आज का राशिफल मेष: आज रविवार के दिन इमोशन रहेंगे कुछ गड़बड़, बेकार की बातों की ओर ध्यान दे सकता है डिप्रेशन। फैमली के साथ कम्युनिकेशन में सावधानी बरतें इस समय गुस्से के चलते आपसी कनफ्लिक्ट अधिक हो सकती है। यात्रा का योग बन रहा है धार्मिक स्थानों पर जाने को मिल सकता है। करियर - कारोबार में आज के दिन सामान का ध्यान रखें क्योंकि कुछ रुकावट माल की कमी दे सकती है। अपने आस पास के लोगों के साथ शांति से काम निकलवाने की कोशिश करें जिससे आपको बेकार की चीजों में उलझना नहीं पड़े। आज के दिन कोई इनोवेशन से जुड़ा काम हो सकते हैं। फाइनेंस - इनकम के लिए आज का दिन कुछ अचानक से अच्छी प्रॉफिट को देने की बात तो दिखाता है लेकिन इंतजार कुछ लंबा भी हो सकता है। लव लाइफ - दिल के मामले में आज के दिन फ्लर्ट से बचें क्योंकि कोई आप को अपमानित भी कर सकता है इसलिए किसी कोई कुछ न कहना ही आज के दिन बेहतर स्थिति होगी। हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी विशेष रुप से घर के बड़ों की ओर आप कुछ चिंता के चलते खुद को भी अव्यवस्थित कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन भावनाएं थोड़ी असंतुलित रह सकती हैं जो घर के काम को लेकर ही होने वाली हैं। किसी बात को लेकर तकरार या असहमति हो सकती है इसलिए बातचीत में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी धार्मिक या शांत जगह पर जाने से मन को राहत मिल सकती है। करियर - आज कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है पर फिर भी दोपहर के बाद से चीजें ठीक होने लगेंगी। बिजनेस करते हैं तो स्टॉक या सप्लाई के मामले में कुछ कमी पेशी न होने पाए इस बात पर ध्यान दें। काम को बाद पर टालने वाली प्रवृत्ति से बचें। फाइनेंस - धन को लेकर स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है कोई जरूरी पेमेंट रुक सकता है या लाभ होते-होते रुक सकता है। लव लाइफ - संबंधों में असमंजस हो सकता है घर की बातों के चलते पार्टनर से किसी बात पर तकरार की संभावना है। बेहतर है आज ज्यादा अपेक्षाएं न रखें और बहस से बचें। हेल्थ - खुद भी ओवरथिंकिंग से बचें और कुछ समय अकेले बिताएं इस समय बाहर के खाने से अच्छा है घर के खानपान को महत्व दें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: रविवार को आप मानसिक रूप से थोड़े असमंजस में रह सकते हैं। कई चीज़ें एक साथ सोचते-सोचते मन विचलित हो सकता है। किसी बात को बार-बार सोचने की आदत आज दिन को भारी बना सकती है। भाई बहनों या दोस्तों से बातचीत में थोड़ा धैर्य रखें। करियर - करियर में आज थोड़ी सुस्ती या असमंजस रहेगा। काम में ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो सकती है। कोई मीटिंग या प्रेजेंटेशन है तो पहले से तैयारी रखें इस समय मेहनत ज्यादा करनी की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - पैसे को लेकर सोच-विचार बढ़ेगा। कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - आज का दिन दिल की बात कहने के लिए अनुकूल नहीं है। कोई बात ग़लत समझी जा सकती है या आपकी बात का मज़ाक भी उड़ सकता है इसलिए कंट्रोल रखें। हेल्थ - मानसिक तनाव और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। मोबाइल या स्क्रीन से दूर रहकर थोड़ा समय प्राकृतिक चीजों में लगाएं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : आज रविवार के दिन मन थोड़ा बिखरा-बिखरा रह सकता है घर पर काम में भी इस स्थिति के चलते मन करेगा की सब कुछ छोड़ कर आराम ही कर लिया जाए। खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी दोस्त या करीबी से हुई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत ध्यान या शांति से करना बेहतर रहेगा। करियर - काम को लेकर दुविधा हो सकती है। कोई निर्णय लेना है लेकिन आप निश्चित नहीं होंगे कि क्या करना सही रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से अनबन की संभावना है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। फाइनेंस - आज के दिन पैसों से जुड़ी कोई खबर मिलेगी, लेकिन उसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। इनकम को लेकर उम्मीद बंधेगी पर वक्त लग सकता है। लव लाइफ - दिल की बात आज कहने से बचें क्योंकि सामने वाला आपकी बात को हल्के में ले सकता है प्रेम में उतावलापन न दिखाएं। हेल्थ - मानसिक थकावट और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है इसलिए ज्यादा चीजों को लेकर अपने आप को परेशान न होने दें बाहर निकलें ताजी हवा में वक़्त बिताना राहत देगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज का दिन आपको कुछ अधिक व्यस्त रख सकता है गुस्सा भी ज्यादा करने वाले हैं इसलिए शांति से काम करें। घरेलू मसले में आपसे सलाह ली जा सकती है या नेतृत्व निभाना पड़ सकता है। गुस्से या तानाशाही रवैये से बचना जरूरी है नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। करियर - कार्यक्षेत्र में आज थोड़ी दबाव वाली स्थिति बन सकती है। किसी सहकर्मी या जूनियर से विवाद संभव है। ऐसे में बेहतर रहेगा कि किसी भी बहस से खुद को दूर रखें और शांत तरीके से काम निपटाएं। फाइनेंस - अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। जरूरी सामान या घर की चीजों पर धन खर्च होगा। निवेश के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। लव लाइफ - पार्टनर से अपेक्षाएं ज़्यादा हो सकती हैं, जिससे रिश्ते में तनाव आ सकता है। अहं को एक तरफ रखकर बात करेंगे तो स्थितियां बेहतर रहेंगी। सिंगल सिंह जातकों के लिए आज कोई भावनात्मक भ्रम हो सकता है। हेल्थ - आज थकान और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या महसूस हो सकती है। तेज धूप या अत्यधिक मेहनत से बचें। समय पर भोजन और आराम लें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज रविवार को आप छोटे-छोटे मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा सोच सकते हैं। दिमाग लगातार चलता रहेगा इसलिए मन को कंट्रोल में रखना जरूरी होगा। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी जिससे थकान हो सकती है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत दिन को हल्का बना सकती है। करियर - काम को लेकर आपका परफेक्शनिस्ट रवैया आज आपको परेशान कर सकता है। बार-बार चीजों को चेक करने से समय ज्यादा लग सकता है। एनालिसिस से जुड़े काम आज के दिन अच्छे से कर पाएंगे और इससे कमियों को भी जान पाएंगे। फाइनेंस - आज का दिन सामान्य रहेगा कोई छोटी मोटी खरीदारी हो सकती है किसी पुराने बिल या भुगतान को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है। लव लाइफ - पार्टनर से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं आज विवाद का कारण बन सकती हैं बातों को दिल से न लगाएं। अविवाहित लोगों को कोई इमोशनली ब्लैकमेल कर सकता है हेल्थ - नींद की कमी और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। पेट का ध्यान रखें और दिन की शुरुआत किसी हल्की एक्सरसाइज से करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज का दिन काम के बाद कुछ आराम करने की इच्छा पुरी न कर पाए चीजों को बेहतर बनाए रखने की चुनौती लेकर आएगा। रिश्तों और भावनाओं के बीच झूलते हुए खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी, लेकिन आपकी शांति प्रिय सोच हालात को संभाल सकती है। करियर - कार्यक्षेत्र में चीजें थोड़ी धीमी रह सकती हैं टीम के साथ काम करना आसान नहीं होगा इस समय लोगों के साथ असहमति हो सकती है। आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। नए अवसर दिख सकते है पर अभी वो मिल न पाएं तो अभी शांति रखें समय निकल जाने देना ही सही होगा। फाइनेंस - आज के दिन इनकम को लेकर चिंता रह सकती है। घर या गाड़ी से जुड़ा कोई खर्चा इस समय अचानक से करना पड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है बातों की कमी से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। हेल्थ - मानसिक थकान और आलस्य हावी हो सकते हैं सुंदर चीजें देखें, संगीत सुने मन शांत रहेगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: रविवार का दिन आप को कुछ मामलों में थोड़ी गहरी और उलझी हुई स्थिति दे सकता है। किसी पुराने अनुभव या व्यक्ति की याद मन को विचलित कर सकती है। अंदर से आप बहुत कुछ महसूस करेंगे लेकिन ज़ाहिर नहीं करना चाहेंगे। बेहतर रहेगा कि खुद को ज़्यादा न दबाएं। करियर - काम से ध्यान भटक सकता है ऑफिस या व्यापार में कोई छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए शांत रहें। जो लोग रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन या साइकोलॉजी जैसे क्षेत्रों में हैं, उनके लिए दिन व्यस्तता को दिखाने वाला रह सकता है। फाइनेंस - अचानक कोई खर्चा आ सकता है, विशेषकर घर की मरम्मत या मेडिकल से जुड़ा जिसके कारण दुविधा बनी रह सकती है, फिलहाल कोई बड़ा निर्णय न लें। लव लाइफ - दिल के मामले में पुरानी बातें सामने आ सकती हैं। किसी पुराने रिश्ते का कोई पहलू फिर से एक्टिव हो सकता है। आज भावनात्मक बहाव में बहने से बचें। हेल्थ - गुप्त रोग या मानसिक बेचैनी परेशान कर सकती है वक़्त पर खाना खाएं। किसी आध्यात्मिक गतिविधि से मन को राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज रविवार को आपका मन स्वतंत्रता और बदलाव की ओर रहेगा। कहीं बाहर जाने या कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। किसी यात्रा या आउटिंग का अचानक प्लान बन सकता है। अगर मन लंबे समय से किसी एक बात पर अटका है, तो आज उससे निकलने का रास्ता मिल सकता है। करियर - काम के लिए आज मन कम लगेगा लेकिन कोई नया आइडिया या विज़न आपको मिलेगा लेकिन आप उसे आजमाना नहीं चाहेंगे। एजुकेशन, ट्रैवल या ट्रेनिंग से जुड़े काम में आज के दिन भी लगातार काम करने की स्थिति रहने वाली है। फाइनेंस - धन लाभ के संकेत हैं लेकिन थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा अटका हुआ पैसा आज या आने वाले दिनों में मिलने की संभावना है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज आज़ादी की भावना प्रबल रहेगी किसी का दबाव आपको परेशान कर सकता है। किसी दूर स्थान से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहेगी लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकावट हो सकती है। शरीर को हाइड्रेट फर खुद को लेकर हेल्दी खान-पान पर विश्वास रखें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन चीजों को लेकर उथल-पुथल .. झूल सकते हैं। घर में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है या किसी बुजुर्ग की सलाह की ज़रूरत महसूस होगी। मन कहीं गंभीर रहेगा लेकिन बाहर से आप सहजता दिखाना चाहेंगे। अकेले रहकर चीजों को समझने का समय लें। करियर - आज काम में आप सावधानी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे, लेकिन सहयोगियों की लापरवाही आपको खल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोग स्टॉक या लॉजिस्टिक संबंधी परेशानी का सामना कर सकते हैं। फाइनेंस - कोई पुराना उधार चुकाने या लेने का मौका मिल सकता है। ज़रूरी खर्च होंगे लेकिन कंट्रोल में रहेंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या ठंडापन आ सकता है, इस समय इमोशन में बहने की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। हेल्थ - हड्डियों, घुटनों या जोड़ों से जुड़ी कोई हल्की तकलीफ परेशान कर सकती है। भारी कामों से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन आपकी सोच और नजरिए को प्रभावित कर सकता है। रविवार को आप बहुत कुछ कहना चाहेंगे, लेकिन सभी को समझा पाना मुश्किल हो सकता है। सामाजिक बातचीत में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अपने विचारों को लेकर लोग आपसे सहमत हों, यह जरूरी नहीं। करियर - करियर में कोई नया आइडिया या बदलाव का विचार मन में आएगा। टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नई दिशा मिल सकती है। टीम के साथ तालमेल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें ऑनलाइन शॉपिंग के खर्च से बचें। कोई डिजिटल माध्यम से छोटी आमदनी हो सकती है। लव लाइफ - आज आप किसी से खुलकर बात करना चाहेंगे, लेकिन सामने वाला टाल सकता है प्रेम में स्पष्टता ज़रूरी होगी। हेल्थ - मानसिक थकावट या सिरदर्द हो सकता है आंखों और गर्दन की देखभाल करें। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग सीमित रखें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज रविवार को आप पर दूसरों की बातों का असर जल्दी होगा इसलिए कोशिश करें कि हर बात को दिल पर न लें। किसी धार्मिक स्थान या शांत वातावरण में समय बिताने से मन को राहत मिलेगी। भाई बहनों के साथ लंबी बातचीत का दिन बन रहा है। करियर - काम में रचनात्मकता दिखेगी लेकिन एकाग्रता की कमी रह सकती है इसलिए जितना हो सके बड़े निर्णय लेने से बचें दिमाग से ज़्यादा दिल काम कर सकता है। कारोबार के सिलसिले में दिन कुछ नरम स्थिति या धीमेपन को भी दिखा सकता है। फाइनेंस - पैसे को लेकर कहीं से धन आने की उम्मीद बंधेगी, लेकिन समय लग सकता है खर्चों में नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - आज आप भावनाओं में बह सकते हैं किसी पुराने प्रेम या अधूरे रिश्ते की यादें आपको विचलित कर सकती हैं। हेल्थ - कुछ समय ध्यान, प्रार्थना या संगीत में बिताना स्वास्थ्य और मन दोनों के लिए लाभदायक रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल