false: आज का मेष राशिफल चैत्र महाअष्टमी पर मेष राशि वालों के लिए आज परिवार में थोड़ी हलचल हो सकती है, घर के काम में अपनी ओर से भी लगने वाले हैं। वाले आज घूमने फिरने का मन बना सकते हैं लेकिन इसे टालना भी पड़ सकता है। यात्रा होगी जो दिल को खुश करने वाली होगी। करियर - काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने का विचार है, तो किसी सहायक से सलाह लेकर ही यात्रा तय करें। आपकी कोशिशें रंग लाने वाली हो सकती है। आपको कुछ नए दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता हो सकती है। फाइनेंस - आज दिल खोल कर खर्च करने के मूड में रहने वाले हैं इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ - लव लाइफ के लिए आज दिन का दूसरा भाग होगा अच्छा। हेल्थ - आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। इस समय घर में आप काम के चलते ही कुछ थका हुए अनुभव करेंगे। आज का वृषभ राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर वृष राशि वालों के लिए कुछ अच्छे समय की उम्मीद है। किसी सामाजिक या पारिवारिक अवसर पर भाग लेकर आप अपने रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। करियर - करियर में सफलता के संकेत हैं। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। नौकरी में कोई सकारात्मक बदलाव हो सकता है, जो आपकी आगे की योजनाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। फाइनेंस - धन की स्थिति में सुधार की संभावना है, विशेष रूप से उन लोगों को फायदा हो सकता है जो संपत्ति या निवेश के क्षेत्रों में लगे हैं। लव लाइफ - प्यार में रोमांचक समय आ सकता है। आप और आपके साथी के बीच समझदारी और सच्चे प्यार का रिश्ता बढ़ेगा। हल्थ - हेल्थ के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए। आज का मिथुन राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर मिथुन राशि वालों के लिए काम की जल्दबाजी आपको थोड़ा तनाव दे सकती है। घर में बड़ों की मदद के कारण आप काफी अच्छे से चीजें सुलझा सकते हैं। इस समय बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। करियर - कारोबार के लिए आज के दिन काफी अच्छे लाभ दिला सकता है, लेकिन इस समय कर्मचारियों की कमी के कारण मुश्किलें भी रहेंगी समय पर काम खत्म करना आसान नहीं होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं और किसी से पैसे लेने पड़ सकता है। लव लाइफ - आज के दिन प्रेम संबंधों में हल्की चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन यदि आप अपने साथी के साथ इमोशन शेयर करेंगे तो बात बनेगी। हेल्थ - आज के दिन खुद का ध्यान रखें बेचैन होंगे इसलिए हो सके तो शांत रहें। आज का कर्क राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन आप अपने काम में काफी व्यस्त रहने वाले हैं तो ऐसे में कुछ अन्य बातों को ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय खुद को लेकर ध्य परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अगर किसी बात को लेकर आप परेशान थे, तो आज उसका हल निकल सकता है। घर में किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। करियर - कम में आपके लिए मेहनत अधिक रहने वाली है। आप काफी चीजों में सही से फैसले न ले पाएं। लेकिन आप को किसी मित्र से मदद मिलेगी जो सहक होगी। कोई नई परियोजना शुरू हो सकती है। फाइनेंस - आज अधिक खर्च से बचने की कोशिश करें, ताकि बाद में आपको कोई कठिनाई न हो। लव लाइफ - किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन बहुत अधिक भरोसे से बचें। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप स्वस्थ हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त करें। false: आज का सिंह राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर सिंह राशि वालों के लिए परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये सब काम के लिहाज से ही होंगे घरेलू माहोल जल्द ही बेहतर होगा और आप को खुद के लिए समय निकालने की जरूरत होगी। करियर - आज आपके नौकरी के स्थान में आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं। आपके प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा। किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है और आप कई मायनों में आगे रह सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आपको धन की मदद मिलेगी जो खुशी देगी। लव लाइफ - लव लाइफ में संजीदगी और गहरे संबंधों का समय है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके रिश्ते में और मजबूती आएंगी। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से आपको आराम की आवश्यकता हो सकती है। आज का कन्या राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर कन्या राशि वालों के लिए परिवार में अच्छा माहौल रहने वाला है। इस समय आप लोगों के साथ मेलजोल कर सकते हैं।किसी रिश्ते में तनाव था, तो उसे सुलझाने का यह अच्छा समय है। घर में मेहमान आ सकते हैं। करियर - आज के दिन कामकाज में कुछ बदलाव आ सकते हैं इस समय मीटिंग बनी रहने वाली है। किसी नए अवसर का स्वागत करने का समय है, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बिजनेस में स्थिति अच्छी होगी। फाइनेंस - आज आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन आपको बचत करने का प्रयास करना चाहिए। लव लाइफ - लव लाइफ में समझदारी भरे कदम उठाएं, जिससे रिश्ते में और भी मजबूती आ सकती है। हेल्थ - हेल्थ ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और योग की आवश्यकता हो सकती है। आज का तुला राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर तुला राशि वालों के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। यात्रा पर जाने का समय अच्छा है, विशेष रूप से किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक रहेगा। करियर - करियर में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत के साथ साथ किसी की मदद से आप उन्हें पार करने में सफल रहेंगे। अपने पुराने कामों को पूरा करना मुश्किल रह सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बचत के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले को लेने से पहले सोच-समझ लें। लव लाइफ - प्यार में घबराहट या तनाव महसूस हो सकता है। आपको अपने रिश्ते में खुले तौर पर बात करने की आवश्यकता है। हेल्थ - थोड़ी-बहुत शारीरिक थकावट हो सकती है, इसलिए आराम करने की आवश्यकता हो सकती है। आज का वृश्चिक राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आप किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घर में रिश्तों में मिठास आ सकती है। एजुकेशन के मामले में बच्चे कुछ ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। करियर - काम के लिहाज से आप काफी जोश में होंगे। इस समय आप ट्रैवल में होने पर भी बेहतर स्थिति को पाएंगे। आज के दिन कारोबार की शुरुआत के लिए समय अच्छा है तो आज चाहें तो काम शुरु कर सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन आप पैसों को लेकर निवेश के मूड में होंगे। आर्थिक पक्ष को और बेहतर बना सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में कोई नई शुरुआत हो सकती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके रिश्ते में रोमांस और समझ बढ़ेगा। हेल्थ - आज के दिन आप खासकर मानसिक तनाव से बचने के लिए बेकार की बातों को सोचने से बचें खुद को रुचि से जुड़े काम में शामिल करें। false: आज का धनु राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर धनु राशि वालों के लिए परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सब कुछ ठीक हो जाएगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा करते समय आपको ध्यान रखना होगा कि सभी को सुना जाए। करियर - नौकरी में आज के दिन कुछ लोगों के न होने से आप का काम बढ़ सकता है। इस समय आप पुराने काम को पूरा करने के लिए मेहनत करने वाले हैं। व्यापार के मामले में आज का दिन भागदौड़ अधिक दे सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने कर्ज या खर्चों को दूर करने के लिए कुछ सफलता मिल सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ दिन उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन आपके और आपके साथी के बीच अच्छे संवाद से समस्याएं हल हो सकती हैं। हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें क्योंकि इस समय मौसमी बीमारी का खतरा हो सकता है। आज का मकर राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर मकर राशि वालों के लिए आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ लंबा समय बिताने वाले हैं। घर में खुशियां बनी रहेंगी और आप अपनों के साथ समय बिताने में आनंदित रहेंगे। बच्चों के साथ कहीं जाने का अवसर मिल सकता है। करियर - काम में सफलता के संकेत हैं और इस समय आप कुछ फूड के आइटम में ज्यादा मुनाफा कमाने वाले हैं। अपनी मेहनत के साथ-साथ सही दिशा में काम करना आपको बेहतर परिणाम देने वाले हैं। फाइनेंस - पैसों के मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें क्योंकि इस समय आप को किसी को अन्य के लिए भी पैसे खर्च करने होंगे। लव लाइफ - लव लाइफ में सुकून और समझ बढ़ेगी, आप और आपके साथी के रिश्ते में नए आयाम जुड़ सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे, इस समय आप मेहनत अधिक करने वाले हैं। आज का कुंभ राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन मस्ती भर अहोगा। घर में काम के चलते आप आज भाई बहनों की मदद करने में आगे होंगे। चीजों को आप आसानी से संभाल सकते हैं। किसी सदस्य को आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है। करियर - कामकाज में आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा, किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। इस समय आप अपने काम में लाभ पाएंगे। आज कुछ नए आइटम अपने काम में जोड़ने वाले हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में अच्छा समय है लाभ के मौके अच्छे रहने वाले हैं कुछ नई वस्तु की प्राप्ति होगी। लव लाइफ - प्यार के मामले में आप बिंदास होंगे अपने पार्टनर से लंबी बात के मूड में रहने वाले हैं। हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी आप एक्टिव तो बने ही रह सकते हैं। आज का मीन राशिफल चैत्र दुर्गाष्टमी पर मीन राशि वालों के लिए आज के दिन आप आध्यात्मिक स्तर पर अच्छा करने वाले हैं। परिवार में प्यार और सहयोग मिलने का समय है। बच्चे सहायक बनेंगे। खुशी की खबर मिल सकती है और रिश्तों में और गहराई आ सकती है। करियर - करियर में मेहनत का फल मिलेगा, कारोबार में यात्रा पर जाने का समय अच्छा रहेगा। यह यात्रा आपके लिए रोमांचक और लाभ दिलाने वाली हो सकती है। आप अपने प्रयासों के आत्मविश्वास में वृद्धि पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खर्च होगा लेकिन साथ ही लाभ भी किसी न किसी तरह से मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में सुकून और संतुलन रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छे और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक रूप से सेहत अच्छी रहेगी, घर में बड़ों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। For more details, you can read your Daily Horoscope