मेष आज का राशिफल: आज गुरुवार के दिन की को लेकर कुछ बातें मेष राशि के लिए रह सकती हैं खास, इस समय घर में अपने अनुसार कुछ फैसले लेने का मौका होगा और वहीं अपनों के लिए कुछ करने की इच्छा भी। छात्रों को आज के दिन मिलेगा एजुकेशनल लाभ जो देगा आने वाले दिनों में नए मौके।करियर - नौकरी के क्षेत्र में आज एक दिन आप को चमकने का या अपनी मेहनत को सभी के सामने रखने का अवसर मिलने वाला है। इस समय सहकर्मियों के साथ शांत रहकर बात करें। ट्रैवल, किसी कॉल या ऑनलाइन बातचीत से कोई नया विचार दिमाग में आएगा जो आने वाले दिनों में उपयोगी साबित होगा।फाइनेंस- शेयर मार्किट में भाग्य आजमा सकते हैं इस समय धन की प्राप्ति के योग कुछ अच्छे परिणाम में बदल सकते हैं।लव लाइफ - दिल की बातें आज आपके अनुसार होने का दिन है आप कुछ अलग करने के मूड में भी होंगे। मैरिज लाइफ में घर के साथ पार्टनर को भी कर पाएंगे कंट्रोल में।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो दिन होगा सामान्य आप फिटनेस के लिए काम करें जो आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: आज गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए ओवर एक्साइटमेंट से बचने, कंट्रोल क्योंकि चंद्रमा का गोचर आप पर ही आने वाला है। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा इमोशनल न हों। छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा।करियर - आपकी मेहनत को पहचान मिलने का समय है जो साथ में सहकर्मी हैं वो आपकी प्लानिंग के साथ रहेंगे। अगर लोग बिजनेस करते हैं तो कनेक्शन से नया काम मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी मीटिंग या कॉल के ज़रिए नए अवसर सामने आएंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आज के दिन धन योग रहेगा किसी से पैसा मिलेगा या कोई छोटा सा लाभ होगा बस पैसों की लेन देन में सावधानी रखें।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी इस समय कुछ जिद के चलते किसी पुरानी बात को लेकर थोड़ी बहस भी हो सकती है इसलिए रिलैक्स करें। हेल्थ - सेहत को लेकर दिन ठीक ठाक रहेगा मौसम में बदलाव के कारण खांसी गले में दर्द या कफ जैसी परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सोशली एक्टिव होने वाला है दोपहर से ही बाहर की ओर रुख ज्यादा हो सकता है। आपकी प्लानिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स से बाहरी लोग आकर्षित रहने वाले हैं यानी नए दोस्त बनेंगे, घर से ज्यादा दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।करियर - काम की अधिकता होगी पर अचानक से कोई मदद से काम का बोझ कुछ तो हल्का रहेगा। कामकाज के लिए दिन सीखने और प्रयोग करने का है। आपकी बातें और सुझाव बड़ बोलेपन से बचें तो ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें।फाइनेंस - इस समय कुछ खरीदारी होने का समय है ऑनलाइन माध्यम से या किसी संपर्क के ज़रिए पैसे लगने वाले हैं इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।लव लाइफ - इस समय फेसबुक फोन या किसी सोशल संपर्क के कारण आप कुछ ज्यादा ही एक्साइटमेंट की तलाश में लगे होंगे। किसी रोमांटिक बातचीत या सरप्राइज़ का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस दौरान चंद्रमा का गोचर हेल्थ को कुछ तो प्रभावित करने वाला है इसलिए काम के बीच थोड़ा आराम लें मन शांत रखने से ही लाभ होगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल: गुरुवार के दिन कर्क राशि के लिए राशि स्वामी मूड स्विंग देने वाला होगा। कुछ मामलों में आपकी समझदारी की परीक्षा ले सकता है। किसी करीबी की बातों से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता से माहौल को संभाल लेंगे। आज आप घर के कामों या सजावट में समय दे सकते हैं।करियर - वर्कप्लेस पर आज आपकी परफॉर्मेंस को लेकर कुछ बेहतर रह सकता है। कुछ लोगों की ओर से आपके काम की तारीफ की जा सकती है। सीनियर्स से सहयोग मिलेगा टीमवर्क में आपके विचार आगे बढ़ेंगे और आपकी इमेज मज़बूत बनेगी।फाइनेंस - पार्टनरशिप या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाओं में लाभ संभव है। इस समय अपनी पसंद की खरीदारी के लिए मार्किट प्लान भी बन सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज हल्की नोकझोंक के बावजूद प्यार बना रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी यादों में डूबने का अवसर मिलेगा।हेल्थ - ज्यादा काम या ओवरथिंकिंग से सिरदर्द या थकान हो सकती है। संगीत सुनना या कुछ समय मेडिटेशन में बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन चंद्रमा का प्रभाव कुछ उथल-पुथल दे सकता है। आप किसी नई दिशा या विचार को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवन के कुछ पुराने अध्याय आज आपके सामने खुल सकते हैं, जिनसे नई सीख मिलेगी। किसी पुराने मित्र या सहकर्मी से अचानक मुलाकात दिन है।करियर - कारोबार के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, मेहनत और रणनीति आज परिणाम देने लगेगी। बॉस या सीनियर आपके विचारों से प्रभावित होंगे। जो लोग शोध, टेक्नोलॉजी या सिक्योरिटी से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। फाइनेंस - इनकम में सुधार होगा और खर्च नियंत्रित रहेंगे पिछले कुछ समय से पैसों को लेकर जो रुकावटें आ रही थीं वे अब शांत होने लगेंगी।लव लाइफ - इस समय अपने रिश्तों में समय बिताना आपको सपोर्ट देने वाला है, किसी पुराने रिश्ते को दोबारा शुरू करने का विचार कर सकते हैं।हेल्थ - शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हल्का आहार और पर्याप्त जल सेवन करें। इस समय हेल्थ को लेकर ध्यान बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: आज गुरुवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए काम की अधिकता और कुछ नई बातों के बारे में जानकारी वाला हो सकता है। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात का दिन बन सकता है। छात्रों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।करियर - नई शुरुआत या किसी काम में बदलाव सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन मिले जुले संकेत दे रहा है। काम को लेकर आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी। सीनियर की ओर से काम मिलेगा और क्लाइंट के साथ लंबी बातचीत की संभावना है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन नार्मल जैसा रहेगा कुछ बातों के चलते आपकी जेब ढीली हो सकती है।लव लाइफ - लव लाइफ को लेकर अगर आप समझदारी से आगे बढ़ते हैं तभी आप के पास बेहतर परिणाम भी होंगे। अविवाहित जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं।हेल्थ - पहले से चली आ रही कोई परेशानी कम होगी लेकिन चिकित्सक की निगरानी में रहना ही जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला दैनिक राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जोश और योजनाओं से भरा रहेगा। आपकी एनर्जी पूरे दिन बनी रहेगी और आप घर के कामों में भी उत्साहित रहेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बस खुद पर विश्वास रखें आपकी मेहनत सही दिशा में रंग दिखाएगी।करियर - काम में इस दौरान आपका परफॉर्मेंस बेहतर तरीके से दिखाई दे सकता है। कुछ ऎसे टेंडर की बत भी सुनने को मिलेगी जो बिजनेस में काफी स्ट्रांग लाभ दिला सकते हैं। लेखन, अध्यापन और पब्लिक सर्विस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। फाइनेंस - धन लाभ के योग हैं पिछले समय की मेहनत से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वैसे खर्च भी कुछ बढ़ सकते हैं, खासकर ट्रैवल या गैजेट्स पर। लव लाइफ - किसी के साथ रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा इस समय सोशल सर्कल में किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट रहेंगे लेकिन ओवरवर्क से थकान महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान भोजन और नींद का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय अपने परिवार की देख रेख में समय लग सकता है, घर पर किसी व्यक्ति को आप से मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातों में दिन का अधिकांश हिस्सा बीतने का समय होगा घूमने फिरने का दिन होगा साथ ही कुछ के लिए आज का दिन नई प्रेरणा लेकर आएगा।करियर - काम को लेकर आप इस दौरान नेतृत्व करने के लिए काफी बेहतर पर्सन रह सकते हैं, बस इस समय कठोर न रहें और जो लोग साथ में हैं उन सभी के रिव्यू के साथ निर्णय लेने की क्षमता पर धयन दें। कुछ कॉन्टैक्ट बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रह पाएं।फाइनेंस - आज किसी मित्र या पारिवारिक सदस्य की मदद से आर्थिक लाभ संभव है शेयर मार्केटिंग ट्रेडिंग करने वालों के लिए दिन मध्यम से अच्छा रहेगा।लव लाइफ - रोमांटिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए एक्सप्लोर करने के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा।हेल्थ - इस समय आप खुद को ध्यान दें अपने शरीर को आराम दें और खानपान का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वाले इस समय अपनी चीजों को लेकर कुछ परेशानी या उलझन को फील कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है जो मन की बातों को उनके सामने रखने और दिल को कुछ हल्का करने का मौका देगि।करियर - ऑफिस में आप क्रिएटिव सोच की ओर आकर्षित तो होंगे पर अपने काम में बदलाव के लिए जल्द से तैयार न होना चाहेम। जॉब चेंज या इंटरव्यू से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है।कारोबार में काम का बोझ बढ़ सकता है, आपकी योजनाओं को लगातार काम की जरूरत होगी।फाइनेंस - इनकम को लेकर कंडीशन नार्मल है इस समय पर आप अपने लिए खरीदारी करने और घर की जरूरतों को पूरा करने में पैसे इन्वेस्ट करने वाले हैं।लव लाइफ - दिल की सुनें पर दिमाग से फैसला लें क्योंकि आप इस दौरान अपने पार्टनर की बातों से इमोशनली खुद को ब्रेक कर सकते हैं इसलिए जितना शांत रहेंगे चीजें उतनी सही चल पाएंगी।हेल्थ - आंखों और गर्दन के तनाव से राहत पाने के लिए अपने लिए समय निकालें और काम से कुछ देर के लिए ब्रेक लें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि के लिए बुध और शनि का प्रभाव कुछ अप्रत्याशित बदलाव देने वाला हो सकता है सोशली भी ऐसी खबरें होंगी जो आपको काफी प्रभावित करने वाली हैं। परिवार में किसी छोटे सदस्य से हल्का मतभेद संभव है, इसलिए धैर्य से काम लें।करियर - नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन या प्रशंसा के संकेत हैं। जो लोग लेखन, शिक्षण या रिसर्च से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आज फोन कॉल, मैसेज या ऑनलाइन बातचीत से कोई ऐसा सुझाव मिल सकता है जो भविष्य की योजना में मदद करेगा।फाइनेंस- पैसों को लेकर आपकी जोड़ तोड़ तो अच्छे से बन जाएगी कोई फाइनेंशियल इनपुट इस दौरान मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में मैरिज लाइफ में आज के दिन आप रहने वाले हैं व्यस्त घर परिवार की जिम्मेदारी और इस दौरान कोई ट्रैवलिंग भी दे सकती है मुश्किल।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा अपने काम में खुद की हेल्थ को इग्नोर न करना ही होगा आपके लिए बेहतर।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए घर पर काम की इच्छा तो रहेगी पर इस समय दोस्तों के साथ समय ज्यादातर बाहर के कामों को पूरा करने में लग सकता है। कुछ काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर और काम दोनों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - ऑफिस में काम को लेकर आपको कुछ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी, अपने कारोबार में नए ग्राहक या डील से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर टीमवर्क का लाभ मिलेगा और आपकी रणनीति सफल रहेगी।फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं। आज किसी से फायदा मिलने की संभावना है।लव लाइफ - आज प्यार के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल और अपनापन बना रहेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन काम का दबाव बढ़ने से सिर दर्द या थकान हो सकती है। सुकून के लिए ध्यान या शांत संगीत का सहारा लें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वाले इस समय अगर ध्यान से काम करने पर ध्यान देते हैं तो उन बातों से बचेंगे जो आप उनसे छूट सकती है किसी बात पर हल्की बहस संभव है, इसलिए शांत स्वभाव से स्थिति को संभाल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार के साथ मुलाकात होने का दिन बनता है।करियर - काम के अलावा इस दौरान आपके पास वो टस्क भी रहेंगे जो दूसरों के होने वाले हैं। काम तो बढ़ सकता है पर अपने अनुभव से उन्हें अच्छी तरह संभाल भी सकते हैं। सीनियर्स से इस दौरान कुछ बेहतर तकनीक सीखने और उसे अप्लाई करने का मौका होगा।फाइनेंस - आज के दिन शेयर और सिप इत्यादि की खरीदारी के लिए अच्छे से जांच परख के बाद ही फैसलों को लेना अनुकूल रहेगा।लव लाइफ - आज के दिन दोस्तों के साथ मिलकर अपने प्यार के लिए कुछ करने का मूड बन सकता है।हेल्थ - आज एक दिन भागदौड़ के चलते हाथ पैरों में दर्द या सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल