आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कई मायनों में खास हो सकता है इस समय घर में कुछ जरुरी कामों को लेकर आपकी राय भी विशेष होगी। गंभीर लेकिन प्रोडक्टिव चीजों को करने वाले हैं, रिस्पांसिबिलिटी को पूरा करते हुए काम करेंगे। फैमली के साथ शाम के समय कहीं जाना पड़ सकता है।करियर - ऑफिस में मेहनत बनी रहेगी आप के काम के साथ दूसरों के काम को देखना आसान नहीं होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कुछ पॉजिटिव संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई लॉन्ग टर्म प्लानिंग करने का मौका मिलेगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर स्थिरता बनी रहेगी, बजट के अनुसार चलेंगे तो आने वाले दिनों की परेशानी से बच पाएंगे हो सके तो इस समय सेविंग का मन बनाएं।लव लाइफ - रिश्तों में ठहराव के साथ आज कुछ बातें समझदारी भी बढ़ा सकती हैं, पार्टनर से कोई महत्वपूर्ण बात शेयर कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत में सुधार का समय रहेगा बस इस समय काम के चलते पीठ या घुटनों में हल्की तकलीफ़ हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : आज के दिन का समय आपको लक का फैक्टर दे सकता है कुछ सहयोग, नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दिन बिताएंगे। घर में कुछ फेरबदल करने का मन बनने वाला है। सामाजिक या सोशल गैदरिंग के कामों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।करियर - ऑफिस में आपकी सोच और इनोवेशन का सराहना होगी, नया प्रोजेक्ट मिल सकता है या किसी समस्या का समाधान खोजने में अभी समय लग सकता है। काम में अपने सहयोगियों का अच्छा तालमेल बना रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी कुछ अनावश्यक खर्च से बचें, बचत के लिए अच्छी योजना बनाने के लिए अच्छे से प्लानिंग करें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन कुछ लोगों को नए कनेक्शन मिल सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन हल्का व्यायाम और समय पर भोजन का ध्यान रखें इस समय लापरवाही से मुश्किल हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काम के साथ साथ दोस्तों के साथ मेलजोल को भी बढ़ा सकता है। इमोशन रूप से संतुलित रह सकते हैं। आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। शाम के समय आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।करियर - काम के मामले में आपकी मेहनत रंग लाएगी किसी सहयोगी से खास मदद कम ही मिल सकती है। जो लोग फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड में हैं उन्हें नए अवसर मिलेंगे पर मेहनत बनाए रखने की बहुत अधिक जरुरत होगी।फाइनेंस - पैसों का प्रबंधन ठीक रहेगा कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है, लेकिन चिंता की बात नहीं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम और समझदारी बढ़ेगी किसी से नई मुलाकात को लेकर उत्साहित रहेंगे।हेल्थ - शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे आप दूसरों के लिए इस समय एक्टिव कार्य करते हुए मदद कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन घर या इमोशन लाइफ में कुछ बदलाव या व्यवस्था सुधारने की प्रेरणा मिल सकती है। पुरानी यादें, अनुभव या अधूरे सपने फिर से सामने आ सकते हैं। अंदरूनी संतुलन और आत्मचिंतन का है आप अपने जीवन की दिशा को लेकर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।करियर - आप अपने काम में कुछ बदलाव की इच्छा रख सकते हैं। रिसर्च, थैरेपी, कला, सोशल वर्क के काम आज के दिन आपको प्रसिद्धि भी देने वाले हो सकते हैं। आपकी ऊर्जा बहुत प्रभावशाली रह सकती है। किसी गुप्त मीटिंग या बैकएंड प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।फाइनेंस - खर्चों में तकनीकी चीज़ें, रिपेयर या नेटवर्किंग से जुड़ा कोई खर्चा सामने आ सकता है। किसी पुराने बकाया पैसे का इंतज़ार भी संभव है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा भ्रम या भावनात्मक उलझन रह सकती है। अगर दिल की बात मन में रखें तो दूरी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप खुलकर और नरम लहजे में बात करें।हेल्थ - मानसिक थकावट नींद की कमी या ब्लड प्रेशर से जुड़ी शिकायतें परेशान कर सकती हैं मेडिटेशन आरामदायक दिनचर्या अपनाएं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: परिवार का माहौल थोड़ा इमोशनल हो सकता है, इस समय किसी की बात दिल पर न लें। बच्चे आज आपसे वो मांग सकते हैं जो आपके लिए मुश्किल ही रहे। बाहर जाने का मूड बनेगा पर सफर में टाइम वेस्ट से बचिए। स्टूडेंट्स को आज खुद पर डाउट होगा, लेकिन टेंशन मत लो एक बार बैठ जाओ सब सेट हो जाएगा।करियर - ऑफिस में अपना इंप्रेशन जमाने का टाइम है आज जो बोलें उसे लेकर सटीकता के साथ काम करने की जरूरत होगी। बिजनेस वालों के लिए थोड़ा मिक्स दिन रहने वाला है, किसी का एक्स्ट्रा भरोसा मत करना। नौकरी में छोटे-छोटे काम बड़े परिणाम देंगे बस अभिमान न बनाएं।फाइनेंस - उधार देना हो तो सोच-समझ कर दो वापस मांगने में मुश्किल आ सकती है। निवेश की सोच रहे हो तो अभी रिसर्च जारी रखो जल्दबाज़ी में कूदना सही नहीं।लव लाइफ - दिल तो बहुत कुछ कहना चाहता है, पर ज़ुबान साथ नहीं दे रही। जो अकेले हैं, उनकी नज़रों को आज कोई भा सकता है।हेल्थ - पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है इस समय बच्चों की हेल्थ को देखना होगा मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा कुछ बदला हुआ। घर में मल्टी टास्किंग का टाइम है सबको कुछ न कुछ चाहिए, और आपको ही सब मैनेज भी करना है। बच्चों को आज समझाना पड़ेगा कि पढ़ाई ज़रूरी है, सिर्फ मस्ती नहीं। यात्रा का मौका मिल सकता है पर कोई भूलने की चीज़ मत भूल जाना।करियर - काम के मामले में आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है शुरुआती समय पर मन काम में न लगे, नौकरी में किसी से तुलना करना आज भारी पड़ सकता है। व्यापार में खर्चा ज्यादा और आमदनी कम लग सकती है घबराओ मत ये दौर गुजर जाएगा।फाइनेंस - दोस्त या परिचित कोई आप से पैसों की मदद मांग सकते हैं आप दें लेकिन इसकी वापसी को लेकर पक्की संभावनाएं कम हैं।लव लाइफ - लाइफ में हल्की सी हलचल ऑफिस या क्लास में किसी की तरफ आकर्षण हो सकता है।हेल्थ - शरीर की स्थिति नार्मल बनी रहेगी पर दोपहर के बाद से सिरदर्द और नींद की कमी परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए घर का माहौल थोड़ा कन्फ्यूजन में डाल सकता है कौन सही कौन नहीं ये क्लियर नहीं होगा। बच्चे आज जोश के मूड में होंगे उनका साथ दो। ट्रैवेल हो सकता है, लेकिन क्लियर प्लानिंग के साथ ही जाएं वरना उलझ जाओगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन है पढ़ाई में बैलेंस बनाने की ओर संकेत दे रहा है।करियर - काम का लोड बढ़ सकता है पर आप उस स्थिति में से हो जो प्रेशर में भी रिलैक्स रह सकते हैं। बिजनेस में कोई पुराना कनेक्शन काम आएगा। नौकरी में अगर कोई नया काम मिले तो डरना नहीं यही चांस है शाइन करने का।फाइनेंस - खरीदारी का मन होगा पर फिजूल की चीजों से दूरी बनाओ इन्वेस्ट के लिए समय आने वाला है थोड़ा और रुक जाओ।लव लाइफ - पुराने क्रश या दोस्त की ओर दोबारा आकर्षित हो सकते हैं खुशी महसूस होगी। किसी को इंप्रेस करने के चक्कर में कुछ ओवर कर सकते हैं, थोड़ा रियल रहना ज़रूरी है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों की थकान और गैस्ट्रिक परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार की स्थिति घर में सबको आपकी राय को टकराव में बदल सकती है। बच्चे आज ज्यादा सवाल पूछ सकते हैं जो आपके लिए परेशानी तो देगा पर फिर भी स्थिति नार्मल ही रहेगी। कोई जरूरी यात्रा हो सकती है और काम की ही होगी। स्टूडेंट्स को आज खुद से कंपटीशन करनी की जरूरत होगी।करियर - कामकाज में आज थोड़ा उठापटक रहेगा, पर हिम्मत मत हारो इस समय आपके पेशंस की परीक्षा भी है। अगर नौकरी में हैं उनके लिए बॉस की निगाहें आज कुछ ज्यादा ही पैनी रहेंगी। व्यापारियों को कोई पुराना हिसाब निपटाना पड़ सकता है। धैर्य रखो, सब पटरी पर आएगा।फाइनेंस - कोई जरूरी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है पर परेशान न हों वो फायदेमंद रहेगा कुछ चीजें सकारात्मक रहेंगी।लव लाइफ - पार्टनर के साथ पुरानी यादें शेयर करने का दिन है, किसी सोशल मीडिया कनेक्शन को सीरियसली लेना शुरू कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी बस ब्लड प्रेशर और शुगर मरीजों को सतर्क रहना चाहिए जिससे मुश्किलें न उत्पन्न हो पाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार के समय आपकी बात चलेगी बस ज़ुबान कंट्रोल में रखनी होगी वरना तकरार हो सकती है। ट्रिप का आइडिया मजबूत हो रहा है, हो सकता है वीकेंड तक बैग पैक करने का अवसर पक्का होगा। दोस्तों के साथ बाहर शाम की टफरी होने वाली है।करियर - नौकरी में मन नहीं लग रहा कोई बात नहीं बस दिखावे से दूर रहो और अपना काम ईमानदारी से करते रहो। बिजनेस में नए सौदे की बात चलेगी इस समय दूसरों के कहने पर जल्दबाज़ी में कुछ मत तय करना। जो लोग नई राह देख रहे हैं इंतजार करें।फाइनेंस - पैसा आता दिख रहा है पर साथ में खर्च भी ऐसे आएगा जैसे सेल लगी हो बचत पर ज़ोर दो वरना बाद में अफ़सोस होगा।लव लाइफ - रिश्ते में हो तो थोड़ा वक्त देना जरूरी है वरना शिकायतें बढ़ सकती हैं। पुरानी बातें टाल दो, वरना खटास बन सकती है।हेल्थ - पेट और गले की समस्या आपको परेशान कर सकती है तला-भुना और ठंडा पेय कम लें इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन फैमली वाइब्स बहुत अच्छे हैं, साथ बैठने का मौका मिलेगा। बड़ों की ओर से कुछ एक्स्ट्रा लगाव मिल सकता है। शाम के समय अचानक निकलने वाले शॉर्ट ट्रिप के लिए आज तैयार दिखाई देंगे। माता-पिता का सहयोग आपको काम के लिए उत्साह देगा।करियर - करियर में आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है थोड़ा दबाव महसूस होगा लेकिन करना तो पड़ेगा। व्यापार में किसी करीबी से टकराव हो सकता है बोलने से पहले दो बार सोचो। नौकरी ढूंढ रहे हो तो थोड़ा और इंतज़ार ज़रूरी है।फाइनेंस - जेब का हाल थोड़ा नरम है जिसमें धीरे-धीरे सुधार होता भी दिखाई दे सकता है। किसी से कुछ लाभ हो सकता है जिससे थोड़ी राहत मिलेगीलव लाइफ - फिलहाल भावनाओं को लेकर थोड़े संभल कर रहेंगे।इस दौरान जितना संभव हो सके नए विचार शामिल कर लेने से लाभ होगा क्रिएटिव लोगों को आकर्षित कर सकते हैं।हेल्थ - इस समय मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन टाइम कम करें, आंखों में जलन हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: शुक्रवार के दिन कुंभ राशि के लिए घर में थोड़ी मिस्ट्री को दे सकता है कुछ बातें आपके बिना हो रही हैं तो इसमें शांति रखो टाइम सब बताएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। यात्रा से बचो अगर जरूरी न हो तो। पढ़ाई के लिए आज थोड़ा स्ट्रगल रहेगा।करियर - आज काम का बोझ हल्का रहेगा मन भारी हो सकता है व्यापारियों को कोई कागज़ी काम सताएगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई पुराने प्रोजेक्ट की याद सताएगी सुधार का मौका मिलेगा। सोच समझकर फैसले लेना ही ठीक रहेगा।फाइनेंस - पैसे के मामले में आज दिमाग की बजाय दिल काम करेगा और यहीं खेल बिगड़ सकता है शेयर-सट्टा जैसा कुछ मत छेड़ो आज, वरना घाटा पक्का है।लव लाइफ - प्यार में मिठास बनी रहेगी बस मोबाइल में कम सामने रहो तो ज़्यादा असर होगा। जो किसी से मन ही मन प्यार करते हैं आज कुछ इशारा ज़रूर मिलेगा।हेल्थ - काम से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है बीच बीच में आराम पर विशेष ध्यान दें। हफ्ते में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स लाभदायक रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन वाले आज के दिन घर में हंसी-ठिठोली का माहौल बना कर रख पाएंगे। कुछ सीरियस बातें भी निकल सकती हैं आज कुछ नया सीखना चाहेंगे, साथ दो। ट्रैवल के लिए सुपर डे होने वाला है अगर प्लानिंग कर रखी है तो एक्सीक्यूट कर दो। स्टूडेंट्स को आज क्लासिक जुगाड़ लगाने पड़ेंगे।करियर - नौकरी में कुछ लोगों से तालमेल बैठाना मुश्किल होगा फिर भी कोशिश करते रहो कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन थोड़ा लेट होगा। व्यापार में मुनाफा कम लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। काम में कोई स्किल्स की सोच रहे हैं आज अच्छा दिन है शुरुआत के लिए।फाइनेंस - पैसा आएगा पर टिकेगा नहीं जैसे पानी हाथ से फिसलता है। ज़रूरतें भी बढ़ी हैं और लोग उधार मांगने वाले भी लाइन में हैं। लव लाइफ - दिल की बातें आज दिल से ही निकलेंगी बिना रोक-टोक किसी के लिए फीलिंग्स हैं तो बता दो टाइम सही है।हेल्थ - गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या उभर सकती है नीम व तुलसी युक्त घरेलू उपाय कारगर होंगे। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल