आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रविवार का समय होगा कुछ भागदौड़ से भरा, आराम कम ही मिल पाए। मिले जुले अनुभव बने रह सकते हैं। राशि स्वामी के प्रभाव में कुछ ग्रह नेगेटिव कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण आप मानसिक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। काम में ध्यान भटक सकता है और अपनों से भी कुछ दूरी महसूस होगी। करियर - आज काम को लेकर हल्की व्यस्तता होगी, लेकिन आपको सहयोग की कमी भी महसूस भी हो सकती है। इस दौरान संघर्ष के अलावा कंपटीशन पर ध्यान देने की जरूरत होगी जिससे काम धीरे पूरा होगा। जिन कामों पर अधिक फोकस की आवश्यकता है वे आज थोड़ी मुश्किल से ही पूरे होंगे। फाइनेंस - धन को लेकर निर्णयों में आज उहापोह बना रह सकता है। पैसों को बचाना है या खर्च करना है इसका जवाब आपको स्वयं ही ढूंढना होगा। लव लाइफ - रिश्ते में गरमागरम बहस से बचकर काम करें समझौते और समर्पण की भावना से आगे बढ़ना ही आपके लिए अनुकूल होगा। हेल्थ - दिनचर्या और आहार में अनुशासन जरूरी है लेकिन शायद आप इस बात पर ज्यादा ध्यान न देना चाहें। कुछ समय प्रकृति या पौधों के बीच बिताएं इससे मन को शांति मिलेगी। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज रविवार के दिन इस समय फैमली में आप काफी शामिल न होना चाहें लेकिन फिर भी आपको शामिल तो होना होगा। बच्चों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रित बना कर रखें एजुकेशन को लेकर छात्र आज बेस्ट होंगे। करियर - काम के लिहाज से नए अवसर आपके सामने आ रहे हैं। इस समय प्रोजेक्ट शुरू करने का उचित मौका है। मेहनत का फल मिलेगा, बस थोड़ा धैर्य बनाए रखें और सफलता की प्रतीक्षा करें। सरकारी स्तर पर आपका काम तेज होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर सुधार दिखाई देगा। पुराने निवेशों से लाभ की संभावना है। लेकिन व्यर्थ के खर्चों से बचकर ही रखें और वित्तीय योजना समय दें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ी बेचैनी रहेगी क्योंकि आपको कुछ खुशियों की कमी महसूस हो सकती है। संभलने से बेहतर संवाद रहेगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से थकावट रहेगी, नींद के अभाव से आँखों में जलन हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज संडे का दिन काम के मामले कार्य क्षेत्र सोशल सर्कल में चर्चा का विषय बन सकता है। घर पर बड़े भाई-बहनों से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंततः आपकी बात को मान्यता मिलेगी। करियर - काम में आप नेतृत्व की भूमिका संभाल सकते हैं। कारोबार आगे बढ़ने की गति रहेगी, लेकिन काम करते समय अपनी चीज़ों का ध्यान रखें क्योंकि चोरी या खराबी की संभावना है। फाइनेंस - निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है, आज के दिन अपने बिजनेस में कुछ पैसे लगाने का मन होगा, जोखिमों से बचना जरूरी होगा। लव लाइफ - आज बेवजह की बातों से दूरी बनाए रखें, बातें करते समय अपने मन की साफ बातें ही कहें। हेल्थ - खान-पान की आदतें बदल सकती हैं और कंधों में दर्द की समस्या उभर सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज 6 जुलाई को रविवार के दिन घरेलू मामलों में आप दूसरों की टिप्पणियों से प्रभावित होंगे। घर में किसी काम के चलते भाई बहनों में कुछ तू तू मै मै भी होगी इसलिए माता-पिता के लिए संभालना बच्चों को आसान नहीं होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। करियर - व्यवसाय या नौकरी में अच्छे और चुनौतीपूर्ण दोनों अवसर सामने आएंगे। गुणवत्ता पर ध्यान दें ताकि परिणाम सकारात्मक रहें, इस समय नए लोगों के साथ मेलजोल बेहतर होगा जो बेहतर मौके देगा। फाइनेंस - आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ी उलझन नहीं होगी, पिता या वरिष्ठ किसी रूप में मदद कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में साथी के साथ सार्थक लंबी बातचीत होगी और तालमेल बेहतर होगा। हेल्थ - छाती या सीने में असहजता महसूस हो सकती है इसलिए थोड़ी सतर्कता रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आराम की कमी को दूर कर सकता है। अपनी बात मजबूती से रख सकते हैं लेकिन ध्यान रखें किसी का मन शायद आप की बातों से ज्यादा संभव न हो पाएम। भाई से कुछ बहस हो सकती है लेकिन आप इसे संभाल ही लेंगे। करियर - आज के दिन काम में आपको किसी की मदद मिलेगी, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस पर आपका फोकस रखने का समय है क्योंकि मार्केट में तेजी होने वाली है। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखने से कार्य में सुगम लाभ होगा। फाइनेंस - धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि हो सकती है और इसमें आप कुछ धन लगाने का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा लेकिन इस समय आप को अपने पार्टनर के साथ कुछ नई जगह एक्सप्लोर करने का मौका भी मिल सकता है। हेल्थ - घुटनों या जोड़ों में हल्की तकलीफ हो सकती है, साथ ही गर्दन में खिंचाव होने से तकलीफ हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले इस समय आराम के मूड में होंगे परिवार के साथ खुश से बिता पाएंगे। मन में कुछ बातें चलती रहेंगी लेकिन फिर भी दोस्तों के साथ आप उन्हें शेयर कर सकते हैं। आज के दिन पूजा या मांगलिक कामों में शामिल होने का समय होता है। करियर - काम के सिलसिले में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी, आपके सहयोगी आपकी मदद न कर पाएं जिससे काम पूरा करने में दिक्कत आएगी। कारोबार में शाम का समय आपको बिजी रखने वाला है। फाइनेंस - आज के दिन खर्च और बचत को लेकर आप थोड़ा असमंजस में रहेंगे कोई फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ बातों को लेकर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपका संबंध और मजबूत होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें और ताजगी के लिए कुछ समय हरियाली के बीच बिताएं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि के लिए आज के दिन किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, यह टकराव सिर्फ सोच के अंतर की वजह से होगा। इसलिए बातों को समझदारी से सुलझाएं और किसी को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। करियर - करियर में आज आपके लिए कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय ठीक है। मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी, थोड़ा सब्र रखें। फाइनेंस - आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है, पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचना ही ठीक रहेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी रह सकती है आपको भावनात्मक रूप से थोड़ा खालीपन महसूस हो सकता है। वैवाहिक जीवन में शुभता बनी रहेगी। हेल्थ - शरीर में थकावट और आंखों में जलन हो सकती है नींद पूरी न हो तो सेहत बिगड़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन कुछ प्रसिद्धि दिला सकता है। आज आपके काम की चर्चा आपके आसपास के लोगों के बीच हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती का मौका मिलेगा भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी बात को महत्व मिलेगा। करियर - आज आप अपनी टीम या ऑफिस में एक मजबूत भूमिका निभा सकते हैं। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी लेकिन अपनी चीजों का ध्यान रखें, कुछ चीजें इधर-उधर हो सकती हैं। फाइनेंस - सेविंग करने का अच्छा समय है लेकिन बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला न लें। इस दौरान नई वस्तु की खरीदारी का मौका भी बनेगा। लव लाइफ - आज किसी बात को लेकर साथी से बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहकर ही बात करें। हेल्थ - कंधे या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है, आज के दिन आराम के अलावा खानपान में सुधार लाने की जरूरत है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज परिवार में कुछ नई बातें सुनने या जानने को मिल सकती हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल हल्का-फुल्का और सकारात्मक रह सकता है। इस समय अचानक से किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर - काम में आज आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। उत्पाद या सेवाओं की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यहां उसी को लेकर कुछ उलझन हो सकती है। फाइनेंस - खर्च तो होंगे लेकिन आपकी आय भी ठीक रहेगी, किसी वरिष्ठ व्यक्ति या पिता की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। लव लाइफ - आज आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ खुलकर बातचीत करेंगे, यह समय आप किसी बाहरी व्यक्ति के साथ अधिक आकर्षित रह सकते हैं। हेल्थ - सीने या सांस से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है डॉक्टर से सलाह लेने में देर न करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा थोड़ी भारी और गंभीर लेकर आएगा। अंदर ही अंदर बहुत कुछ सोच चलेगी जो आपको काम के लिए आगे बढ़ने में मदद करेगी। आप बड़ों से कुछ सलाह चाहें, लेकिन वे तुरंत उत्तर न दें। हलचल में आप अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे। यह ज़िद नहीं, बल्कि आत्म-विश्वास से लबरेज स्थिति होगी और यही आपको परिवार के बीच खास बनाएगी। करियर - आपकी मेहनत का कठिन परिश्रम फल देगा। किसी खास काम के सिलसिले में यात्रा का योग बना हुआ है। इस समय बिजनेस में केंद्रित रहें धैर्य आपको सफलता दिलाएगा और मार्किट में आप काफी आगे रह सकते हैं। फाइनेंस - धर्म-कर्म या सामाजिक कार्यों में आप पैसे खर्च कर सकते हैं जो आपको संतोष देगा। लव लाइफ - आज किसी बदलाव की संभावना नहीं है शांतिपूर्ण बातचीत ही रिश्ते को आगे बढ़ाएगी। मैरिज लाइफ में दिन आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है। हेल्थ - पैरों या जोड़ों में हल्की परेशानी हो सकती है आराम करना जरूरी है अगर हो सके तो वाहन इत्यादि को संभल कर उपयोग करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: रविवार के दिन कुंभ राशि वाले एक ओर जहां आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सामने रखना चाहेंगे, वहीं कुछ लोग आपको पूरी तरह से नहीं समझ पाएंगे। विशेषकर घर के बड़े आपकी बातों को ज़िद समझ सकते हैं, जबकि आपके मन में सिर्फ सही चीज़ को साबित करने की भावना है। करियर - कार्यक्षेत्र में आज मेहनत और अनुशासन दोनों की ज़रूरत पड़ेगी। आप किसी काम में पूरी ऊर्जा लगा सकते हैं, शुरुआत में साथियों से पूरा सहयोग न मिलने के कारण थोड़ी निराशा हो सकती है। लेकिन चिंता न करें जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आपकी कोशिशें रंग लाने लगेंगी। फाइनेंस - धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी धार्मिक कार्य या परोपकारी काम में धन खर्च हो सकता है और वह आपको आत्मिक संतोष देगा। लव लाइफ - रोमांस में आज संयम और समझदारी की विशेष आवश्यकता होगी, शांतिपूर्वक की गई बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। हेल्थ - शरीर थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकता है, खासकर घुटनों या जोड़ों में अकड़न या दर्द की शिकायत रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के लिए संडे का दिन रहेगा कुछ आराम वाला, आपके रिश्तों में गहराई और सूक्ष्मता लेकर आएगा। छोटी-छोटी बातें जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं, आज उन्हें समझने का मौका है। आपके मन में एक हल्की बेचैनी हो सकती है, और साथी को लेकर थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। करियर - आज आपको काम में मन लगाना कठिन लगेगा, लेकिन इस दौरान आप कुछ समय के लिए काम से दूर भी हो सकते हैं लेकिन आपकी फोकस क्षमता ही आपको संभालकर रखेगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन उलझा हुआ रहेगा, आपको सोच-समझकर निवेश करना होगा। बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लव लाइफ - रिश्ते को संवारने का समय है कुछ पीछे छूटी बातें आज मिटा सकते हैं। आज के दिन अपने साथी के साथ बाहर टहलना भी सकून देने वाला होगा। हेल्थ - दिनचर्या और खानपान में अप आज कुछ बाहरी चीजों को उपयोग कर सकते हैं जो आपको कुछ डाइजेशन की समस्या से प्रभावित कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल