आज का मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ प्रभावित हो सकता है क्योंकि मन पर घबराहट का असर होगा। दोस्तों के साथ भी बातचीत सही से होगी, पुरानी दोस्ती फिर से गहरी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन पढ़ाई में अच्छा है, नई चीजें सीखने में मन लगेगा। करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत तो अभी रहने वाली है इस दौरान काम के चलते कहीं आवागमन भी रह सकता है। जो काम आप लेकर चले हैं, उसमें सफलता अभी न मिले लेकिन आगे चल कर मिल सकती है। बिजनेस में नए कनेक्शन बनेंगे, जिससे नए अवसर पैदा होंगे। थोड़ा ध्यान दें और इस समय जल्दबाजी से बचें। फाइनेंस - आज आपके पास खर्च की स्थिति ज्यादा है ऐसे में खर्चों को कंट्रोल करना मुश्किल होगा। लव लाइफ - रिश्तों में प्यार और समझदारी की कमी आज देखने को मिल सकती है। संभव हो सके तो पार्टनर के साथ समय बिताएं उनके मन की बात समझने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं लेकिन स्थिति समस्या वाली होगी ज्यादा थकावट महसूस हो सकती है, कुछ आराम भी जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा। बच्चों या छोटे परिवार वालों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। दोस्त भी आपका सहयोग करेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है, चाहे काम के लिए हो या मनोरंजन के लिए। पढ़ाई में मन लगेगा नई चीजें जल्दी समझ आएंगी। करियर - ऑफिस में काम में मन लगेगा और सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बिजनेस में किसी पुराने समझौते को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। आज के दिन कारोबार में कुछ नए ग्राहक भी मिल सकते हैं। फाइनेंस - धन लाभ होगा बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा, निवेश के लिए दिन ठीक है पर सोच-समझकर फैसले लें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्ते में गर्मजोशी आएगी और किसी रोमांटिक बातचीत से मन खुश होगा। हेल्थ - सामान्य सेहत अच्छी रहेगी, हल्का व्यायाम और बैलेंस डाइट से लाभ होगा। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, घर में कुछ नए काम उभर सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सब ठीक होगा। दोस्ती में भरोसा बना रहेगा। यात्रा आज टालना बेहतर है। छात्र पढ़ाई में अपना ध्यान बनाए रखें तो सफलता मिलेगी। करियर - काम को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन समझदारी से वे दूर भी होंगी। इस समय कंप्यूटर या इंटरनेट में धीमी रफ्तार रह सकती है। व्यवसाय में नए विचारों को लागू करने से फायदा होगा। फाइनेंस - आज घर के लोगों की अनावश्यक खर्चों को बढ़ा सकती है, जहां तक हो सके बजट से आगे न जाएं। लव लाइफ - रिश्तों में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन प्यार कायम रहेगा। इस समय अपने पार्टनर से मिलने के लिए कहीं जा सकते हैं। हेल्थ - छाती में दर्द या फिर पेट की तकलीफ हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति काम की अधिकता दे सकती है। भाई बंधुओं के साथ मिलजुलकर समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ एक्टिविटी में भी शामिल होंगे। ट्रैवल के योग हैं, जो आपके काम या परिवार से जुड़ी हो सकती है। नई चीजें समझने में आसानी होगी। करियर - आज के दिन आप पर शुरू से ही काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप बैलेंस बनाए रख पाएं ऎसे में जरूरी है कि शांत रहें। कारोबार में अवसर मिलेंगे कुछ नए लोगों से सौदे मिलने का भी दिन है। फाइनेंस - धन लाभ के संकेत हैं, साथ ही कुछ बचत भी हो सकती है। कोई सेविंग से आज कुछ लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंध मजबूत हो पाए इसके लिए जरूरी है खुद को साथी से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। हेल्थ - हल्की थकान हो सकती है, आज के दिन लिक्विड जैसी चीजों का सेवन अधिक करना अच्छा होगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार में उत्साह और प्रेम का माहौल दे सकता । दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। छोटी यात्राएं सुखद रहेंगी लेकिन इस समय आप पर घर के कामों में भी घिरे रह सकते हैं। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की सभी तारीफ करेंगे। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कारोबार में आज के दिन आप को भागदौड़ भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। जो मौके मिल रहे हैं तो इन्हें हाथ से जाने न दें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति का पक्ष तो सामान्य होगा, इस दौरान कुछ चीजों पर न चाहते हुए भी पैसों को लगाना पड़ सकता है। लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते तभी चलेंगे जब आप कुछ कोमल रहेंगे और गलतियों को माफ कर पाएंगे, मैरिज लाइफ में जीवन साथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। हेल्थ - काम हो या घर की जिम्मेदारी ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन आराम के लिए समय निकालें आप को अपना ध्यान भी रखना चाहिए। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा आपके मन पर गहरी छाप छोड़ सकता है। इस समय आप अपनी बातों को लेकर ज्यादा ही आगे रह सकते हैं। गलतफहमियों पर ज्यादा सोच विचार से बचें उन्हें भूल जाना ही बेहतर है। यात्रा के योग अनुकूल हैं, लेकिन सावधानी रखें। करियर - काम में सफलता का समय अभी बनता है इस समय के दौरान आप को कागजी स्थिति को पक्के तौर पर संभाल के रखना चाहिए, ऑफिस में आपकी योजनाओं को सराहा जाएगा। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में आपको मेहनत करनी होगी मुनाफे को दूसरों के साथ भी बांटना पड़ सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता बन सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इस समय आप खुद ज्यादा हलचल में होने से कुछ शरीर की थकान से प्रभावित हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए घर-परिवार में कुछ मुश्किलें हो सकती हैं। भाई-बहनों से बातचीत होगी लेकिन ध्यान रखें की किसी भी तरह की बहस से बचें। किसी पुराने झगड़े का हल निकल सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में नए आइडिया आएंगे, कोई छोटी ट्रिप भी फायदे वाली रहेगी। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन बाहरी बातों से बचें और जितना संभव हो सके तो खुद को ऎसे लालच से भी दूर रखें जो आपको परेशानी दे रहा हो। इस समय आप काम को लेकर कहीं भागदौड़ कर सकते हैं। फाइनेंस - खर्चा अचानक बढ़ सकता है जिसमें घर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जरूरी चीजों पर ही खर्च अधिक दिखाई दे सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ा इमोशनल मूड रहेगा, अतीत की बातें रिश्ते में असर डाल सकती हैं इसलिए साफ बातचीत करें। हेल्थ - हार्ट बीट बढ़ने जैसा महसूस हो सकता है, इसके अलावा बाहरी खाने के कारण गैस्ट्रिक परेशानी दे सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि के लिए आज 5 जून का समय परिवार में कोई आपकी भावनाओं को समझेगा और साथ देगा। कोई इमोशनल बातचीत होगी जो दिल छू जाएगी। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए फोकस अच्छा रहेगा। करियर - ऑफिस में आपको किसी खास काम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है लेकिन टीम के साथ काम करके आपको नया जोश भी मिलेगा। सोशली आज आप अपने काम को लोगों तक पहुंचा सकते हैं। लोगों का फॉलोअप आज काम देगा। फाइनेंस - फाइनेंस ठीक है और कहीं से कुछ लाभ भी मिल सकता है, सेविंग मोड में रहना ठीक रहेगा। लव लाइफ - रोमांटिक मूड रहेगा। पार्टनर आपकी बातों को बहुत ध्यान से सुनेगा। जो अकेले हैं तो आज दिल के तार कहीं जुड़ सकते हैं। हेल्थ - मन शांत रहेगा, सेहत की स्थिति भी आपके लिए सामान्य रह सकती है लेकिन नींद पूरी न हो तो अगले दिन थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज का धनु राशि वालों के आज के दिन लगेगा कि कहीं निकल चलें कहीं दूर लेकिन भले ही सफर फिजिकल न हो दिमाग और सोच जरूर नई दिशाओं में जाएगी। घर में छोटी-सी प्लानिंग हो सकती है फैमिली आउटिंग, शॉपिंग या मूवी नाइट जैसी। करियर - आज क्रिएटिव कामों में बढ़िया आउटपुट मिलेगा। जिन चीजों से आप बचते रहे हो, उनमें हाथ डालने का दिन है आपको खुद पर हैरानी होगी कि आपने ये भी कर लिया। इस समय आपके पास काम में नए लोगों का सहयोग भी रह सकता है। फाइनेंस - ट्रैवल, गिफ्ट्स या एडवेंचर से जुड़ा खर्चा हो सकता है और आप खुशी-खुशी उसमें पैसे लगाओगे। लव लाइफ - लव लाइफ में फन, फ्लर्ट और फीलिंग्स तीनों एक्टिव रहेंगे। पार्टनर के साथ मस्ती भरे पल बीतेंगे। हेल्थ - फिटनेस को एंजॉय करो न कि खुद पर थोपो। हाई एनर्जी है लेकिन जरूरत से ज्यादा दौड़ने से थकावट पकड़ेगी। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का मकर राशि वालों को घर के बड़े-बुज़ुर्गों से कोई गहरी सीख मिल सकती है या कोई पारिवारिक परंपरा की बात दिल को छू सकती है। दोस्तों के साथ सीमित लेकिन सच्ची बातचीत होगी वहीं जहां शब्द कम, समझ ज्यादा हो। करियर - अगर हफ्ते भर के काम का प्रेशर था,तो आज थोड़ा स्लो डाउन करने का दिन है। लेकिन माइंड प्लानिंग में लगा रहेगा आप आने वाले दिनों की तैयारी में जुटे रहोगे। आज आप कारोबार के लिए कुछ नए लोगों के साथ डील के मूड में होंगे। फाइनेंस - सेविंग्स की प्लानिंग दिमाग में घूम सकती है किसी लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को लेकर सोचेंगे। जरूरत की चीजों पर ही खर्च करने का मूड रहेगा। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज आप साइलेंट केयर वाले मोड में रह सकते हैं। बात भले कम हो पर इशारों में बहुत कुछ कह जाओगे। हेल्थ - बॉडी कहेगी थोड़ा आराम दो इस समय मसाज, स्ट्रेच या बस आंखें बंद कर कुछ देर बैठ जाना ये आज हेल्थ के लिए सबसे ज़रूरी इलाज है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच से परे टाइप का होने वाला है आपका दिमाग कुछ अलग ही रचना बना रहा है। घर में कोई नया शौक या आइडिया उठ सकता है जैसे कुछ बनाना, तोड़ना या रचनात्मक रूप से सजाना। करियर - आज आप नियम नहीं, नवाचार की बात करेंगे। अपने काम में एक नया ट्विस्ट या तरीका डाल सकते हो जिससे बाकी लोग भी चौंकेंगे और सीखेंगे। फाइनेंस - डिजिटल पेमेंट्स, इन्वेस्टमेंट एप्स या क्रिप्टो में दिलचस्पी बढ़ सकती है लेकिन बिना रिसर्च कदम न उठाएं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज थोड़ी अलग तरह की बातचीत होगी जिसमें ज्यादा लॉजिक और कम इमोशन होगा। हेल्थ - माइंड को हवा चाहिए कुछ वक्त खुले में बिताएं। मेडिटेशन या कोई भी आउट-ऑफ-थॉट चीज ट्राई करें आत्मा को मज़ा आएगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज दिल कुछ अधिक ही गहराई में उतरेगा छोटी बातों में बड़े मायने खोज लोगे। घर में किसी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है जिससे मन भीगेगा, और सुकून भी मिलेगा। करियर - ऑफिस का प्रेशर आज दरकिनार है आज वो दिन है जब आप खुद के लिए कुछ लिखना, पढ़ना या पेंट करना चाहोगे। अगर कोई इंस्पिरेशन आ रहा है, तो उसे जाने मत देना। फाइनेंस - खर्चा थोड़े इमोशनल बेस पर होगा जैसे किसी के लिए कुछ अच्छा लेना, या खुद के मूड को लिफ्ट करने के लिए शॉपिंग करना। लव लाइफ - दिल आज बेहद सेंसेटिव है अगर पार्टनर से दूरी है तो यादें सताएगी, और अगर पास हैं तो हर छोटी बात की गहराई महसूस होगी। हेल्थ - बॉडी कहेगी स्लो डाउन करो। हल्का खाना, शांत संगीत और किसी तरह की भावनात्मक सफाई आज आपकी असली हेल्थ टिप है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल