आज का राशिफल मेष: मेष राशि के लिए वैसे तो चंद्रमा का गोचर बदलाव देने के मूड में है जिसके कारण घर में कुछ मस्ती के पल बिता सकते हैं। फोकस रह सकता है तेज़ जो ठान लिया वो करके ही मानेंगे। आप किसी सिचुएशन को लाइटली नहीं लेने वाले यही बात आपको आज खास बनाएगी।करियर - कामकाज को लेकर वर्क प्लेस पर आप साइलेंट स्ट्राइकर की तरह कमाल करना ही सही होगा। दूसरों को पता भी नहीं चले की आप क्या कर रहे हैं तो ये आपके आने वाले कल के लिए और प्लानिंग दोनों के लिए अनुकूल होगा। किसी स्ट्रैटेजिक काम में या बिजनेस में कोई डील आगे बढ़ सकती है।फाइनेंस - फाइनेंशियली दिन नार्मल है इस दौरान रिस्क लेने से पहले सोचें। शेयर मार्केट, मनी डीलिंग या क्रिप्टो जैसी चीज़ों में सतर्क रहें। लव लाइफ - प्यार के मामले में ट्विस्ट रह सकता है इंटेंसिटी बढ़ेगी। पार्टनर से कुछ जिद तो कुछ दिल की बातें लंबी चलने वाली हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ के लिए बृहस्पतिवार का दिन इमोशनली और फैमिली मेकिंग के लिहाज़ से मिलाजुला होने वाला है। बच्चों की शरारतें बनी रहेंगी पर घर के बड़ों का सहयोग आपकी बड़ी मदद करेगा। मन में कुछ पारिवारिक उलझनों को लेकर हलचल हो सकती है ऐसे में कुछ का समाधान आपको खुद से ही मिलेगा।करियर - काम को लेकर मेहनत में कमी न आने दें जिना हो सके दूसरों के साथ समझदारी का अच्छा तालमेल बना कर रखें। कस्टमर केयर, हेल्थ केयर, काउंसलिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को काम तो अधिक रहेगा पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - खर्च के मामले में आप कुछ इमोशनल होकर फैसलों की ओर खींच सकता है। लॉटरी या शेयर मार्केट से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में कोई इमोशनल या स्पिरिचुअल कनेक्शन बन सकता है। रोमांटिक गेस्टर्स या छोटी यात्राएं रिलेशन को और ख़ास बना सकती हैं।हेल्थ - अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें इस समय अधिक संवेदनशीलता मानसिक थकावट का कारण बन सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन घरेलू मामलों में व्यस्त रह सकता है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मिलना हो सकता है जिससे कुछ पुरानी यादें ताज़ा होंगी। बच्चों के लिए भावनात्मक बातचीत हो सकती है। मन थोड़ा उलझन में रह सकता है पर दिन के अंत तक शांति मिलेगी।करियर - वर्क में आज का दिन आप कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर पर्सनल काम कर सकते हैं। इस समय कर्मचारियों का सहयोग साधारण ही रहने वाला है। दिन के दूसरे भाग में बॉस या सीनियर से कोई काम भी मिल सकता है। टीमवर्क अच्छा रहेगा और सहयोगियों से अपेक्षित सपोर्ट मिलेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य है, कोई जरूरी खर्च अचानक आ सकता है इस समय सेविंग से खर्च की स्थिति बनती है।लव लाइफ - रिश्ते मधुर रहेंगे, इस समय कुछ घूमने का प्लान शाम को पूरा हो सकता है। अपने लव पार्टनर से पर्सनल फैमली बात शेयर करने से आपसी समझ बढ़ेगी। हेल्थ - इम्युनिटी थोड़ा लो हो सकती है शरीर को डिटॉक्स करने की ज़रूरत है नींबू पानी और हेल्दी डाइट अच्छी रहने वाली है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर काम की अधिकता के साथ सोशली लोगों के साथ मेलजोल को देने वाला भी है। आपका मूड एकदम नो लिमिट्स वाला हो सकता दिमाग में ढेरों प्लान चल रहे होंगे कहीं घूमने का मन, किसी नए प्रोजेक्ट का आइडिया या फिर लाइफ को ले कर बड़ी प्लानिंग बस इस एक्साइटमेंट में फोकस न खोने दें।करियर - ऑफिस या वर्कस्पेस में जोश हाई और विज़न क्लियर रहेगा। आप दूसरों को मोटिवेट भी करेंगे और खुद भी लीडरशिप रोल में आएंगे। अगर कोई इंटरव्यू, परीक्षा या मीटिंग है तो आज आप लाइमलाइट में रह सकते हैं।फाइनेंस - पैसों को लेकर आप थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं खर्च का ट्रैक रखें वरना बाद में अफसोस हो सकता है। कोई यात्रा या एडवेंचर पर खर्चा हो सकता है।लव लाइफ - दिल आज एक्सप्लोरेशन मोड में ऑन रहेगा, खुलकर अपने जज़्बात ज़ाहिर करेंगे जिससे रिलेशनशिप में स्पार्क बढ़ेगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट रहेंगे लेकिन खान-पान बिगड़ सकता है। ट्रैवल या आउटडोर एक्टिविटी करते वक्त सावधानी रखें। डाइट में हल्का और हेल्दी रखें ताकि एनर्जी बनी रहे।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत एक्टिव रहेगी बड़ों की ओर से कुछ काम मिलेंगे जिन्हें अच्छे से करने वाले हैं। घर के बड़े बुजुर्गों से कोई सलाह मिल सकती है जो लंबे समय में फायदेमंद रहेगी। परिवार में अनुशासन और व्यवस्था को लेकर आपकी भूमिका अहम रहेगी।करियर - काम के मामले में अनुशासन और फोकस से आप अपने कामों को समय पर पूरा करेंगे। सरकारी कामकाज को लेकर आज के दिन कंडीशन अच्छी रहने वाली है। अकाउंट्स या इंजीनियरिंग से जुड़े कामों में मेहनत अधिक रहने वाली है।फाइनेंस - पैसे से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आज लिया जा सकता है जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता रहेगी पर आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लानी होगी। इमोशनल एक्सप्रेशन कम हो सकता है पर भरोसा बना रहेगा।हेल्थ - जोड़ों या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है इस समय हल्की फिजिकल मसाज शरीर को एक्टिविटी देने वाली होगी।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या के लिए दिन कामकाज में विस्तार देने वाला हो सकता है, कुछ नई चीजों को बनाने या इनोवेटिव करने की इच्छा रहेगी। घर में किसी बच्चे से विचारों का आदान-प्रदान आपको कुछ नया सिखा सकता है। सामाजिक या ग्रुप एक्टिविटीज़ में भाग लेने का मौका मिल सकता है।करियर - इस समय काम को लेकर सकारात्मक अप्रोच काम आने वाली है, इनोवेटिव आइडिया लोगों को प्रभावित करेंगे। स्टार्टअप का अगर सोच रहे हैं तो धीरे धीरे ही सही इसमें गति तो देखने को मिल सकती है।फाइनेंस - नए निवेश या ऑनलाइन इनकम के सोर्स पर विचार कर सकते हैं। डिजिटल माध्यम से फाइनेंशियल ग्रोथ के संकेत हैं। लव लाइफ - रिश्तों में आज दोस्ताना मूड रहेगा दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ कोई नया अनुभव या इंटेलेक्चुअल डिस्कशन हो सकता है। हेल्थ - नर्वस सिस्टम या नींद से जुड़ी कुछ हल्की परेशानियां हो सकती हैं। स्क्रीन टाइम कम करें और मानसिक विश्राम को प्राथमिकता दें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज घर-परिवार से जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं बच्चों के साथ व्यस्त रहने वाले हैं, वहीं बड़ों का सहयोग मानसिक संबल देगा। परिवार में किसी बात को लेकर हलचल हो सकती है पर समाधान भी घर के भीतर ही मिल जाएगा। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे और भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ेगा।करियर - आज के दिन बिजनेस में इंटरनेशनल कनेक्शन या एक्सटेंशन की बात हो सकती है। अगर चाहें तो अपने काम में माल की आपूर्ति को पहले से ही भरपूर रखना बेहतर होगा। नए काम और नए लोगों के साथ मुलाकात कुछ जोश देने वाला होगा।फाइनेंस - लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट सोच-समझ कर करें।लव लाइफ - किसी परिपक्व या प्रोफेशनली स्टेबल व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं पर ये जल्द ही खत्म भी हो जाएगा। पुराना कनेक्शन दोबारा एक्टिव हो सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में मिलाजुला रंग दिखाई देगा कुछ थकान तो होगी लेकिन काम के आगे आप खुद को फिट रखने में आगे होंगे।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: परिवार के किसी सदस्य के साथ बातचीत लंबी हो सकती है। पुराने किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है लेकिन आप धैर्य से उसे संभाल लेंगे। घर के किसी कार्य में आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सही दिशा देगी। किसी पुराने रिश्तेदार से संपर्क हो सकता है जो प्रसन्नता लाएगा।करियर - बिजनेस में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है काम के दौरान यथार्थवादी सोच अपनाएं अगर कुछ देरी हो रही है तो उसके अनुसार खुद को ढाल लेना बेहतर होगा। कम्युनिकेशन या एनजीओ सेक्टर में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है।फाइनेंस - कोई ट्रैवल या पढ़ाई से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है वैसे तो दिन खर्चीला हो सकता है, पर परेशानी कम ही देगा।लव लाइफ - अपने जीवनसाथी की व्यस्तता को समझना पड़ेगा इसलिए आप खुद ही थोड़ा समय निकालकर उन्हें स्पेशल फील कराएं।हेल्थ - ध्यान, योग या प्राणायाम आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मददगार रहेगा, काम के चलते अगर नींद पूरी नहीं हो रही है तो डाइट और टाइम मैनेजमेंट में सुधार करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले इस समय कुछ बातों के चलते उधेड़बुन में रह सकते हैं किसी राज़ का खुलासा या अंदरूनी बात का सामना हो सकता है। घर पर लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे इसलिए जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना भी जरूरी होगा।करियर - काम के मामले में इस समय कुछ बातों में कल्पनाशीलता और इंट्यूशन काम आने वाली है। म्यूजिक या किसी क्रिएटिव फील्ड के क्षेत्र में सफलता के साथ साथ बदलाव भी संभव दिखाई देता है। कारोबार में जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद मेहनत भरा हो सकता है।फाइनेंस - कोई पुरानी पेमेंट या देनदारी पूरी हो सकती है जिससे राहत मिलेगी। बोनस, रिफंड या गिफ्ट से अचानक धन लाभ की संभावना है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बिताया गया वक्त रिलेशन को और मजबूत करेगा अगर कोई बात मन में है तो कहें लेकिन उसे मन में लेकर न चलें वरना बातें सुलझना मुश्किल रहेगा।हेल्थ - बच्चों की सेहत को लेकर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय मौसम का असर भी शरीर पर असर दिखा सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: गुरुवार के दिन परिवार का माहौल हल्का-फुल्का बना रह सकता है। बातचीत में घर की जरूरतों और समस्याओं पर भी ध्यान जाएगा। कोई छोटा पारिवारिक निर्णय लिया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में फोकस रहेगा, ग्रुप स्टडी या दोस्त के साथ चर्चा से लाभ मिलेगा।करियर - प्रोफेशनल तरीकों पर आज कुछ सवाल उठ खड़े हो सकते हैं। सीनियर्स के साथ व्यवहार में समझदारी दिखेगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज समझदारी से डिसीजन लेने की ज़रूरत है भावनाओं में बहकर कोई बड़ा कदम न उठाएं।फाइनेंस - आज के दिन फाइनेंशियल मामलों में आपको विशेष सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। अनचाहे खर्च या गलत निवेश का जोखिम बढ़ सकता है।लव लाइफ - पार्टनर को अपनी भावनाएं जाहिर करना जरूरी होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी जिम्मेदार और स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।हेल्थ - थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, जिससे गुस्सा अधिक रह सकता है या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वाले इस समय घर पर भाई बहनों के साथ या आस पड़ोस में ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। किसी बात पर चर्चा हो सकती है धैर्य से उसे संभाल लेना जरूरी है। घर पर माता-पिता की बातों को ध्यान से सुनें। आज कोई छोटी सी घूमने की प्लानिंग सफल रह सकती है।करियर - काम में मेहनत तो रहेगी पर अनुशासन और स्थिरता ही आपकी पहचान रहेगी। बॉस या उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने में आज सफलता मिलेगी। सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं तो लाभ और प्रोफेशनल ग्रोथ का अवसर मिल सकता है।फाइनेंस - फाइनेंशियल लेन-देन में सतर्क रहें और बिना जांचे किसी स्कीम में न फंसें। इस समय फेक लोग आपको परेशान कर सकते हैं।लव लाइफ - किसी पुराने जान-पहचान वाले से फिर से कनेक्शन बनने की संभावना है जिसके कारण रिश्तों में पड़ी धूल हटाने का भी बढ़िया मौका है।हेल्थ - मोबाइल टाइम कम करें और दिमाग को रेस्ट दें। पाचन संबंधी हल्की समस्या हो सकती है तला-भुना और भारी भोजन टालें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले घर परिवार में ज्यादा उलझे दिखाई दे सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बहस से दूर रहना ही आपके लिए शांति का समय बनेगा। छोटी दूरी की यात्रा या अचानक किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है ड्राइव करते समय सतर्क रहें।करियर - बिजनेस में स्थायित्व की ओर बढ़ने का समय है आज बड़े निर्णय लेने से पहले डेटा और अनुभव को महत्व दें। किसी पुराने संपर्क से नया ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिल सकता है। नई पार्टनरशिप शुरू करने से पहले दस्तावेज़ अच्छी तरह पढ़ें और प्रोफेशनल सलाह लें।फाइनेंस - फाइनेंशियल दृष्टि से दिन अनुकूल है बशर्ते आप संयम से चलें। दोपहर बाद किसी आवश्यक घरेलू वस्तु या पारिवारिक खर्च पर पैसा जा सकता है।लव लाइफ - ओपन माइंड और दिल से बातचीत करना रिश्तों को मज़बूती देगा जो सिंगल हैं उनके लिए फ्रेंड्स ज़ोन से कोई रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन व्यस्तता के कारण शरीर पर ध्यान कम जा सकता है, जो आगे चलकर कमजोरी दे सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल