आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति काफी विशेष रह सकती है इस समय घर पर बदलाव हो सकते हैं नयी चीजों के साथ जुड़ना मुश्किल नहीं होगा। इस समय बच्चों के लिए स्कूल या किताबों से जुड़ी बातों को लेकर पेरेंट्स काफी आगे रह सकते हैं।करियर - इस साल बिजनेस करने वालों के लिए कागज़ी काम पर खास ध्यान देना जरूरी है लॉ फर्म, अकाउंटिंग, एजुकेशन से जुड़े क्षेत्र लाभकारी हैं। नौकरी में इस समय टाइम का ध्यान रखें क्योंकि आपका लेट होना या काम पूरा न होने देना परेशानी देने वाला है।फाइनेंस - खर्चों के मामले में आज के दिन की स्थिति आप को काफी समस्या दे सकती है। इस समय कुछ सेविंग के लिए कोशिश करना काफी मुश्किल रह सकता है।लव लाइफ - आज किसी दोस्त ई ओर से लव की बातें आपको उनकी ओर आकर्षित कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में स्थिति रहेगी विशेषहेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर नार्मल स्थिति रहने वाली है शाम होते होते कंधों में जकड़न या फिर दर्द की शिकायत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: घर परिवार में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है, आप उन कामों के रूटीन में होंगे जिन्हें करना जरूरी है। दोपहर के बाद किसी का आना या कुछ काम के सिलसिले में बाहर जाना विशेष रह सकता है।करियर - काम में मन कम ही लग पाए इस समय समूह में चर्चा ज्यादा लगी रह सकती है। कारोबार को लेकर कुछ ट्रैवल इस समय की जा सकती है तो कुछ लोगों को बाहर जाने या विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।फाइनेंस - धन के मामले में साल स्थिर रहेगा, आपके अंदर खर्च से पहले सोचना-बुझना होता है जो अब और पक्का होगा। रिटर्न कम हो सकते हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में फायदा पक्का मिलेगा। हेल्थ इंश्योरेंस जरूर करवाएं।लव लाइफ - लव लाइफ में ईमानदारी और गहराई रहेगी जो लोग ब्रेकअप से गुज़रे हैं उनके लिए यह साल नई शुरुआत का है।हेल्थ - स्किन और डाइजेशन से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं। आप अक्सर काम में इतना डूब जाते हैं कि अपनी बॉडी की सुनना भूल जाते हैं ऐसा न करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि के लिए दिन रहेगा कुछ स्पेशल, बड़ों की ओर से आपको मिल सकता है कुछ खास काम करने के लिए। आपसी बातचीत में कुछ पुरानी बातें उभर सकती हैं जिन्हें शांति से संभालना होगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।करियर - बिजनेस वालों के लिए किसी पुराने दोस्त के साथ जॉइंट वेंचर सफल हो सकता है। आज के दिन के लिए जो लोग काम की तलाश में लगे हुए हैं उन्हें कुछ छोटा सा काम मिल सकता है।फाइनेंस - धन की स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है, अटका हुआ हुआ पैसा मिलने के योग हैं। फालतू खर्चों पर लगाम जरूरी है।लव लाइफ - किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादों और प्यार को ताजा कर देने वाली होगी। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझदारी और नज़दीकी बढ़ेगी।हेल्थ - सेहत के लिहाज से हाथ पैरों में कुछ सूजन या दर्द रह सकता है, अपने खानपान में इस दौरान लिक्विड का यूज करना बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क के लिए मंगलवार के दिन मूड काफी एक्टिव रहेगा। आपको ऐसा फील होगा कि आप सब कुछ बैलेंस कर सकते हैं और आप कर भी सकते हैं।दोस्तों के साथ कुछ सोशल प्लान बन सकता है पार्टी, कैफे या पिकनिक। स्टूडेंट्स को ग्रुप स्टडी में मज़ा आएगा।करियर - काम में आज आपकी पर्सनालिटी का जादू चलेगा मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन में लोग आपकी बातों से सहमति न भी रखें पर इंप्रेस तो रहेंगे। बिजनेस में डीलिंग या कस्टमर हैंडलिंग का दिन है आप जितना स्मूद रहेंगे रिजल्ट उतना ही शानदार आएगा।फाइनेंस - आज आप थोड़ा शॉपिंग मूड में रहेंगे इसलिए इस समय महंगी चीजें खरीदने के लिए भी जोश होगा अगर बजट से न बहकें तो मनी बैलेंस में रहेगा।लव लाइफ - प्यार में रोमांस के साथ थोड़ा डीप कनेक्शन भी महसूस करेंगे। पुराने रिलेशन में फिर से मिठास आ सकती है।हेल्थ - इस समय घर और काम की बातों के चलते शाम होते होते माइंड थोड़ा थक सकता है। चाय-कॉफी की ओवरडोज से बचें थोड़ी देर का मेडिटेशन बहुत कुछ बदल देगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए अष्टम भाव असर डाल सकता है घर में कोई बड़ा डिसीजन लिया जा सकता है जिसमें आपकी सलाह की अनदेखी हो सकती है। इस दौरान किसी से भी विवाद या मतभेद से दूर रहना ही बेहतर होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सीरियस मूड में रहना चाहिए क्योंकि ये टाइम है अच्छी परफॉर्मेंस को देने वाला है।करियर - नौकरी में जो सोच रहे थे, वही काम आपको मिल सकता है सतर्क रहो। व्यापार में किसी करीबी से कुछ हेल्प मिल सकती है। जो लोग कुछ नया शुरू करना चाह रहे हैं आज से योजना बनाना शुरू कर दो।फाइनेंस - इस समय अच्छे पैसों को पाने के लिए सही प्लानिंग की जरूरत महसूस होगी। कहीं पैसा लगाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन रिसर्च के बिना कदम न उठाएं।लव लाइफ - अगर किसी सोच में उलझे हुए हैं तो इस से आगे बढ़ना ही बेहतर होगा अचानक से किसी इंसान से जुड़ सकते हैं बात धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी।हेल्थ - सेहत को लेकर आज का दिन मिलाजुला सा रहने वाला है। इस समय हो सके तो खुद को समय दें और हेल्दी चीजों को ही दिनचर्या में शामिल करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या वाले मंगलवार के दिन खुद को बाहरी कामों से थका सकते हैं वैसे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा दूसरी ओर छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा के योग हैं पर खर्च पर नियंत्रण रखें।करियर - आपके प्रयासों का उचित फल मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। किसी नई स्किल में रुझान बढ़ेगा और शोध या विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी।फाइनेंस - पार्टनरशिप में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे आप के कुछ रुके काम पूरे हो सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचें थोड़ा स्पेस दें थोड़ा प्यार लें।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा बस टेंशन को पास मत फटकने देना। माइंड को फोकस में रखने के लिए मोबाइल से ब्रेक ज़रूरी है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: मंगलवार का दिन तुला राशि वालों के लिए परिवार में किसी पुराने विवाद को दूर करने के लिए मदद कर सकता है। बच्चों की सफलता से अच्छा फील होगा और उनकी मांगें भी आज ज्यादा रहने वाली हैं। भाई-बहन से छोटी बात पर तकरार हो सकती है। कोई छोटी यात्रा कम ही लाभदायक रह पाए।करियर - आज का दिन करियर के लिहाज से उन्नति वाला है। बिज़नेस में अचानक कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसरों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है अपने लिए नए क्लाइंट सर्च करने में आज के दिन आप काफी बेहतर परिणाम देख पाएंगे।फाइनेंस- आज किसी तरह का जोखिम भरा इन्वेस्टमेंट नुकसान पहुंचा सकता है। स्टॉक या ट्रेडिंग में सतर्क रहें पैसों से जुड़े विवादों से बचें।लव लाइफ - किसी से अचानक मुलाकात दिल में कुछ हलचल देने वाली हो सकती है। मैरिज के मामले में रिश्ता अनुकूल होगा प्रेम बना रहने वाला है।हेल्थ - सेहत बोल सकती है कि कुछ नया कर। भागदौड़ तो है पर बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। जो लोग पहले से कोई दवा ले रहे हैं वो टाइम मिस न करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है घर में शांति बनी रहेगी, माता-पिता की ओर से काम मिलने वाले हैं तो आलस छोड़ें काम पर ध्यान दें। छोटे बच्चों को मार्गदर्शन की आवश्यकता है। छात्र मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे दोस्तों के साथ कुछ करियर पर काम करना चाहेंगे। भाई-बहनों के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। करियर - कामकाज के मामले में दिन बैलेंस वाला रहेगा, व्यापारी वर्ग को लाभ के लिए आज कुछ नई स्कीम लाने की कोशिश करनी चाहिए। फ्रीलांसरों के लिए दिन थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन पुराने काम से कुछ न कुछ फ्लो बना रह सकता है।फाइनेंस - नया आर्थिक अवसर मिल सकता है बोनस, कमीशन या कोई साइड इनकम मिलने के संकेत हैं। भविष्य के लिए अभी से कुछ काम की शुरुआत करें।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में कुछ इश्यू बने रह सकते हैं पर फिर बःई दिन ढलते ढलते शिकवे भी दूर होने लगेंगे। अपने रिश्ते में आज आप कुछ अलग की तलाश में रह सकते हैं।हेल्थ - नींद पूरी नहीं हो रही या ख्याल बहुत चल रहे हैं तो असर सेहत पे दिखेगा ही। अपने रूटीन को जितना संभाल सकते हैं संभालें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले इस समय परिवार में तालमेल बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे पर फिर भी कोई छोटी बात मन को लग सकती है। बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए पेरेंट्स उन्हें ट्यूशन या फिर कोई नई कोचिंग के लिए प्रेरणा दे सकते हैं। फैमिली में कोई डिस्कशन होगा जिन पर सीरियसली काम करना जरूरी है।करियर - कारोबार में लाभ के संकेत हैं पर फिर भी इस समय साझेदारी में ध्यान से काम करें। ऑफिस में टार्गेट पूरे करने का दबाव रह सकता है। फ्रीलांसर्स के लिए दिन थोड़ा धीमा रहेगा, पुराने क्लाइंट्स को फॉलो करें।फाइनेंस - नया निवेश अभी टालो और जो जमा है उसी की हिफाजत करो वैसे आज कहीं कोई ऑनलाइन पेमेंट करने का समय भी बन रहा है। लव लाइफ - प्यार आज थोड़ा भावुक मोड़ पर जा सकता है छोटी-छोटी बातें दिल को लगेंगी। जो किसी के साथ नहीं हैं उनके पास कुछ चुपचाप नज़दीक आने की कोशिश हो सकती है।हेल्थ - संतुलित आहार और डेली वॉक जैसी आदतें आपके इमयुन सिसटम को हेल्प करने वाली होंगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि के लिए इस समय दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। कुछ दोस्तों के साथ लंबी बातचीत होने का समय है। इस समय पढ़ाई में फोकस कम हो सकता है ऐसे में आने वाले नतीजे प्रभावित होंगे। बहनों के साथ स्नेह रहेगा और उनके साथ कोई धार्मिक या अन्य यात्रा भी हो सकती है।करियर - आज मंगलवार के दिन बिजनेस में कोई पुराना अटका काम आज गति पकड़ सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं पर फिर भी जल्दबाज़ी से बचें। जो लोग हेल्थ या फूड इंडस्ट्री में लगे हुए हैं उनके लिए नेटवर्किंग फायदेमंद होगी।फाइनेंस - इस समय घर से ज्यादा खुद को लेकर खर्च बढ़ सकते हैं। बजट बनाकर चलें और अनावश्यक शॉपिंग से बचें।लव लाइफ - रिश्तों में हल्की मस्ती और भावनात्मक जुड़ाव साथ-साथ रहेगा। दिल की सुनें लेकिन दिमाग का संतुलन न बिगड़े।हेल्थ - खाने में ठंडा-गर्म का खेल मत खेलो, वरना गला दर्द के चलते बुखार हो सकता है, एक्सरसाइज और अच्छी नींद आज ज़रूरी है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: दिन का आरंभ परिवार में कामकाज की देखरेख और एक दूसरे की हेल्प में निकलेगा। इमोशनल संतुलन बनाए रखें। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से कई तरह की टेंशन भी दूर होने लगेगी। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है जिसे बातचीत से सुलझा सकते हैं।करियर - कारोबार में सतर्क रहने की आवश्यकता है नुकसान की संभावना है। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी पेमेंट में देरी हो सकती है इसलिए सामान के लेन देन को लेकर स्पष्ट बातचीत करें।फाइनेंस - घर या परिवार से जुड़ा कोई अचानक खर्च सामने आ सकता है पुरानी सेविंग्स इस समय मदद दे सकती है। लव लाइफ - दिल से तो बहुत कुछ चाहते हो पर ज़ाहिर करने में थोड़े कच्चे हो सकते हैं। आज साथी को बस आपकी मौजूदगी चाहिए ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं।हेल्थ - सेहत में थोड़ी लहर सी आएगी कभी ठीक तो कभी थकावट जोश से ज़्यादा होश में रहो। कोई पुरानी चोट या दर्द उभर कर परेशान कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज मीन राशि वाले मंगलवार के दिन कुछ काम में तेजी से रहेंगे जिसके चलते कुछ काम इग्नोर भी हो सकते हैं। बच्चों के लिए स्थिति नार्मल रहने वाली है उन्हें ज्यादा समय देना पड़ेगा। शाम के समय कहीं घूमने के लिए प्लानिंग दोस्तों के साथ बनती दिखाई देगी पर शायद हो न पाए।करियर - काम को लेकर कारोबार में सतर्क रहने की आवश्यकता है, नुकसान की संभावना है नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। फ्रीलांसर्स को पेमेंट में देरी हो सकती है नए लोगों का संपर्क आपको कुछ अच्छे सौदे दिला सकता है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी बस कहीं धन को लगाने से पहले अपने आस पास के लोगों से सलाह लेना बेहतर होगा। फालतू खर्च से बचना आज बहुत जरूरी है।लव लाइफ - आप अगर कोशिश करेंगे तो रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा विवाहित जीवन में भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।हेल्थ - ओवरएक्टिव मत बनो वरना थकान ही हाथ लगेगी। नींद पूरी नहीं ले रहे होंगे तो आज के दिन सिर भारी लग सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल