मेष आज का राशिफल: आज के दिन मेष राशि वाले शनिवार का कुछ मजा ले सकते हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बात हो सकती है। घर में बच्चों या बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के लिए दिन शुभ है, इस समय कोई लाभ या नए कनेक्शन बन सकते हैं। करियर - काम के प्रति आपका उत्साह अच्छा बना रहेगा, टीम के साथ तालमेल बढ़ेगा, जिससे ऑफिस में आपकी छवि निखरेगी। जो लोग अपना कारोबार कर रहे हैं, उन्हें नए क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। चुनौती जरूर आएगी लेकिन आप उसका सामना कर निकालेंगे। फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत होगी। अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है, जैसे बोनस या निवेश से रिटर्न। लव लाइफ -रिश्तों में मधुरता आएगा, पार्टनर के साथ हाथ बढ़ाने का अच्छा मौका है। कुछ नया प्लान कर सकते हैं जो रिश्ते को और गहरा बनाएगा। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें, खासकर पेट से जुड़ी परेशानियों से बचें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन रहेगा खास। घर का माहौल कुछ गंभीर रहेगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। छोटी यात्रा या वीकेंड ट्रिप पर जाने के संकेत हैं जो मन को बेचैन कर सकते हैं। घर के लिए नया सामान खरीदने का मन हो सकता है। करियर - काम में स्थिरता बनेगी लेकिन दूसरों के कारण पंगा पड़ सकता है। काम में उच्च अधिकारी वर्स से कुछ प्रशंसा भी मिल सकती है। अगर नौकरी बदलने का विचार है, तो सोच-समझकर निर्णय लें। कारोबार में विस्तार के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन जल्दबाजी न करें। फाइनेंस - व्यय में संयम रखें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। भविष्य के लिए बचत शुरू करना उचित रहेगा। लव लाइफ - रिश्ते में रोमांस की झलक मिलेगी, पार्टनर के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल हैं तो नया कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन मानसिक तनाव से बचें। ध्यान और मेडिटेशन करें। नींद पूरी लें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार मस्ती का दिन हो सकता है। घर में कोई अच्छा माहौल रहेगा परिवार के लोग आपको प्रेम और आशीर्वाद देने में आगे होंगे। ट्रैवलिंग से थकावट हो सकती है, इसलिए आराम भी करें। पारिवारिक समारोह या मीटिंग हो सकती है। करियर - काम में बदलाव की संभावना है लेकिन ये सकारात्मक होगा। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन सावधानी जरूरी है। टीमवर्क में सुधार होगा, सहयोगियों से मदद मिलेगी। कारोबारियों के लिए भाग्य अनुकूल रह सकता है। फाइनेंस - धन लाभ होगा। पर अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। बच्चों की मांगों को लेकर आप आज जेब ढीली कर सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामले में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। रोमांटिक मूड रहेगा नए संबंध बनेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा इस समय हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को आज के दिन कुछ आराम का मौका कम मिल पाए, आज आपके घर का माहौल बेहद सकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्य एक-दूसरे के प्रति ज्यादा समझदार और सहायक रहेंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मनोबल देगा। करियर - काम के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा।अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, तो उसमें पूरी ताकत लगा दें, क्योंकि यह आपके करियर को एक नया आयाम देगा। फाइनेंस - आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कहीं से अचानक धन लाभ होने के योग हैं हो सकता है कोई पुराना बकाया वसूल हो जाए या निवेश से अच्छा रिटर्न मिले। लव लाइफ - प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस छाएगा। आप और आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से और करीब आएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा, लेकिन शरीर में हल्की-फुल्की थकान महसूस हो सकती है। इसलिए काम के साथ आराम को भी महत्व दें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: आज आपका परिवार आपके लिए सबसे बड़ा सहारा साबित होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आपका रिश्ता बदल सकता है। बाहरी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।अगर आप यात्रा का सोच रहे हैं, तो यह समय यात्राओं के लिए अनुकूल है। लेकिन सावधानी जरूर बरतें, खासकर सफर के दौरान ज्यादा थकावट से बचें। करियर - आपने जो मेहनत पिछले दिनों की है, उसका परिणाम मिलने लगेगा। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापारियों के लिए दिन नए क्लाइंट्स और बढ़े हुए ऑर्डर का संकेत दे रहा है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोग मेलजोल बढ़ाएं, सहयोग से फायदा होगा। फाइनेंस - खर्चों को लेकर सावधानी रखें, खासकर जो गैर जरूरी चीजों पर हो सकते हैं। आने वाले कल के लिए बचत पर ध्यान दें ये आपके लिए सुरक्षा कवच साबित होगी। हेल्थ - हेल्थ योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन दिल और दिमाग के बीच संतुलन साधने का है कभी घरवालों के साथ हँसी-ठिठोली, तो कभी अपनी ही सोचों में खो जाने का मूड बनेगा। घर में हल्के फुल्के बदलाव की बात चल सकती है जैसे पर्दे बदलना, नया पौधा लाना या दीवार पर कुछ नया टांगना। करियर - अगर फील्ड में डीलिंग्स, नेगोशिएशन या क्लाइंट हैंडलिंग करते हो तो आज आपकी बातों में चुंबक जैसी ताकत होगी। नया आइडिया भी जेहन में आएगा जिसे आगे बढ़ाने का मन बनेगा। फाइनेंस - खर्चों को लेकर मन संतुलित रहेगा, लेकिन सुंदर चीजों की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। खुद को कोई छोटा-सा गिफ्ट दे सकते हो। लव लाइफ - आज प्यार हल्के, मीठे और मुस्कुराहट वाले रंग में रंगा रहेगा। पार्टनर से बातों का सिलसिला चलेगा जो धीरे-धीरे दिल के और करीब ले आएगा। हेल्थ - थकान होगी इस समय गले में दर्द या पेट में छाले हो सकते हैं थोड़ा गरम तासीर की चीजें कम खाएं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: शनिवार के दिन तुला राशि वालों के मन को चंद्रमा करेगा प्रभावित। आज कुछ चीजें चुपचाप अंदर से बदल रही हैं आप सोच में डूबे रह सकते हैं लेकिन उसका असर बाहर झलक नहीं दोगे। घर में किसी से गहराई वाली बात हो सकती है जैसे कोई पुराने किस्से या दबी हुई भावनाएं। करियर - आपकी फोकस पॉइंट एनर्जी आज खास काम दे सकती है। कोई ऐसा काम जिसमें सबका ध्यान बंट जाए, आप वहीं चुपचाप एक्सेल कर जाओगे। अगर किसी प्रोजेक्ट या योजना को फिनिश लाइन तक ले जाना है तो आज उसका सही दिन है। फाइनेंस - पैसे के मामले में दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला है। कोई बड़ा खर्च या निवेश करने से पहले दिल नहीं डेटा की सुनो। लव लाइफ - पार्टनर से थोड़ी गहराई की उम्मीद है अगर सामने वाला बात कम कर रहा है तो आप पहल करो। हेल्थ - माइंड स्ट्रेस से बॉडी पर असर हो सकता है। ध्यान, चुपचाप बैठकर नेचर देखना या धीमा म्यूजिक ये सब हेल्थ की असली दवा हैं आज। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: आज शनिवार के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बारहवें भाव का चंद्रमा दे सकता है हलचल का समय। घरेलू मामलों में आपकी बातों को कम अहमियत मिल पाए। इस दौरान मन कुछ पुरानी बातों की ओर अटका रह सकता है। इस समय के दौरान कोई यात्रा का योग भी बनेगा। करियर - काम के मामले में खुद को शांत रखें , ऑफिस में आपकी प्लानिंग और तेज़ फैसले टीम को लीड करेंगे। कारोबार के सिलसिले में ट्रैवलिंग भी रहने वाली है। किसी पुराने क्लाइंट से खर्च अधिक बढ़ सकता है सामान की खरीदारी खर्च बढ़ा सकती है। फाइनेंस - आज के दिन उधार देने से बचें, इस समय सेविंग का मामला कमजोर ही रहने वाला है। शेयर मर्किट में सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ - रिश्तों की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी। पार्टनर के साथ समय की कमी रह सकती है, किसी पुराने मित्र से बातों का मौका होगा और भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। हेल्थ - एनर्जी के मामले में तो आप चुस्त होंगे लेकिन माइग्रेन या सिरदर्द की संभावना है इसलिए खुद का ख्याल अच्छे से रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल : धनु राशि वालों के लिए आज शनिवार का समय आपको सामाजिक रूप से व्यस्त बनाए रख सकता है। आज आपकी सलाह और राय को विशेष महत्व मिलेगा। माता-पिता के साथ गहन बातचीत हो सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई सूचना भी मिल सकती है। करियर - ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्षमता सबका ध्यान खींचेगी। किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफलता निश्चित है। व्यापारियों को किसी सरकारी कागज़ी कार्य में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य पूरे समय से पहले पूरे हो सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन आपके पक्ष में है।, पुराना काम पूरा हो सकता है या रुका हुआ पेमेंट हाथ में आएगा। लव लाइफ - आज अपने पार्टनर को थोड़ा खास महसूस कराएं सरप्राइज डेट या छोटा-सा तोहफा दिलों को करीब ला सकता है। हेल्थ - मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए सुबह योग या ध्यान करें। इस समय वात तत्व की अधिकता शरीर को प्रभावित कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल : मकर राशि वालों के लिए आज आज का दिन परिवार में कुछ लोगों के आगमन से व्यस्तता देने वाला हो सकता है। घर के कामकाज को लेकर से जुड़े काम होंगे जिसमें घर की सजावट या छोटा रिनोवेशन हो सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। करियर - काम के मामले में आप अपने अनुभव और समझदारी से टीम में अलग छाप छोड़ेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की जरूरत होगी। नौकरी में कोई अस्थायी दबाव रह सकता है, लेकिन यह आपको नए अवसर देगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है घरेलू मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें और बजट बनाकर चलें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शब्दों को संभालें। कोई पुरानी बात तकरार का कारण बन सकती है अकेले में बिताया गया समय रिश्तों में मिठास लाएगा। हेल्थ - पीठ दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है ज्यादा देर तक बैठे रहने या खड़े रहने के समय कुछ आराम भी लेते रहना बेहतर होगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: आज के दिन कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य कुछ सहायक होगा। परिवार में आज आपकी उपस्थिति से हलचल और खुशी का माहौल बनेगा। पुराने रिश्तेदारों से संपर्क हो सकता है या किसी के साथ इमोशनल जुड़ाव बढ़ेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। करियर - ऑफिस में मल्टीटास्किंग और कम्युनिकेशन आपकी प्रतिभा देखते ही बनेगी, आपकी क्षमता साबित होगी। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग से जुड़े लोगों को जबरदस्त अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में कोई स्मार्ट डील या नेगोशिएशन आपके पक्ष में रहेगा। फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक पक्ष के मामले में बेहतर रह सकता है। किसी वरिष्ठ की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। लव लाइफ - रोमांस और रिश्तों के करीब आने के लिए दिन अनुकूल है।अगर किसी खास को प्रपोज करने वाले हैं तो कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले स्थिति सामान्य स्तर पर काम करने वाली है। इस समय अपनों का ध्यान तो रखेंगे साथ ही खुद के लिए भी काम कर पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल : मीन राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन घर में काम तो बढ़ा सकता है लेकिन इमोशनल स्तर पर भी कुछ उतार-चढ़ाव दे सकता है। इस समय माता के साथ विशेष समय बिताएं, उनका आशीर्वाद आपकी राहें आसान करेगा। पुराने पारिवारिक विवादों में उलझने से बचें शांत रहें। करियर - काम को लेकर तनाव से बचें, संवेदनशीलता और समझदारी टीमवर्क में काम आ सकती है। ऑफिस की राजनीति में आज खुद को दूर रखें। डिजाइन या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरी में बॉस आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। फाइनेंस - आय और व्यय का संतुलन बनाए रखना होगा, किसी पर भी पैसा उधार देते समय सतर्क रहें। लव लाइफ - दिल की बात कहने का समय है, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। दूसरों के इमोशन को समझें, यह रिश्ता और मजबूत हो सकता है। हेल्थ - पेट या गैस से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भोजन समय पर और संतुलित करें। अधिक पानी पीना आपके लिए आज रामबाण होगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल