false: मेष राशिफल आज का दिन रहेगा अपने काम में लगन से आगे बढ़ते रहने का, इस समय पारिवारिक जीवन की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। घर परिवार में अपनों का साथ बना रहेगा। कुछ जरुरी कामों को करने के लिए छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। करियर - करियर को लेकर दिन संतोषजनक रहने वाला है, इस समय काम में आप अच्छा करते हुए अपने लिए बेहतर सहयोग भी देख सकते हैं सहकर्मियों के साथ तालमेल बना लेने में आपकी कुशलता काम आएगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, शेयर बाजार या अन्य जोखिमपूर्ण निवेशों में निवेश करने से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में इस दिन कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपने इमोशन को कंट्रोल में रखना ही रिश्ते के लिए अच्छा है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सामान्य दिन रहेगा। लेकिन असंतुलित आहार से पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वृषभ राशिफल आज का दिन परिवार में आपकी उपस्थिति के चलते माहौल को कुछ प्रभावित करने वाला होगा। घर के वरिष्ठ सदस्य आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेंगे लेकिन शायद आप अभी इस ओर बढ़ना न चाहें इसलिए तनाव हो सकता है। करियर - करियर के क्षेत्र में आज के दिन आप कुछ थका हुआ अनुभव कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद आपका प्रदर्शन अच्छा होगा और अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करने वाले हैं। छोटे कारोबारियों के लिए मुनाफा अच्छा रह सकता है फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति आपके लिए पक्ष में दिखाई देती है कुछ न कुछ लाभ का मौका तो मिलेगा जरुर। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी आज के दिन अचानक ही आपकी मुलाकात किसी पूर्व साथी से भी हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह समय सामान्य रहेगा। इस समय खाने में ठंडा गर्म से परहेज करें क्योंकि गले का संक्रमण हो सकता है। मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों को आज के दिन परिवार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक से कोई काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है जो कुछ मन के विपरीत रहेगा। बच्चों की आपसी तकरार से परेशानी हो सकती है। करियर - काम-काज के लिए एक अच्छा दिन हो सकता है। आप को अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ नई तकनीक में शामिल होना पड़ सकता है। आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन यह ध्यान रखें कि आपके खर्चों की स्थिति घर परिवार पर ही ज्यादा रहेगी। लव लाइफ - प्रेम जीवन में यह समय रोमांटिक रहेगा और साथ ही अगर रिश्ते में बंधे नही हुए हैं तो फिर किसी मुलाकात का समय भी अच्छा है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, अधिक काम के कारण थकावट महसूस हो सकती है। कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए दिन भर काम में व्यस्तता का समय होगा। मन के अनुकूल कुछ काम होने से संतुष्टि भी रहेगी। परिवार के छोटे सदस्यों यानि के बच्चों साथ समय बिताएं, इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। करियर - काम के लिहाज से दिन बेहतर रहने वाला है। कुछ लाभ मिलने की बेहतर संभावनाएं आपको अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने का भी मौका देने वाली हैं। इस दिन करियर में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और धैर्य से आप समस्याओं का हल निकाल पाएंगे। नई जिम्मेदारियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। जो लोग खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें ध्यान रखना होगा कि व्यवसाय में वृद्धि के लिए नए विचारों को अपनाना जरूरी होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, कर्ज को चुकता करने या बचत की दिशा में कदम बढ़ाने का है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से हल किया जा सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। false: सिंह राशिफल सिंह राशि के लिए दिन घरेलू स्तर पर मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। अपनों के साथ अचानक ही मार्किट जाने और नई चीजों की खरीदारी करने का समय भी बनेगा। बच्चों को लेकर पेरेंट्स काफी मेहनत करने वाले हैं। करियर - काम में सकारात्मक बदलाव कुछ राहत दे सकते हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा में अभी कमी नही होगी। बाजार की चमक के साथ कारोबारियों को चलना होगा अन्यथा लाभ की स्थिति प्रभावित होगी। फाइनेंस - पैसों के मामले में आपको कुछ लाभ के संकेत मिलेंगे। बच्चों को बड़ों से लाभ इल सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आप अपने साथी को परिवार से मिलवाने के लिए सोच विचार में होंगे। आप का रिश्ता आगे बढ़ सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। खुद को स्वस्थ रखने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम करने वाले हैं। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों को आज परिवार में थोड़ी हलचल देखने को मिल सकती है, घर में कुछ बातों को लेकर एक आप गंभीर रहेंगे। परिवार के सतह किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। आज के दिन कोई जरुरी काम टल भी सकता है। करियर - करियर के लिए यह दिन अच्छा रहेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी काम की जिम्मेदारी लेने वाले हैं इस दौरान अपने काम में बहुत ज्यादा दूसरों के साथ बातचीत करने से बचना चाहिए और काम पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन बचत में असर होगा खर्चे कंट्रोल करना मुश्किल रहेगा। लव लाइफ - प्रेम जीवन में यह समय थोड़ा मिश्रित रहेगा क्योंकि रिश्तों में कुछ छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। हेल्थ - आज के दिन खानपान में सुधार लाने की जरूरत होगी। ज्यादा मसालेदार या तला हुआ खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए आज के दिन घरेलू स्तर पर अपने पार्टनर की राय पर ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय आपके काम की सफलता उन की सहमति पर भी निर्भर होगी। बच्चों के साथ कुछ समय बाहर जाने में लग सकता है। करियर - जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनके लिए आज काम में मेहनत बनी रहने वाली है। आस पास का माहौल भी आपको इस समय मानसिक रूप से थका सकता है। नए काम की तलाश के लिए दिन बेहतर होगा। फाइनेंस - कोई योजना के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन पैसों के मामले में बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में इस दिन रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का सहयोग आपको मजबूती देने वाला है। हेल्थ - आप कोई पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं, तो ध्यान रखें कि दवाओं का सेवन समय पर करें। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों को आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाएगा। आज के दिन कोई कानूनी मामले में उलझने का समय बना हुआ है इसलिए अपने काम में संभल कर फैसले लें और नियमों के साथ काम करें। करियर - नौकरी में अपने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता दिखाने के लिए लगातार कोशिश बनाए रखनी होम्गी। काम में होने वाली राजनीति से दूर रहें क्योंकि कोई आपका नम बिना वजह के ही लगाने में भी आगे रह सकता है। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में ई खास बदलाव नहीं होगा, पर आपके लिए आज खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में आप एक्टिव रहना चाहेंगे लेकिन आपको अभी साथी की ओर से रिस्पांस कम ही मिल पाए। हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है, महिलाओं को विशेष रूप से अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। false: धनु राशिफल धनु राशि वालोम के लिए आज के दिन काम के साथ साथ कुछ अच्छे मौके मिलेगे जब परिवार के लिए भी आप समय निकल पाएंगे। इस समय कहीं जाने को लेकर योजना बनाने में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। करियर - करियर में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं इस दौरान आपके काम को पहचाना जाएगा, साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आपको सहयोग भी मिल सकता है। कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। फाइनेंस - इनकम की स्थिति आज आपके लिए बेहतर दिखाई देती है और लाभ के योग बनते हैं। लव लाइफ - आज का दिन लव के मामले में खास रह सकता है और अचानक से किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात खुशी दे सकती है। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे, लेकिन अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज के दिन घर के कामों में व्यस्तता के साथ साथ बच्चों पर भी अधिक ध्यान देने वाला होगा। घर में किसी पूजा का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल हल्का-फुल्का और खुशहाल रहेगा। करियर - करियर में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से समस्याओं को हल करेंगे। व्यवसाय में भी आपको अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आय में स्थिरता रहेगी। लव लाइफ - प्रेम जीवन में इस दिन आप अपने पार्टनर से वादा पु हो सकती हैं, लेकिन इन्हें हल करने के लिए संवाद बनाए रखें। रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी बनाए रखें। सिंगल लोग नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद को अच्छे से समझें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। फिटनेस से जुड़ी बातों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन मेहनत करने वाला दिन है। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आप काफी आगे रहते हुए काम करने वाले हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार के साथ साथ कुछ सकारात्मक पक्ष आपको जोश भी देगा। अपने भाई बंधुओं के साथ दिन बितेगा। करियर - कामकाज में आज का दिन आप का दिन भर किसी न किसी बात की व्यस्तता से भरा रह सकता है। में कुछ नई चुनौतियां भी होंगी लेकिन धीरे धीरे वो खुद ब खुद कम होने लगेगा। किसी काम की जिम्मेदारी ले सकते हैं। फाइनेंस - शेयर मार्किट से लाभ के मौके बनते दिखाई देते हैं लेकिन छोटे निवेशकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ - प्रेम जीवन में इस दिन रोमांटिक पहलू कुछ कम रह सकता है लेकिन बातचीत का दौर बना रहेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा खुद को नशे इत्यादि से बचा कर रखना ही हेल्थ के लिए बेस्ट होगा। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के दिन घर के कामकाज और परिवार के साथ बातों को करने का समय है। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात कर सकते हैं, और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्त्री पक्ष की ओर से आपको सहयोग मिल सकता है। करियर - करियर में कोई नया अवसर मिलने की संभावना इस समय व्यापार में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। जो लोग अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, वे इस दिन नए अवसर देख सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है, फिजूलखर्ची से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में यह समय रोमांटिक रहेगा। जो किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे नया रिश्ता शुरू हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में यह दिन सामान्य रहेगा सिर दर्द या गर्दन में कुछ खिंचाव की शिकायत रह सकती है।