मेष आज का राशिफल: मेष राशि वाले इस समय अपने काम में रहेंगे मग्न और घर पर होगा कुछ मस्ती का माहौल। आप मार्केट की शापिंग के लिए निकल सकते हैं और साथ में ले सकते अपने दोस्त या परिवार के किसी मेंबर को। बच्चों की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी कुछ गड़बड़ वो कर सकते हैं।करियर - आज काम में देर से न पहुंचे और इस समय भागदौड़ के दौरान कुछ भूलें नहीं इस बात का भी रखें ख्याल। काम के दौरान ध्यान रहे कि हर चीज़ पर तेज़ी से रिएक्ट करना ठीक नहीं। किसी बात पर तुरंत जवाब देने से पहले थोड़ा रुकें, वरना कोई छोटी-सी बात बड़ा रूप ले सकती है।फाइनेंस - पैसा आ सकता है पर टिकेगा तभी जब खर्चों पर लगाम रखें, फाइनेंस के लिए दिन ओके ओके है जल्दबाजी न करें।लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ा रूठना मनाना चलता रह सकता है और किसी की मुस्कान दिल पर असर डाल सकती है।हेल्थ - एनर्जी हाई है पर ओवरवर्क से थकान हो सकती है इस समय म्यूज़िक या छोटी सी वॉक मूड रीसेट कर देगी।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन दिल और दिमाग दोनों को सुकून देने वाला रहेगा। चंद्रमा का गोचर कुछ इच्छाओं को भी बढ़ाने वाला होगा। आप जो चाहते हैं वो धीरे धीरे आपकी तरफ खींचता आएगा। किसी पुराने प्लान पर काम शुरू करने का मन बनेगा और शायद वहीं से गुड लक की शुरुआत हो।करियर - काम में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने की इच्छा रहेगी इस समय अपने दोस्तों को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं और काम को लेकर लापरवाह भी हो सकते हैं। अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। जिनका अपना बिजनेस है उनके लिए आज मुनाफे के संकेत हैं।फाइनेंस - मनी गेम आज बैलेंस रहेगा खर्च आएंगे पर इनकम भी बराबर साथ देगी। अगर कोई इन्वेस्टमेंट सोच रहे हैं तो किसी भरोसेमंद की राय ज़रूर लें।लव लाइफ - रिलेशन में स्वीटनेस बढ़ेगी पर ध्यान रखें की आप की बातें किसी ओर को परेशानी न देने पाएं। किसी खास के लिए दिल आज ज़रा ज़्यादा ही धड़केगा।हेल्थ - मूड अच्छा रहेगा लेकिन लापरवाही से पेट या स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं और ओवरईटिंग से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुद को साबित करने वाला है। आपकी पर्सनैलिटी आज लोगों पर गहरा असर छोड़ सकती है जहां जाएंगे सबकी नज़र आप पर टिके ऐसा होने के संकेत भी मिलेंगे। ध्यान रहे कि अहंकार और आत्मसम्मान में बारीक फर्क होता है उस रेखा को पार न करें।करियर - अगर काम को खुद कर रहें तो लीडरशिप दिखाने का मौका आपके लिए काफी बेहतर होगा। पकी बातों में वजन रहेगा और लोग आपके आइडिया को फॉलो करें इसके लिए जितना संभव हो सके अपने काम को लेकर सजग रहें ओवर कॉन्फिडेंस से बचें।फाइनेंस - आज धन से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है किसी निवेश का रिटर्न मिलने के योग हैं। बस खर्चों में शाही मूड न लाएं वर्ना जेब खाली हो सकती है।लव लाइफ - पार्टनर आपको स्पेशल फील करा सकता है, कुछ लोगों के लिए किसी पुराने कनेक्शन से दिल फिर जुड़ सकता है बस थोड़ा दिल खोलने की देर है।हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी लेकिन तनाव से थोड़ा बचें इस समय घर परिवार की चल रही बातें भी आपको कुछ धीमा कर सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क के लिए ये टाइम काम के साथ घर पर कुछ परफेक्शन से भरा रहे क्योंकि आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे और यही चीज आपको दूसरों से अलग बनाएगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट को नया मोड़ देने का अवसर मिल सकता है। आसपास के लोग आपकी समझदारी और प्रैक्टिकल सोच की तारीफ करेंगे।करियर - वर्कप्लेस पर आपका फोकस और एनालिटिकल एप्रोच आज तारीफें बटोर सकता है। सीनियर्स के साथ मिलकर काम करने और मेहनत को लगातार बनाए रखने की जरूरत है। रिसर्च वर्क के लिए आज किसी महत्वपूर्ण विषय में क्लैरिटी मिल सकती है।फाइनेंस - मनी सिचुएशन स्टेबल है लेकिन फिर भी घर के लिए सामान इत्यादि के खर्च की संभावना है। बड़ी इन्वेस्टमेंट से पहले मार्केट की सही जानकारी ले लें।लव लाइफ - रिलेशन में परवाह और इमोशन दोनों बढ़ेंगे। कपल्स के लिए दिन रोमांटिक रहेगा इसके अलावा सिंगल्स को सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई दिलचस्प इंसान मिल सकता है।हेल्थ - ओवरथिंकिंग से आप खुद को सिर्फ परेशान ही नहीं बल्कि काम के मामले में भी लापरवाही कर सकते हैं। फ्रेश हवा में वॉक करें और खुद को थोड़ा टाइम दें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: आज शुक्रवार के दिन घर परिवार के कामों को लेकर आप चिड़चिड़ाहट से भी भर सकते हैं इन सब को छोड़ कर आगे बढ़ने का मन कर सकता है। किसी पुराने संपर्क से दोबारा जुड़ाव होगा जो आगे चलकर उपयोगी साबित होगा। यात्राओं या मीटिंग से जुड़े काम आज सफल रहेंगे।करियर - काम को लेकर दूसरों की सोच पर नियंत्रण तो नहीं किया जा सकता है पर अपने काम में सावधान रहते हुए काम करना बेहतर स्थिति देने वाला होगा। रिसर्च या डिजाइन से जुड़े लोगों को काम की अधिकता देखने को मिल सकती है, कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी को मौका मिलेगा।फाइनेंस - सेविंग को लेकर दूसरों पर निर्भरता परेशानी ही दे सकती है। कुछ बातें आपको इस समय बाद की स्थिति के लिए परेशान कर सकती हैं इसलिए अभी ध्यान दें।लव लाइफ - आज के दिन प्यार में दिल और दिमाग दोनों को बैलेंस में रखने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय आपको कोई फंसा भी सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति इस समय नार्मल तो है पर गर्दन कंधे और शरीर में पेन बना रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: घर पर अपनों के साथ दिन गुजरने वाला है इस समय बच्चों को लेकर पेरेंट्स की फिलिंग उनकी एजुकेशन और दोस्ती के कारण अधिक रहने वाली है। इस समय काम के साथ साथ हर बात को संभाल पाना मुश्किल रहेगा।करियर - ऑफिस या बिजनेस में आज कुछ चैलेंजिंग टास्क आएंगे पर आपकी स्मार्ट हैंडलिंग सबको इम्प्रेस कर देगी। कोई नई डील या प्रोजेक्ट का रास्ता खुल सकता है। कोई बदलाव या कॉल आपको सोच में डाल सकता है, लेकिन शांत रहकर निर्णय लेंगे तो फायदा ही होगा।फाइनेंस - आज पैसे खर्च करने से पहले सोच समझ लें, अनावश्यक खर्च टालें। खरीदारी सोच-समझकर करें।लव लाइफ - रोमांस और दोस्ती में दोनों के लिए अच्छा दिन,अपने प्यार के लिए दोस्तों के साथ कोई प्लान बन सकता है।हेल्थ - आंखों और सिर में दर्द हो सकता है इस दौरान कुछ चीजें आप को चिकित्सक के पास ले जाने वाली हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पर्सनैलिटी को निखारने में हेल्प कर सकता है। किसी अपने की ओर से पॉजिटिव वाइब्स खुशी देने वाली होगी। इस समय भाईयों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को कर सकते हैं। घूमने फिरने की प्लानिंग को पूरा करने में आगे होंगे।करियर - काम में इस दौरान कंपटीशन तो होगा लेकिन अगर आप कोशिश जारी रख पाते हैं तो कुछ बेहतर बातें तो मिल ही जाएंगी जो आपके लिए मार्गदर्शन भी बनेंगी। कारोबार में अगर आप किसी डील या बातचीत में हैं तो आपकी समझदारी और मुस्कुराहट दोनों कमाल कर देंगेफाइनेंस - पैसों को लेकर छोटी टेंशन हो सकती है इसलिए किसी को उधार देने या खर्च इत्यादि को संभालकर करें।लव लाइफ - दिल के लिए किसी पुराने मतभेद को सुलझाने या रिश्ते में नई शुरुआत करने का बढ़िया समय है।हेल्थ - अपनी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं इस समय आप लो एनर्जी के चलते अपने आप को एक्टिव रखने के लिए कोई सप्लीमेंट का सहारा लेना चाहेंगे।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: इस समय आप घर पर अपनी बातों को लेकर संजीदा न हों छोटे मोटे मतभेद अगर होते भी हैं तो जल्द ही दूर भी हो जाएंगे। घरेलू माहौल में किसी के बाहरी व्यक्ति के आने का संकेत रहेगा। इस समय माता की ओर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।करियर - ऑफिस में आपकी डिप्लोमैटिक स्किल्स काम आएंगी लेकिन शायद इससे कुछ लोगों के साथ मुश्किलें भी खड़ी हों इसलिए किसी मुश्किल स्थिति को आप अपनी शांति और लॉजिक से संभाल लेने की कोशिश करें। कारोबार में सोशल मीडिया से खास पहचान मिलने के योग हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन नार्मल ही रहेगा, कोई पुराना इन्वेस्टमेंट अब फायदा देना शुरू कर सकता है बस, जरूरत से ज्यादा दूसरों पर खर्च न करें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में रोमांस और प्यार दोनों तो हैं लेकिन उनका आपको साथ कम ही मिल पाए। किसी क्यूट कनेक्शन से सरप्राइज़ मिलने के आसार हैं।हेल्थ - मानसिक सुकून के लिए सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें। मेडिटेशन या हल्का म्यूजिक सुनना अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन दूसरों के चलते धीमा रहे क्योंकि इंटेंसिटी से भरा काम आपको थका सकता है। घर पर आपके जिम्मे कुछ ऐसे काम भी आ सकते हैं जिसके कारण खुद को बंधन में उलझा पाएं। आप जो महसूस करते हैं, उसे दिल से करते हैं और यही आपकी ताकत भी है।करियर - पुराने काम या रिश्ते में क्लोज़र मिलने की संभावना है। दिन की शुरुआत थोड़ी भारी हो सकती है लेकिन शाम तक मूड सेट हो जाएगा। आज कुछ गहरी बातें या कनेक्शन आपकी सोच को बदल सकते हैं।फाइनेंस - धन के मामले में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा पर लंबी अवधि के लिए किए गए निवेश फायदेमंद साबित होंगे।लव लाइफ - रिलेशन में किसी से बात नहीं हो रही थी तो आज पहल करने का सही समय है। मैरिज लाइफ में आप पार्टनर से मदद भी पाएंगे।हेल्थ - नींद पर ध्यान दें माइग्रेन जैसी हल्की समस्या परेशान कर सकती है। थोड़ा आराम और सेल्फ केयर बहुत जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: इस समय आप अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाने का विचार कर सकते हैं। घर और काम दोनों जगह परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी मित्र या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आज बहुत उपयोगी साबित होगी।करियर - ऑफिस में आज आपकी राय और सुझावों की अहमियत बढ़ेगी। सहकर्मी आपकी सलाह पर भरोसा करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन सट्टेबाजी और विस्तार के लिहाज से अनुकूल है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है इस दौरान अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर या वाहन से जुड़ा खर्च संभव है।लव लाइफ - जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कोई खूबसूरत बातचीत हो सकती है जो आपके रिश्ते को और मजबूत करेगी। हेल्थ - लंबे समय तक बैठे रहने से पीठ या गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का घरेलू कामों में कुछ खास करवा सकता है। दिन की शुरुआत शांत रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद कुछ नए अवसर सामने आएंगे। किसी मित्र से मिलने के लिए घर से बाहर जाने का मौका होगा।करियर - ऑफिस में काम की रफ्तार तेज रहेगी इस दौरान कोई टेक्निकल इश्यू के चलते काम होने में अगर देर होती है भी है तो भी चीजें देर से नहीं रहेंगी। सहकर्मी और सीनियर्स सभी इस समय काम में आपके साथ आगे रहने वाले हैं आपकी क्रिएटिविटी का यूज अच्छे से होगा।फाइनेंस - इनकम को लेकर आप को कुछ सेविंग खर्च करनी होगी, खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। किसी करीबी की मदद के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है।लव लाइफ -प्यार के मामले में आज एक दिन आप को घरेलू कामों में भी अपने साथी की ओर से सहयोग रहेगा पर ज्यादा हेल्प न मिल पाए।हेल्थ - दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम या ध्यान से करें, पानी और फलों का सेवन बढ़ाएं यह आपको तरोताजा रखेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज का दिन रहेगा बैलेंस वाला और आप इस दौरान काम के अलावा अपने घर पर भी दूसरों से हेल्प मांग सकते हैं। मन में कुछ बातों को लेकर अगर कुछ चिंता है तो किसी से बात करना जरूरी है फिर चाहें दोस्त से ही मन की बात शेयर करें। घर पर कुछ रख रखाव के कामों में बदलाव भी कर सकते हैं।करियर - करियर में आज आपके लिए ग्रोथ के मौके खुल रहे हैं, ऑफिस में किसी नए काम के साथ आपको कुछ साथियों का सहयोग भी मिलेगा जिससे आत्मविश्वास भी बेहतर होगा। कारोबार में पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा है बस कागजी कामों में सौदे पर हस्ताक्षर सोच समझकर करें।फाइनेंस - पैसों के मामले में भाग्य आपका साथ देगा इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं शाम को लग्जरी पर थोड़ा खर्च संभव है।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांस तो है बस इस समय शायद कुछ बातें आप को बेचैन भी करें इसलिए अपने पार्टनर के साथ बातचीत का क्रम बना कर रखें।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन स्ट्रेस से बचना जरूरी है। एलर्जी से जुड़ी हल्की दिक्कत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल