false: मेष राशिफल काम के क्षेत्र में आज का दिन थकान वाला हो सकता है। कुछ अधिक काम के चलते समय की कमी परेशान कर सकती है। इस समय घरेलू माहौल में खुद के लिए समय निकाल पाना भी मुश्किल रह सकता है। करियर - करियर के लिहाज से आज के दिन बेहतर मौके की तलाश में लगे होंगे। इस समय कोई मित्र काम दिला सकता है। सरकारी काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन कुछ रिलैक्स रहेगा पुराने काम अब पूरे हो पाएंगे। फाइनेंस - कुछ आवश्यक चीजों की खरीदारी के चलते खर्च भी बढ़ सकता है। लव लाइफ - इस समय किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात और दिल की पुरानी बातें सामने आ सकती हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति कंधे गर्दन के क्षेत्र में परेशानी दिखाने वाली बन रही है। वृषभ राशिफल परिवार के साथ जरुरी काम के चलते कुछ ज्यादा बातों पर चर्चा लगी रह सकती है। इस समय घर की जरूरी बातों पर ध्यान जाएगा कुछ रख रखाव से जुड़े काम भी कर सकते हैं। किसी मेहमान से मिलने का समय भी बनता है। करियर - काम के मामले में आज के दिन अनुकूल स्थिति रह सकती है। इस समय अपने काम को करवाने के लिए कुछ कठोर भी होना पड़ सकता है। कर्मचारी स्तर पर काम कर रहे लोगों के लिए स्थिति बेहतर रहने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक क्षेत्र में इस समय भी खर्च तो होंगे लेकिन ये बहुत अधिक दबाव का समय नहीं होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंध आपके लिए अच्छे रहेंगे इस समय अपने साथी की फरमाइश को पूरा करना कुछ कठिन हो लेकिन फिर भी आप उसे कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी अचानक से गले संबंधी दिक्कत उभरने से परेशानी हो सकती है। मिथुन राशिफल घरेलू स्तर पर आज के दिन लोगों के साथ अच्छे से बातचीत न हो आए। व्यर्थ की बातें उलझन के अलावा किसी के साथ मतभेद भी दे सकती हैं। इस समय दोस्तों के साथ अपनी बातों और काम की स्थिति को शेयर करने कुछ काम जल्द से हो पाएंगे। करियर - नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी, अपने काम में अच्छा करते हुए पद प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। काम के लिए इस समय कुछ अचानक से नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का समय होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। फाइनेंस - अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में आप कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च करने वाले हैं। हेल्थ - सेहत के लिए आज का दिन आपको लाभ दे सकता है, लेकिन बहुत अधिक बैठना या खड़े रहना नसों से संबंधित समस्या का कारण न बनें इस बात का ध्यान रखें। कर्क राशिफल अपने काम के अलावा इस समय घर पर भाई बहनों की जिम्मेदारी भी आप पर हो सकती है। कुछ जरुरी कारणों से अपने जरुरी काम में देरी हो सकती है। बहुत अधिक भावनाओं में न बहें क्योंकि आज के दिन मन इन बातों से ज्यादा प्रभावित रह सकता है। करियर - कारोबार के क्षेत्र में कुछ माल के आने में रुकावट हो सकती है, इस समय माल की आपूर्ति अच्छे से न हो पाने के चलते घाटा हो सकता है। काम के स्थान में कुछ बातें परेशानी देने वाली होंगी जिन्हें इग्नोर करना ही बेहतर होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति इस समय कमजोर रह सकती है, पैसों के खोने की स्थिति बनती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप के मामले में आज के दिन अपने पार्टनर से मिल पाना मुश्किल हो सकता है फोन पर ही बात हो पाए। हेल्थ - आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन तंत्र पर ध्यान दें। हल्का व पौष्टिक आहार लें, तला-भुना खाने से बचें। योग या सैर करके तनाव मुक्त रहें। पर्याप्त नींद और पानी का सेवन जरूर करें। false: सिंह राशिफल आज के दिन कुछ बाहर के कामों में ज्यादा लगे रह सकते हैं, घर के बड़ों के साथ भी टाइम व्यतीत करना अच्छा होगा। अपने पार्टनर से साथ किसी यात्रा पर हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि सामान मिसिंग हो सकता है। करियर - काम के हालात आज आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं। इस समय प्रशंसा भी मिल सकती है। अपने अधूरे कामों को किसी की मदद से पूरा करने में भी आगे रहेंगे। व्यवसाय में बाजार कुछ धीमा रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति साधारण ही है इस समय अपने काम को बढ़ाना अतिरिक्त आय दिला सकता है। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आपको आज मित्रों का साथ मिलेगा जो आपकी लव लाइफ में हेल्प करेंगे। हेल्थ - इस समय कमर में दर्द या उच्च रक्तचाप से संबंधी हेल्थ समस्या हो सकती है। कन्या राशिफल इस समय काम में इजाफा हो सकता है, परिवार में किसी के बाहर जाने के कारण आपको आराम का समय ही न मिल पाए। स्त्री पक्ष को इस समय किसी बात के चलते कुछ समय अपनी पसंद के कामों को करने के लिए भी मिल सकता है। करियर - काम के सिलसिले में स्थान बदलाव होने का समय भी बनता है। इस समय कुछ अधिकारी आपसे सहमति में पूरे न हों लेकिन जल्द ही वे भी पक्ष में दिखाई देंगे। इस समय किसी के काम पर न आने से आप के लिए काम अधिक हो सकता है। फाइनेंस - धन के लेन देन के मामले में आप कुछ अधिक पैसे अगर मिलते हैं तो उनके बारे में बताना आपके लिए अनुकूल होगा। लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन में आप को साथी की ओर से कुछ ज्यादा ध्यान न मिल पाए लेकिन उनका प्रेम आपके लिए बना रहेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है कुछ कसरत इत्यादि को करना अकड़न की समस्या से निजात देगा। तुला राशिफल अपने मनमर्जी के कामों में समय लगाने से दूसरे परेशान हो सकता है। इस समय अपनी जिद से ज्यादा दूसरों पर भी ध्यान देना अच्छा होगा। इस समय बागवानी या घर की साफ सफाई में शामिल होंगे और अपनी ओर से सब कुछ बेहतर करना चाहेंगे। करियर - व्यवसाय में आज कुछ सामान में शिकायत भी आ सकती है, इसलिए इस समय सामान को सही तरीके से रखें। काम में अपने कर्मचारियों से काम करवाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी लेकिन परिणाम अनुकूल रहेंगे। फाइनेंस - धन से जुड़े मामले में आप के लिए अच्छे लाभ हैं और वरिष्ठ भी सहायक होंगे। लव लाइफ - अपने रिश्तों में किसी ओर के आने से कुछ संदेह हो लेकिन ये सिर्फ मन का वहम होगा इस पर ध्यान न देना ही उचित होगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है काम के चलते ही कुछ थकान होगी बाकी कंट्रोल में है। वृश्चिक राशिफल इस समय कुछ सुस्ती बनी रह सकती है, घर के काम में टालमटोल भी कर सकते हैं। दूसरों पर निर्भरता भी बढ़ सकती है। इस समय यात्रा को अभी करने से अच्छा बाद के लिए टाल दिया जाए। घर में बड़ों के कारण नियम सख्त हो सकते हैं। करियर - काम के सिलसिले में यात्रा असुविधा न दे पाए इसके लिए हर चीज का ध्यान रखें। व्यवसाय में आज के दिन एक साथ बहुत से सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज आप को अधिक खर्च करने की स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन आप उत्साह दिखाएंगे लेकिन साथ वाले की इच्छा का भी ध्यान रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस समय आपको कुछ जरुरी दिशा निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। false: धनु राशिफल आज का दिन सामान्य रहेगा, घर परिवार में किसी सदस्य का अचानक से आगमन आप के लिए कुछ पुरानी यादों को ताजा कर देने वाला हो सकता है। घर पर अपने पार्टनर के लिए आपको कुछ अधिक मदद करनी होगी। करियर - नौकरी के लिए दिन सामान्य है, आप सहकर्मियों के साथ जोश में होंगे और अपने टीम का संचालन कर आएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ पार्टी भी हो सकती है जिसके चलते कुछ समय बातों का मस्ती वाला होगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज के दिन आप को किसी का सहयोग होगा, निवेश में लाभ का समय होगा। लव लाइफ - प्रेम के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस समय काम के चलते दोनों ही एक दूसरे के लिए समय कम निकल पाएं। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रहने वाली है। पानी का सेवन अच्छे से करें। मकर राशिफल आज के दिन अपने काम के चलते आप कुछ समय के लिए भागदौड़ ज्यादा ही कर सकते हैं। आप के साथ आपके अपने भी साथ देंगे। घर में माता की ओर से आपको कुछ अधिक प्रेम कि प्राप्ति होगी जिसके चलते दूसरे परेशान होंगे। करियर - काम के स्थान में कुछ दिक्कतें आपको परेशानी दे सकती हैं लेकिन इस समय अपने आप को उलझन से बचाएं। ध्यान केंद्रित करते हुए काम करें। मल्टीटास्किंग के लिए आज का दिन काफी बेहतर रह सकता है। फाइनेंस - धनार्जन की स्थिति आज के दिन शॉर्टकट के कामों से पैसा कमाने की इच्छा को बढ़ा सकती है। लव लाइफ - प्यार के लिए आज आप कुछ तैयारी में होंगे लेकिन कहीं आप के सोच पर कोई दूसरा पानी न फेर दे इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिए स्थिति कुछ परेशानी को दिखा सकती है, शरीर के तापमान में वृद्धि का संकेत दिखता है। कुंभ राशिफल आज के दिन आप काम के साथ साथ अपने लिए मस्ती का भी कुछ टाइम निकाल ही लेंगे। किसी एक्टिविटी में शामिल होते हुए आप कुछ लोगों के साथ जुड़ते हुए अपने रिश्ते में विस्तार देख पाएंगे। इस समय स्थिति अनुकूल है। करियर - काम के क्षेत्र में अधिकारियों को आपकी काम की शैली बेहतर तरीके से समझ आएगी। आपकी योजनाओं और बौद्धिक क्षमता पर भरोसा होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप अपने करियर से जुड़े कुछ नए फैसलों को लेना चाहेंगे। फाइनेंस - आप अपनी मांगों को लेकर कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं। जिसे दूसरा पूरा कर सकते हैं। लव लाइफ - आज के दिन आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके मन पर अपना असर डालेगा। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है। मीन राशिफल आज के दिन आप घर में अपनी उपस्थिति के लिए काफी कुछ करने वाले हैं लेकिन ध्यान रखें दूसरे आप पर ध्यान देते हैं। खुद को बहुत अधिक न थकाएं। इस समय बच्चों की ओर से आपको कुछ अच्छी खबर भी मिल सकती है। करियर - नौकरी में स्थिति आपके लिए बेहतर रहने वाली है। काम को कर पाना और अपने निर्णयों पर अडिग रहना संभव होगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मियों के न आने से कार्यभार बढ़ेगा लेकिन आप इसे संभाल लेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में है इसलिए अगर किसी को उधार दिया है, तो उससे पैसे मांग सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप अपने रिश्तों के साथ कुछ कठोर हो सकते हैं ऐसे में दूरी बढ़ सकती है इसलिए स्वभाव को नम्र बनाएं। हेल्थ - आज के दिन आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचना होगा, गले में खराश हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए, आज का राशिफल पढ़े