आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन घर में सामान्य दिन की तरह ही रहेगा। किसी मित्र या पार्टनर से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो वह धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। बच्चों की तरफ से कोई छोटी खुशखबरी मिल सकती है। करियर - काम को लेकर ऑफिस में थोड़ा दबाव बना रह सकता है। इस समय सहयोग के चलते आप समय पर काम पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आज कोई नया आइडिया दिमाग में आ सकता है, जिस पर आगे काम शुरू कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा सोच-समझ कर चलने की जरूरत है इस समय आपको किसी दूसरे के कारण अपनी जेब ढीली करनी होगी। लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्तों में साथी से बातचीत करते वक्त बातों को हल्के में लें और छोटी-छोटी बातों में बहस से बचें। हेल्थ - ज्यादा काम करने से थकावट हो सकती है इस समय पीठ या सिर में हल्का दर्द रह सकता है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज रविवार के दिन घर के कामों में हाथ बंटाने वाले हैं, आस-पड़ोस के साथ मेल-जोल बढ़ेगा लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा बातों से बचें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने की संभावना है। घर की कोई पार्टी करने के मूड में हो सकते हैं। करियर - आज काम को लेकर आप कुछ अस्त व्यस्त सा अनुभव कर सकते हैं। आप जो चाहेंगे वो समय पर पूरा होने में अभी दिक्कत हो सकती है। नए लोगों से संपर्क बनने की संभावना है, लेकिन इस दौरान शिकायतें भी सुनने को मिल सकती हैं। काम बदलने की सोच रहे हैं तो कुछ विकल्प नजर आएंगे। फाइनेंस - आज के दिन कमाई के मुकाबले खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। इस समय किसी व्यर्थ के काम में भी पैसे लग सकते हैं। चालान इत्यादि से बचें। लव लाइफ - अपने रिश्ते में तकरार का अनुभव कर सकते हैं। अपने पार्टनर से बहस में न उलझें और हो सके तो इमोशन साझा करें, इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान में ध्यान दें और बाहर का खाना टालें। दिनभर तरोताजा बने रहने के लिए पानी खूब पिएं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन होगा घर में मस्ती और कोलाहल जैसा। अपने भाई बहनों के साथ मिलकर कुछ बातें होंगी और कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज घर में कुछ जरूरी बदलाव की कोशिश भी कर सकते हैं। करियर - कामकाज में स्थिरता बनी रहने वाली है, इस समय कुछ काम आज घर से भी करने का मन बना सकते हैं। काम में आज के दिन किसी पुराने पार्टनर से हेल्प मिल सकती है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए आज का दिन नई शुरुआत जैसा हो सकता है। फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, कोई पुरानी योजना अब आजमाने के लिए कुछ धन राशि भी खर्च कर सकते हैं। खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन बजट का ध्यान रखें। लव लाइफ - आज अपने जज़्बात साफ़ तौर पर जाहिर करें, साथी से दिल की बात कहने में झिझक न करें। हेल्थ - मानसिक शांति बनी रहेगी और इस समय खुद के लिए कुछ हेल्थ स्प्लिमेंट यूज करने में आगे होंगे। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज का दिन कर्क राशि वालों को दे सकता है दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव का मौका। दिन रिश्तों के लिहाज से बहुत खास होने वाला है, घर का माहौल हल्का और सुकून भरा रहेगा। स्त्री पक्ष से दिल की कोई बात करने का मन बनेगा। घर के किसी कोने में बैठकर कुछ समय अकेले बिताने का मौका मिलेगा, जो आपको भीतर से शांति देगा। करियर- आज के दिन काम लेकर जो चीज़ें लंबे समय से अटकी थीं, या परेशान कर रही थीं वे अब सुलझने की कगार में होंगी। अगर नौकरी में हैं तो आज कोई सहकर्मी आपकी तारीफ कर सकता है या कोई छोटा काम बड़ा असर छोड़ जाएगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर संतुलित रहेगा इस समय कोई पुराना भुगतान वापस आ सकता है। फाइनेंस के मामलों में जीवनसाथी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ - दिल की बातें जुबां तक आएंगी, पार्टनर के साथ आज लंबी बातचीत हो सकती है और पुरानी यादों का जिक्र होगा और मन भावुक हो सकता है। हेल्थ - आज के दिन मोबाइल और स्क्रीन से जुड़े कामों में कुछ ज्यादा समय लगा सकते हैं जिससे आंखों में जलन की समस्या हो सकती है इसलिए ध्यान से करें कां। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज संडे के दिन रहने वाले हैं जोश में, सोशल सर्कल में होंगे आगे और दूसरों की नज़रों में आपकी छवि और मजबूत होगी। किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है खास। आपसे सलाह लेने कोई आएगा और आपकी बातों से किसी को रास्ता मिल सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में आज आप नेतृत्व करते नजर आएंगे, लोग आपसे प्रभावित होंगे। अगर आप किसी प्रोजेक्ट में लीड कर रहे हैं, तो आज के दिन काम बढ़ सकता है। कारोबार में नया आइटम एड करना हो सकता है अनुकूल नए कनेक्शन होंगे अच्छे। फाइनेंस - धन के लेन-देन में साफ-सुथरी प्लानिंग करें, शाम को कोई खर्च आ सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। लव लाइफ - आज को छुपके से आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा, बशर्ते आप भावनाओं में बहने के बजाय ठहर कर बात करें। हेल्थ - इस समय खुद को आराम देना ज़रूरी है। अगर बाहर कहीं जा रहे हैं तो धूप से बचें और पानी खूब पिएं। आंखों में थोड़ी थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज के दिन संडे को घर में सफाई, सजावट या किसी पुराने कोने को नया रूप देने का काम आप को मिल सकता है। घर में बच्चों के साथ पुराने किस्सों पर हंसी-ठिठोली हो सकती है। घर की किसी ज़रूरी चीज़ की मरम्मत या खरीद की चर्चा चलेगी। करियर - जो काम बहुत समय से अधूरे थे, उन्हें आज पूरे करने का अच्छा मौका है। आपकी बारीक नजर और स्पष्ट सोच आज टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी। जो लोग फ्रीलांस या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - बचत को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक राहत भी मिलेगी। छोटी बात बड़ा असर डालेगी। लव लाइफ - आज दिल की बात कहना आसान लगेगा, आप और आपका साथी एक ही जगह होंगे। रिश्ते में समझ बढ़ेगी। हेल्थ - पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, मसालेदार चीज़ें आज कम लें। मेडिटेशन करने से तनाव दूर होगा। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज के दिन घर में कुछ कम समय मिल पाए। बाहरी कामों के चलते आज आराम कम ही होगा। किसी सदस्य से भावनात्मक बातचीत हो सकती है, जिससे कई उलझनें सुलझ सकती हैं। कोई छोटा पारिवारिक आयोजन या पूजा-पाठ का माहौल बन सकता है। करियर - ऑफिस में किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अच्छा समय है। आज आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। जो लोग कला, डिजाइन या फैशन से जुड़े हैं, उनके लिए दिन रचनात्मक है। व्यवसाय में नया समझौता या बातचीत शुरू हो सकती है। फाइनेंस - खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है, खासकर सुंदर चीजों या शौक़ से जुड़ी चीज़ों पर। लव लाइफ - दिल की बातों को सजाकर नहीं, सच्चाई से कहें यही रिश्ता गहरा करेगा। किसी ऐसे से मिल सकते हैं जो दिल के तार छेड़ दे। हेल्थ - मानसिक शांति आज बहुत जरूरी है, संगीत सुनना या थोड़ी देर अकेले समय बिताना सेहतमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति देने वाली है शरीर और मन से बेचैनी। इस समय घर से ज्यादा मन बाहर ही लगने वाला है। कुछ समय एकांत में रहते हुए अपनी यादों में ही खोर रहना चाहेंगे। कोई सदस्य इस समय आप से उलझ सकते हैं ऐसे में खुद को शांत रखना ही बेहतर होगा। करियर - व्यवसाय में आज नई दिशा के बारे में सोच सकते हैं कोई बात मन में चुपचाप कुलबुला रही है, उसे अनदेखा न करें। काम में जितना हो सके खुद को अपडेट बना कर रखें क्योंकि आपका ध्यान अगर किसी पर जाता है तो दूसरों की निगाहें इसी मौके का अवसर भी उठाना चाहेंगी। फाइनेंस - फालतू खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल है, घर के लिए कुछ जरूरी चीजें खरीदनी पड़ सकती हैं। हो सके तो आज उधारी से दूर रहें। लव लाइफ - अगर किसी को मन में छिपा रखा है, तो इशारों की बजाय अब बात साफ़ करना बेहतर रहेगा लेकिन इस समय इंतजार कर लेना ही बेहतर है। हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में आंखों और गर्दन पर ध्यान देने की जरूरत होगी। दर्द की शिकायत बनी रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज धनु राशि वालों के लिए कुछ के दिन आराम का मौका कम मिल पाए, इस समय आस पड़ोस में होने वाले कुछ कामों के चलते आप भी शामिल रह सकते हैं। आप के वरिष्ठ एवं बुजुर्गों की बातों में आज सीख छुपी रहने वाली है उनके साथ रहना आपको पॉजिटिव बनाए रखेगा। करियर - काम के मामले में आज शुरुआत कुछ स्लो हो सकती है लेकिन धीरे धीरे काम में विस्तार होगा। आज कोई नया सौदा सोच-समझकर करना चाहिए इस समय बाहरी लोगों या प्रतिस्पर्धा से थोड़ी राहत मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में कंडीशन नार्मल रहने वाली है, शेयर या निवेश से जुड़े हैं तो आज सलाह लेकर ही कदम बढ़ाएं। लव लाइफ - अगर किसी को पसंद करते हैं, तो आज बात करने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ कुछ मन की बातें शेयर करेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य पक्ष अनुकूल रह सकता है इस दौरान ताजगी के लिए सुबह हल्की वॉक करना अच्छा होगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज अपने आस पास की परिस्थितियों में बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। आज परिवार में बातचीत तो होगी लेकिन शायद आपके पक्ष पर दूसरों का ध्यान कम ही जाए। किसी से मेलजोल बढ़ेगा। घर के किसी काम में दूसरों से मदद की इच्छा कम रखना ही बेहतर होगा। करियर - काम के मामले में इस दौरान आप कुछ तेजी में अगर हैं तो धीमे हो जाएं क्योंकि आज के दिन काम स्लो ही दिखाई दे रहे हैं। कारोबार में माल की गुणवत्ता के बारे में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी फाइनेंस - कोई पुराना देनदार खुद संपर्क कर सकता है। अपने खर्चों की सूची बना लें ताकि बजट को आगे तक सही से चला पाएं। लव लाइफ - आज किसी पुराने परिचय को नए नजरिए से देख सकते हैं। कोई बात जो दिल में दबी थी, आज शब्द बन सकती है। हेल्थ - आज के दिन घर और काम की उलझनों के चलते खुद पर ध्यान कम ही दे पाएं ऎसे में मेडिटेशन या शांत संगीत का सहारा लें जिससे रिलैक्स महसूस करेंगे। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए इस समय घरेलू पक्ष में स्थिति को संभाल कर चलने की जरूरत होगी। कुछ बातों के कारण भागदौड़ अधिक लगी रह सकती है, काम छूटे न इसका ख्याल रखें क्योंकि दूसरों पर निर्भता का मामला समस्या देने वाला ही ज्यादा होगा संभाल कम ही मिल पाएगी। करियर - वर्कप्लेस पर आपका दिमाग तेज और फुर्तीला रहेगा। नए आइडिया और इनोवेशन के लिए समय अच्छा है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से फायदा होगा। फाइनेंस - कोई छोटा निवेश या सेविंग का विचार दिमाग में आएगा जो लंबे समय में लाभ देगा। लव लाइफ - साथी इस समय आपको मदद देगा फिर चाहे वो कुछ बोले लेकिन अनसुना कर देना ही सही होग। दोस्त आपकी भावनाओं को समझेगा, अगर आप उन्हें खुलकर कहेंगे। हेल्थ - उन चीजों से थोड़ी दूरी बना लें जो तनाव दे रही हैं नहीं तो सिर भारी रह सकता है। शाम को हल्की सैर या घर की छत पर टहलना अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन संभल कर काम करने की ओर इशारा करता है। पुराने विवाद या गलतफहमियां खत्म होने तभी संभव है जब आप उन्हें भूलते हैं। घर की साफ-सफाई या छोटी मरम्मत का काम हो सकता है। बच्चों या परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने-खेलाने का आनंद मिलेगा। करियर - आज के दिन काम को लेकर शांत रहे और जो बाजार में कंपटीशन बना हुआ है उस पर नजर बनाए रखें। बिजनेस में आज नेटवर्किंग का दिन है, नए कनेक्शन बन सकते हैं जो आगे जाकर लाभ देंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में मिलाजुला दिन है, इस समय छोटे निवेश या पार्टनरशिप पर विचार कर सकते हैं। लव लाइफ - आज रिश्तों में बातचीत कम ही करें क्योंकि बातें बिगड़ भी सकती हैं, अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से बताएं ताकि गलतफहमी न हो। हेल्थ- मानसिक तनाव से बचें और आराम का भी ख्याल रखें इस समय ज्यादा कॉफी या चाय लेने से बचें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल