आज का राशिफल मेष : मेष राशि वाले आज शनिवार के दिन कुछ बेचैनी और असमंजस की स्थिति में हो सकते हैं। ग्रहों की चाल आपके मन को भटकाने का प्रयास करेगी जिससे एकाग्रता में कमी आ सकती है। घर के जरूरी कामों में रुचि कम रहेगी और बाहरी कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। किसी भी तरह की बहस से बचें, वरना बेवजह तनाव बढ़ सकता है। करियर - करियर में आज आपको अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें और डिटेल्स पर विशेष ध्यान दें। बिना जांचे किसी फ़ाइल को आगे बढ़ाना गलत साबित हो सकता है। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में पुराने रिश्तों की यादें आपको बेचैन कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन में पार्टनर की कही कोई बात आपके मन को चोट पहुंचा सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव का असर शारीरिक थकावट के रूप में दिख सकता है, ध्यान और विश्राम पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वाले आज शनिवार के दिन थोड़ा आराम करना चाहेंगे लेकिन दिन में कुछ अचानक होने वाले काम असर डाल सकते हैं जिन्हें टालना कठिन होगा। मित्रों का साथ और उनके सहयोग से आप बाहर घूमने के लिए निकल सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह आज आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी जब आप किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। करियर - काम को लेकर आज के दिन में कुछ लंबित कार्यों के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन यह व्यस्तता आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। आपकी मेहनत को ऑफिस में मान्यता मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन खर्च अधिक तो नहीं होगा लेकिन अपने रिश्तों पर खर्च करने की इच्छा आज सेविंग कम करवा सकती है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में इमोशनल होने का असर आपको कमजोर बना सकता है। अपने जज़्बातों को नियंत्रित रखना बेहतर होगा क्योंकि इससे कोई आपका फायदा उठा सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें खासकर जो लोग नशे या आदतों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए दूसरों की मदद दिलवा सकता है। इस समय स्त्री पक्ष या घर की किसी स्त्री से संबंधित कुछ तनाव आ सकता है जो आपके दिन को थोड़ा उलझा सकता है। घरेलू माहौल में थोड़ी खटपट की संभावना है लेकिन धैर्य और समझ से मामला सुलझ सकता है। करियर - कामकाज के मामले में कुछ अवरोध आ सकते हैं लेकिन आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता से वे दूर हो जाएंगे। परिस्थितियां भले ही चुनौतीपूर्ण लगें, लेकिन आप संभाल लेंगे। फाइनेंस - धन की दृष्टि से खर्चों में असंतुलन हो सकता है, ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन आपको नए अनुभव दे सकता है किसी पुराने मामलों में ज्यादा बहसबाजी से बचना चाहिए। हेल्थ - सेहत में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है, पौष्टिक हेल्दी फूड आपको अच्छी नींद देने वाला होगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज अपने मन से होंगे कुछ उत्साहित जिसके चलते परिवार के साथ बिताना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप चाहेंगे घूमना और घर में उलझनों या स्वास्थ्य कारणों से आपको विशेष रूप से अपनी बहन या किसी रिश्तेदार की चिंता हो सकती है। आपसी बातचीत बनाए रखें और संभव हो तो सहायता प्रदान करें। करियर - नौकरी हो या बिजनेस आज का दिन व्यस्त रहेगा। मीडिया, रिसर्च या विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग को कुछ क्षेत्रों में तात्कालिक निर्णय लेने होंगे ताकि व्यवसाय को नुकसान न पहुंचे। फाइनेंस - आर्थिक रूप से खर्च परिवार या सहकर्मियों के साथ खानपान या जरूरत की चीजों पर अधिक हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ अनबन या बातों की कमी महसूस हो सकती है। पार्टनर अपनी बातों को आपसे शेयर करने में झिझक सकता है इसलिए उन्हें कुछ समय दीजिए। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन इस समय खानपान में संयम जरूरी है क्योंकि दिल के हाथों मजबूत होकर आप कुछ चीजों को ट्राय करने के मूड में ज्यादा ही होंगे। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए इस समय मेहनत ज्यादा होने वाली है, दूसरों को समझाना मुश्किल होगा सोशली एक्टिव होने वाले हैं। पिता जी साथ किसी बात को लेकर असहमति होने की संभावना है। स्थिति गंभीर न हो इसके लिए संयम और धैर्य रखें। लोगों के साथ मतभेद की बजाय समझदारी से चर्चा करना ज्यादा उपयोगी रहेगा। करियर - कामकाज की दृष्टि से आप कुछ विशेष बातें सुनने को मिल सकती हैं जिनका आप आगे चलकर उपयोग कर सकते हैं। जहां काम करते हैं वहां सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है फिर भी आपके रचनात्मक विचारों से स्थितियां सुधरेंगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन आपको भाई बहनों की कुछ मदद करनी पड़ सकती है चीजों को लेकर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर की जरूरतों पर खर्च संभव है। लव लाइफ - दिल के मामले में आज थोड़ी खिन्नता हो सकती है। अपने विचारों को सही ढंग से साझा करें ताकि गलतफहमियों से बचा जा सके। हेल्थ - सेहत की दृष्टि से गले या मुख से संबंधित परेशानी हो सकती है समय पर इलाज लें और लापरवाही न करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन देगा कुछ अनुकूलता। आपकी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दोस्तों का साथ भी मिल सकता है। आप खुद को व्यवस्थित और फोकस्ड महसूस करेंगे। घर के छोटे-मोटे कामों में भी आपका नियंत्रण अच्छा बना रहेगा। अगर आप किसी पारिवारिक निर्णय में उलझे हुए हैं, तो आज कोई समाधान निकल सकता है। करियर - अगर बात करें काम की तो आप अपने कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग पाने वाले हैं, प्लानिंग करते हुए आगे बढ़ेंगे। कुछ लंबित काम पूरे होंगे और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले हर पहलू की जांच-पड़ताल जरूर करें। फाइनेंस - धन के मामले में कंडीशन ठीक रहेगी लेकिन फालतू खर्चों से परहेज़ जरूरी होगा। इस समय आपको अचानक से कुछ पैसों की जरूरत भी होगी तो पिता या किसी करीबी से हेल्प मिल सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंध स्थिर रहेंगे अकेल हैं तो कोई खास बातचीत आज शुरू हो सकती है। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे को घर की बातों में शामिल करने वाले हैं। हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज दिन बेहतर है बस इस समय अपने गले या दांतों को लेकर कुछ असहज हो सकते हैं इसलिए मुख की साफ सफाई पर अधिक ध्यान देना उचित होगा। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज 5 जुलाई शनिवार का दिन इमोशनली अधिक हो सकता है इसलिए थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। किसी की बात दिल पर लग सकती है या खुद से कुछ अपेक्षाएं अधूरी महसूस होंगी। घर-परिवार में किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग प्राप्त हो सकता है, जो आपको मानसिक सुकून देगा। करियर - नौकरी में लगे हुए लोगों के लिए काम को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है। कोई व्यक्ति आपके काम में हस्तक्षेप कर सकता है, जिससे थोड़ी रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। आप जितना धैर्य रखेंगे, उतना ही लाभ होगा। फाइनेंस - धन के मामलों में, निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। जल्दबाजी में किया गया लेनदेन नुकसान दे सकता है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में इस समय स्पष्टता न रख पाएं कोई बात छुपाई जा सकती है अगर यदि आप किसी बात से नाराज़ हैं, तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय मौसम का असर आपकी ऊर्जा पर पड़ सकता है, सर्दी-जुकाम जैसी हल्की समस्याएं हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज वृश्चिक राशि वाले मनोबल बढ़ा हुआ देख पाएंगे साथ ही आप अपने आसपास की परिस्थितियों पर कंट्रोल बनाकर रखेंगे। कोई फैमली मैटर सुलझ सकता है जिससे कुछ राहत मिल पाए। किसी दूर के रिश्तेदार या पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। करियर - कामकाज में लगे लोगों की बात करें तो आज आप कुछ नया सीखने के इच्छुक रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी, और आपके विचारों को महत्व मिलेगा। लेकिन ऑफिस में किसी के साथ मतभेद की आशंका है, इसलिए बातचीत में संतुलन बनाए रखें। फाइनेंस - पैसों को लेकर आपका दिन सामान्य है इस समय छोटे बच्चे कुछ मांग कर सकते हैं जिस पर आप खर्च करेंगे। लव लाइफ - प्रेम गहराई से सोचने की जरूरत है। अगर आप रिश्ते को लेकर असमंजस में हैं, तो किसी करीबी दोस्त से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। हेल्थ - सेहत के मामले में इस समय आंखों या सिरदर्द जैसी शिकायत हो सकती है। स्क्रीन टाइम को सीमित कर लेना जरूरी होता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : आज का दिन नई प्रेरणाओं और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप अपने लक्ष्य को लेकर बेहद केंद्रित महसूस करेंगे और किसी रुके हुए कार्य को निपटाने में सफल रहेंगे। घर के वातावरण में थोड़ी सक्रियता रहेगी, परिवार से किसी सरप्राइज की उम्मीद की जा सकती है। करियर - आपकी योजनाएं और परिश्रम रंग ला सकते हैं सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा और कोई वरिष्ठ आपकी प्रशंसा कर सकता है। तकनीकी या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति संतुलन में रह सकती है। सेविंग को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है किसी भी आर्थिक प्रस्ताव को जल्दबाजी में न स्वीकारें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में, नया जोश देखने को मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आज कोई पहली मुलाकात दिल को छू सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा या विशेष योजना बन सकती है। हेल्प - सेहत ठीक रहेगी लेकिन फेफड़ों और श्वसन से संबंधित लोगों को सतर्क रहना चाहिए। गुनगुने पानी का सेवन गले को बेहतर रहेगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज आप अपने आसपास के माहौल को लेकर थोड़े सतर्क और सजग रहेंगे। कोई गोपनीय सूचना मिल सकती है या आप अपने किसी प्लान को किसी से साझा करने से बचेंगे। पारिवारिक दायित्वों को गंभीरता से निभाने का समय है। बुजुर्गों की सलाह आपकी उलझनों को सुलझा सकती है। करियर - आपका ध्यान आज अपने कारोबार को लेकर डिटेल और क्वालिटी पर रहेगा। किसी जरूरी रिपोर्ट या प्रेजेंटेशन में सुधार की आवश्यकता हो सकती है। अधिकारी आपसे उम्मीदें रखेंगे, और आप उन्हें पूरा करने में समर्थ रहेंगे। फाइनेंस - पैसों की स्थिति को लेकर आज के दिन बच्चों की मांग माता-पिता की कुछ सेविंग को कम कर सकती है। लव लाइफ - प्रेम को लेकर थोड़ी भावुकता रह सकती है। बीते समय की कोई बात आज मन को उलझा सकती है इसलिए बातों को क्लीयर होते हैं स्पष्टता रखें। हेल्थ - सेहत के लिहाज से हड्डियों या जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है। कैल्शियम युक्त आहार लें और अधिक देर तक एक ही पोजिशन में बैठने से बचें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का समय मेंटल लेवल में हल्का और नए विचारों से भरा महसूस करवा सकता है। सोशल सर्कल में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी समूह से जुड़ने या नया संपर्क बनने की संभावना है। फैमली में किसी सदस्य की उन्नति की खबर मिल सकती है जिससे खुशी का माहौल बनेगा। करियर - बिजनेस हो या फिर नौकरी में आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है। कोई लंबित काम आज पूरे हो सकते हैं। साथ ही कोई पुराना क्लाइंट या कांट्रैक्ट वापस आ सकता है जिससे आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। फाइनेंस - धन के मामले में आज का दिन सेविंग को देने वाला होगा, लेकिन लंबी अवधि का ही सोचें और डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज रिश्ते को नया नाम देने की चर्चा हो सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी विवाहित लोगों के लिए दिन ठीक ठाक ही रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात करें तो मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन त्वचा या एलर्जी से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज के दिन अपने काम को लेकर अंतर्मुखी ज्यादा दिखाई दे सकते हैं। किसी बात को लेकर गहराई से सोचेंगे और अकेले समय बिताने की इच्छा करेंगे। किसी पुराने अनुभव की वजह से भावनात्मक रूप से थोड़े विचलित हो सकते हैं। परिवार के साथ कुछ हल्की-फुल्की बातचीत मूड को बेहतर कर सकती है। करियर - कामकाज में आपकी रचनात्मकता आज काफी अलग स्तर पर दिखाई दे सकती है। लेखन, कला या संगीत जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी नए जिम्मेदारी का भार आ सकता है, लेकिन आप उसे बखूबी निभाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्तर के मामलों में सावधानी बरतनी होगी कोई पुराना लेन-देन आज सर उठाएगा या किसी से लिया पैसा चुकाने की बात होगी। लव लाइफ - रोमांस को लेकर जीवन में इमोशनल अधिक रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ बिताए गए लम्हों को याद कर सकते हैं या भविष्य को लेकर कोई गहरी बातचीत हो सकती है। हेल्थ - सेहत को लेकर पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है। तले-भुने और मसालेदार खाने से दूरी बनाएं। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल