आज का राशिफल मेष: चंद्रमा करने वाला है आपके मन पर असर जिसके कारण दोपहर बाद से आप होंगे कुछ अलग अंदाज में। कोई दोस्त से मिलना या घर पर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आज के दिन बच्चों की ओर से माता-पिता रहेंगे खुश।करियर - काम के लिए स्थिति आज के दिन अनुकूल है जो लोग अपने आनलाइन काम को कर रहे हैं अच्छे से कर पाएंगे। इस समय पर कारोबार में माल की कमी न हो इस बात का ध्यान रखें सामान रखें जिससे मुनाफे में कमी न आने पाए।फाइनेंस - लग्जरी या खुद पर खर्च करने का मन करेगा, मगर बैलेंस बनाए रखना बुद्धिमानी होगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन आप को कुछ अच्छे पल मिलेंगे आप मन की बात अपने पार्टनर से कहेंगे पर इस समय दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ बिखरी हुई सी लग सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति बेहतर है बस थोड़ा कफ की समस्या के कारण शरीर में दर्द या थकान का असर देखने को मिल सकता है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ के लिए सोमवार की शुरुआत अनुकूल रहेगी, आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा मेहनत करने से सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना जरूरी है।करियर - कारोबार में साझेदारी से लाभ के संकेत आज मिल सकते हैं, इस दौरान कुछ नए लोगों के आने से काम में विस्तार होने का समय होगा। धीरे चलो मगर सही दिशा में चलो क्योंकि हर स्टेप आपको मंज़िल के और करीब ले जाएगा।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में ज्यादा तनाव नहीं होगा छुटपुट चीजों पर खर्चे रहेंगे पर ये सभी कंट्रोल में रहेंगे।लव लाइफ - आज किसी की तारीफ सुनकर दिल हार सकते हैं, सोशल मीडिया पर फ्लर्टी चैट्स के भी योग हैं।हेल्थ - बाहर का खाना खाने से बचें और घर पर ही पौष्टिक भोजन बनाने की आदत डालें। रोजाना वॉक करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए ये समय रहेगा कुछ खास आप इस समय परिवार के साथ कहीं काम के चलते ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है बस अपने सभी असाइनमेंट तैयार रखें। इस समय घर पर मेहमान आने के संकेत भी देखने को मिलते हैं।करियर - आज आपको अपने काम में कुछ छोटे चेंज देखने को मिलेंगे जो सामान्य रहेंगे। काम को क्रिएटिव तरीके से पूरा करने की क्षमता है, पर सरलता का मतलब आलस्य नहीं होना चाहिए। अपने काम का उपयोग गैर जरूरी बातों पर ना होने देना ही उचित होगा।फाइनेंस - आज पैसों के मामले में नया मोड़ दिखेगा मेहनत का फल मिलेगा पर खर्च भी साथ बढ़ेगा इसलिए सोच समझकर खर्च करें।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में घर परिवार के साथ कहीं जाने की प्लानिंग बनें पर शायद काम के चलते आप के लिए समय निकाल पाना आसान नहीं होगा ऐसे में नोकझोंक होना भी स्वाभाविक है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस ध्यान रखें काम के चलते लगातार सोच में आपकी एनर्जी कम कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: सोमवार का दिन आपके लिए काम की अधिकता तो लाएगा पर काम हो ही जाएंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ एड आन करना चाहेंगे। कुछ मामलों में इन्ट्यूशन स्ट्रॉन्ग रह सकता है मन की बातों पर भरोसा करें। किसी करीबी से दिल की बात साझा करने पर मानसिक सुकून मिलेगा।करियर - काम में इस दौरान स्टेप बाय स्टेप और स्ट्रेटेजी बना कर काम करना ज्यादा बेहतर रहेगा। आपकी प्लानिंग और फोकस आपको आगे बढ़ाएंगे सहकर्मी आपकी मेहनत में मदद कर सकते हैं कारोबार में काम को नोटिस करेंगे वरिष्ठ अधिकारी।फाइनेंस - आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट से लाभ संभव है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज का दिन रोमांटिक रहेगा। गहराई से की गई बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। सिंगल लोग किसी रहस्यमयी आकर्षण की ओर खिंच सकते हैं।हेल्थ - देर रात तक काम या मोबाइल से बचें मेडिटेशन और संगीत से मूड पॉज़िटिव रहेगा। ब्लड प्रेशर या नींद से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सोमवार के दिन ग्रहों का असर आपको रखेगा नए अवसरों से भरपूर। किसी काम को लेकर जोश और आत्मविश्वास भी काफी रहेगा। यात्रा या बाहर जाने के योग बन सकते हैं। नई जगह या नए लोगों से जुड़ना फायदेमंद रहेगा। दिन के अंत में कोई शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं।करियर - करियर में प्रगति के रास्ते खुल रहे हैं। आपकी मेहनत और स्पष्ट दृष्टिकोण से बॉस खुश रहेंगे। बिज़नेस वालों के लिए नए संपर्क या सहयोग से लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी समय शुभ है मेहनत का फल जरूर मिलेगा।फाइनेंस - कोई नया स्रोत खुल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है पर अचानक खर्चों के लिए भी खुद को तैयार रखना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ता मजबूत बनेगा। सिंगल लोगों के लिए किसी नए कनेक्शन की शुरुआत संभव है रोमांच भरा दिन रहेगा।हेल्थ - एनर्जी भरपूर रहेगी, लेकिन ओवर एक्साइटमेंट से बचें, सूर्य की रोशनी में थोड़ा समय बिताना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए इस समय ग्रहों का गोचर मन को करेगा विचलित। किसी फैमली मेंबर का असर आपको सही से काम करने से रोकेगा या व्यर्थ की बातें मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। सोशल कनेकशन अच्छे रह सकते हैं और कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात का योग रहेगा।करियर - किसी नए प्रोजेक्ट या टीम वर्क में आपका रोल अहम रहेगा। अगर आप स्टार्टअप या टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, तो आपकी मेहनत अब रिजल्ट में बदलने लगी है। किसी से बातचीत करते हुए नई जानकारी मिल सकती है जो आगे चलकर काम आएगी।फाइनेंस - दूसरों के भरोसे पैसे लगाने से बचें। फाइनेंशियल डिसीज़ खुद लें, वरना नुकसान हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के लिए दिन नार्मल है पार्टनर से उतनी ही बात होगी जितना काम हो इस समय एक दूसरे के लिए समय की कमी ज्यादा परेशान करने वाली है।हेल्थ - तला भुना खाना कम करें और नींबू पानी या हर्बल चाय का इनटेक करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: सोमवार के दिन कुछ मिक्स्ड फीलिंग्स का अनुभव करेंगे। कभी मन काम करने को करेगा, तो कभी अचानक सब छोड़कर आराम करने का पर अच्छी बात ये है कि आप काम को कर ही लेंगे।सुबह-सुबह थोड़ा टेंशन या ओवरथिंकिंग हो सकती है, पर दोपहर के बाद चीज़ें अपने आप सही दिशा में जाने लगेंगी।करियर - काम के सिलसिले में आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में कोई छोटा-मोटा ड्रामा या गपशप सुनने को मिले, पर उसमें शामिल न हों वरना मूड ऑफ हो सकता है। बिजनेस में पुराना कस्टमर कोई अच्छी खबर दे सकता है।फाइनेंस - पैसा आने-जाने में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा कहीं से उधार या पेमेंट वापस मिलने की भी संभावना है।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ा कंफ्यूजन तो होगा अपनी बात को पार्टनर के सामने शायद न रख पाएं जिससे वो आप पर कुछ ज्यादा ही शक भी करने वाला है।हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ के बीच खुद का ध्यान रखना जरूरी है। स्ट्रेस या सिरदर्द महसूस हो सकता है, इसलिए ब्रेक लेते रहें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: सोमवार के दिन चंद्रमा के प्रभाव से सुबह से ही जोश हाई रहेगा। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा और उसे अमल में लाने का मन भी करेगा। परिवार में आप ही आज प्रॉब्लम जल्द से दूर कर देने वाले बनेंगे इस समय दोस्त बुलाने आ सकते हैं या कहीं काम के सिलसिले में जाना पड़ेगा।करियर - बॉस आपकी परफॉर्मेंस के चलते कुछ काम देंगे या किसी काम में आपको जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में आज थोड़ी सावधानी रखें इस दौरान किसी साझेदारी के मामले में दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें।फाइनेंस- टेंशन नहीं पैसा कहीं अटका है तो वो मिलने की भी संभावना है। इस समय आप खुद पर पैसे खर्च करना चाहेंगे।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता का समय है किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, पर बातचीत से स्थिति सामान्य हो जाएगी। कुछ लोगों के लिए दिन रोमांटिक सिग्नल दे सकता है।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन पेट से जुड़ी तकलीफ से सावधान रहें हल्का और सादा भोजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए घर का माहौल खुशनुमा रहेगा बस छोटी बातों को लेकर ज्यादा इमोशनल न हों। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार याद आ सकता है और उनसे बात करने का मौका भी मिल सकता है। शाम को किसी प्यारे मूड वाले सरप्राइज़ की उम्मीद रखिए।करियर - सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे और किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ में आ सकती है। लोग आपकी राय मानेंगे और आपके चार्म से इंप्रेस भी होंगे। बस अहंकार की लहर में बहने से बचिए विनम्र रहेंगे तो सब कुछ आपके पक्ष में जाएगा।फाइनेंस - नए इन्वेस्टमेंट से पहले थोड़ी रिसर्च ज़रूरी है। इस समय कुछ धम धार्मिक गतिविधियों के लिए भी खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताज़ा होंगी और ऎसे में कुछ गिले शिकवे भी सामने आ सकते हैं जिससे बचें। किसी खास इंसान से मुलाकात संभव है जो दिल की धड़कनें बढ़ा दे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में समय नार्मल ही है बस देर रात तक मोबाइल पर स्क्रॉलिंग से बचें। अगर कहीं जाना है लंबी यात्रा है तो पहले अपनी फिटनेस और खानपान पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर होगा आप घर के कामों में चाहे ज्यादा समय न भी दे पाएं फिर भी आपको अपनों की ओर से प्रेम और सहयोग पूरा मिलेगा। मूड अच्छा रहेगा और लोगों से बातचीत में आपकी पर्सनैलिटी चमक उठेगी।करियर - ऑफिस में आपकी प्रेजेंस सबको मोटिवेट करेगी। किसी के सहयोग से आपको काम में आगे रहने और लीड करने का मौका मिल सकता है। इस समय पार्टनरशिप के काम काफी तेज रहेंगे और आप उसमें शानदार प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा एक्टिव रहेगा।फाइनेंस - फैशन, शॉपिंग या सेल्फ-केयर पर थोड़ा खर्च करने से मन खुश रहेगा वहीं इस समय घर के लोगों के लिए भी खरीदारी होने का दिन है।लव लाइफ - रोमांटिक वाइब्स चारों ओर हैं पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। रिश्ते में कुछ खटास थी तो आज बात करके सब ठीक करने का दिन है।हेल्थ - स्किन या आंखों का ध्यान रखें शाम को टहलना या हल्का म्यूज़िक सुनना मूड को और भी लाइट बना देगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले इस समय मिले जुले असर में होंगे शुरुआती पक्ष तो बेहतर होगा लेकिन बाद में कुछ काम या बातें टेंशन बढ़ा सकती हैं। घर के कामों में मदद करेंगे तो परिवार खुश रहेगा। कोई जरूरी फैसला लेना है तो दिल और दिमाग दोनों को साथ लेकर चलें एकतरफा फैसला थोड़ा नुकसान दे सकता है।करियर - काम को लेकर डिटेल पर पकड़ बनाए रखें क्योंकि इस समय कुछ बातें मिस होने से आगे दिक्कत होगी। कारोबार के लिए इस दौरान नए लोगों के साथ बातचीत में तो रहें पर संभल कर काम करें क्योंकि स्थिति अचानक से पलट भी सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति मजबूत है, अगर किसी चीज़ के लिए बचत कर रहे हैं तो आज एक स्टेप आगे बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर की छोटी बातों को ज़्यादा दिल पर न लें। कोई ऐसा शख्स आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है बातचीत में ईमानदारी रखें यही आपको खास बनाएगी।हेल्थ - सेहत पहले तो नार्मल रहेगी लेकिन शाम होते होते चीजें परेशानी दे सकती हैं कोई भी जोखिम भरे काम से खुद को दूर रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए घर का माहौल पॉज़िटिव रहेगा परिवार या दोस्तों के साथ कुछ मज़ेदार बातें होंगी जो पूरे दिन मुस्कुराते रखेंगी। किसी पुराने रिश्ते में फिर से गर्मजोशी आने के संकेत हैं ये दिन दिल को हल्का करने वाला है।करियर - नौकरी में आज के दिन आप काफी एक्टिव रहेंगे अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ अच्छी बातचीत बनी रहने वाली है। बिजनेस में कोई मीटिंग या अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत का दौर भी बना रहता दिखाई देगा।फाइनेंस- कहीं निवेश करने का मन करेगा, जिसमें से शेयर मार्किट में आज के दिन आगे रहेंगे कोई पुराना उधार आज वापस मिलने की संभावना है।लव लाइफ - सुबह के समय कोई पुरानी बात या इंसान याद आ सकता है। दिल में थोड़ी हलचल होगी, लेकिन ये रेट्रो मूड आपको कुछ सिखाने के लिए ही है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में राहत महसूस होगी। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल