मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज की स्थिति भी पुरानी बातों से प्रभावित दिखाई देती है लेकिन कुल मिलाकर आप कुछ बेहतर करने की स्थिति में होंगे। परिवार में अगर कोई बहस होती है तो आप बात को प्यार से संभाल सकते हैं। कोई नजदीकी यात्रा हो सकती है जो थका देगी। करियर - कामकाज को लेकर आप को कुछ बाहरी तरफ से दबाव रहेगा लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। बॉस की उम्मीदें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में किसी पार्टनर से सलाह लेकर ही बड़ा फैसला लें। फाइनेंस - खर्च ज़रूरत से ज्यादा हो सकते हैं, इस समय अपनों की मदद के लिए आगे रहेंगे आज पैसों को लेकर किसी से वाद-विवाद न करनी चाहिए। लव लाइफ - पार्टनर के साथ नाराज़गी हो सकती है, लेकिन बातचीत से बात सुलझ जाएगी। सिंगल लोगों को किसी खास से बात करने का मौका मिल सकता है। हेल्थ - थकावट और नींद की कमी महसूस हो सकती है इस समय पानी ज्यादा पिएं और मोबाइल स्क्रीन से थोड़ी दूरी रखें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल वृषभ आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला है जिसके चलते आस-पास की स्थिति रिश्तों में प्रेम को बढ़ाने वाली है। किसी दोस्त के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है। आपकी सलाह से लिया जाएगा। घर की सजावट या नए सामान की खरीदारी हो सकती है। करियर - ऑफिस में परफेक्शन की आपकी आदत आज फायदेमंद रहेगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिससे सीनियर्स खुश होंगे। व्यापार में अनुबंध करते समय डॉक्यूमेंट्स ध्यान से पढ़ें। फाइनेंस - पैसे की प्लानिंग करना चाहेंगे लेकिन आज के दिन अपनों पर खर्चों से प्रभावित भी होंगे। सेविंग्स और इंश्योरेंस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ - रिश्ते में आज के दिन आप अपने मन की बातों को ज्यादा ही आगे रखने वाला है। थोड़ी चुभन या गलतफहमियां आ सकती हैं, लेकिन खुलकर बात करने से सब ठीक होगा। हेल्थ - स्किन या पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। डिटॉक्स डाइट और नींबू पानी से फायदा होगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल मिथुन आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए दिन घर में थोड़ा सा टेंशन रह सकता है, खासकर किसी फैसले को लेकर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन आपकी शांत और समझदार सोच सब कुछ सुलझा देगी। इस दौरान घर के लोगों के साथ अचानक यात्रा हो सकती है। करियर - ऑफिस में आपकी टीम स्पिरिट और डिप्लोमेसी की तारीफ होगी। वर्क के लिए आपको अपने आस पास के लोगों के साथ अच्छा तालमेल मिल सकता है। कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन या नया ऑफर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल है। फाइनेंस - पैसों के लेन-देन में आज विशेष सतर्कता बरतें क्योंकि संतुलित बजट और सूझबूझ से खर्च करने पर आने वाले समय फायदा मिलेगा। लव लाइफ - रोमांस का जबरदस्त दिन है आज के दिन दांपत्य जीवन में अपने रिश्ते को परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ प्रेम में क्वालिटी टाइम बिताएं। हेल्थ - मानसिक तनाव कम होगा। सिरदर्द या आँखों की थकान हो सकती है, तो स्क्रीन टाइम सीमित रखें और संगीत या मेडिटेशन ट्राई करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल कर्क आज का राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन घर परिवार से जुड़े मामले ज्यादा असर डालने वाले हैं। परिवार में कोई बात आपको लंबे समय तक प्रभावित कर सकती है। इसमें थोड़ी गहराई से बात करनी पड़ेगी। माता से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। करियर - कामकाज के मामले में आज के दिन आप कुछ दूसरों की ओर से अटकाव की स्थिति देखेंगे लेकिन समय रहते समाधान भी सामने होंगे। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, साइकोलॉजी या बैंकिंग से जुड़े लोग परफॉर्म अच्छे से कर सकते हैं। किसी नए काम के लिए इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई छिपा हुआ लाभ मिल सकता है। इंश्योरेंस, टैक्स या गुप्त स्रोत से धन आने की संभावना है। लव लाइफ - आज के दिन अपने मन की बातों से ज्यादा दूसरों की चर्चा बनी रह सकती है। कोई रहस्य या पुरानी बात शेयर करेंगे, जिससे आपसी समझ मजबूत होगी। हेल्थ - इम्यूनिटी अच्छी रहेगी, लेकिन हार्मोनल इम्बैलेंस या लो एनर्जी महसूस हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल सिंह आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए काम-काज में ध्यान बना रहने वाला है। कुछ धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं या यात्राओं पर जा सकते हैं। किसी का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इस समय अपने आस पास की स्थिति को लेकर आप काफी हलचल का अनुभव कर सकते हैं। करियर - कामकाज में आज के दिन व्यवसाय को लेकर आप कुछ अच्छा मुनाफा देख सकते हैं। विदेशी संपर्क, उच्च शिक्षा या कानूनी कामों से जुड़े जातकों के लिए बेहतरीन दिन। काम में नई दिशा मिलेगी। ट्रैवल से लाभ होने की संभावना है। फाइनेंस - विदेशी मुद्रा या डिजिटल निवेश से लाभ होगा, क्रिप्टो या म्यूचुअल फंड्स में काम करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो लोग अकेले हैं वह किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे नजरिया बदल देगा। हेल्थ - थकावट के बावजूद उत्साह बना रहेगा, लंबी ड्राइव या आउटडोर एक्टिविटी से मानसिक ताजगी मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति घर की जिम्मेदारियों को बढ़ा सकता है। आज आपके लिए काम की कमी नहीं है इस समय घर परिवार के लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत होगी। इस दौरान जमीन-जायदाद से संबंधित कोई चर्चा संभव है। करियर - कारोबार में इस दौरान व्यस्तता बनी रह सकती है, माल के आवागमन के लिए आपको मेहनत बहुत अधिक करनी होगी। सरकारी क्षेत्र या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। लक्ष्य के प्रति आपका समर्पण सफलता को दिखाने वाला होगा। फाइनेंस - लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने का विचार आज के दिन अधिक रह सकता है। खर्चों पर कंट्रोल आज आपके पक्ष में कम ही रहेगा। लव लाइफ - रिश्तों में स्थायित्व आएगा, पार्टनर के साथ कुछ बातों पर बहस हो सकती है लेकिन स्थिति धीमी गति को पाएगी। आज थोड़ा धैर्य बना कर रखने की जरूरत होगी। हेल्थ - आज के दिन हड्डियों या जोड़ से जुड़ी समस्या हो सकती है इस समय कैल्शियम और विटामिन के इंटेक पर ध्यान देने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल तुला आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने की सोच में परिवार भी आपका साथ देगा। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा। घरेलू स्थिति को लेकर आप कुछ स्वतंत्र दिखाई दे सकते हैं। करियर - कार्यक्षेत्र से जुड़े लोग इस समय कुछ समस्या में रह सकते हैं। तकनीकी, आईटी या इनोवेशन से जुड़े लोगों के लिए बड़ा मौका आ सकता है। आपकी यूनिक सोच टीम को नई दिशा देगी। फाइनेंस - आज के दिन अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है इस समय शेयर या स्टार्टअप से जुड़ी योजनाएं लाभकारी रह सकती है। लव लाइफ - दोस्ती प्यार में बदल सकती है इसलिए दिन काफी मस्ती भरा रह सकता है, पार्टनर के साथ खुले दिल से बात करें संबंधों में पारदर्शिता बनी रहेगी। हेल्थ - नींद की कमी या मानसिक थकावट हो सकती है इसलिए जितना संभव हो सके तो इलेक्ट्रॉनिक्स से थोड़ी दूरी बनाकर चलें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा दिन है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा संभव है, जो मन को ताज़गी देगी। दोस्तों से हंसी-मजाक होगा। छात्रों को आज मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। करियर - आज का दिन नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा रह सकता है, ऑफिस में आपकी राय की सराहना हो सकती है। इस समय मेहनत अधिक बनी रह सकती है। व्यवसाय में पुरानी योजना को फिर से शुरू कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसे की स्थिति सामान्य है, लेकिन कुछ जरूरी चीजों पर खर्च होगा। कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ किसी बात पर प्यार भरी बातचीत होगी जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी हो सके तो दिन की शुरुआत हल्के योग या वॉक से करनी चाहिए तो बेहतर महसूस करेंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल : धनु राशि वालों के लिए घर में कोई मेहमान आ सकता है जिससे माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। पढ़ाई में आज थोड़ा ढीलापन रहेगा, मन लगाने की कोशिश करनी चाहिए। करियर - काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन आप उसे सही ढंग से संभाल लेंगे। व्यवसाय में कोई क्लाइंट परेशानी दे सकता है या फिर माल की स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है इसलिए जितना हो सके लगातार कोशिश करना बेहतर होगा। फाइनेंस - छोटे-मोटे खर्च अचानक सामने आएंगे, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी और नए निवेश से फिलहाल बचें। लव लाइफ - पार्टनर से कुछ बातों को लेकर चिढ़ हो सकती है ऐसे में बात को बढ़ने देने के बजाय खुलकर बात करनी चाहिए। हेल्थ - थोड़ी थकावट और कमर-दर्द हो सकता है इस समय लंबे समय तक बैठें हैं तो थोड़ा एक्सरसाइज भी करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल मकर आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का समय हल्का-फुल्का और खुशनुमा रह सकता है। कोई पुराने रिश्तेदार से फोन या मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग हैं, खासकर परिवार के साथ छोटी ट्रिप बन सकती है जो थकाएगी नहीं बल्कि सुकून देगी। करियर - ऑफिस में कोई उलझा काम आज हल हो सकता है। सहकर्मियों से मेलजोल बना रहेगा। बिजनेस कर रहे हैं तो आज किसी पुराने ग्राहक से अच्छा सौदा मिल सकता है। फालतू बहस से बचें। फाइनेंस - ऑनलाइन शॉपिंग में लिमिट बनाए रखें , कोई जरूरी फाइनेंशियल कागज़ पूरा करना पड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा अगर किसी बात से नाराज़गी थी, तो आज उसका हल निकल सकता है। हेल्थ - सेहत बढ़िया रहेगी, बस देर तक बैठने से पीठ में अकड़न आ सकती है। थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग और खुली हवा में घूमना अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल कुंभ आज का राशिफल: आज परिवार में आपकी बातों को खास महत्व मिलेगा। घर के किसी छोटे सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। यात्रा का मन बनेगा लेकिन थोड़ा आगे टालना बेहतर रहेगा। दोस्त आज आपके लिए खास रहेंगे। करियर - ऑफिस में आपकी सलाह सुनी जाएगी, आप लीड लेने की स्थिति में रहेंगे। काम को पूरा करने की रफ्तार बढ़ेगी। कारोबार करने वालों के लिए कोई नई डील की बात बन सकती है लेकिन लेनदेन की स्थिति को संभल कर करें। फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन थोड़ा मिक्स रहेगा जरूरत से ज़्यादा खर्च करने का मन बनेगा, लेकिन थोड़ी समझदारी दिखाएं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक बात होगी एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन गैस या पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। खाने में सादगी और ताजगी रखें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल मीन आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन घर में किसी पुराने मसले को लेकर बातचीत होगी, जिसे आप शांति से संभालेंगे। किसी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी, किसी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन फोकस बढ़ाने का है इसलिए ध्यान और रूटीन मजबूत रखें। करियर - ऑफिस में थोड़ी भागदौड़ रह सकती है लेकिन इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। व्यापार में आज थोड़ा रिस्क लेने का मन बनेगा, लेकिन पूरे सोच-विचार से ही कदम उठाएं। फाइनेंस - कोई छोटा निवेश लाभ दे सकता है, खासकर जो आपने पहले से प्लान किया हो। लव लाइफ - अकेले लोग किसी पुराने क्रश से फिर बात शुरू कर सकते हैं। थोड़ा समय साथ बिताएं, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। हेल्थ - ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन स्किन या एलर्जी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और बहुत तैलीय खाना न खाएं। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल