आज का मेष राशि: मेष राशि के लिए आज का दिन भागमभाग वाला हो सकता है। एक के बाद के काम मिलते चले जा सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विचार बदलने के कारण थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है, लेकिन आपका लगातार प्रयास शील होना चीजों को बेहतर तरीके से सुलझा भी सकता है। करियर - काम की तलाश में है तो आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आप जिस के साथ अपने काम को कर रहे होंगे उनके कारण कुछ देरी भी हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर कंडीशन कंट्रोल में रहेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें। फाइनेंस - धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन बच्चों को अपनी पॉकेट मनी से अलग कुछ एक्स्ट्रा इनकम भी मिल सकती है। लव लाइफ - अपने प्रेम के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन शायद अभी बात बन नहीं पाए। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हेल्थ -आज के दिन आप दूसरों के कारण कुछ चिंता या थकान महसूस कर सकते हैं इसलिए बहुत अधिक सोच विचार से खुद को दूर रखें। आज का वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है मन के अनुसार कुछ काम होंगे लेकिन ध्यान रखें इस समय आप को किसी ओर की भी जिम्मेदारी मिल सकती है इसलिए इस बात को लेकर ज्यादा सजग रहें। घरेलू मामलों के लिए मिलाजुला रहेगा। करियर - आपको काम को लेकर इस समय अपने अधिकारियों के साथ कुछ ज्यादा ही लंबी बातचीत में शामिल होना पड़ सकता है। काम को लेकर कुछ भागदौड़ भी अभी बनी रहने वाली है। छोटे व्यापारियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। फाइनेंस - धन के मामले में आपके लिए दिन अनुकूल है और अपने अनुसार कुछ खर्चों को करने में भी आप आगे रह सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन मस्ती भरा रह सकता है। अपने प्रेम को लेकर आप जोश में होंगे और रिश्ते में एक्टिव भी ज्यादा रह सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दोपहर के बाद से कुछ स्थिति कमजोर रह सकती है तब ध्यान देने की जरूरत होगी। आज का मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज परिवार में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप किसी रिश्तेदार से मिलने का अवसर पा सकते हैं। घर में माहौल अच्छा रहेगा, बस थोड़ा समय अपने परिवार के साथ बिताएं। करियर - कामकाजी जीवन में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेखन या मैनेजमेंट से जुड़े काम बेहतर रहने वाले हैं। इस समय आगे आने वाली कंडीशन आपको ग्रोथ दे सकती है। अपने काम में आप कुछ मस्ती का समय भी निकाल पाएंगे, और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बना सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने निवेश से आपको कुछ फायदा हो सकता है। खर्चों को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ भ्रम हो सकते हैं। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। विवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन थोड़ा सावधानी से बात करें। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। छोटी-मोटी बीमारियाँ हो सकती हैं, इसलिए खुद को आराम दें। आज का कर्क राशि: कर्क राशि के लिए इस समय घर के कामकाज के साथ साथ अपने परिवार के लोगों की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में किसी की सलाह से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। ध्यान रखें कि रिश्तों में बहुत ज्यादा इमोशनल नहीं हों। करियर - काम के सिलसिले में आज आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। कुछ नई बातों को सीख सकते हैं। अगर अपने बिजनेस में नया प्रोडक्ट शामिल करना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आज के दिन आप अपने भाई बहनों के लिए कुछ धन को खर्च कर पाएंगे। लव लाइफ - रिलेशनशिप के लिए आज के दिन मेलजोल की कमी रह सकती है। इस समय आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने के कारण लव को टाइम न दे पाएं। हेल्थ - हेल्थ को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती, लेकिन थोड़ा आराम लें और खुद को मनपसंद के कामों में शामिल रखने का प्रयास करें। आज का सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन सामाजिक स्तर पर कुछ जरुरी कामों को निपटाने के लिए घर में कम नजर आएं। कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आप अपने व्यवहार से सब कुछ ठीक कर सकते हैं। करियर - आपके कार्य में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा। सहकर्मियों से बेहतर सहयोग मिलने की संभावना है। फाइनेंस - धन के मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पुराने उधारी के भुगतान के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में कोई कठिनाई न हो। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन साथी से सही संवाद करके आप स्थिति को सुधार सकते हैं। विवाहित जीवन में भी थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ बेहतर होगा। हेल्थ - कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है, लेकिन अपनी दिनचर्या को नियमित रखें। आज का कन्या राशि: कन्या राशि के लिए इस समय काम के अलावा खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। बच्चों की ओर से आप कुछ लापरवाह रह सकते हैं। इस समय घरेलू काम में सावधानी बरतें क्योंकि आप की लापरवाही दिक्कत दे सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं बेहतर होगा। करियर- काम में आज के दिन आप काफी बातों को लेकर उलझन में रह सकते हैं, कुछ कारणों से आपके काम का क्रेडिट भी दूसरों को मिल सकता है इसलिए हो सके तो इन बातों पर बहुत अधिक रिएक्शन न देना ही अच्छा होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा शेयर मार्किट में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। लव लाइफ -रिश्तों के मामले में आज के दिन अपने पार्टनर के साथ बहस से दुर ही रहें क्योंकि इससे बातें बढ़ सकती हैं। विवाहित जीवन में भी प्यार और समझ बढ़ेगी। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य होगी, खुद को फिट रखने के लिए योग और वर्कआउट करना अच्छा होगा। आज का तुला राशि: तुला राशि के लिए आज के दिन काम में देरी देखने को मिल सकती है। आप के सोचे हुए काम कुछ समय के लिए रुक सकते हैं। घर में किसी फंक्शन को लेकर आप सामान की खरीदारी या भी लेनदेन की लिस्ट पर ध्यान दे सकते हैं। करियर - इस समय फूड के कारोबार से जुड़े लाग अच्छा काम कर पाएंगे आपके काम की तारीफ भी लोग करने वाले हैं। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन आपसे उम्मीदें अधिक होंगी। थोड़ी मेहनत और ध्यान से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - आज धन के मामले में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। अगर आप कुछ पैसा मार्केट में लगाने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुककर फिर निर्णय लें। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के विचारों को समझने की कोशिश करें। लव लाइफ में रोमांस और प्यार की बढ़ोतरी हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन इस समय आप अपने रहन सहन और दिनचर्या का ध्यान रखें। आज का वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा अपने कामों को पूरा करने के लिए बेहतर। छात्रों के लिए शिक्षा का स्तर अच्छा रहेगा वे अपने लिए अच्छे संस्थान को देखने के लिए यात्रा भी कर सकते हैं। बड़ों के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहने वाली है। करियर - नौकरी में आज काम को जल्द से जल्द पूरा करने के मामले में आपको थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन यह सब काम के बढ़ते दबाव की वजह से है इसलिए ज्यादा चिंता से बचें और खुद को लेकर सकारात्मक बने रहें। फाइनेंस - धन की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, खर्चों को लेकर इस समय आप कुछ दुविधा में होंगे इसलिए कम खर्च का ही ध्यान रखें। लव लाइफ - आपके बर्ताव को लेकर आपका पार्टनर कुछ मुश्किल में रहेगा पर जल्द ही वो आप से सहमत होकर आपका साथ भी देगा। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस छोटी-मोटी तकलीफों से बचने के लिए ध्यान रखें। कोई भारी भरकम सामान को अपने स्थान से हटाने के लिए मदद लेना ही सही होगा। आज का धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए परिवार में आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा, और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। दोस्तों के लिए आज आप मूवी या कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। करियर - काम में सफलता के संकेत तो हैं लेकिन इस समय कुछ बाहरी कारणों से काम में देरी भी हो सकती है। इसलिए बैकअप का प्लान बना के रखें। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम को लेकर आप कुछ तनाव का अनुभव कर सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति में संतुलन रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, ताकि भविष्य में कोई मुश्किल न हो। लव लाइफ - अपने साथी से कोई अच्छी बात हो सकती है, जिससे आपका रिश्तो में प्यार बढ़ेगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आप बेहतर फील कर सकते हैं इस समय जितना हो सके खुद को समय दें फिटनेस से जुड़ें। आज का मकर राशिफल : मकर राशि वालों के लिए आज के दिन समय बिताना आपके लिए कम ही रह सकता है। बच्चों के लिए आप थोड़ा मुश्किल अनुभव कर सकते हैं। घर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं जो माहौल को अस्त व्यस्त रख पाएंगे। करियर - नौकरी में आज के दिन किसी सीनियर या सहकर्मी से मार्गदर्शन लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आपने कोई नई जिम्मेदारी ली है, तो उसमें सफलता के अवसर होंगे, बस आपको अपनी पूरी क्षमता से काम करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - इस समय घरेलू मामलों में कुछ अनचाही चीजों की खरीदारी भी हो सकती है इसलिए ज्यादा खर्च करने से बचें और बचत पर ध्यान दें। लव लाइफ - जो लोग नए रिश्ते के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन एक कदम सोच-समझ कर बढ़ाएं क्योंकि आपका रिश्ता अभी मुश्किलों में हो सकता है। हेल्थ - हेल्थ को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती, खुद को मनपसंद के कामों में शामिल रखने का प्रयास करें। आज का कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन बच्चों को संभालना मुश्किल हो सकता है। घर के बड़ों के साथ आप की बातें तो होंगी लेकिन सहमति अधिक न बन पाए। अपने दोस्तों के साथ किसी जरूरी काम के सिलसिले में आप बाहर जाने का प्लान करने वाले हैं। करियर - व्यापार करने वालों के लिए आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर दिखा सकती है। इस समय कुछ बातें आपकी समझ से परे हों इसलिए किसी से सलाह लेना उचित होगा। काम को एक दो बार अच्छे से जानने के बाद ही फाइनल करें। फाइनेंस - किसी अप्रत्याशित खर्च का सामना हो सकता है, इसलिए भविष्य के लिए फंड या बचत बनाने की कोशिश करें। लव लाइफ - पुराने रिश्ते को लेकर संकोच महसूस कर सकते हैं, लेकिन नए संबंध की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है। शाम होते होते कंधों या फिर हाथों में खिंचाव के चलते कुछ दिक्कत परेशान कर सकती है। आज का मीन राशिफल: आज आपका परिवार आपके लिए सहयोगपूर्ण रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर थोड़ी सी अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। आपके परिवार में किसी बात पर राय थोपी जा सकती है। आपसी बातचीत से समस्याओं का समाधान संभव है। करियर - काम को लेकर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छे मुनाफे का समय दिखाता है। इस समय अपने माल को लेकर आप थोड़ा ध्यान रखें जिससे कोई सामान खत्म न हो और आपूर्ति बनी रहे। फाइनेंस - अभी में आपके पास धन की बचत सही रहने वाली है लेकिन बेवजह खर्च करने से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी कठिनाइयां आ सकती हैं। सही समय पर निर्णय लें और अपनी भावनाओं को समझें। हेल्थ - खाने पीने में आज के दिन आप कुछ ज्यादा लापरवाह न बनें ओवरईटिंग से दिक्कत हो सकती है।