false: आज का मेष राशिफल कामदा एकादशी राशिफल अनुसार मेष राशि वालों के लिए दिन होगा मस्ती भरा। परिवार में सब कुछ सामान्य रहेगा, किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मिलने का मौका मिलेगा। यात्रा के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर - नौकरी को लेकर आज के दिन आपको मिलेगा कुछ नया काम और साथ ही अपने कर्मचारियों के साथ बदल सकते हैं कुछ काम की तकनीक। कुछ कार्यों में अधिक समय लग सकता है। ध्यान केंद्रित रखें, और काम को जल्दी पूरा करने का प्रयास करें। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति बैलेंस में रहेगी। अचानक कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं, जिससे आपका पक्ष मजबूत होगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में रोमांस और प्यार भरा दिन रहेगा। आप और आपका साथी एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं और अपने रिश्ते को और बेहतर बना सकते हैं। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, इस समय आप अपने काम के अलावा अन्य चीजों में भी एक्टिव बने रह सकते हें। आज का वृषभ राशिफल कामदा एकादशी राशिफल अनुसार आज वृषभ राशि वालों को कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत उत्साह से होगी, लेकिन कुछ व्यक्तिगत मुद्दे भी उठ सकते हैं जिससे निपटना होगा। घर के सदस्य आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन थोड़ा सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी। करियर - करियर में आज कुछ अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। इस दौरान बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के अलावा कई संपर्क बनने का समय होगा। फाइनेंस - फाइनेंस बेहतर होगी, आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं जिससे आने वाले समय में लाभ होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज थोड़ा तनाव हो सकता है क्योंकि शायद आप पार्टनर को पूरा समय न दे पाएं तो इस ओर ध्यान बना कर रखें। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान रखना होगा। कुछ बदलाव लाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आज का मिथुन राशिफल कामदा एकादशी राशिफल में मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन आप को काम के साथ साथ कुछ दोस्तों के साथ समय बिताने को मिल सकता है। आस पड़ोस के साथ बातचीत होने का दिन है या फिर सोशली काफी एक्टिव भी रह सकते हैं। करियर - कामकाजी जीवन में कुछ दबाव हो सकता है, लेकिन आपके प्रयासों से आप कठिनाइयों को पार करने में सफल होंगे। बेहतर परिणाम के लिए टीम के साथ सहयोग बढ़ाएं। इस समय आप बिजनेस में कुछ अच्छा मुनाफा देख पाएंगे। फाइनेंस - अपने किसी दोस्त या फिर यात्रा के चलते वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप इन्हें नियंत्रित कर पाएंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज कुछ उलझनें आ सकती हैं।आगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो थोड़ा समय देकर स्थिति को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य - आपके किसी करीबी रिश्तेदार को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज का कर्क राशिफल कामदा एकादशी राशिफल में कर्क राशि वालों के लिए आज आपके लिए कुछ अच्छे अवसर आएंगे। लेकिन किसी व्यक्ति से या किसी काम से संबंधित छोटी-सी परेशानी हो सकती है। आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो रास्ते में कुछ रुकावट आ सकती है। करियर - करियर में सफलता की संभावना आज बनी हुई है किसी नए स्थान पर आवेदन देने के लिए भी दिन अनुकूल होगा। किसी पुराने काम में प्रगति हो सकती है, लेकिन कुछ मुश्किलें भी आएंगी जिन्हें आपको आसानी से हल करना होगा। फाइनेंस - आर्थिक मोर्चे पर आप बहुत अच्छी स्थिति में होंगे। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, और कुछ निवेश से लाभ भी हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज एक दूसरे के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। इस समय आप सोशली भी काफी एक्टिव होंगे जहां नए लोग मिल सकते हैं। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, बस जरूरत होगी की अधिक ठंडा या बहुत अधिक गर्म से परहेज करें। false: आज का सिंह राशिफल कामदा एकादशी राशिफल अनुसार सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही जोश वाला रहेगा। आप अपने मनोकूल कामों को करने की कोशिश भी करेंगे। घर में आप कुछ बदलाव के मूड में होंगे। अपने लिए खरीदारी की योजना बना सकते हैं। करियर - काम को लेकर आपकी मेहनत बनी रहने वाली है। जो लोग टेक्निकल काम में हैं उन्हें आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में आज के दिन अचानक से कहीं जाना भी पड़ सकता है। अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। फाइनेंस - इनकम में वृद्धि हो सकती है और आपकी कड़ी मेहनत का बेहतर परिणाम आपको मिलेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा, आप दोनों एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। स्वास्थ्य - अधिक काम के दबाव को संभालने के लिए समय-समय पर आराम करना जरूरी होगा। आज का कन्या राशिफल कामदा एकादशी राशिफल अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन आपको कुछ बेहतर स्थिति को बनाए रखने के लिए कोशिशें करनी होंगी। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें सूझबूझ से हल करना होगा अन्यथा बेकार की परेशानी बढ़ सकती है। करियर - करियर में आज आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी प्रोजेक्ट पर अधिक समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो अभी समय उचित नहीं है। फाइनेंस - इस समय अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ चीजों को भूल कर गड़बड़ कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है ऐसे में आप दूसरों की बातों को ही सही भी मान सकते हैं। एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन घर और बाहर दोनों ओर का मानसिक दबाव आप को परेशान कर सकता है। आज का तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम को प्रभावी तरीके से करेंगे और आपके निर्णयों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ किसी आयोजन पर जाने का मौका भी मिल सकता है। करियर - नौकरी के सिलसिले में सुबह से ही भागदौड़ भरा दिन रह सकता है। बॉस के साथ किसी जरूरी मिटींग्स को पूरा करना होगा। प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। आप टीम के साथ मिलकर कुछ बड़ा कर सकते हैं। फाइनेंस - फाइनेंस मजबूत रहेगी, अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ - रिश्तों को लेकर आपसी सहयोग और समझ का माहौल रहेगा। आपका साथी आपके प्रति स्नेह और सम्मान दिखाएगा, जिससे संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन काम के दबाव से बचने के लिए आराम करना भी जरूरी होगा। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी मेहनत और संघर्ष का परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान थे, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कोई नई खुशखबरी मिल सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। आपको किसी पुराने काम का फायदा मिल सकता है और इस समय आप दोस्तों के साथ अपने काम को शेयर बःई कर सकते हैं। काम के लिए ट्रैवल करना बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके कुछ नए काम इस दौरान बन सकते हैं। फाइनेंस - आज आपको कुछ नया आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने निवेशों से भी आपको अच्छा फायदा मिलेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में विश्वास और समझदारी का माहौल रहेगा। आप और आपके साथी एक-दूसरे के करीब आएंगे। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला सा रहेगा। आध्यात्मिक स्तर पर आप किसी ऐसे काम से जुड़ेंगे जो आपको खुशी देगा। घर में कुछ मतभेद हो सकते हैं, खासकर भाई-बहनों के साथ। यदि आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, तो स्थिति ठीक हो सकती है। करियर - काम में आज के दिन कोई न कोई नया काम मिलता रह सकता है। जो काम करने का अवसर मिल रहा है उसे ध्यान से करेम। कारोबार के लिए यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो वह अटक सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले आज ठीक-ठाक रहेंगे, इनकम में आज के दिन आप को शेयरिंग भी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर आपकी भावनाएँ थोड़ी मिश्रित हो सकती हैं। अपने साथी से संवाद करें और स्थिति को समझने की कोशिश करें। रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। स्वास्थ्य - अपने काम में एक्टिव होंगे लेकिन वाहन इत्यादि को चलाते समय सावधान रहें आपकी गलती न होते हुए भी दूसरा परेशानी की वजह बन सकता है। आज का मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला हो सकता है। कुछ तनाव हो सकता है, खासकर परिवार के बुजुर्गों से। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनके साथ विचार-विमर्श करना होगा। घर के वातावरण को शांति बनाए रखने के लिए आपको संतुलित रुख अपनाना होगा। करियर - करियर में आपको मेहनत का फल मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण से काम में सफलता हासिल होगी। कुछ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, जिससे निपटना होगा। किसी कार्य को जल्दबाजी में न करें तो ज्यादा बेहतर होगा। फाइनेंस - इस समय पर आप किसी को कुछ देने के लिए खरीदारी करने का सोच सकते हैं। आज का दिन छोटे निवेश के लिए भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ - अगर आपके और आपके साथी के बीच कोई समस्या थी, तो आज उस पर बात करें और एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, एक्सरसाइज और खुद के लिए एक्टिविटी से जुड़ना अच्छा होगा। आज का कुम्भ राशिफल कुम्भ राशि वालों के लिए कामदा एकादशी राशिफल अनुसार आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा, आप को घर के वरिष्ठ लोगों के लिए काम को पूरा करने का दबाव भी हो सकता है। आपको कार्यों में अपनी योजना के अनुसार परिणाम मिलें इसके लिए खुद को थोड़ा ज्यादा एक्टिव बनाएं। करियर - करियर में आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आपके अच्छे काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कुछ नए काम भी मिल सकते हैं, जिनसे आपकी प्रोफेशनल लाइफ में वृद्धि होगी। फाइनेंस - इस समय खरीदारी अधिक होने वाली है, आप बैंक से पैसे निकालने के लिए बाहर जा सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - मस्ती और रोमांस का समय रहेगा, लेकिन आपका पार्टनर शायद अधिक हेल्प न कर पाए लेकिन फिर भी स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य - आज के दिन घर में बच्चों के स्वास्थ्य के कारण चिंता बढ़ सकती है। व्यायाम से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। आज का मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के दिन छठे चंद्रमा का असर आपको घर में तनाव दे सकता है। बेकार की बातें समस्या को बढ़ा सकती हैं और स्त्री पक्ष की ओर से चिंता मिल सकती है। यात्रा के लिए दिन थकान को दे सकता है। करियर - करियर में आज के दिन आपके लिए मेहनत ज्यादा ही करनी होगी। आप के काम में किसी दूसरे के कारण परेशानी बढ़ सकती है। जो लोग किसी काम की तलाश में हैं उन्हें स्किल के आधार पर ही मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस - खर्च अधिक रहने वाले हैं और इस समय दूसरों के कारण पैसों का व्यय अधिक रहने वाला है। लव लाइफ - लव लाइफ के लिए स्थिति असंतोष को दे सकती है। आप इस समय अपने पार्टनर की बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं या फिर उनसे असहमति भी बनी रह सकतीहै। स्वास्थ्य - हेल्थ को लेकर ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय आप अपने काम में ध्यान की कमी को देख पाएंगे जिसके चलते समस्या अधिक बढ़ सकती है। For more details, you can read your Daily Horoscope