आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन घर परिवार के लिए आपकी मेहनत बढ़ने वाली है। घर में कुछ बातें आज आपको हलचल देने वाली है। जोश से भरा रह सकता है कोई अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक संपर्क बढ़ेगा और आप किसी नई बातचीत में शामिल हो सकते हैं। करियर - काम के स्थल पर आपको कुछ अलग सोचने का मौका मिलेगा। क्रिएटिव या टेक से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अनुकूल है टीम वर्क में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी की बात पर जल्द भरोसा न करें। फाइनेंस - इनकम को लेकर आज कुछ काम से लाभ मिल सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप कुछ न कुछ चेंज कर सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिलेशन में नयापन महसूस होगा कुछ लोग अपने दिल की बात कह सकते हैं। सोशल मीडिया से कोई कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी नींद की कमी या गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल थकान दे सकता है। आंखों और दिमाग को आराम देना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन इमोशनल रूप से थोड़ा टची रह सकते हैं लेकिन आप अपने मन को नियंत्रण में रखेंगे। किसी पुराने अनुभव या याद से भावुक हो सकते हैं। ध्यान और संगीत से राहत मिलेगी। करियर - ऑफिस में थोड़ी धीमी शुरुआत हो सकती है लेकिन दोपहर बाद रफ्तार पकड़ेंगे। किसी पुराने सहकर्मी से मदद या मार्गदर्शन मिलेगा। रचनात्मक काम में मन लगेगा और दोस्तों के साथ कुछ इनोवेशन के काम को लेकर आगे रह सकते हैं। फाइनेंस - खर्चे के मामले मन में कुछ उलझन हो सकती है दिन के अंत तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। छोटे निवेश या सेविंग प्लान पर विचार कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में भावनाएं गहराई लेंगी, पार्टनर से अपनी बात खुलकर कहें आपसी समझ बेहतर होगी कोई भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा थोड़ी मानसिक थकान हो सकती है इसलिए समय निकालकर रिलैक्स करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का समय भीतर से नए रंग देने वाला है कोई यात्रा के लिए परिवार के साथ जाने का प्लान पूरा रहने वाला है। नई गतिविधि का मन बना सकते हैं। विचारों में खुलापन रहेगा और किसी पुराने दोस्त से बातचीत होने की संभावना है। करियर - आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता लोगों को प्रभावित करेगा, कोई नया प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकता है। इंटरव्यू या मीटिंग के लिए दिन शुभ है आज आप भागदौड़ में लगे रहने वाले हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिति सुधर सकती है कोई रुकी हुई पेमेंट प्राप्त हो सकती है या बोनस मिलने की संभावना है। खर्च से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ एडवेंचर या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है रोमांस में ताज़गी महसूस करेंगे। किसी से दिलचस्प बातचीत शुरू कर सकते हैं। हेल्थ - फिटनेस पर ध्यान देंगे इसके लिए कोई हेल्थ से जुड़े कामों में शामिल हो सकते हैं। हल्की थकावट हो सकती है लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले शुक्रवार के दिन घर में माता-पिता के साथ लंबी बातों में शामिल रहने वाले हैं। आज का दिन योजनाओं और स्थिरता का है, आप किसी घरेलू या बाहरी कामों में फैसले को लेकर गंभीर हो सकते हैं। चीज़ों को व्यवस्थित करने में मन लगेगा। करियर - ऑफिस में अपने काम को लेकर फोकस बनाए रखने की जरूरत और आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बेहतर ढंग से निभाएंगे। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने की संभावना है। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन आपको खर्चों की सूची पर ध्यान देना होगा। निवेश सोच-समझकर करें। कोई पुरानी किस्त या बिल चुकाना पड़ सकता है। लव लाइफ - रिश्ते में स्थिरता और समझदारी दिखाई देगी, पार्टनर से किसी गंभीर विषय पर बातचीत हो सकती है। किसी पुराने परिचित के साथ दिल की बातें शेयर होने का समय रहेगा। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रह सकती है, हड्डियों या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है। सही खानपान और समय पर आराम जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज शुक्रवार के दिन आप रहेंगे दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में लेकिन बड़ों का गुस्सा भी बढ़ सकता है इसलिए थोड़ा आस-पास की स्थिति को लेकर ध्यान से काम करें। जिद के कारण कई बातें मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस समय घर के काम से फुर्सत न मिल पाए जिसके कारण चिड़चिड़ाहट बनी रह सकती है। करियर - आज के दिन थोड़ा ध्यान से काम करें क्योंकि थोड़ा प्रेशर अधिक रह सकता है लेकिन आप उसे अच्छी तरह मैनेज करेंगे। किसी पुराने सहयोग से मदद मिलेगी कारोबार में नई चीजों से मिलना जुलना आपके काम को बाजार मेम स्थापित करने में मदद कर सकता है। फाइनेंस - आज के दिन कोई चालान इत्यादि कट कर सकता है खर्चों पर नियंत्रण रखें फिजूलखर्ची से बचना फायदेमंद होगा। लव लाइफ - रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी पर आज के दिन दूसरी ओर का रुझान भी मुश्किलें दे सकता है इसलिए आज अपने आप को कंट्रोल में रखें हेल्थ - दिनभर की थकान से शाम को थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काम के साथ साथ घर परिवार में व्यस्तता को देने वाला होगा। इस समय कुछ न कुछ काम अटक भी सकते हैं लेकिन फिर भी कुछ मामलों में आप काफी बेहतर तरीके से चीजों को संभाल भी लेंगे बस बड़ों की ओर से मिलने वाली बातों को लेकर शांति से काम करना ही माहौल के अनुकूल होगा। करियर - ऑफिस में अपने अनुभव और समझ का अच्छा उपयोग दूसरों को प्रभावित तो करने वाला है फिर भी कुछ लोग ईर्ष्या भी कर सकते हैं। नया काम मिल सकता है जिससे आने वाले दिनों में कुछ बेहतर रास्ते खुल सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। फाइनेंस - धन से जुड़ा कोई फैसला आज लेना लाभदायक रहेगा। सेविंग से पहले सलाह लेना अच्छा होगा खर्च और बचत के बीच संतुलन को बना कर काम करना जरूरी होगा। लव लाइफ - पार्टनर से कोई मन की बात शेयर करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता सामने आ सकता है। हेल्थ - सेहत में सुधार रहेगा थोड़ी थकावट या आलस्य महसूस हो सकता है लेकिन सामान्य दिनचर्या बनाए रखने से राहत मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत माहौल में नए संपर्क दे सकती है बच्चों की मस्ती तो बनी ही रहेगी पर साथ ही इस समय आस-पड़ोस के साथ कनेक्शन भी स्ट्रांग रहने वाले हैं। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। कोई रुकी हुई प्लानिंग आज आगे बढ़ सकती है। करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन नेटवर्किंग का कुछ लाभ मिल सकता है। किसी मामले में प्रेजेंटेशन देने के लिए आप अपने विचार अच्छे से रखेंगे। शिक्षा, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोग तरक्की कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर सोच-समझ कर चलने की ज़रूरत है। कुछ खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। आर्थिक योजना को रिव्यू करने का सही समय है। लव लाइफ - पार्टनर से मस्ती-मजाक और हल्की-फुल्की बातों से रिश्ता आज के दिन खुशनुमा रह सकता है, फ्रेंड सर्कल में से कोई बात आप को फिर से पुराने दिनों से जोड़ सकती है। हेल्थ - मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे लेकिन थोड़ी बेचैनी हो सकती है। इस समय घर के माहौल को अनुकूल बनाने के लिए कपूर को जलाना शुभ होगा। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन इमोशनल लेवल पर काफी असर देने वाला है। घर-परिवार में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बच्चों की एजुकेशन को लेकर कुछ नए फैसले भी पेरेंट्स ले सकते हैं मन भावुक रहेगा इसलिए जरूरी है की खुद को ज्यादा परेशान न होने दें। करियर - ऑफिस में आप शांत रहकर प्रभावशाली काम करें सकते हैं। इस दौरान साथ में जो लोग काम कर रहे हैं उनसे सहयोग मिलेगा। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। कारोबार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में कोई लॉटरी लगने से लाभ की उम्मीद आज के दिन कर सकते हैं। लंबे समय के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना लाभदायक होगा। लव लाइफ - पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, दिल की बात कहने का अच्छा दिन है। कुछ यादें या पुराने रिश्ते प्रभावित कर सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं लेकिन मानसिक थकावट हो सकती है नींद और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें -वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुद की बातों को समझने के साथ साथ आत्मविश्वास से जुड़ा रहेगा। कोई निजी योजना या मन का बड़ा निर्णय आज आकार ले सकता है। परिवार के किसी सदस्य से गहरी बातचीत आपको जरूरी चीजों की ओर ध्यान दिलाने वाली होगी। करियर - वर्कप्लेस पर आपकी नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी नए काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग पब्लिक डीलिंग या मैनेजमेंट में हैं, उन्हें सराहना मिल सकती है। अगर कारोबार में हैं तो ध्यान रखें की आज के दिन आप की क्वालिटी में कमी न होने पाए। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर स्थिरता बनी रहेगी। कोई पुराना खर्च फिर से सामने आ सकता है तो ज्यादा परेशान न हों चीजें बेहतर होंगी। लव लाइफ - पार्टनर से संबंधों में परिपक्वता चाहिए तो आज उनकी बातों को सुनें जिससे किसी पुराने मतभेद का समाधान भी निकल जाएगा। हेल्थ - मौसम के चलते आज के दिन गले या पीठ से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, भारी चीजें उठाने से बचें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन प्रोडक्टिव तो होगा लेकिन साथ ही व्यस्त भी रहेगा। छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देने की आदत आज आपके बहुत काम आएगी। कोई पेंडिंग काम पूरा करने में दोस्तों की हेल्प भी मिल सकती है। करियर - ऑफिस में आप अपनी सूझबूझ से कोई समस्या सुलझा सकते हैं। किसी सीनियर से सराहना मिल सकती है। जो लोग इंटरव्यू या ऑफर का इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। फाइनेंस - बजट बनाकर चलेंगे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। कोई जरूरी घरेलू चीज खरीदने का विचार कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में घरेलू माहौल का असर पड़ सकता है पार्टनर से कोई गंभीर चीजों को लेकर लंबी बातें हो सकती है। सिंगल लोग आज किसी को लेकर गंभीर सोच सकते हैं। हेल्थ - पेट में या शरीर में गैस संबंधी दर्द की समस्या से थोड़ा सतर्क रहें। हल्का भोजन और वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन घर के कामों में लापरवाही वाला हो सकता है क्योंकि मन किसी ओर बात में ज्यादा लगा रह सकता है। दूसरों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश न ही करें तो बेहतर है जो चल रहा है उसे चलने दें। कोई पारिवारिक चर्चा या व्यक्तिगत निर्णय दिन का मुख्य विषय बन सकता है। करियर - ऑफिस में टीम के साथ अच्छा तालमेल बना कर रखें और इस समय किसी ओर से अपने मन की बातें शेयर न करें। किसी प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आपका काम सराहा जाएगा। बिजनेस के लिए आज के दिन लंबी यात्रा का दिन होने वाला है। फाइनेंस - कोई पुराना उधार लौट सकता है, इसलिए आज ज़रूरत के अनुसार खर्च करेंगे तो बेहतर होगा और कुछ बचत की भी प्लानिंग करें। लव लाइफ - इस समय दोस्तों को ज्यादा समय देने के चक्कर में साथी कुछ गुस्सा कर सकता है। प्यार और समझदारी दोनों साथ चलेंगे तो ही रिश्ता बेहतर होगा। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी खुद को रिचार्ज करने के लिए थोड़ा समय अकेले बिताएं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भीतर से मजबूती लाने का है। आप किसी गहरे विचार में डूबे रह सकते हैं, लेकिन उससे आपको एक नया नज़रिया मिलेगा। ध्यान और आत्मनिरीक्षण से लाभ होगा। करियर -वर्कप्लेस पर आपकी रणनीति और काम करने का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा। कोई जटिल काम सुलझा सकते हैं इसमें भी रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, या साइकोलॉजी से जुड़े लोग अच्छा करने वाले हैं अपने अधिकारियों से कुछ प्रशंसा भी मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन खर्चों में थोड़ी सतर्कता की ज़रूरत है इस समय किसी बड़े खर्चे को करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। लव लाइफ - पार्टनर आपकी चुप्पी को समझने की कोशिश करेगा। जीवन साथी किसी पुराने रिश्ते को लेकर भावुक हो सकता है तो उसके साथ खड़े रहें। हेल्थ -शारीरिक रूप से फिट रहेंगे मेंटल तनाव से थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। ध्यान, योग या शांत संगीत राहत देगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल