false: मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए ये समय रहेगा अपनी मेहनत में अधिकता का। छोटे छोटे कामों का भार भी आप पर रह सकता है। इस समय घर में आप शायद खुद को लेकर उदास महसूस कर सकते हैं। इस समय भाई बहनों के साथ बातचीत कुछ राहत दे सकती है। करियर - काम-काज के लिए समय आपके लिए काफी अधिक रहेगा। इस समय में सहकर्मियों के साथ तालमेल बना के चलने की जरूरत होगी तभी काम भी बेहतर तरीके से हो पाएंगे। फाइनेंस - आज के दिन आप लेन देन के मामलों में कुछ अधिक भागदौड़ में रहेंगे। यात्रा इत्यादि में खर्च अधिक होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति नार्मल है शायद आज दूर रहते हुए ही काम चलाना पड़ सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति मिले जुले असर दिखाने वाली है। वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन आप काम के मामले में घर के लिए काफी ज्यादा भावुक भी रह सकते हैं। इस समय आप के लिए जरूरी है कि आप खुद के लिए ध्यान का समय निकालें। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते अच्छे रह सकते हैं। करियर - काम के मामले में आप को इस समय यात्रा करने का मौका मिल सकती है। इस समय छोट कर्मचारियों के लिए लाभ के मौके बनेंगे और अचानक से बड़े अधिकारियों के साथ संपर्क से जोश और उत्साह भी बनेगा। फाइनेंस - आज के दिन आप को अच्छे लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ - प्रेम के लिए समय आपको मन से किसी के साथ जोड़ने वाला होगा। इमोशनली आप दूसरे पर निर्भर भी होंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, खान पान के मामले में आप बाहरी चीजों के लिए ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार में स्थिति आप के लिए अनुकूल रहने वाली है। आज घर में किसी दोस्त का आना भी हो सकता है, जिनके साथ आप कुछ अच्छे पल बिताएंगे। इस समय बाहर घूमने के प्लान में बदलाव का समय होगा। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं उन्हें राहत मिल सकती है, आज कुछ समय के लिए आप अपने कार्यस्थल में मस्ती के कामों में भी शामिल हो सकते हैं। दूसरों के साथ मेलजोल का समय होगा। फाइनेंस - धन के मामले में आपको इस समय दूसरों पर निर्भरता के चलते कुछ कामों को बाद के लिए टालना पड़ सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में आज आप अपनों के अलावा साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आप दोनों के बीच बातचीत में गहराई आएगी, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें और साथ ही बच्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि संक्रमण का असर अपना प्रभाव डाल सकता है। कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन घर से अधिक बाहरी व्यस्तता रह सकती है। इस समय कुछ अच्छे संकेत मिलेंगे जो आपके लिए सकारात्मक होंगे। अपने साथ के लोगों की मदद से आप कुछ कामों को अच्छे से कर सकते हैं। करियर - नौकरी के मामले में आप को आज बहुत अधिक काम करने को मिल सकते हैं कुछ पेंडिंग कामों के चलते आप इस दिन निकल जाने के चलते चाहेंगे की आज किसी तरह से काम समय पर खत्म हो जाए। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन बचत पर असर पड़ने वाला है, दूसरों पर आपका पैसा अधिक लगने वाला है। लव लाइफ - रिश्ते आज के दिन आपके लिए कुछ कमजोर रह सकते हैं, किसी के साथ लंबी बातचीत का मौका मिल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आपको पैरों में दर्द या फिर अनिद्रा के चलते दिक्कत हो सकती है। false: सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन मन में जो बातें होंगी उनमें से कुछ के पूरे होने की संभावना बनती है। घर में आप के कामकाज में बच्चों का सहयोग आपको राहत दिलाने वाला होगा। इस समय घर पर आप कुछ चेंज के मूड में भी होंगे। करियर - कामकाज में आप काफी अच्छे से अपनी बातों को रख पाएंगे। अधिकारी आपको अतिरिक्त काम भी सौंप सकते हैं। इस समय आप अपने हिसाब से कुछ बातों में फेरबदल भी कर सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम देगी और आप अपनी बचत को कहीं लगा भी पाएंगे। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज के दिन आपको अपने पार्टनर का ज्यादा ही इंतजार करना पड़ सकता है इसलिए गुस्से से बचें। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है आप फिट नजर आएंगे। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अपने घरेलू कामों को निपटाने से होगी, इस समय कामकाजी महिलाओं के लिए समय की कमी उन्हें परेशानी दे सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय कम ही बिता पाएंगे। करियर - काम को लेकर आप व्यस्त रहेंगे, इस समय सहकर्मियों की ओर से आप पर काम की अधिकता का दबाव भी रह सकता है। इस समय आप के काम पर बॉस की निगाह भी बनी रहेगी तो ध्यान से काम करें फाइनेंस: धन को लेकर आप इस समय अपने काम से अच्छा लाभ देख पाएंगे और साथ ही अपने परिवार पर धन खर्च करेंगे। लव लाइफ: रोमांटिक लाइफ के लिए आज आपके पार्टनर के पास समय का अभाव हो इसलिए उनके मन की बात भी समझें। हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी इस समय, आराम की आवश्यकता ही हो सकती है। तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए समय बेहतर रहेगा। घर के लोगों के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं, अपना कुछ समय आप आज के दिन मनोरंजन के कामों भी लगा सकते हैं। बच्चों की एजुकेशन को लेकर आज आप का ध्यान कम हो। करियर - काम की तलाश में आज आपको ज्यादा परेशान नहीं होना होगा। आप अपनी पसंद के काम को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय के मामले में नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जिनका लाभ उठाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष आपके लिए अच्छा होगा, घर के किसी बड़े से आपको कुछ लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप को लक का साथ मिलेगा और हो सकता है किसी के साथ बातचीत आगे बढ़ पाए। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन आपको बेहतर स्थिति दिखाई देगी। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय चीजें ज्यादा दिक्कत दे सकती है। अपनों के कारण बेकार की बातों पर मूड खराब भी हो सकता है इसलिए ज्यादा ध्यान देने से बचें और अपने काम को करते रहें। करियर - काम में कुछ अड़चन आपको समस्या दे सकती हैं, नए अवसर सामने आएंगे लेकिन इस समय वो आपको आसानी से मिल न पाए उनके लिए आपको खुद को साबित करने के कोशिश करनी होगी। फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि इस समय आप बिना वजह के भी चीजों को खरीद सकते हैं। लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ आपको अपने मन की बातों को शेयर करने का समय दिखाई देता है। हेल्थ - परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। इस समय खानपान में बदलाव हो सकता है। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू मामलों में किसी की हेल्प से संभल सकेगा। इस समय अपने साथी का सहयोग आपको कुछ मामलों में बेहतर फैसले लेने में मदद कर सकता है। जोश बना रह सकता है। करियर - इस समय नए काम की शुरुआत का समय होगा, नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है, लेकिन इस समय उसमें अपने आप को बहुत अधिक आगे रखने से बचें पर्दे के पीछे रहते हुए काम करना उचित होगा। फाइनेंस - फाइनेंशियल प्लानिंग करना बेहद जरूरी है क्योंकि इस समय आपको अच्छे रिटर्न की प्राप्ति का योग मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन जल्द ही स्थिति में सुधार का समय भी होगा। हेल्थ - मानसिक तनाव की वजह से शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार में अपनों के साथ कुछ बातों पर सहमति की कमी होगी। छोटी-छोटी बातें मनमुटाव का कारण बन सकती हैं। बड़े बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान देना आपके लिए उचित होगा। करियर - करियर में आज के दिन आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इस समय व्यवसाय में आपको मेहनत तो करनी होगी लेकिन ईमानदारी से किए गए कार्य का परिणाम अच्छा होगा। फाइनेंस - आज के दिन किसी को उधार देने से बचें और निवेश के फैसले सोच-समझ कर लें, विशेषकर लंबे समय के लिए। लव लाइफ - इस समय आप और आपका साथ उन मुद्दों पर अधिक उलझ सकते हैं जो आप से जुड़े भी न हों इसलिए ध्यान से बात करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। चोट लगने का भय बना रहेगा। कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए इस समय परिवार में अच्छा माहौल रहेगा, लेकिन आपको छोटे मतभेदों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। बच्चों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी, और परिवार के लोग आपके निर्णयों को मानेंगे। करियर - करियर में सुधार होगा और नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपके लिए अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। काम के स्थान पर कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। आपके नेतृत्व कौशल से टीम को प्रेरणा मिलेगी। फाइनेंस - धन की स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कुछ पुराने पैसे वापस मिल सकते हैं, जो कहीं अटके हुए थे। लव लाइफ - प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी, और आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। सिंगल लोग नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान रखना होगा। हल्की थकान महसूस हो सकती है। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए इस समय स्थिति कुछ विशेष बातों के लिए अच्छी होगी जिसके चलते आप परिवार में अपने समय को दे पाएं। घर के माहौल में सामंजस्य बनाने में जीवनसाथी के साथ आपसी समझ काम आएगी। करियर - काम के लिए आज आपको खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा, इस समय व्यवसाय में आप का कुछ अधिक व्यय हो लेकिन इसका आने वाले समय में अच्छा असर भी मुनाफे के रूप में आप देख सकते हैं। फाइनेंस - आप आज के दिन कुछ बचत की प्लानिंग के लिए निवेश में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ - इस समय प्रेम संबंधों में गर्माहट बनी रहने वाली है और अपने साथी के साथ और अधिक समय बिताने का मौका होगा। हेल्थ - गैस्ट्रिक से संबंधित परेशानी हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। For more details, Read your Daily Horoscope