपने काम में सजग रहें और सावधानी से काम करें। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन ध्यान देने की ओर संकेत देता है, क्योंकि हो सकता है कि आप कुछ अमाउंट कहीं रख कर भूल सकते हैं या फिर कहीं पर अधिक पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - आज आपके रिश्तों में तनाव दे सकता है, बेकार की बातों में विवाद अधिक ही बने रह सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई विशेष समस्या नहीं दिख रही है। लेकिन शरीर के प्रति थोड़ा और ध्यान देना जरूरी है। आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि वाले अपनी मनमर्जी में ज्यादा रह सकते हैं। इस समय राशि स्वामी की स्थिति केतु के साथ होने से मन तो बेचैन रहने ही वाला है साथ ही आपका मूड भी काफी ज्यादा बदल सकता है। रिश्तों में थोड़ा अधिक समय और समझ बनाने की कोशिश करें। करियर - आज आपके काम में अनुकूलता रहेगी। आपकी मेहनत आज कुछ वेस्ट भी रहने वाली है इसलिए खुद को बहुत ज्यादा चीजों में डालने से बचें।किसी जटिल समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपका समाधान काफ़ी प्रभावी रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़े खर्च के बाद अचानक बचत में कमी हो सकती है। लव लाइफ - आपके प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी देखने को मिलेगी। किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है और रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताना रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की-फुल्की मानसिक थकान हो सकती है। इस समय को आराम से बिताएं और तनाव से बचने के लिए खुद को संगीत से जोड़ें। आज का मिथुन राशिफल: मिथुन राशि आज आपके घर में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी समझदारी से समस्याओं का समाधान संभव है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। करियर - काम के लिहाज से आज काम की गति धीमी हो सकती है। आपको कुछ ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। किसी पुराने काम को करते हुए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि ये आलोचनाएं आपको आगे ही ले जाएंगे। फाइनेंस - धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन व्यय पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आज के दिन दवा इत्यादि पर भी खर्च हो सकता है। लव लाइफ - अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो थोड़ा शेयरिंग की कमी हो सकती है, जिससे आपके मन में असमंजस उत्पन्न हो सकता है। हेल्थ - मनोवैज्ञानिक दबाव या तनाव की स्थिति बन सकती है, मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत अधिक होगी। आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन घर में कुछ कामकाज बढ़ सकते हैं। आप ट्रैवल भी कर सकते हैं लेकिन स्थिति कुछ अधिक व्यस्तता के चलते आनंद को कमी ही दे पाएगी। इस समय परिवार के लोग बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन लगा सकते हैं। करियर - करियर में आज के दिन काम मिलने में परेशानी हो सकती है। इस समय कुछ बातें आपने अनुसार न हो पाएं। आज आपका मन उत्साहित रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य ही रहने वाला है। आप इस समय आध्यात्मिक रूप से अपने पैसों का दान कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्ते में अगर कोई बात नहीं बन पा रही है तो जरूरी है कि स्थिति के अनुसार काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हेल्थ - पेट से संबंधित हल्की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। आज का कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन जल्दबाजी और मन में बेचैनी को बढ़ा सकता है। बाहरी कामों में आज के दिन आपको किसी से सहयोग मिल सकता है। घर में किसी सदस्य के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। करियर - आज आपका ध्यान काम पर केंद्रित रहेगा, कामकाजी जीवन में कोई दूसरे लोग परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। आप नौकरी बदलने या नई नौकरी ढूंढ़ने की सोच रहे हैं तो आज के दिन रुकना बेहतर होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन बैलेंस रहेगा। कोई अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन खर्चों का भी दौर रहने वाला है। लव लाइफ - आज के दिन अपने जीवनसाथी से इमोशनल रूप से जुड़ने में आप ज्यादा आगे रहने वाले हैं तो खुद को थोड़ा कंट्रोल में रखें। हेल्थ - सेहत कमजोर रह सकती है इससे बचने के लिए खुद को आराम देना और अच्छी नींद लेना जरूरी है। आज का तुला राशिफल : तुला राशि वालों को आज परिवार में कोई खास मामला हो सकता है, जिस पर आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार के अन्य सदस्य आपकी मदद कम ही कर पाएंगे। खुद को किसी मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए प्रयास अधिक करने होंगे। करियर - कारोबार में में आपको कुछ दिक्कत रह सकती है, इस समय चीजें खराब भी हो सकती है इसलिए ध्यान से काम करें। अपने काम को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। कोई कठिनाई आ सकती है, लेकिन आपका कार्यक्षमता से इसे पार कर सकते हैं। फाइनेंस - धन के मामले में आज का दिन मिश्रित रहेगा। कुछ खर्चे हो सकते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ आय भी हो सकती है। निवेश के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ - पार्टनर के लिए आज आप कुछ अलग सा करना चाहेंगे। विवाहित जीवन में थोड़ी सी भावनात्मक दूरी हो सकती है। हेल्थ - तनाव से बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने की आवश्यकता होगी। आज का वृश्चिक राशिफल : आज का दिन परिवार में अच्छे रिश्ते और सामंजस्य का संकेत दे रहा है। आप अपने घर में सुख और शांति का माहौल बनाए रखेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी, और घर के सभी सदस्य एक-दूसरे से सहयोग करेंगे। यदि किसी परिवार के सदस्य से कोई अप्रिय बात हुई है, तो वह आज सुलझ सकती है। करियर - कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको अपने कार्य में पूरी मेहनत और लगन से काम करने की आवश्यकता होगी। कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच और प्रयास से आप समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। फाइनेंस - पैसों से संबंधित किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले विचार करें और सभी पहलुओं को ध्यान में रखें। लव लाइफ - आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद रहेंगे लेकिन सहयोग बने रहने वाले हैं। हेल्थ - अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, एक्टिविटी में शामिल रहने से आपकी शारीरिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज का धनु राशिफल : आज परिवार के साथ बिताया गया समय आपको याद आएगा, घर से दूर रह रहें हैं तो खुद को इस मामले में ज्यादा परेशान हो सकते हैं। घर में किसी सदस्य के साथ बातचीत बनाए रखें मन में उत्साह बना रहने वाला है। करियर - आपका काम आज अधिक रहने वाला है, किसी ओर के लिए काम कर रहे हैं, तो यह समय उसे पूरा करने के लिए अच्छा है। वरिष्ठों और सहकर्मियों से समर्थन मिलेगा। लेकिन इस समय कुछ अड़चनें भी आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत इन समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। फाइनेंस - वित्तीय दृष्टिकोण से आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ खर्चे हो सकते हैं, लेकिन एक साथ आपको आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस दौरान आपको किसी वित्तीय योजना पर ध्यान देना चाहिए और खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। लव लाइफ - अगर आप किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं, तो आज का दिन इसके लिए अच्छा नहीं है। थोड़ा इंतजार करना अनुकूल होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी। थोड़ी सी शारीरिक सक्रियता से आप फिट महसूस करेंगे। आज का मकर राशिफल : मकर राशि वालों के लिए आज के दिन समय बिताना आपके लिए कम ही रह सकता है। बच्चों के लिए आप थोड़ा मुश्किल अनुभव कर सकते हैं। घर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं जो माहौल को अस्त व्यस्त रख पाएंगे। करियर - आज काम पर आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझ से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। अपने काम को लेकर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि कोई गलती हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन इस दौरान आय के स्रोत भी खुलेंगे। लव लाइफ- लव लाइफ में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आप दोनों के बीच समझदारी की कमी नहीं होगी जिससे उलझनें दूर होंगी। हेल्थ - आज हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। पेट की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। आज का कुंभ राशिफल : आज का दिन परिवार में अच्छे संबंध बनाए रखने का है। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक फैसले को लेकर परिवार के सदस्यों से मदद मिल सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा और रिश्तों में बढ़ती समझ से घर में खुशी का वातावरण बनेगा। करियर - मल्टीनेशनल से जुड़े लोगों के लिए कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वरिष्ठों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे काम करना और भी आसान होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ आर्थिक योजनाओं में लाभ मिलेगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ - आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बेहतर अवसर पा सकते हैं। आपके रिश्ते में सामंजस्य रहेगा और एक-दूसरे के प्रति समझ और प्यार में वृद्धि होगी। हेल्थ - आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और शरीर को आराम देने के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा। आज का मीन राशिफल: आज के दिन आपको घर से जुड़ी कोई नई खबर मिल सकती है। भाई बंधु आपसे कोई महत्वपूर्ण बात शेयर करेंगे, जिससे आपके रिश्तों में और भी गहरी समझ विकसित होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और किसी बड़े फैसले को लेकर चर्चा हो सकती है। करियर - काम में कुछ नई चीजें होंगी बदलाव के मामले में आप कुछ उलझन में भी रह सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके अधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे और यह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। इस दौरान आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन कुछ आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में आज कुछ उथल-पुथल हो सकती है, विवाहित जीवन में भी थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आप आपसी समझ से इसे सुलझा सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामलों में थोड़ा ध्यान रखना होगा। हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है।