आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले दिन का मजा लेना तो चाहेंगे लेकिन आस पास की गतिविधियों के चलते खुद के लिए समय ही न निकाल पाएं। दिन आपके धैर्य और सूझबूझ की परीक्षा ले सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना मुश्किल हो सकता है लेकिन थोड़ी मेहनत से सुधार संभव है लॉटरी से दूरी बनाकर रखें।करियर - काम की तलाश में लगे लोग इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन की तैयारी को अच्छे से कर पाएंगे सफलता मिल सकती है। इस समय कोई पुराना कार्य या अधूरा लक्ष्य फिर से सामने आ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक रूप से यह दिन स्थिर है किसी बेकार की उधारी से बचना जरूरी होगा। शेयर मार्केट में आज का दिन सावधानीपूर्वक निर्णय लेने का है जल्दबाज़ी हानि पहुंचा सकती है। लव लाइफ - दिल की बातें न हों ज्यादा तो भी दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर कर सकते हैं सोशली एक्टिव नेस से कई लोग जुड़ने वाले हैं।हेल्थ - सेहत की घंटी परेशानी न दे इसका ध्यान रखें खुद को लेकर जितना सजग रहेंगे उतना ही बेहतर परिणाम पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ आज रविवार के दिन रह सकते हैं कुछ अपने ही मन का करने वाले है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है। उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई की सोच रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।करियर - - काम को लेकर अभी स्थिरता बनी रहेगी, मनचाहा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो थोड़ा और समय प्रतीक्षा करें इस समय अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं क्योंकि कुछ अनदेखी समस्या लाए इससे पहले उसे समझ कर काम कर लिया जाए।फाइनेंस - प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय खर्च के लिए दिन बेहतर दिखाई देगा आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं।लव लाइफ - प्यार को लेकर आज आज का दिन आपको कुछ ऎसे लोगों से जोड़ सकता है जिनकी एनर्जी आपको भाने वाली है और कुछ नई चीजें सामने आएंगी।हेल्थ - सेहत की दृष्टि से अब समय होगा विशेष क्योंकि आज का दिन आप खुद को रिलैक्स देना चाहेंगे साथ ही कुछ एक्टिविटी में भी शामिल होंगे।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: संडे का दिन मिथुन राशि वालों को देने वाला है कुछ ज्यादा ही उथल-पुथल ऎसे में दूसरों के साथ कुछ नोकझोंक भी बढ़ सकती है। वैसे दोपहर के बाद से स्थिति संभलने लगेगी मूड भी बदलेगा। अपने परिवार या बच्चों के साथ बाहर घूमने फिरने का मौका मिलेगा।करियर - आज के दिन काम में कुछ ज्यादा दिमाग न लगाना चाहेंगे, चारों ओर की कंडीशन में खुद को ज्यादा काम में देख कर भी मन काफी परेशान हो सकता है। करियर में स्थायित्व बनाए रखने के लिए फालतू विवादों से दूर रहें। व्यवसाय में ठोस फैसले लेने का दिन है।फाइनेंस - पैसों को लेकर मिलाजुला समय हो सकता है वैसे लॉटरी या इनाम संबंधी मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में आज का दिन घर परिवार की व्यस्तता में होगा इसलिए कुछ समय अपने लिए भी निकाल लें तो इससे आप कुछ अच्छे पल को पर आनंदित हो पाएंगे।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन मौसम के असर से प्रभावित कर सकती है बड़ों का ध्यान रखें उनकी मेडिसिन इत्यादि को समय पर दें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले इस समय अपने घर से ज्यादा बाहर दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने की इच्छा रखेंगे। पेरेंट्स बच्चों के पीछे न पड़ें क्योंकि वे आपकी कोई बात सुनना नहीं चाहें। इस समय घर में मेहमानों के आने से काम बढ़ सकता है ओर फिर रात में ही कुछ आराम मिल पाए।करियर - काम के मामले में आज के दिन धीमे ही रहें ज्यादा तेजी से लाभ नहीं मिल पाएगा। टेकनिकल कामों को लेकर थोड़ी बाधा आ सकती है जिसे आप अपने धैर्य और विवेक से सब संभाल पाएंगे। बिजनेस के लिए शाम से तेजी का मौका आने वाला है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन लाभकारी हो सकता है, पुराने निवेश से लाभ मिलेगा विशेषकर लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो के लिए भी दिन बेहतर होगा।लव लाइफ - इच्छाएं चाहें बढ़ें पर आप इस समय किसी भी तरह की बेवकूफी से बचें। प्यार को जितना सम्मान देंगें उतना ही वो आपकी ओर खिंचा चला आएगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से चीजें आज के दिन सामान्य रहने वाली हैं बस खुद को बरी तले भुने खान पान से दूर रखना जरूरी होगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले इस समय खुद में जोश देख सकते हैं काम को करने के लिए पॉजिटिव एनर्जी भरे रहेंगे। कहीं घूमने-फिरने के लिए निकल सकते हैं। शिक्षा में प्रयासों का पूरा फल मिलता दिखाई देगा स्टूडेंट्स को रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े छात्र सफलता पाएंगेकरियर - काम में चाहे वो खुद का या किसी ओर के लिए कर रहे हों नई दिशा मिलने की संभावना है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती है। । शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। व्यापारियों को पुराने क्लाइंट से लाभ की उम्मीद है।फाइनेंस - लॉटरी में धन लाभ संभव है पर सीमित रह कर ही कोशिश करें ज्यादा धन राशि को न लगाना ही बेहतर होगा।लव लाइफ - आज के दिन आप रुठने मनाने के चक्कर में उलझे न इसके लिए जो पार्टनर कहे सुन लें ओर अपने काम में आगे बढ़ें।हेल्थ - आज के दिन सेहत नार्मल रहने वाली है, आप फिटनेस के कामों में शामिल रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज के दिन रहेंगे बड़ों के साथ, घर के काम-काज को करते हुए कुछ पुराने कागजात भी सामने आ सकते हैं। इस समय छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर किसी अच्छे इंस्टीट्यूट की तलाश में रहेंगे। घरेलू कामों का दारोमदार बढ़ने वाला है।करियर - इस समय आप अपने ऑफिस के साथ साथ कुछ कामों के लिए बाहर जा सकते हैं। इस समय कुछ चीजों में आत्मविश्वास आपके करियर की दिशा तय करेगा। बिजनेस में कुछ नए प्रस्ताव आ सकते हैं पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से जांच कर लेना बेहतर होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, और आप किसी नई स्कीम में पैसा लगाने की सोच सकते हैं।लव लाइफ - प्यार की बातों के लिए दिन स्पेशल न भी हो पर आप को पार्टनर की ओर से सहयोग जरूर मिलेगा जिससेहेल्थ - सेहत पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आस पास की चीजें आप को जल्द प्रभावित कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए किसी भाई या बहन से जुड़ी खबरें आपको इमोशनल तरीके से प्रभावित कर सकती है। घर का माहौल थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आपसी समझ से सब कुछ संभल जाएगा।करियर - नौकरी में नए लोगों के साथ काम करना आसान नहीं होगा, कुछ बातों को लेकर बहस बनी रह सकती है। बिजनेस में आपकी कोई योजना साथ में लगे लोगों को प्रभावित कर सकती है। सतर्कता और रणनीति बनाए रखें।फाइनेंस - आज के दिन कुछ सामान रिटर्न करने या कुछ खरीदने की स्थिति के चलते पैसों का लेन देन संभल कर करें।लव लाइफ - आ गया अब सबसे दिल से जुड़ा मामला इस समय घिसी-पिटी बातें करने से बचें ओर हो सके तो सकारात्मक तरीके से एक दूसरे के साथ प्रेम अभिव्यक्त करें।हेल्थ - कमर और हाथ में खिंचाव के चलते कुछ समस्या परेशान कर सकती है, इस समय खुद को ज्यादा भारी भरकम काम में शामिल करने से रोकें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव आपकी सोच को गहराई देगा और आप अपने भीतर झांकने का प्रयास करेंगे। किसी गूढ़ विषय में रुचि बढ़ सकती है। घर के बुजुर्गों से विशेष सलाह या आशीर्वाद मिलने की संभावना है।करियर - कारोबार में आज के दिन कुछ नए आइटम एड होने का दिन रहेगा। काम को लेकर इस समय आपको कुछ लोगों के साथ लंबी बातचीत करनी पड़ सकती है। आपने हाल ही में किसी प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है तो उसका लाभ मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारों से लाभ की बात बन सकती है।फाइनेंस - यात्रा का प्लान बन सकता है पर जेब का ध्यान रखें और खर्चा लिमिट में रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस समय दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं को समझें।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली हो सकती है ड्राइविंग के चलते कुछ मुश्किल न हो इसके लिए ध्यान से वाहन चलाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। दिनभर घर और बाहरी की बातों को लेकर विचारधारा बनती और बिगड़ती दिखाई देगी। कुछ बातों से जोश तो मिल सकता है। आज के दिन यात्रा के भी योग हैं फिर चाहे वह मानसिक शांति के लिए हो या काम से संबंधित।करियर - आज का दिन कामकाज में आगे बढ़ने के अनुकूल संकेत देता है। किसी साक्षात्कार या मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग फिटनेस, एजुकेशन या मैनेजमेंट से जुड़े हैं उनके लिए स्थिति साधारण रहेगी कोशिश अभी करते रहना जरूरी होगा। व्यवसाय में पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है कुछ सहयोग मिलने से आप राहत देख सकते हैं।लव लाइफ - आप अविवाहित हैं तो किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगा।हेल्थ - बच्चों की उछल कूद परेशानी सिरदर्द को देने वाली है इसलिए अपने क्रोध को शांत रखें अन्यथा माहौल गड़बड़ा सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन उन चीज़ों से आगे बढ़ने का है, जो आपको पीछे खींच रही थीं। पुराने झंझट छोड़िए, फ्रेश एनर्जी के साथ आगे बढ़िए।परिवार के साथ मेलजोल बना रहेगा, और छात्र अपने गुरुजनों से कुछ खास सीख सकते हैं - जिसे शब्दों से नहीं, अनुभवों से समझा जाएगा।करियर आज आपको काम के स्थान में कुछ प्रगति के अवसर देख सकते हैं और सहकर्मियों से समर्थन प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह समय बेहद सकारात्मक है विशेष रूप से कला, संगीत या साहित्य से जुड़े लोग सफलता पाएंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन नॉर्मल है कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शेयर बाजार में लाभ के योग हैं आपने पहले से निवेश कर रखा है तो बेहतर होगा।लव लाइफ - आज के दिन घर परिवार की बातें इतनी ज्यादा रहेंगी की अपनी ओर देखने का समय ही न मिल पाए ऐसे में पार्टनर के लिए कम समय विवाद दे सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है पर भावनात्मक असंतुलन सिरदर्द या थकान ला सकता है इसलिए खुद को समय दें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आप घर-परिवार और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच बैलेंस बनाने में लगे रहने वाले हैं। किसी करीबी व्यक्ति की अपेक्षा आपको थोड़ी असहज कर सकती है पर शांति से काम लें। माता-पिता को बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन उनका आत्मविश्वास संतोष देगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा, पर घरेलू खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा।करियर - काम को लेकर अधिकारियों की ओर से आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको मान सम्मान मिल पाए लोगों के बीच नाम और कद में वृद्धि होगी। व्यापार में नया अनुबंध मिल सकता है जो आगे के लिए नए मौके देगा।फाइनेंस - आज का दिन फाइनेंस के लिहाज से स्थिर है। कोई पुराना उधार चुकाने का मौका मिल सकता है घर की चीजों की खरीद फरोख्त को लेकर इस समय खर्चे बने रहने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में इस समय आप कुछ चीजों के लिए सजग रह सकते हैं लेकिन इस दौरान आपका पार्टनर अलग ही मूड में होगा जिसके चलते स्थिति कमजोर होगी।हेल्थ - आज शरीर में एनर्जी हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। बहुत अधिक काम करने से मानसिक थकावट हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय अपने आस पास की चीजों में लगे रहेंगे। अलमारी की सफाई, पुराने कपड़ों की छंटनी या घर को थोड़ा रिफ्रेश करने की कोशिश में लग सकते हैं। दोस्तों के साथ अचानक एक डीप टॉक हो सकती है जहां बातें कम और मन के एहसास ज्यादा होंगे।करियर - काम के लिए कंपटीशन बना रहने वाला है और आप किसी नए मोड़ पर खड़े हो सकते हैं जहां आपकी योग्यता की परीक्षा होगी।बिजनेस के काम में स्थिरता बनी रहेगी और इस दौरान सरकारी नीतियों पर ध्यान बना कर रखें।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन सामान्य है शेयर बाजार में सतर्क रहना होगा, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन अपने साथी की बातों के चलते आप कुछ योजनाओं को बनाने वाले हैं कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग बनी रहने वाली है।हेल्थ - आज तनाव थोड़ा अधिक रह सकता है, जिससे नींद पर असर पड़ सकता है। गहरी साँस लेने की तकनीक अपनाएं और स्क्रीन टाइम घटाएं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल