आज का राशिफल मेष: आज आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। घर में किसी बात पर चर्चा हो सकती है, लेकिन आप उसे शांतिपूर्वक सुलझा लेंगे।करियर - कामकाज के मामले में दिन बेहतर रहेगा, आप अपने मनोकूल कुछ परिणाम भी देख सकते हैं। इस समय दोस्तों के साथ नए काम की तलाश कुछ को अवसर देने वाली होगी।ीअगर कारोबार के मामले में कोई प्रेजेंटेशन या मीटिंग्स होने वाली है तो इसमें आगे दिखाई देंगे।फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति आपके लिए काफी मजबूत हो सकती है इस समय पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है या कोई किस्त प्राप्त हो सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांच और समझदारी दोनों रहें तो ही कोई बात आगे बढ़ सकती है, किसी नये रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य है आज के दिन फिटनेस के साथ आगे रहेंगे अपने काम में मन भी लगेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज शुक्रवार के दिन आपका ध्यान अपने काम और कुछ नई चीजों को पाने में रहेगा। घर के कामों को दूसरों के साथ मिलजुल कर जल्द से पूरा कर लेने की कोशिश भी करेंगे। फैमली में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा हो सकती है।करियर - काम के सिलसिले में आज कुछ छोटी सी ट्रिप हो सकती है। नौकरी में टीमवर्क और प्रोजेक्ट्स को लेकर दौड़ धूप भी रहेगी जिसमें सफलता मिलेगी। कारोबार करने वालों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है प्रयासों का फल आपके लिए अच्छा रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहने वाला है आपको घर परिवार या किसी अन्य तरीके से कुछ लाभ की प्राप्ति होने के शुभ संकेत दिखाई देंगे।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा आपसी बातचीत से रिश्ते और भी मजबूत होंगे घरेलू मामलों में आप अपना पक्ष अच्छे से रख पाएंगे जिससे पार्टनर भी आप को समज पाएगा।हेल्थ - सेहत सामान्य है, लेकिन गर्दन या पीठ में खिंचाव की समस्या हो सकती है। ज्यादा देर तक एक ही मुद्रा में बैठने से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज आप के लिए दिन कुछ मिले जुले असर देने वाला है जिसमें कुछ तनाव तो कुछ एडजस्टमेंट की जरूरत होगी। दूसरों से संपर्क बनाना और अपने विचार व्यक्त करना आसान नहीं हो पाए लेकिन इस समय बाहरी लोगों के साथ कुछ बातें ज्यादा ही होने का समय है और किसी यात्रा की संभावना भी है।करियर - नौकरी में लगे हुए लोगों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है कारोबार से जुड़े लोग किसी नए सौदे पर विचार कर सकते हैं। माल की कंडीशन को लेकर आप थोड़े विचारशील हो सकते हैं। सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फायदा होगा।फाइनेंस - इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं खर्च भी उतना ही तेज़ हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। किसी मित्र की आर्थिक सलाह फायदेमंद हो सकती है।लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में कुछ नया होने के संकेत हैं जिसमें पार्टनर के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग हो सकती है। सोशल मीडिया या दोस्तों के ज़रिए कोई दोस्त बन सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अनियमित खान-पान से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: शुक्रवार के दिन की स्थिति के मामले में दिन थोड़ी भावनात्मक उठापटक के साथ शुरू हो सकता है। इस समय बाहरी संपर्क और लोगों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है। फैमली के किसी सदस्य से बातचीत करके कुछ बदलाव या नयी बातों से जुड़ सकते हैं।करियर - आज के दिन की स्थिति फ्रीलांसर या वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट या काम दिलाने में मदद कर सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में लोगों के साथ काम को लेकर पार्टी का समय भी अच्छा रह सकता है।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिसमें आप काफी जोड़ तोड़ करने के मूड में होंगे।लव लाइफ - भावनात्मक रूप से पार्टनर से जुड़ाव अप के दिल में गहरा हो सकता है, कोई ऐसी बात सामने आ सकती है जिससे रिलेशन और भी मजबूत हो जाए।हेल्थ - मानसिक शांति के लिए कोई क्रिएटिव एक्टिविटी फायदेमंद रहेगी इस समय काम की अधिकता के चलते खुद को अधिक ध्यान न दे पाने की स्थिति भी रहेगी।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन काम के साथ साथ घर में होने वाली बातों से भी प्रभावित करने वाला होगा। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। परिवार या घर से जुड़ा कोई मुद्दा हल हो सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है धैर्य बनाए रखें। बिज़नेस कोई सरकारी नीति का प्रभाव आपके काम और दिन को व्यस्त कर देने वाला होगा। लोगों से बात बन सकती है या रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा।फाइनेंस - कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है, लोन या उधारी से फिलहाल बचें क्योंकि इस समय आप को खुद से ही कोशिश करनी चाहिए।लव लाइफ - रिश्तों में भावुकता बढ़ सकती है किसी बात पर असहमति हो सकती है। शाम के समय किसी पुराने परिचित से दोबारा बात शुरू करने का मन हो सकता है।हेल्थ - आज के दिन सेहत सामान्य रहेगी, अपने काम को एक्टिव तरीके से कर पाएंगे। छोटे बच्चों के साथ मस्ती और दिल को बहलाने वाला समय होगा।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए लोगों के साथ बातचीत भीतर तक छू सकती हैं। किसी पुराने संबंध या याद की वजह से मन थोड़ा भावुक हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आप कुछ जिद कर सकते हैं पर खुद को स्थिति के अनुसार ढालें जिससे बच्चों या घर के बुजुर्गों के साथ फैसले लेना अनुकूल रहेगा।करियर - वर्क की स्थिति सामान्य रहने वाली है आपकी संवेदनशीलता के कारण अगर कोई गड़बड़ी हो रही है तो उसे पकड़ लेना आसान होगा। सोशल वर्क या हेल्पिंग प्रोफेशन से जुड़े हैं तो तारीफ और संतोष दोनों मिलेंगे।फाइनेंस - आज फाइनेंशियल मामलों में भावनाओं पर नहीं, लॉजिक पर ध्यान दें कोई पुराना लेन-देन उभर सकता है या किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में भावुकता बढ़ेगी जो आपके और पार्टनर के बीच एक गहरा जुड़ाव बना सकती है। किसी बात को लेकर भावनात्मक ओवररिएक्शन से बचें। हेल्थ - मन पर ज़्यादा बोझ न डालें प्रकृति में समय बिताना आपको रिचार्ज कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए स्थिति काफी कुछ अच्छी होगी तो कुछ मामलों आप दूसरों के लिए काफी सहयोगी रह सकते है। कोई ज़रूरी काम के लिए सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं जहां आपकी उपस्थिति अहम रहेगी। घर में कोई नई प्लानिंग हो सकती है जिसमें आप लीड करेंगे।करियर - काम के स्थल पर आपकी लीडरशिप और निर्णय लेने की क्षमता सराही जाएगी। एडमिनिस्ट्रेशन या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस समय कारोबार के लिए आप लंबी दूरी की यात्रा कर पाएंगे।फाइनेंस - फाइनेंशियल कंडीशन आज के दिन बेहतर दिखाई दे सकती है। कोई नया निवेश प्लान बना सकते हैं या किसी पहले से सेविंग से लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिलेशन मजबूत होंगे आप दोनों मिलकर कोई बड़ा प्लान बना सकते हैं। कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन सतर्कता से निर्णय लें।हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी ओवरवर्क से बचने की जरूरत होती है, ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई समस्या हो तो ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले दिन की शुरुआत में कुछ उलझे रहेंगे काम को लेकर। घर पर बच्चों के साथ बड़े भी हो सकते हैं कुछ नाराज लेकिन ये नहीं होगी इतनी बड़ी बात। आपकी बातों और फैसलों का सम्मान जरुर होगा। सामाजिक रूप से भी आगे दिखाई देने वाले हैं।करियर - नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से कुछ सहयोग मिल सकता है प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की चर्चा हो सकती है। नई डील के चक्कर में लोगों से मिलने के योग हैं। मार्केटिंग, इवेंट्स या शोबिज से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे।फाइनेंस - धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना निवेश अब लाभ देना शुरू करेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी डीलिंग सोच रहे हैं तो आज चर्चा शुरू की जा सकती है।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांच रहे इसके लिए आपको खुद से ही काफी कोशिशें तो करनी ही होंगी। काम के स्थान पर भी आज किसी से मिल सकते हैं।हेल्थ - मौसम का असर आपको भीतर से कुछ मुश्किलों में डाल सकता है इस समय तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले इस समय घर के साथ साथ अपने कामों में व्यस्त रह सकते हैं। इस समय घर के रख रखाव को व्यवस्थित तरीके से निपटाने में थकने वाले हैं। छोटे-छोटे कामों में परफेक्शन लाने की आदत आज आपकी बड़ी ताकत साबित होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को भी अच्छे से संभाल लेंगे।करियर - नौकरीपेशा लोग डेडलाइन पर काम पूरा कर पाने के लिए आज कुछ अतिरिक्त समय अपने ऑफिस में लगाने वाले हैं। कुछ कामकाज को लेकर नई रणनीति बनाने का समय है। फ्रीलांसर को आज टाइम पर काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। टेक से जुड़े लोग अच्छा परफॉर्म करेंगे।फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है साथ ही कुछ जरूरी खरीदारी भी हो सकती है। टैक्स, बिल या बीमा जैसी चीजों को समय पर निपटाएं।लव लाइफ - अपने साथी के साथ छोटी बात पर बहस हो सकती है पर जल्दी ही सुलह भी हो जाएगी। किसी पर धीरे-धीरे आकर्षित हो सकते हैं।हेल्थ - हाथ पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, नींबू पानी, हल्का खाना और शरीर में मसाज से राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है, रिश्तों और अपनी इच्छाओं के बीच फंसे रहने वाले हैं किस की सुनी जाए और किसे अनदेखा करें इस को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घर की जिम्मेदारी की अधिकता के कारण अपने जरुरी काम भी टालने पड़ सकते हैं।करियर - नौकरीपेशा लोग अपनी काबिलियत से किसी मुश्किल काम को आसानी से निपटा लेने में काफी मेहनत करने वाले हैं। कारोबार करने वालों को साझेदारी में लाभ मिल सकता है। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है किसी को क्लाइंट बेस्ड काम मिल सकता है।फाइनेंस - अगर शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं तो लगा सकते हैं लाभ मिलेगा इस समय किसी को उधार देने का समय।लव लाइफ - रिश्तों में मिठास रहेगी पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है किसी मित्र के ज़रिए डेटिंग का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - स्किन एलर्जी या नींद की समस्या हो सकती है स्क्रीन टाइम कम करें और खुद को रिलैक्स दें। माता-पिता को चाहिए की बच्चों का ख्याल आज अधिक रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन काम के मामले में अच्छे से सोच समझ कर आगे बढ़ने का है। कुछ गहराई से सोचने और पुराने फैसलों पर दोबारा विचार करने का समय है। भाई बंधुओं से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी।करियर - नौकरी में लगे हुए लोग अपने काम में गोपनीयता बनाए रखें तो ज्यादा बेहतर रहेगा क्योंकि इस समय कोई आपकी योजनाएं चुरा सकता है। नई साझेदारी से पहले पूरी जांच पड़ताल करते हुए काम करना ही बेहतर होगा। ।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सतर्कता ज़रूरी है आज कोई बड़ा फैसला न लें। उधारी या कर्ज लेने से बचें लेन-देन में दस्तावेज़ों की जांच ज़रूर करें।लव लाइफ - प्यार में भावनाओं की गहराई महसूस होगी। किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अकेले लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है।हेल्थ - मानसिक तनाव और नींद की कमी से थकान हो सकती है खुद के लिए समय निकालें और कुछ एक्टिविटी में शामिल रहें जिससे मन फ्रैश रहे।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। कुछ नया सीखने या यात्रा करने का मन बन सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर प्लानिंग तो काफी करने वाले हैं पर शायद अधिकांश बातें आपके सोच विचार में ही बनी रहेम।करियर - कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है या कोई नई ब्रांच खोलने का विचार हो सकता है जो अच्छा है और इस पर काम करने के लिए जोश जरूर बनाना चाहिए। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता से प्रभावित होने वाले हैं। है। डिजिटल या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को फायदा होगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है इस समय कुछ संपत्ति की खरीदारी के लिए आप उत्साहित रहेंगे लॉन्ग टर्म प्लानिंग अच्छी है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ मनचाही बातचीत होगी, कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी दोस्त या ऑनलाइन कनेक्शन से नया रिश्ता शुरू हो सकता है।हेल्थ - जोश में आकर शरीर पर ज़्यादा ज़ोर न डालें मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। संतुलित आहार और हल्की कसरत फायदेमंद रहेगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल