false: मेष राशिफल आज परिवार में आप के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। घर में बच्चों के साथ समय बिताने,के अलावा घूमने के लिए भी आज का दिन फेवर में रह सकता है। आप इस समय किसी पूजा पाठ संबंधित कामों में भी शामिल रह सकते हैं। करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन खास रहेगा और आपको को पद प्राप्ति का भी मौका मिल सकता है। आपके काम में आज निखार दिखाई देगा। व्यापार में आपके माल की गुणवत्ता भी अच्छी रहने वाली है | फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति आपके लिए अच्छी रह सकती है. इस समय कुछ अच्छे धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ - जीवन में आपसी समझ और सामंजस्य अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ आप किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। हेल्थ - हेल्थ के मामले में आप ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। वृषभ राशिफल आज के दिन चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपकी राशि पर ही बन रहा है जो गजकेसरी योग और शुभ प्रभाव देने वाला होगा़ | परिवार में आपकी बातों पर दूसरों की सहमति भी बहुत अच्छी रहने वाली है बड़ों का सहयोग मिलेगा | करियर - व्यापार में अच्छे लाभ के साथ विस्तार का समय होगा। इस समय कपड़ों से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा दे सकता है। काम के क्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ काम काज में तेजी आने का समय होगा। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा और बचत के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ - लव के मामले में संबंधों में थोड़ी सी उलझन अधिक रहने वाला है लेकिन शाम होते होते दिल के करीब आने वाले हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी मधुमेह वाले रोगियों को आज थोड़ा संभल कर रहना चाहिए. मिथुन राशिफल आज परिवार के साथ आप घर और बाहर की स्थिति को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं। छोटे बच्चों के साथ पेरेंट्स के लिए भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है. घर में कोई खुशी का मौका भी आ सकता है, जैसे किसी सदस्य को मान सम्मान मिल सकता है। करियर - काम के क्षेत्र में आपके लिए अच्छे मौके तो होंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा के चलते कुछ चिंता रह सकती है। आपकी मेहनत और परिश्रम से आपको काम की अधिकता मिल सकती है और सहकर्मियों के साथ प्रशंसा मिल सकती है। फाइनेंस - आज आपके लिए धन की सकारात्मक परेशानी दे सकती है धन खर्चे तो रहेंगे और जमा हुआ धन भी आज खर्च हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में रिलेशनशिप के मामले में आप कुछ न कुछ दिक्कत से परेशान रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति को लेकर आपको अधिक ध्यान देना चाहिए और अपने खान-पान को कंट्रोल करने की जरूरत होगी. कर्क राशिफल आज के राशिफल में सामाजिक स्तर पर आप का प्रभाव दूसरों पर अधिक रहने वाला है। परिवार के बड़ों की ओर से कुछ बातों को समझेंगे लेकिन इमोशनल स्तर पर आप इसे बदलाव को लेकर भी आगे बढना चाहेंगे | करियर - आपको अपने काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना है, आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और आपके लिए कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की आवश्यकता से आप उसे अच्छे से कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामलों इस समय स्थिति आपके लिए सामान्य होगी अचानक से कुछ लाभ भी मिल सकते हैं | लव लाइफ - आज के दिन किसी से मुलाकात आपके मन को नए रिश्ते के साथ बांध सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट संबंधित परेशानी। हल्का आहार करें राहत मिलेगी। false: सिंह राशिफल सिंह राशिफल के लिए आज के दिन रिश्ते में आपके लिए स्थिति सामान्य रह सकती है। आज घर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, परिवार के सदस्य के साथ अच्छे संबंध स्थापित करेंगे। अपने छोटे बच्चों के साथ स्थिति कमजोर रह सकती है। करियर - कार्यस्थल पर आज आपके प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण से उच्चाधिकारी आपके कार्य को सराहेंगे। कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके सामने आ सकता है, जिसमें आपको पूरी तन्मयता से काम करना होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक अच्छी होगी, लेकिन व्यय पर काबू पाना जरूरी है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। साथी के साथ आपके रिश्ते में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। रोमांटिक संबंधों में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आप खुद को फिट और ताजगी से भरा महसूस कर सकते हैं। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए आज के समय में थोड़ी सी असहमति हो सकती है, इस समय आप आप अपनी समझदारी से समस्याओं को हल करने में भी आगे रह सकते हैं। परिवार के साथ रिश्ते सामान्य स्तर पर ही रहने वाले। करियर - करियर के मामले में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इस समय अपने काम में लंबित कामों को पहले पूरा करना होगा। आप को इस समय काम को करना मुश्किल भी हो सकता है ध्यान से काम करें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन सामान्य रहेगा, खर्चों के मामले में आज आपके साथ कोई पैसों के लेन देन में हेराफेरी भी कर सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ हल्की-फुलकी नोक-झोंक हो सकती है। शाम के दौरान माहौल अनुकूल होगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन सही आहार और व्यायाम से जल्दी ठीक हो जाएंगे। तुला राशिफल तुला राशिफल के लिए आज के दिन परिवार में कुछ काम की अधिकता से आप खुद को अलग-थलग सा महसूस कर सकते हैं, छात्र अपने दोस्तों के साथ कुछ मस्ती भरा हो सकता है। परिवार में बच्चे आपका साथ देंगे और साथ ही इस समय आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। करियर - कार्यस्थल पर आज दूसरों के कारण भी आपके काम में वृद्धि के संकेत दिखाई देते हैं। कड़ी मेहनत से सीनियर और सहकर्मी प्रभावित तो होंगे लेकिन अभी उतनी प्रशंसा न मिल पाए। अचानक से कोई आम के चलते यात्रा भी करनी पड़ सकती है। फाइनेंस - धन के मामले में आज के दिन आपको उधार लेने से बचना चाहिए। शेयर मार्किट में जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ - अपने साथी के साथ बातचीत करें, रिश्ते में थोड़ी दूरियां हो सकती हैं। गुप्त रिश्ते आज आप को तनाव भी दे सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। विशेषकर पेट संबंधी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। हल्का आहार और पर्याप्त पानी पीने से सेहत बेहतर रहेगी। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशिफल वालों के लिए आज के दिन परिवार में सहयोग बना रहेगा. माता के साथ रिश्ते अनुकूल रह सकते हैं। घर के काम काज में बच्चे मदद करने में आगे रहने वाले हैं. अगर कुछ बातें नहीं पूरी हो पाती हैं तो धैर्य रखें जल्द ही स्थिति बेहतर बनेगी। करियर - काम पर इस समय अपने साथियों की मदद से आप कुछ मदद देख पाएंगे, इस समय ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखें। फाइनेंस - धन की आवक सामान्य रहने वाली है इस समय कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। लव लाइफ - रोमांटिक रिश्तों में आज के दिन आप अपने साथी के लिए कुछ गिफ्ट लेने का मन बना सकते हैं | हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आप को कमर या पेट से जुड़े रोग परेशानी दे सकते हैं थोड़ा आराम जरूरी रहेगा। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए आज के दिन रहेगा अपने मन अनुसार काम करने का दिन। आज परिवार में कुछ माहौल चहल-पहल वाला होगा। परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझेंगे और सहयोग देंगे। करियर - करियर में नई अवसरों और कुछ काम में रिसर्च का समय रहने वाला है इस समत व्यवसाय में जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उन्हें बेहतर परिणाम दे सकते हैं। कुछ अनुकूल परिस्थितियां नए बिजनेस में जुड़ने का मौका देंगी। फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और बहुत ज्यादा खर्चीले न बनें, बजट बनाकर चलें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में मधुरता रहेगी। प्रियजन के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो रिश्ते को और मजबूत करेगा। हेल्थ - शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करें और संतुलित आहार लें। मकर राशिफल मकर राशि वालों के मामले में आज का दिन पारिवारिक वातावरण आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। इस समय बच्चों और बुजुर्गों के साथ विशेष समय मस्ती का समय बिता सकते हैं दोस्तों के साथ घूमने के मौके बन सकते हैं। करियर - करियर में अचानक बदलाव आ सकता है और साथ ही नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज के दिन कारोबार में विस्तार के लिए दिन बेहतर समय मिल सकता है | फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति अनुकूल रह सकती है और किसी पुराने संचित धन से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते में सफलता मिलेगी, साथी के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, विशेषकर पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुंभ राशिफल कुंभ राशिफल के लिए स्थिति आज के दिन आप अपने काम के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचें। परिवार में सबके साथ सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखें। थोड़ा समय परिवार के लिए भी निकालें। करियर - काम को लेकर दूसरों के कारण अटकाव होंगे लेकिन ये समय आपको अपने काम में मेहनत से पीछे नहीं हटना है. अपने काम के अलावा बाहरी संपर्क का लाभ भी मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला है और इस दौरान कोई आपसे पैसे मांग सकता है तो अपने पास बचत को लेकर ध्यान के बाद ही धन खर्च का विचार करें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकते हैं जिससे रिश्ते को मजबूती मिलेगी। हेल्थ - मानसिक दबाव से बचने के लिए आराम का ध्यान रखें और अपने आस पास की गतिविधियों में बहुत अधिक उलझने से बचें। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए इस समय घर परिवार के अलावा काम के साथ खुद को तालमेल में रखने के लिए मेहनत करने की जरूरत होगी। बच्चे कुछ बातों पर गुस्सा भी अधिक कर सकते हैं इसलिए शांति से बातों को सुनें। करियर - बिजनेस के लिए आपके प्रोजेक्ट अभी कुछ कमजोर रहेंगे इसलिए इस पर अपने मन को बहुत अधिक एकाग्र न करें समय के साथ इसमें बदलाव बेहतर तरीके से अपना परिणाम देंगे। फाइनेंस - इस समय आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से कुछ सकारात्मक लाभ मिल सकते हैं. लव लाइफ - रोमांटिक संबंधों में कुछ अवरोध हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से समस्या का समाधान होगा। हेल्थ - आज के दिन छाती से जुड़े रोग अपना असर दिखा सकते हैं. तले भुने खाने से परहेज ही उचित होगा। For more details, Read your Daily Horoscope