आज का राशिफल मेष: मेष राशि राशि वालों के लिए आज का दिन देगा क्रोध में वृद्धि इस दौरान मन में बनी रहेगी सही और गलत को लेकर उलझन। घर के लोगों के साथ कुछ बातें सहमति से विरुद्ध दिखाई देने वाली हैं। बच्चों के लिए दिन रहेगा शैतानी से भरा जिस पर माता-पिता को ध्यान देने की जरूरत होगी।करियर - नौकरी के लिए दिन काफी भागदौड़ दे सकता है, आस पास के काम के चलते खुद की चीजों पर ज्यादा ध्यान न दे पाएं जिसके कारण मुश्किल खड़ी हो सकती है इसलिए कुछ मामलों में सहयोगी सहकर्मी काम आ सकते हैं।फाइनेंस - इस समय कोई शॉर्टकट को लेकर मन काफी आगे रहेगा पर इससे बचने की जरूरत है।लव लाइफ - प्यार कि बात इस समय काफी उथल-पुथल देने वाली है दांपत्य जीवन में आज के दिन घर के कामों में आप की अकेले की भूमिका परेशान कर सकती है।हेल्थ - सेहत के लिए स्थिति आज के दिन नार्मल ही है अपना ख्याल रखें जब ड्राइविंग कर रहे हो वहीं कोई धारदार वाली वस्तु का संभल कर उपयोग करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा खामोशी वाला हो लेकिन दिन के बीच बीच में ढेर सारी बातें आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बच्चों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन दोपहर तक सब ठीक होने लगेगा। घर में किसी काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।करियर - ऑफिस में थोड़ा हलचल वाला दिन रहेगा इस समय कोई नया टास्क सामने आ सकता है जिसे लेकर शुरुआत में थोड़ा डर लगे, पर धीरे धीरे आप उसमें जम जाएंगे। बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक-ठाक है, पुराना सामान भी आज खत्म होने की उम्मीद बनेगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा ध्यान रखें कहीं बिना सोचे खर्च करने का मन करेगा, पर रुकिए आज सेविंग वाला मूड बनाना ज्यादा बेहतर रहेगा।लव लाइफ - अविवाहित लोगों को किसी खास की तरफ अजीब सा खिंचाव महसूस हो सकता है बस अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से जताइए।हेल्थ - बॉडी थोड़ी सुस्त महसूस हो सकती है। बहुत देर तक बैठे रहने से दर्द या मसल्स खिंचाव हो सकता है इसलिए थोड़ा टहलना-घूमना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : दिन की शुरुआत आपको पुराने दोस्तों से बात करने के लिए उत्साहित करेगी, इस समय घर में कुछ काम बढ़ सकते हैं इसलिए एक एक करके काम को करते जाएं कोई भी काम अधूरा रखने से बचें। अगर कोई प्लान लंबे समय से टल रहा है तो आज उसे शुरू करने का मूड बन सकता है। बस ध्यान रहे दूसरों की बातों में आकर खुद का मूड ऑफ न करें।करियर - कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है इस दौरान मुनाफा बेहतर रहेगा वहीं कोई ट्रैवलिंग नए बिजनेस मौके देने वाली है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए काम मिलने का समय है अपनी तैयारी में कमी न आने दें।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन मिलाजुला है वैसे अगर किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो दो बार सोचें।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ी गर्मी और थोड़ी मिठास दोनों रहेंगी। पार्टनर के मूड को समझना जरूरी है वरना छोटी बात भी तकरार का रूप ले सकती है।हेल्थ - इस समय आप लापरवाही के चलते ही सेहत पर असर देख पाएंगे अगर हो तो ठंडी चीजों से दूरी रखें और मौसम के अनुरूप खुद का रहन सहन रखें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन फुल ऑन काम के लिए रहे तो बेहतर होगा क्योंकि इस समय मन में भटकाव भी रहेगा और कुछ सोशल सर्कल में व्यस्तता का माहौल भी होगा। घर पर कुछ चीजों की लापरवाही से बड़ों की डांट भी सुनने को मिल सकती है।करियर - काम को लेकर एक्टिव मोड में रहने वाला हैं लेकिन दूसरों की बातें आपके लिए रोकटोक वाली तो हो सकती हैं पर फिर भी कुछ न कुछ बेहतर इस समय आपके काम में दिखाई देगा। कारोबार में इस समय मार्केट अच्छी बढ़त दिखाने वाली है तो काम के लिए रहें तैयार।फाइनेंस - आज के दिन कुछ खर्चा भी बढ़ सकता है दोस्तों के साथ आउटिंग या शॉपिंग में आप अपनी जेब ढीली करने वाले हैं।लव लाइफ - दिल की बात कहने का मन तो होगा लेकिन शायद आपकी बात आज पार्टनर सुन न पाए या घर परिवार की व्यस्तता के चलते फीलिंग्स मन में ही रह जाए।हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी लेकिन खाने-पीने में लापरवाही से पेट गड़बड़ा सकता है इसलिए हेल्दी और हल्की डाइट ही आज लें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज का दिन रहेगा इमोशन और वर्क के बीच झूलता हुआ काम को तो आप पॉजिटिव अंदाज़ में करना चाहेंगे लेकिन किसी पुराने रिश्ते या याद से दिल भर आए। इस समय दिन का दूसरा भाग कुछ बेहतर होगा इस दौरान शापिंग करने का या बाहर घूमने का प्लान आपके भीतर जोश भी लाएगा।करियर - कामकाज में आपकी बातचीत लोगों के साथ बेहतर तरीके से हो सकती है जिससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिलेगी। टीम के साथ चल पाना भी आसान नहीं हो पर फिर भी कई मायनों में सफलता मिल सकती है।फाइनेंस - परिवार के खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है पर फिर भी ओवरस्पेंडिंग से बचें। प्रॉपर्टी या इंवेस्टमेंट से जुड़ा काम होने का समय बन रहा है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में इमोशन और केयर दोनों का सुंदर संतुलन रहेगा आज के दिन बाहर निकलने साथ में कहीं जानें की अच्छी स्थिति भी बनेगी।हेल्थ - हेल्थ के लिए दिन नार्मल रहेगा इस समय शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाएं जिससे पेट या डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान नहीं करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए रहेगा कुछ पावरफुल वहीं घर पर अपनों के लिए काफी हेल्पफुल रहने वाले हैं। आत्मविश्वास से आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा।करियर - किसी खास काम में आज आपकी लीडरशिप चमकने वाली है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वर्कफ्रंट पर आज का दिन बेस्ट रहेगा। आपकी मेहनत और पर्सनैलिटी दोनों का असर साफ दिखेगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज किस्मत साथ देगी। इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं, साथ ही किसी पुराने कर्ज या बकाया से राहत मिल सकती है। खर्च थोड़ा बढ़ेगा लेकिन नियंत्रण आपके हाथ में रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक कम ही रहे क्योंकि इस समय कामकाज के चलते साथी के लिए समय पूरा न मिल पाए। फिर भी छोटी सी पहल से रिश्ते में लगाव रहेगा।हेल्थ - हृदय और ब्लड प्रेशर से जुड़ी सावधानियां ज़रूर रखें थोड़ी देर शांति से बैठें मन को रिलैक्स देने की कोशिश करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास आप इस समय भाई बहनों की ओर से कुछ अच्छा सहयोग देख सकते हैं। मन में सुकून भी रहेगा घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी करीबी से मन की बात साझा करने पर मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे।करियर - काम के मामले में आज के दिन आपके सुझावों की सराहना हो सकती है, इस समय आप दूसरों के लिए भी काफी हेल्प फुल हो सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए दिन थोड़ा स्लो रहेगा, लेकिन कोई नया आइडिया आगे चलकर मुनाफा दे सकता है।फाइनेंस - पैसों को लेकर राहत भरी खबर मिल सकती है और रुका हुआ पैसा मिल जाए या कोई पुराना उधार लौट आए।लव लाइफ - इस समय अपने जीवन साथी की बातों को ध्यान से सुनें, उनका मूड समझना जरूरी है। आप के लिए आज का दिन एक साथ किसी धर्म स्थल या मांगलिक कामों में शामिल हो सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस इस दौरान त्वचा के रोग या शरीर में रैशेज होने की स्थिति हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन रहेगा अष्टम चंद्रमा के प्रभाव को दिखा सकता है, कुछ बातें दिल और दिमाग दोनों के बीच झूला झूलने जैसी होंगी। कभी दिल की सुनने का मन करेगा, कभी दिमाग की। सुबह थोड़ी सुस्त शुरुआत हो सकती है दिन बढ़ते बढ़ते मूड भी बदलता दिखाई देगा।करियर - काम के मामले में आज थोड़ा स्लो रहेगा पर इसे लेकर चिंता न करें आज के दिन अपने काम में ध्यान लगाएं और कुछ क्रिएटिव करने के लिए भी खुद को आगे रखें। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट्स बनने के योग हैं।फाइनेंस - किसी को गिफ्ट देने का मन करेगा तो कभी खुद को ट्रीट देने का पर आगे होंगे बस हिसाब-किताब पर नज़र रखें।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिल बातें करेगा और ज़ुबान रुक रुक के बोलेगी। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके पार्टनर का मूड थोड़ा सेंसिटिव रह सकता है इसलिए थोड़ा केयरिंग बनें।हेल्थ - काम में तो ध्यान देना है लेकिन अपना भी ध्यान रखें थोड़ा रिलैक्स करें, मोबाइल और लैपटॉप से ब्रेक लें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन होगा किसी की मदद से पूरा। इस दौरान आप का मन तो होगा की काम किया जाए पर आप दूसरों के कंट्रोल के चलते कुछ काम न भी कर पाएं। कुछ जगह आपकी एंट्री ध्यान खींचेगी और आपकी बातें सुनी भी जाएंगी।करियर - ऑफिस या बिजनेस में आज लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। आपके काम में कुछ कमियां हो सकती है पर ये बातें अधिक असर नहीं डालेंगी। जिनका खुद का बिजनेस है, उन्हें कोई नया ऑर्डर या डील मिल सकती है।फाइनेंस - शॉपिंग या किसी की मदद करने में खर्च हो सकता है, आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा पार्टनर से कुछ धन मिल सकता है घर खर्च के लिए।लव लाइफ - रोमांस का मौसम है! पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मन करेगा और आपकी छोटी-छोटी बातें उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी।हेल्थ - बाहर का मसालेदार खाना थोड़ा कम करें और हाइड्रेशन का ध्यान रखें। शाम को हल्की सैर या पसंदीदा म्यूजिक सुनना खुशी देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर के लिए रविवार का दिन होगा सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने का। आपकी एनालिटिकल सोच कुछ मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में हेल्पफुल होगी। आज एक दिन किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है और साथ ही रूटीन कामों से हटकर कुछ काम कर पाएंगे।करियर - कामकाज में इस दौरान खुद को थोड़ा एकाग्र रख पाना मुश्किल होगा इस दौरान एक साथ कुछ अधिक काम होने से हर बात पर ध्यान दे पाना मुश्किल होगा। डिटेलिंग और अनुशासन इस समय काम के लिए जरूरी होगा।फाइनेंस - आज के दिन छोटे मोटे खर्च बढ़ेंगे शाम तक कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। सेविंग की प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी होगा।लव लाइफ - किसी नए इंसान की एंट्री दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है। आज एक दिन मैरिज लाइफ में कुछ अनबन की कंडीशन उभर सकती है जिस पर अधिक ध्यान देना होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन ध्यान रखें चंद्रमा का प्रभाव आपके मूड के साथ साथ आपको थका सकता है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए दिन क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला होगा। कुछ काम में आप तेजी से शामिल होने की कोशिश भी करेंगे ऎसे में कुछ फालतू काम आपकी एनर्जी को वेस्ट कर देने वाले होंगे। घर पर भाई बहनों से बातें होंगी और आप मन की बातों को शेयर करेंगे।करियर - कामकाज के चलते आज आप काफी प्रगतिशील रहेंगे, आप का काम को आगे बढ़कर करना या आपकी स्मार्टनेस किसी को तो इंप्रेस कर सकती है। कोई डील अगर नहीं हो रही है तो मुश्किलें सॉल्व होती दिखेंगी। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है कोई नया कस्टमर या कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है।फाइनेंस - दिन के पहले भाग में आप के खर्च बच्चों के लिए अधिक रहने वाले हैं वहीं दूसरे हिस्से में कोई सुखद सर्प्राइज़ या गिफ्ट मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में कपल्स के बीच कुछ गलतफहमियां थी तो आज वो मिटने लगेंगी। शाम का वक्त रोमांटिक मूड वाला रहेगा।हेल्थ - सेहत को लेकर इस समय सजग रहें पेट दर्द या फिर बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए सुबह किसी जरूरी काम की शुरुआत से होगा घर पर बड़ों के साथ अच्छे पल बीतेंगे। बच्चों की जिद आज के दिन आप को थोड़ा परेशान कर सकती है पर ये ज्यादा देर तक नहीं होगी जल्द ही चीजें ठीक हो जाएंगे। दूसरों की बातों में आकर किसी निर्णय को न बदलें। करियर - कामकाज में आज लोगों के साथ आपका चार्म काम करेगा। आपकी बातों में असर रहेगा और दोस्त आपके आसपास रहना पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल भी बेहतर रहेगा हंसी मजाक, गपशप और कुछ चाय कॉफी वाला मूड काम में शामिल रहने वाला है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन कोई डील से बड़ा सौदा हो सकता है जो आने वाले समय में अच्छा लाभ देगा।लव लाइफ - सिंगल हैं तो सोशल मीडिया पर किसी की पोस्ट देखकर दिल फिसल सकता है दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष की स्थिति अनुकूल रहेगी।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है अपने से अधिक घर के लोगों की तबीयत पर ध्यान देना पड़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल