आज का राशिफल मेष : आज मेष वालों के लिए दिन फुल चार्ज रहते हुए काम करने वाले हैं और दूसरों हेल्प में भी एक्टिव रहने वाला है। आप जो सोच रहे होंगे उन कामों को करने के लिए कोशिश भी बहुत करने वाले हैं। आपकी पर्सनैलिटी आज लोगों को अट्रैक्ट करेगी और आपका कॉन्फिडेंस भी अच्छा रह सकता है। घर में किसी बात पर छोटी-सी खुशी मिल सकती है।करियर - कामकाज में आज मंगलवार के दिन अच्छी स्पीड बनाए रखने की जरूरत होगी वहीं इस दौरान स्टाइल भी होने वाला है खास। बॉस को खुश रखने के लिए और टीम इम्प्रेस करने के लिए मेहनत बनाए रखें अपनी जिद को रखें कुछ कंट्रोल में।फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन ठीक ठाक रहेगा अभी इस दौरान एक दो जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं पर चिंता की बात नहीं।लव लाइफ - प्यार में आज थोड़ा रोमांटिक मूड बना रह सकता है वहीं साथी आपकी बातों का सपोर्ट करने वाला है जिसके कारण आप कुछ तो अच्छा फील करेंगे।हेल्थ - बॉडी एनर्जी हाई तो रहेगी पर शाम तक थोड़ी थकान आ सकती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न बनने दें तो बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला सा होगा कुछ बातों में कूल रहेंगे तो कुछ को लेकर अचानक से गुस्सा भी बढ़ सकता है। इस दौरान अगर हो सके तो अपनी बातों को पॉजिटिव और सॉलिड तरीके से रखें जिससे फैमली भी आपकी बातों को समझे और साथ चलें।करियर - ऑफिस में आपके आइडिया तो काम आ सकती है लेकिन ख्याल रखें इस टाइम पर सभी को अपने अनुसार ले चलना मुश्किल रहेगा इसलिए धीरे धीरे कोशिश करते रहें। कारोबार के मामले में आज हिट हो सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन अच्छा है। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। शॉपिंग का मन करेगा लेकिन बजट भी ध्यान में रहेगा।लव लाइफ - रिलेशन में आज आप शायद अपने पार्टनर के लिए बहुत अधिक समय न निकाल पाएं। इस दौरान अपने लव पार्टनर के साथ किसी फ्यूचर प्लान पर बात हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य लगभग नॉर्मल रहेगा बस गर्दन या पीठ में हल्की दर्द अभी भी आपको तकलीफ दे सकता है स्ट्रेचिंग करते रहना टाइम टाइम पर अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज मंगलवार के दिन मिथुन वालों को अपने दोस्तों से मिलने का मन हो पर शायद घर के कामों के कारण बात न बन पाए। वैसे बच्चों की ओर से आज का दिन फुल ऑफ सरप्राइज़ रहने वाला है। घर में रखरखाव या फिर किसी के आने के चलते माहौल कुछ व्यस्त बना रह सकता है।करियर - आपकी क्रिएटिविटी और स्मार्ट सोच आज काम आ जाएगी जो लोग इस दौरान मीटिंग या इंटरव्यू में लगे हुए हैं उनके लिए दिन बेहतर होगा इस दौरान आपकी कुशलता भी अच्छी रहने वाली है। अपने लोगों या टीम में आपकी वैल्यू बढ़ेगी।फाइनेंस - पैसों का हाल ठीक रहेगा बस इस टाइम में कोई उधार आपसे मांग सकता है या फिर आप किसी की मदद के लिए खुद की सेविंग का यूज भी कर सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातें करते हुए कई गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों के लिए फ्रेंडशिप में रोमांस की शुरुआत हो सकती है।हेल्थ - हेल्थ मोटी मोटी ठीक रहेगी, लेकिन आंखों में थकान या नींद कम लग सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन इमोशन्स से भरा हुआ रह सकता है। सुबह के वक्त थोड़ा स्लो स्टार्ट हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप खुद को पहले से ज्यादा क्लियर और रिलैक्स महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या घर-संबंधी किसी मुद्दे में अपडेट मिल सकती है।करियर - कामकाज में आज आपका धैर्य सबसे बड़ी ताकत बनेगा। ऑफिस में कोई अचानक चेंज या छोटी टेंशन आ सकती है, पर आप उसको बहुत स्मार्ट तरीके से मैनेज कर लेंगे। सहकर्मी आपके शांत और परफेक्ट हैंडलिंग की तारीफ कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए आज किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा बनने के योग हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी बस कोई जरूरी घरेलू खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज दिल और दिमाग दोनों एक लाइन पर रहेंगे। पार्टनर आपके मूड को बखूबी समझेंगे।हेल्थ - हेल्थ ठीक रहेगी बस ठंडे गरम से बचें। शाम के समय पेट या गैस की हल्की समस्या परेशान कर सकती है बाहर का भारी खाना अवॉइड करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा बदलाव भरा रह सकता है। कुछ मौकों पर आप बेहद शांत और संतुलित रहेंगे वहीं कुछ स्थितियों में कुछ अनियंत्रित भी लग सकते हैं। घर में छोटे बच्चों की ओर ध्यान ज्यादा देने की जरूरत होगी।करियर - ऑफिस में आज आपका फोकस मजबूत रहेगा और आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी हो सकती है। हालांकि टीम से वैसी उम्मीद न रखें कि सभी आपके हिसाब से चलें। धीरे–धीरे माहौल अपने पक्ष में बना पाएंगे। बिजनेस करने वालों को आज अच्छा रेस्पॉन्स मिल सकता है और कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा।फाइनेंस - पैसों के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई छोटा फाइनेंशियल बेनिफिट मिल सकता है।लव लाइफ -आज थोड़ी दूरी या व्यस्तता महसूस हो सकती है फिर भी पार्टनर के साथ किसी ज़रूरी प्लान या भविष्य से जुड़े विषय पर बातचीत हो सकती है, जिससे रिलेशन में क्लैरिटी बढ़ेगी।हेल्थ - पीठ में हल्की जकड़न परेशान कर सकती है दिन में दो से तीन बार हल्की स्ट्रेचिंग और वॉक आपको राहत दे सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काम के साथ साथ दोस्तों की मस्ती से भरा रहने वाला है, घर पर बड़ों की कुछ फटकार बच्चों को मिल सकती है पर ये नार्मल ही रहेगी टेंशन की कोई बात नहीं है। आप घर के कामों के लिए कुछ जी चुराने की स्थिति में रहेंगे पर फिर भी कंडीशन नार्मल ही रहेगी।करियर - आज के दिन किसी नए काम को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे, पर कुछ परिस्थितियों में आपको धैर्य भी रखना होगा। अपनी बातों को मजबूत और आत्मविश्वासी तरीके से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और खरीदारी का मन भी हो सकता है, लेकिन आप बजट के हिसाब से ही आगे बढ़ेंगे।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ किसी पुरानी बात को क्लियर करने से रिश्ते में दूरी कम होगी। लोग किसी नए इंसान से अच्छे कनेक्शन महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत की दृष्टि से आज के दिन घर के बड़ों की ओर ध्यान और चिंता रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज मंगलवार के दिन तुला राशि वाले परिवार में थोड़े इमोशनल रह सकते हैं। छोटे मोटे झगड़े या टेंशन हो सकती है पर आप अपना पॉजिटिव एटीट्यूड रखेंगे तो सभी चीज़ें जल्दी सुलझ सकती है। बच्चों या बुजुर्गों के साथ प्यार और धैर्य से पेश आएं। घर के किसी काम में आप सबकी मदद कर सकते हैं इससे प्यार बढ़ेगा।करियर - ऑफिस में आपके सुझाव असर करेंगे और आप किसी जरूरी वर्क लीड ले सकते हैं। बस ध्यान रखें कि सभी लोग आपकी गति से न चल पाएं, इसलिए सहयोगी माहौल बनाने की कोशिश करें। व्यवसाय करने वालों के लिए आज अच्छा प्रोग्रेस होने के संकेत हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा कुछ अतिरिक्त काम को करने से धन लाभ हो सकता है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज आपका अंदाज़ थोड़ा डोमिनेंट हो सकता है इसलिए हल्का और प्यार भरा व्यवहार रखें शांत बातचीत से रिश्ते में समझ बेहतर होगी।हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी पर सिर या आंखों में हल्का तनाव महसूस हो सकता है। ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और बीच बीच में आराम करते रहें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ संभला हुआ सा लग सकता है यानी के आप जो काम करना चाहते हैं उसे कर सकते हैं। परिवार में आज आपका चार्म भी अलग ही रहने वाला है। आप लीड लेने की कोशिश करेंगे और लोग आपकी राय मानेंगे। घर के सदस्य आपकी बातें सुनेंगे और मज़ेदार पल भी आएँगे।करियर - आप इस समय में काम को लेकर हर चीज़ को प्लान के साथ करने का प्रयास करते हैं तो आपको बेहतर प्रगति मिल सकती है। कुछ छोटे मामलों में टेंशन आ सकती है पर आपकी प्रैक्टिकल सोच के चलते कंडीशन संभली भी रहेगी।फाइनेंस - खरीदारी का मन बन सकता है और घर पर खाने-पीने और साथ ही मस्ती से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी करने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में रिश्तों की अगर बात करें तो आज किसी पुराने दोस्त से नया कनेक्शन महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - बस गुस्सा कंट्रोल रखें क्योंकि उच्च रक्तचाप की समस्या रहेगी। इस दौरान नमक का सेवन भी कंट्रोल में ही करें तो बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु जातकों के लिए मंगलवार का दिन आपको उन कामों में लगाए रख सकता है जो अभी पेंडिंग बने हुए थे। इस दौरान अपनी बातों को साफ, सहज और सकारात्मक तरीके से रखना जरूरी है क्योंकि इससे घर परिवार में माहौल भी हल्का और सहयोगपूर्ण रहेगा।करियर - ऑफिस में आपका ध्यान डिटेल्स पर रहेगा, जिससे आपका काम बेहतर तरीके से पूरा होगा। टीम के साथ तालमेल थोड़ा धीमा हो सकता है, प्रोफेशनल एप्रोच के साथ ही काम करें इमोशनल न हों। व्यवसाय में आज कोई उपयोगी जानकारी या मौका मिल सकता है।फाइनेंस - फाइनेंस के मामले में दिन संतुलित है। खर्चे संभले रहेंगे और सेविंग बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है। किसी रुके हुए पैसे की जानकारी मिल सकती है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज आप थोड़ा रिज़र्व मोड में रह सकते हैं, पार्टनर आपके मूड से दूरी भी बना सकते हैं तो परेशान नहीं हों जल्द ही बातें सुलझ जाएंगी।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी, बस पेट या पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं और बाहर का फूड अवॉइड करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले इस समय किसी के सहयोग से अपने कुछ कामों को तो कर ही लेंगे। सुबह सुबह ही कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। आप फैमिली और दोस्तों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। किसी पुरानी प्लानिंग पर काम शुरू करने का सही समय है। बिजनेस वाले लोगों को नए क्लाइंट के चांस बन रहे हैं।करियर - काम को लेकर नई जानकारी, लोगों के साथ मुलाकात या नए मौके आप तक आ सकते हैं। आपकी बातचीत की स्टाइल आज मीटिंग इत्यादि में दूसरों को सही लग सकती है। बस अपने विरोधी पक्ष से थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत होगी।फाइनेंस - किसी पुराने काम से छोटा फायदा मिल सकता है इस दौरान कोई नया खर्च भी प्लान कर सकते हैं। ट्रिप को लेकर रहेंगे उत्साहित।लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन आप खुद के साथ दूसरों के लिए भी पॉजिटिव एनर्जी रखने वाले हैं जिससे प्यार का रिश्ता होगा बेहतर।हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान रखें इस दौरान आपके पार्टनर को आपकी जरूरत होगी उनकी तबीयत आपको कुछ चिंता दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन स्थिति कुछ उथल-पुथल वाली तो होगी बस इस टाइम के दौरान खुद को क्रोध से बचाएं काम में लापरवाही से भी बचें। कई बातें आपके मूड को बढ़िया बना देंगी और कुछ चीज़ों पर आप ऐसे रिएक्ट करेंगे जैसे चलो छोड़ो, बाद में देखेंगे तो ज्यादा ठीक भी होगा।करियर- ऑफिस में आपका बैलेंस्ड एटिट्यूड रहे तो सही होगा क्योंकि आपके विरोधी आप को परेशान करने में होंगे आगे। लोग आपकी बात सुनेंगे लेकिन वह मानें ऐसा होना मुश्किल रहेगा। किसी काम में आपकी स्मार्ट प्लानिंग काफी आगे ले जा सकती है।फाइनेंस - खर्च करने का मन होगा लेकिन आप स्मार्ट सेविंग मोड में रहें क्योंकि आज जेब पर बोझ बढ़ने से आपके लिए ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं।लव लाइफ - आज रिलेशन में आपका रोमांटिक फन अंदाज़ पार्टनर को खूब पसंद आएगा। कोई प्यारी सी बात या मज़ेदार प्लान रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा।हेल्थ - आज के दिन भी आलस घेर सकता है अपने आप को मौसम के असर से बचा के रखें।विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज आपका थोड़ा एक्स्ट्रा ही काम करना होगा। आप अंदर से तो सीरियस रहेंगे पर बाहर से आपका स्टाइल और कॉन्फिडेंस शायद उतना न दिख पाए। घर में बच्चों के साथ मस्ती रहेगी माता-पिता का प्रेम आपको मजबूती देने वाला भी होगा।करियर - ऑफिस में आपका फोकस स्ट्रॉन्ग रहेगा और आप कम बोलकर ज़्यादा काम दिखाएंगे। टीम शायद आपकी तेज़ चाल पकड़ न पाए, इसलिए थोड़ा स्लो होकर लोगों को साथ लें। बिजनेस वालों के लिए आज कोई सीक्रेट टाइप फायदा हो सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। कोई पुराना प्लान अचानक एक्टिव होकर पैसा दिला सकता है। लव लाइफ - आज आपकी मिस्ट्री वाला साइड पार्टनर को बहुत आकर्षित करेगा। कोई डीप बातचीत रिश्ते को और मजबूत बना सकती है। हेल्थ -सेहत अच्छी रहेगी, बस पानी कम पीने की आदत परेशानी पैदा कर सकती है। हाइड्रेटेड रहें और मोबाइल-स्क्रीन टाइम थोड़ा कम रखें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल