आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अचानक से परेशानी दे सकता है घर पर किसी बड़े सदस्य से मतभेद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अगर बहुत परेशान हैं तो बाहर निकलें छोटी यात्रा मानसिक सुकून देगी।करियर - इस समय काम को लेकर कोई नया ख्वाब पनप सकता है और कुछ अलग की इच्छा कर सकते हैं। ऑफिस में लोग किसी मीटिंग में आज व्यस्त रहने वाले हैं चमक सकते हैं। व्यापार में आज कोई कस्टमर की ओर से मिलने वाला आइडिया बड़ा बदलाव ला सकता है अगर हो सके तो ध्यान से सुनो हर किसी की बात बदलाव का समय करीब है।फाइनेंस - बजट से बाहर खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें दोस्तों या परिवार से जुड़े खर्च अचानक आ सकते हैं। लव लाइफ - प्यार की बातों में आज चंचलता ज्यादा रहेगी मन कई तरफ भटकेगा। लेकिन अगर दिल से किसी को चाहते हो तो वक़्त देने की बहुत जरूरत होगी।हेल्थ - खानपान में लापरवाही भारी पड़ सकती है अगर देर तक बैठते हो तो कमर बोल उठेगी की अब बस तो इसके लिए वॉक पे निकलो ताज़गी खुद ब खुद आ जाएगी।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज के दिन फैमली में एक सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं कुछ बातें न मानें लेकिन कुछ लोग आपकी राय को महत्व देंगे। कोई पुराना मतभेद खत्म होगा और आपसी भरोसा बढ़ेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य या पूजा हो सकती है।करियर - नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आप झेल जाओगे। व्यापार में कोई सरकारी काम अटक सकता है या कुछ ज्यादा समय लग सकता है। जो लोग अपने काम में बदलाव चाहते हैं उन्हें सलाह है कि अभी कुछ दिन और देख लें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। लाभ के संकेत हैं, खासकर अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं।लव लाइफ - पुराने रिश्ते की कोई गूंज वापस आ सकती है नए रिश्ते में पड़ने से पहले सोच लो कि सच्चाई ज़रूरी है।हेल्थ - शक्ति तो भरपूर है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस में खुद को न झोंक दो। आज पेट, कमर या टांगों में खिंचाव जैसी बातें हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज के दिन मिथुन राशि वाले घर और बाहर दोनों ही कामों में उलझे अधिक रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मीटिंग में मस्ती और ढेर सारी बातें होंगी, जिससे आपका दिन हल्का और खुशहाल रहेगा। यात्रा के लिए दिन बहुत अच्छा है खासकर अगर आप किसी नई जगह की योजना बना रहे हैं।करियर - कामकाज को लेकर आज का दिन सोचने का नहीं करने का है। साथ में काम करने वालों या बाहरी लोगों से किसी पुराने झगड़े पर बात खुल सकती है लेकिन न घबराओ न झूठ बोलो। व्यापार में कोई बड़ा ग्राहक मिल सकता है पर भरोसा धीरे-धीरे बनाओ।फाइनेंस - कोई नया काम पैसे की बारिश करवा सकता है बस चालाकी से डील करना होगा। खरीदारी का मूड बनेगा, थोड़ा खुद पर भी खर्च कर लो।लव लाइफ - आज अपने पुराने रिश्ते या अधूरे चैप्टर की ओर खिंच सकते हैं आपको लगेगा कि आप बहुत ग्रो कर रहे हो पर फिर भी धैर्य बना के रखें।हेल्थ - शरीर और दिमाग आज एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे लेकिन सिर्फ तब जब खुद को वक़्त दोगे। स्क्रीन टाइम ज्यादा मत बढ़ाओ, आंखों की थकावट बोल पड़ेगी।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले सोमवार के दिन घर के कामों को लेकर दौड़धूप करने वाले हैं, इस समय कोई धार्मिक कार्य भी होने का समय दिख रहा है। बच्चों की ओर से सहयोग मिलेगा जो खुशी देने वाला होगा। शिक्षा में सफलता के योग हैं। भाई-बहनों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। किसी तीर्थ या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है।करियर - आज आपकी चाल ढाल में ही आत्मविश्वास झलकेगा तो काम खुद ब खुद बनने लगेंगे। नौकरी में तारीफ़ मिल सकती है बस ईगो न पालना। व्यापार में किसी पुराने साथी से बात बनेगी। नया काम शुरू करने का विचार मन में आएगा और सही भी रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक रूप से समय अनुकूल है संपत्ति संबंधी कोई काम बन सकता है। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा।लव लाइफ - रिलेशनशिप में हो तो आज आप दोनों के बीच वो 'पुरानी वाली बात' वापस आ सकती है जो मुस्कुराहट बिना बोले आ जाती है। हेल्थ - फास्ट फूड का नाम सुनते ही मुंह मत खोलो वरना पेट बोलेगा अब भुगतो। मन तो फ्रेश है लेकिन शरीर थोड़ा सुस्त पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह वाले आज दिन की शुरुआत उन कामों से कर सकते हैं जिनके लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। बच्चों का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य है। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में शांति और स्नेह का वातावरण रहेगा। कामकाजी यात्रा का योग बन सकता है।करियर - काम को लेकर इस समय आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा और आप लंबे समय के लक्ष्य तय कर पाएंगे। व्यापार में कोई कानूनी या तकनीकी अड़चन आ सकती है इसलिए अपनी ओर से हर काम नियमों का पालन करते हुए करें।फाइनेंस - फाइनेंस में कोई पुराना कर्ज चुकाने का अवसर मिलेगा, शेयर बाजार में मध्यम अवधि के निवेश पर विचार करें।लव लाइफ - प्यार में आज आप हीरो की तरह फील करोगे साथी भी सहयोग करेगा। जो लोग नया रिश्ता शुरू करना चाहते हैं, आज पहला कदम उठा सकते हैं।हेल्थ - आपको नींद की समस्या हो रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि पर्याप्त नींद लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज के दिन घर में कोई पूजा पाठ से जुड़ा काम हो सकता है। इस समय लोगों का आगमन घर में कुछ चहल-पहल बढ़ाने वाला है। बच्चों के करियर से जुड़ी कोई खबर संतोष देगी। शिक्षा में सफलता संभव है। भाई-बहनों से मतभेद से बचें जिससे घर का माहौल खराब न हो।करियर - काम को लेकर बिज़नेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जो लोग नौकरी में लगे हुए हैं उन्हें इस समय उच्च अधिकारियों से कुछ निर्देश मिल सकते हैं। फ्रीलांसर्स को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है बस फैसलों को लेते समय व्यावहारिक सोच रखें।फाइनेंस - आर्थिक हालात पहले से मजबूत हो रहे हैं, लेकिन खर्च की आदतें नहीं सुधरीं तो फिर वही हाल होगा।लव लाइफ - दिल बड़ा साफ है आज कहने में भी और सुनने में भी। प्यार की बात हो रही है तो झिझक छोड़ दो। जो रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच कुछ नई समझ बनेगी।हेल्थ - अपनी मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए ध्यान या हल्का योग करें। पेट की समस्या भी हो सकती है, इसलिए सही खानपान का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए सि समय परिवार में बुजुर्गों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है उन्हे अकेलापन फील हो सकता है। जो छात्र परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं इन्हें सफलता मिलेगी। भाई-बहन से कोई जरूरी सलाह मिल सकती है। अगर कहीं जा रहे हैं तो थोड़ा यात्रा में सावधानी रखेंकरियर - ऑफिस में टार्गेट पूरे करने का दबाव रह सकता है। फ्रीलांसर्स के लिए दिन थोड़ा धीमा रहेगा पुराने क्लाइंट्स को फॉलो करें। कारोबार में लाभ के संकेत हैं लेकिन साझेदारी में बहस या विवाद से बचना जरूरी है।फाइनेंस- लॉटरी में किसी पूर्व योजना का लाभ मिल सकता है पर भरोसा केवल किस्मत पर न रखें।लव लाइफ - घूमने-फिरने का मन बने तो ज़रूर जाओ लव लाइफ में ताज़गी आएगी। किसी अपने से बहुत दिल की बात हो सकती है शुरुआत यहीं से हो सकती है।हेल्थ - बाहर का खाना थोड़ा टालो और हरी सब्जियों से दोस्ती कर लेना ही अच्छा है। ध्यान या मेडिटेशन जैसे शब्द भारी लगते हैं पर असरदार हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय दूसरों को समझाना आसान नहीं होगा पर फिर भी आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा इंट्यूशन होगा जिसके चलते कंडीशन कंट्रोल में रहेगी। आप बिना कहे समझ जाएंगे कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है। फैमिली में किसी सीरियस बात का हल निकल सकता है। स्टूडेंट्स को आज किसी पुराने नोट या टॉपिक से मदद मिलेगी।करियर - कामकाज में आपका स्ट्रैटेजिक अप्रोच काफी बेहतर रह सकता है, ऑफिस में कोई टफ सिचुएशन आप सहयोगियों की हेल्प से हैंडल कर लेंगे। बिजनेस वालों को पुराने क्लाइंट की तरफ से नया काम मिल सकता है।फाइनेंस - पैसे का फ्लो ठीक रहेगा पुराना खर्च अचानक सामने आ भी गया तो उसका निपटारा कर सकते हैं। अगर प्लानिंग सही है, तो कोई दिक्कत नहीं होगी।लव लाइफ - आज आप थोड़े साइलेंट लवर रहेंगे कम बोलेंगे, ज़्यादा महसूस करेंगे। पार्टनर आपकी इमोशनल डेप्थ को समझेगा डीप टॉक के ज़रिए कनेक्ट हो सकते हैं।हेल्थ - मेंटल एनर्जी हाई रहेगी पर फिजिकल एनर्जी को सपोर्ट देना जरूरी है। अपने हाइड्रेशन और स्लीप रूटीन पे ध्यान देने की आवश्यकता होगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु वालों के लिए दिन आज एडवेंचर से भरा हो सकता है मन करेगा कहीं निकल जाएं, कुछ नया करें, कुछ अलग सोचें। घर में थोड़ी हलचल रहेगी किसी मेहमान के आने या पूजा पाठ के होने से काफी काम बढ़ सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज कुछ ऐसा समझ में आ सकता है जो पहले बार-बार अटका करता था।करियर - वर्कप्लेस पर नए आइडिया लाने का मौका मिलेगा और वो काफी काम भी आने वाला है। बॉस को इम्प्रेस करने का अच्छा समय है बिजनेस में कोई ट्रैवल या ऑनलाइन कॉल से डील फाइनल हो सकती है।फाइनेंस - पैसे का मूवमेंट अच्छा रहेगा उधार चुका सकते हैं, दोपहर के बाद से इनकम का नया रास्ता खुलेगा किसी नई इनवेस्टमेंट से पहले थोड़ी रिसर्च ज़रूरी है।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी एक्साइटमेंट और थोड़ी मस्ती का तड़का लगेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।हेल्थ - जोड़ों में हल्की थकान या पीठ में तनाव हो सकता है वॉर्म अप और स्ट्रेचिंग ज़रूरी है। खूब पानी पिएं और नेचर से जुड़ें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: सोमवार के दिन मकर राशि वाले कुछ फोकस्ड दिखाई दे सकते हैं, एक्टिव मोड पर रहते हुए काम कर पाएंगे। घर पर कहीं कुछ काम कराने की प्लानिंग, ट्रिप या किसी फंक्शन से जुड़ी बातें हो सकती हैं। दोस्तों के साथ आज कनेक्शन दिल से होगा। कोई पेंडिंग पेमेंट मिल सकता है।करियर - इस समय मिलने वाले हर काम में डेडिकेशन दिखेगा पर थोड़ा रिलैक्स भी करें। बिजनेस वालों को पुराने इनवॉइस या अकाउंट्स पर ध्यान देना चाहिए कुछ छुपा हुआ फायदा सामने आ सकता है। इस समय जो लोग घर से काम कर रहे हैं उनके लिए काम की अधिकता रहने वाली है।फाइनेंस - पैसा सोच-समझकर खर्च होगा कुछ सेविंग्स या फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट की तरफ मूव कर सकते हैं। घर के लिए कोई जरूरत की चीज पर खर्च हो सकता है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में स्थिरता महसूस कर पाएंगे अपने पार्टनर की तरफ से सपोर्ट मिलेगा। किसी जिम्मेदार, शांत और मैच्योर इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन घर के लोगों की हेल्थ को लेकर थोड़ा ज्यादा ही परेशान हो सकते हैं या कुछ बातें दिमाग को थका सकती हैं थोड़ा टाइम खुद के लिए निकालें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: ग्रहों के गोचर का असर ऑफबीट मूड में होने का संकेत दे सकता है। इस समय बाकी सब एक तरफ और आपकी सोच एक तरफ। दोस्तों के साथ डिजिटल गपशप या गेमिंग से रिलैक्स मिल सकता है। परिवार में कोई क्रिएटिव सुझाव दे सकते हैं जिसे सब पसंद करेंगे। करियर - ऑफिस में आपका डिसिप्लिन और टाइम मैनेजमेंट तारीफें बटोर सकता है कोई टफ प्रोजेक्ट भी आप पूरा कर पाएंगे,कारोबार में हैं या कोई काम की तलाश में है तो काम में नई सोच लाना आज फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में ऑनलाइन मार्केटिंग या सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी पर फोकस करें।फाइनेंस - फाइनेंस में एक्सपेरिमेंट से बचें, कोई नया फाइनेंशियल टूल या ऐप ट्राई करना ठीक है लेकिन पूरी समझ के साथ इनवेस्टमेंट्स को आज होल्ड करें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में कूल और फ्रेंडली रहेंगे इमोशनल ड्रामा से दूर। अचानक ही कोई इंटेलेक्चुअल इंसान बहुत आकर्षित कर सकता है।हेल्थ - मेंटल फोग या ओवरथिंकिंग से परेशानी हो सकती है थोड़ा पैदल चलें, म्यूजिक सुनें, और सोच को हल्का करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज आपका दिल बहुत गहराई से चीजों को महसूस कर सकता है घर में बच्चों की मस्ती रहने वाली है। चाहे वो किसी का एक शब्द हो या कोई पुरानी याद। घर का माहौल शांत रहेगा और आप खुद से जुड़ाव महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स को आर्ट, म्यूज़िक या लिटरेचर से जुड़ी चीज़ों में कमाल की प्रेरणा मिल सकती है।करियर - वर्क के प्लेस पर इमोशंस को कंट्रोल में रखें अपनी क्रिएटिव साइड को काम में दिखाएं दूसरे आपको नोटिस कर सकते हैं। बिजनेस वालों को किसी नए क्रिएटिव कोलैबरेशन का ऑफर मिल सकता है।फाइनेंस - पैसे का थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा कोई बड़ी चिंता नहीं। किसी करीबी से फाइनेंशियल मदद की उम्मीद कर सकते हैं या आप खुद किसी को सपोर्ट कर सकते हैं।लव लाइफ - दिल बहुत कुछ कहना चाहता है, लेकिन जुबान पर थोड़ा ब्रेक है आज वो ब्रेक हटा दीजिए पार्टनर के साथ गहरी बातचीत होने का दिन है।हेल्थ - नींद पूरी करें और खुद को वक्त दें इस समय अगर हो सके म्यूजिक थेरेपी या ध्यान आज आपकी आत्मा को सुकून देगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल