आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज गुरुवार के दिन ग्रहों का सहयोग देखेंगे तो राहत की सांस आप अभी तो ले ही सकते हैं। घर में नए अनुभवों और विचारों से भरपूर रहने वाले हैं। सोशल वर्क और तकनीकी जैसे किसी खास विषय में दिलचस्पी भी रहने वाली है। करियर - ऑफिस में आज दिखाई देने वाली है लोगों की ओर से यूनिक अप्रोच। इस समय ट्रैवलिंग होने का समय भी है। अपने साथियों के साथ काम को लेकर आपकी भूमिका अहम रहेगी। टेक्नोलॉजी या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है और इस समय आपको आज के दिन घर के बड़ों से कुछ चीजों का लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - आपसी बतओं के चलते दिल के मामले में थोड़ी अनिश्चितता देखने को मिल सकती है फिर भी बातचीत से सब ठीक होगा। हेल्थ - मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी हो सकती है लेकिन फिर भी दिन आपके लिए सेहत को लेकर ज्यादा तंग नहीं करने वाला है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं और कल्पनाओं से भरा हो सकता है। आप खुद में थोड़ा खोए हुए महसूस कर सकते हैं लेकिन आपके भीतर गहरी समझ और संवेदना रहेगी। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत संभव है। करियर - इस समय अपने काम को ध्यान से करें आज भी एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। रचनात्मक कामों में अच्छा कर सकते हैं। कला, म्यूजिक या मीडिया से जुड़े लोग आज कुछ खास कर सकते हैं। बिजनेस में विश्वासपात्र लोगों से ही डील करें। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन मिला-जुला रहेगा इस समय पर फालतू खर्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत है। लव लाइफ - अपने प्रिय के साथ बातें होंगी लेकिन इस समय भावनात्मक गहराई की तलाश भी रहने वाली है। दिल की बातें खुलकर कहना चाहेंगे लेकिन शायद सामने वाला सुनना न चाहे। हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी लापरवाही हो सकती है क्योंकि इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने की ज़रूरत है। हल्का और पौष्टिक भोजन लें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज गुरुवार के दिन घर के मामले थोड़ा कम इन्वॉल्व दिखाई दे सकते हैं इस समय हो सकता है किसी को आपकी मदद या सलाह चाहिए। पुराने दोस्तों से टच में आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को पुराने नोट्स या पुराने सवालों से हेल्प मिलेगी। करियर - वर्कप्लेस पर थोड़ा इमोशनल होकर फैसला न लेना ज्यादा बेहतर होगा बिजनेस में नया ऑर्डर या पार्टनरशिप बनने के संकेत हैं इस समय जरूरी है की लीगली कामों को अच्छे से ध्यान से करें और साथ ही लापरवाही से बचें। फाइनेंस - कोई पुराना बिल या खर्च सामने आ सकता है, अनप्लान्ड खर्चों को अभी होल्ड पर रखें। लव लाइफ - दिल की बात करना आज बेस्ट रहेगा लेकिन आज के दिन किसी दोस्त के कारण आप अपने रिश्ते को समय न दे पाएं। हेल्थ - इमोशनल स्ट्रेस को हैंडल करना आसान नहीं होगा नींद की क्वालिटी पर फोकस करने की जरूरत होगी कोई रिलैक्सिंग एक्टिविटी ज़रूर करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज गुरुवार के दिन रहने वाले हैं कुछ बदले बदले मूड में। लोग आपकी तरफ ज्यादा ध्यान देंगे ऐसे में घर पर भाई बहनों के साथ कुछ नोक झोंक भी रहने वाली है। घर में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या किसी प्लानिंग में आपकी राय सबसे अहम रहेगी। करियर - वर्कप्लेस पर आपकी डेलिगेशन स्किल्स अच्छी से सामने आने का टाइम है लीडरशिप से टीम में एनर्जी आएगी। बिजनेस में कोई बड़ा रिस्क लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप ने जो प्लानिंग की है उसे लंबे समय तक स्टेबल कर पाना आसान नहीं होगा। कुछ चीजों में ध्यान से काम करें ऑनलाइन पेमेंट या डीलिंग में सावधानी बरतें। लव लाइफ - प्यार को लेकर दिल धड़कने वाला है, आज के दिन किसी इवेंट या सोशल मीडिया के ज़रिए नया कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - हेल्दी डाइट को अपनाना जरूरी है ओर जितना हो सके जंक फूड से दूरी बनाए रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन अपन टाइगर टाइप अप्रोच से फायदे में रह सकते हैं। दूसरों से काम निकलवाने की नीति भी आपको काफी अच्छे से हेल्प करने वाली है। आज के दिन कुछ आने वाली दिनों की प्लानिंग भी परिवार में माता-पिता के साथ होने वाली है। दोस्तों के साथ फन के लिए बाहर घूमने निकल सकते हैं। काम को लेकर आज के दिन आप तेजी में तो होंगे पर इस बात का ध्यान रखें कि चीजें सही से मेंटेन हो पाएं। व्यापार में साझेदारी को लेकर सोच-समझकर करना ही बेहतर होगा वैसे कोई नई योजना या इनोवेटिव सोच आपको दूसरों से अलग बनाएगी। फाइनेंस - खर्च और कमाई दोनों बैलेंस में रहेंगे कोई गिफ्ट या बोनस मिल सकता है। ज्यादा दिखावा करने से बचें, नहीं तो सेविंग्स डगमगा सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आप थोड़ा डोमिनेटिव हो सकते हैं थोड़ा इगो कम करिए तो पार्टनर भी पूरी तरह आपकी तरफ खिंचेगा। हेल्थ - एनर्जी हाई है लेकिन उसे सही दिशा दें। आज के दिन जिम जा सकते हैं या आउटडोर वर्कआउट करना आपको एनर्जेटिक बनाने वाला है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज घरेलू मामलों में ज्यादा एनालिटिकल मोड में रहेंगे हर चीज़ को परख कर देखेंगे चाहे वो घर का सामान हो या फिर रिश्ते। किसी की हेल्थ को लेकर छोटी चिंता हो सकती है, ध्यान रखें। दोस्त आपकी सलाह मांग सकते हैं और आप उन्हें बढ़िया गाइड भी करेंगे। करियर - ऑफिस में डिटेल्स पर आपकी नजर बाकी लोगों को पीछे छोड़ देगी। रिपोर्ट प्रेजेंटेशन या कोई भी प्लानिंग सब कुछ परफेक्ट रहे इसके लिए मेहनत बढ़ने वाली है। बिजनेस में सर्विस क्वालिटी पर ध्यान देंगे तो पुराने ग्राहक फिर लौट सकते हैं। फाइनेंस - आप खर्च करने से पहले दस बार सोचेंगे और यही आपकी ताकत है। सेविंग्स बढ़ेगी और कहीं से एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स भी खुल सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में छोटी-छोटी बातों को तूल न दें अगर कुछ कमी है या सब कुछ परफेक्ट नहीं हो रहा है तो थोड़ा लाइट रहने की कोशिश करें। हेल्थ - स्ट्रेस आपकी हेल्थ को प्रभावित कर सकता है कुछ हल्की फुल्की एक्सरसाइज या नेचर वॉक आपके लिए जरूरी हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आपकी कंडीशन को बदल सकती है। आप अपने साथ के लोगों को बातों से प्रभावित कर सकते हैं। इस समय घर में कोई मांगलिक या पूजा पाठ से जुड़े कामों की लिस्ट भी बनने का समय है। करियर - काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग बनी रहने वाली है आप अपने आइडिया से दूसरों को प्रभावित करेंगे। टीम मीटिंग या क्लाइंट प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया, मार्केटिंग या एजुकेशन फील्ड वालों के लिए दिन शानदार है। फाइनेंस - कुछ नया सीखने या स्किल पर खर्च हो सकता है इस समय कुछ घरेलू चीजों में तुरंत खर्च भी हो सकता है। करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में खुलापन रहेगा इस समय हो सके तो पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं अपनी ओर से प्रयास बना कर रखें। हेल्थ - मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें आप मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे लेकिन गैजेट्स का ज्यादा प्रयोग सिर दर्द का कारण बन सकता है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन धीमी शुरुआत दे सकता है और साथ ही दिन थोड़ा भावनात्मक रहेगा इसलिए आप खुद को शांत रखें ये सबसे ज्यादा जरूरी है। किसी पुराने रिश्तेदार या दोस्त की याद आ सकती है। घर में कुछ सुकून भरे पल मिलेंगे। करियर - ऑफिस में शांत रहकर काम करें जल्दबाज़ी से मुश्किल में पड़ सकते हैं। कोई पुराना रुका हुआ वर्क शुरु हो सकता है इस समय चीजें उम्मीद से थोड़ा धीमा चल सकती हैं तो अशांत न हों बस धैर्य रखें। बिजनेस में कन्सल्टिंग से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति स्थिर रहने वाली है इस समय बचत की सोच बनाए रखना अच्छा होगा कोई पुराना लेन-देन सुलझ सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में भावनाएं गहराई लेते दिखाई देंगे पर हो सके तो इस समय गलत चीजों के प्रति आकर्षण से बचें वरना आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन इमोशनल लेबल पर तनाव से थकान महसूस हो सकती है कुछ शांत संगीत सुनना आपको राहत दिलाने वाला हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रह सकता है। इस समय जिस बात को सोचेंगे उसे पूरा करने की कोशिश भी पूरी तरह से करने वाले हैं।कोई घरेलू जिम्मेदारी पूरी करने के लिए बाहर के चक्कर भी लग सकते हैं। करियर - नौकरी में लगे हुए लोग आज काम की शुरुआत में अच्छे परिणाम देख सकते हैं वर्कप्लेस पर आप कुछ इम्प्रेशन जमा सकते हैं। जो नए काम को कर रहे हैं वे नया आइडिया, प्रेजेंटेशन या कोई अहम फैसला देते हुए खुद को स्थापित कर सकते हैं। बॉस आपसे प्रभावित रहेंगे। व्यवसाय में लीडरशिप लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत हो सकती है कोई अटका हुआ भुगतान मिल सकता है। आज सेविंग को लेकर सोच सकते हैं लेकिन जल्दबाज़ी न करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, आकर्षण महसूस हो सकता है किसी खास व्यक्ति की ओर। हेल्थ - हाई एनर्जी के कारण ओवरवर्क से थकावट हो सकती है शाम हो सके तो पैरों को गुनगुने पानी में डालकर आराम करने से लाभ मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज गुरुवार के दिन अपने राशि स्वामी की स्थिति के चलते कुछ घर में बदलाव को देख सकते हैं। घर में खाना बनाने से लेकर रख रखाव में परफेक्शन का ध्यान भी रखने वाले हैं। मन थोड़ी देर के लिए उलझा रह सकता है लेकिन दोपहर बाद सब सामान्य हो जाएगा। करियर - इस समय काम के लिए आप कुछ एक्स्ट्रा फोर्स लगाने वाले हैं। आपका फोकस और डिटेल पर ध्यान आज काम आएगा। ऑफिस में कोई पेचीदा काम हल कर सकते हैं। नया जिम्मा मिल सकता है जिसमें सहकर्मी आपको हेल्प भी कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा इस समय बच्चों की मांग कुछ फिजूलखर्ची को बढ़ा सकती है सेविंग की सोच बनाएं। लव लाइफ - रिश्तों में ईमानदारी और छोटी-छोटी बातों का असर दिखेगा इस समय पार्टनर से मिलना या बात करना सुकून देगा। सिंगल लोग खुद को थोड़ा इमोशनल महसूस कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति नार्मल ही रहेगी लेकिन डाइजेशन का ध्यान रखें। हैवी भोजन से परहेज करें और पानी ज्यादा पिएं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन बैलेंस को गड़बड़ा सकता है। घर के कामों में समझदारी से भरे फैसले ले सकते हैं। आप सामाजिक रूप से एक्टिव रहेंगे और किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। कोई क्रिएटिव काम में बच्चे बड़ों के साथ मिलकर उनका हाथ बंटा सकते हैं। एजुकेशन को लेकर आज बेहतर दिन है। करियर - काम को लेकर ऑफिस में समय पर पहुंचने के लिए तैयार रहें। जिनके साथ काम कर रहे हैं उन्हें लेकर सहयोग की भावना बनी रहेगी। टीम वर्क अच्छा रहेगा और किसी पुराने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। फाइनेंस - आज के दिन कोई खरीदारी कर सकते हैं लेकिन बजट का ध्यान रखें। ज़रूरत के हिसाब से खर्च करें भावनाओं में बहकर नहीं। लव लाइफ - रिश्तों में बातचीत बनी रहने वाली है जीवन साथी के साथ घूमने का प्लान डिस्कस हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज गुरुवार के दिन रिश्तेदारों के साथ मिलने जुलने का प्लान बना सकते हैं। दिन थोड़ा गंभीर लेकिन प्रोडक्टिव रहेगा आप भीतर से कुछ बदलाव महसूस करेंगे और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। पुराने अनुभवों से सीख मिलेगी। करियर - आप इस समय कुछ चीजों के लिए काम में लगातार कोशिशें आज आपको पॉजिटिव असर देने वाली है। काम के स्थान पर बॉस या वरिष्ठ आपके काम की तारीफ करेंगे। कुछ लोग नई नौकरी या ऑफर पर विचार कर सकते हैं। फाइनेंस - इनकम के नए स्रोत पर विचार कर सकते हैं अचानक कोई खर्चा सामने आ सकता है लेकिन आप उससे निपटने में सक्षम रहेंगे। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव बढ़ेगा, कोई निजी बात शेयर करने का अच्छा समय है। कोई गुप्त प्रशंसा मिल सकती है। हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मन थोड़ा तनावग्रस्त रह सकता है मेडिटेशन या शांति से समय बिताना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल