आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले गुरुवार के दिन का लाभ उठा सकते हैं। घरेलू मामलों में थोड़ी हलचल ला सकता है। घर में किसी छोटे सदस्य की पढ़ाई को लेकर बातचीत हो सकती है, वहीं भाई-बहनों के साथ कुछ योजना बन सकती है, जो आगे चलकर किसी यात्रा का रूप ले सकती है।करियर - क्रिएटिव थॉट आपके काम को आज चमका सकते हैं, आपको लाभ मिलेगा। आज आपके विचार दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। कलाकार, लेखक, काउंसलर या आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। बॉस से संबंधों में सुधार होगा और कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट को लेकर थोड़ा सतर्क रहना आवश्यक है, विशेष रूप से पार्टनरशिप में। खर्च सोच-समझकर करें और फिजूल की चीजों से बचें।लव लाइफ - विवाहित जीवन में थोड़ी गंभीरता बना कर रखें जिससे रिश्ते ढीले न पड़ पाएं और साथ ही आपसी समझ जरूरी होगी।हेल्थ - सेहत बेहतर रहेगी बस कंधों में दर्द या खिंचाव हो सकता है इसके लिए थोड़ा एक्सरसाइज करते रहें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले गुरुवार के दिन का उपयोग अपने लिए कर पाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, खासकर अगर आप कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो आज की योजना सफल हो सकती है। बच्चों के पढ़ाई या सेहत से जुड़े मामलों में कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए काम की अधिकता बनी रहेगी पर प्रमोशन का नाम चेहरे पर चमक लाएगा। एक साथ कुछ अच्छे इनकम के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या विदेशी संपर्क प्राप्त हो सकता है। काउंसलिंग या ट्रेवल से जुड़े प्रोफेशन के लिए लाभदायक है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन किसी साथी या किसी अपने से मदद मिलेगी। बच्चों के लिए कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति का समय बनेगा।लव लाइफ - किसी नजदीकी व्यक्ति से उन बातों को शेयर कर सकते हैं जो आपको अंदर से राहत देगी। मैरिज लाइफ में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।हेल्थ - बाहर के जूस या पानी को तभी उपयोग में लाएं जब उसकी स्वच्छता को लेकर पक्का हों वरना मुश्किल हो सकती हैविस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वाले इस समय घर में बड़े भाई या बहन से जुड़ी खबर को पाकर इमोशनल रूप से प्रभावित होंगे। घर का माहौल थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन आपसी समझ से सब कुछ संभल जाएगा। पारिवारिक मामलों में इस समय कुछ बातें आपके दिल को ज्यादा छूने वाली हैं। करियर - व्यवसाय में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे पर सभी के एक एक करके देखें क्योंकि बड़े फैसले सोच-समझकर लेने में ही बेहतरी है। साझेदारी में सावधानी बरतें जिससे संबंध खराब न होने पाएं। आज के दिन नए काम की तलाश भी अभी जारी रहने वाली दिखाई देती है।फाइनेंस - घरेलू खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा इस समय संपत्ति की खरीदारी को लेकर घर-परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकता है।लव लाइफ - पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें अकेले हैं तो किसी दिलचस्प बातचीत का मौका मिल सकता है जो प्यार की शुरुआत हो सकती है।हेल्थ - सेहत पर ध्यान बनाए रखें इस समय बच्चों की बातें दिल पर लग सकती हैं जिससे मन परेशान हो सकता है इसलिए खुद को ज्यादा सोच में न डालें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज के दिन तो घर के हीरो हो सकते हैं, सब आपकी सलाह मानेंगे। घर में आपकी बातें इम्पैक्ट डालेंग। किसी सीनियर मेंबर से डिस्कशन फायदेमंद रहेगा इस समय कोई ट्रिप का प्लान दोस्तों के साथ बन सकता है। घर पर बच्चों के साथ टाइम बिताना अच्छा लगेगा।करियर - काम के सिलसिले में आप को आज ज्यादा भागमभाग करनी होगी। व्यापारियों के लिए दिन इन्वेस्टमेंट के साथ साथ आने वाले सौदों की प्लानिंग के लिए अनुकूल है फिर भी कोई बड़ा फैसला आज लेने से बचें, पहले अच्छे से सोच-विचार करें।फाइनेंस - घर पर कुछ काम करने होंगे जिनमें पैसे लगेंगे इस समय अपना कीमती सामान ध्यान से रखें कहीं वो इधर उधर न हो जाए।लव लाइफ - पति-पत्नी के संबंधों में कुछ नोकझोंक बनी रह सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और व्यस्तता के बावजूद थोड़ा क्वालिटी टाइम जरूर निकालें।हेल्थ - स्क्रीन टाइम अधिक होने से आंखों में जलन या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वाले इस समय ग्रहों की चाल से होंगे प्रभावित। दिन काफी व्यस्त रह सकता है, लेकिन आपके आइडिया लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आज घर में छोटी यात्राओं को लेकर चर्चा हो सकती है, खासकर बच्चों की पढ़ाई या किसी पारिवारिक कार्य के चलते।करियर - नौकरी में आपकी सूझबूझ से कोई जटिल काम आसान हो सकता है। बिजनेस में थोड़ा जोखिम उठाना लाभदायक हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। फ्रीलांसर्स को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आपकी प्रोफ़ाइल को और मजबूत करेगा।फाइनेंस - आज के दिन आप कुछ महंगी चीज की खरीदारी के लिए बढ़ सकते हैं। आप काफी चीजों को देख परख करके ही आज इन्वेस्टमेंट से बचें।लव लाइफ - दिल की बातें किसी से करना या खुद को किसी बात में शामिल कर लेना मन को भटका तो देगा पर साथी से बातें किए बिना काम न बनेगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन आपको कुछ एक्टिव रखने के लिए आगे करेगी इसलिए खुद को उन चीजों से जोड़े जो चुस्ती फुर्ती बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज आपका ध्यान पूरी तरह से घर-परिवार पर रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को घेर सकती है, लेकिन उनकी तरफ से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और किसी धार्मिक या पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है।करियर - ऑफिस में कुछ नया सीखने को मिलेगा और आपके आइडिया की तारीफ भी हो सकती है। सहकर्मियों से तालमेल बना रहेगा। जो लोग क्रिएटिव या मीडिया फील्ड में हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस वालों को कोई छोटी लेकिन उपयोगी डील मिल सकती है।फाइनेंस - पैसे की स्थिति संतुलित रहेगी क्योंकि इस समय कोई पुराना खर्च या उधारी याद आ सकती है उसे चुकता करने की कोशिश करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ भावनात्मक बातचीत होगी और कुछ पुराने मुद्दे भी सुलझ सकते हैं। किसी से बात शुरू करने की हिम्मत जुटा सकते हैं।हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है पेट और नींद से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए खानपान और रूटीन पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए घर‑परिवार व जीवन जीने की स्थिति आज कुछ थका सकती है। बातचीत के चलते कुछ थोड़ी हलचल रह सकती है इस समय बच्चों के कारण भी कोई छोटी-सी बात बड़ी बन सकती है, इसलिए बातों को हल्के में लें और बहस से बचें।करियर - ऑफिस में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। जरूरी कामों को टालने की आदत आज भारी पड़ सकती है इस समय आवश्यक कि क्या चाहिए उसकी प्राथमिकता तय करें। काम की जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। बिजनेस में किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा बातचीत फायदेमंद हो सकती है।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामले आज आप के फैसले ज्यादा बेहतर न हों कोई छोटी इनकम या बकाया रकम मिल सकती है।लव लाइफ - जीवनसाथी या प्रेमी से थोड़ी भावनात्मक बात होगी, जो रिश्ते को और गहराई देगी। पुराने गिले-शिकवे दूर करने का अच्छा मौका है।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी सुस्ती रह सकती है उन चीज़ों से परहेज़ करें जो तेज मसालेदार हों और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स लेना ही सही फैसला होगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए भाई-बहनों के साथ पुरानी यादें ताज़ा होंगी और कुछ नई बातें भी बन सकती हैं। बच्चे आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और पढ़ाई में रुचि भी दिखा सकते हैं। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का हल मिलने की संभावना है, जिससे घर में शांति का माहौल बनेगा।करियर - वर्क फ्रॉम होम में भी मन लगेगा पर कुछ इलेक्ट्रॉनिक साधन मुश्किलें या देरी देने से काम होने की स्थिति को दे सकते हैं। अगर आप इंटरव्यू या मीटिंग की तैयारी में हैं तो खुद पर भरोसा रखें।फाइनेंस - फालतू खर्चों से सतर्क रहें, खासकर ऑनलाइन शॉपिंग से।लव लाइफ - आप लोग थोड़ा रिजर्व महसूस कर सकते हैं पर मन में कल्पनाएं बहुत रहेंगी दिन के अंत तक मूड बेहतर होगा।हेल्थ - सेहत कमजोर न हो इसके लिए लगातार कोशिशों को बना कर रखें अपनी दिनचर्या के कारण ही परेशानी झेल सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन धनु को माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने दोस्त से बात करके दिल हल्का महसूस होगा पेरेंट्स बच्चों के साथ समय बिताने से मूड फ्रेश फील करेंगे बस इस समय उनकी हर बात पर हामी न भरें।करियर - काम में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं अगर आप किसी परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज सही दिन हो सकता है। पदोन्नति या प्रशंसा मिलने की संभावना है। आपकी नेतृत्व क्षमता आज उभरकर सामने आएगी। टीम को अच्छे ढंग से संभाल पाएंगे। फाइनेंस - आज के दिन पैसों की कमी फील तो होगी पर फिर भी आप इस समय रास्ते बना लेंगे जिससे कुछ मुनाफा मिलेगा।लव लाइफ - दिल के रास्ते पर आज मुश्किलें तो होंगे साथी से विवाद हो सकते हैं, अपने काम में इतना व्यस्त न रहें की अपनों को समय न दे पाएं।हेल्थ - अगर मौसम बदल रहा है तो खुद को बचाकर रखें। इस समय छोटे बच्चों की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज आप ही की राशि में बैठे चंद्रमा का प्रभाव मन को काफी उथल-पुथल से भर सकता है। मकर राशि वालों के लिए इस समय काम की अधिकता होगी घर के छोटे छोटे काम आपको काफी बड़े भी लग सकते हैं। बड़ों का सहयोग समझदारी से भरा रहेगा।करियर - ऑफिस में टीम के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। यदि आप किसी प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, तो आपका काम सराहा जाएगा। आर्ट, डिजाइन, फैशन या लॉ से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति मिले जुले असर देने वाली होगी इस समय उधार मांगने वाले भी होंगे तो कुछ आपको धन देने वाले भी हैं। आज ज़रूरत के अनुसार खर्च करेंगे और कुछ बचत की भी प्लानिंग करेंगे।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्ते में ज्यादा बहस न ही करें तो अच्छा और जो भी वह कहे अभी चुप रहें शाम होते होते बातें खत्म होने लगेंगीहेल्थ - शरीर से ज्यादा आज मन थकने वाला है और इसी थकावट को दूर करने के लिए खुद को रिचार्ज करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भीतर से मजबूती लाने का है क्योंकि दूसरे आप पर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं बच्चे हों या बड़े चारों ओर से चीजें काफी परेशानी दे सकती हैं। आप किसी दोस्त के साथ लंबी बातों में भी लगे रह सकते हैं, लेकिन उससे आपको एक नया नज़रिया मिलेगा। करियर - वर्कप्लेस पर इस समय समय का ध्यान से पन करें कुछ कारणों से देरी की शिकायत मिल सकती है। आपकी रणनीति और काम करने का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा। कोई जटिल काम सुलझा सकते हैं। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, या साइकोलॉजी से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी दोपहर बाद हीन खर्चों में थोड़ी सतर्कता की ज़रूरत है। इस समय घर की आवश्यकताओं के लिए खर्चा होगा।लव लाइफ - रिश्ते में इस समय आप मन से भटकाव को फील कर सकते हैं ऐसे में पार्टनर आपकी चुप्पी को समझने की कोशिश करेगा। किसी पुराने रिश्ते को लेकर भावुक हो सकते हैं।हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट रहेंगे पर इस समय आप काम के लिए काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन मानसिक तनाव से थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। ध्यान, योग या शांत संगीत राहत देगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नई सोच और खुलेपन का है पर इस समय बड़ों की नजरें भी आप पर हैं तो मन के अनुसार करना आसान भी नहीं होने वाला है।किसी दोस्त या रिश्तेदार से दिलचस्प बातचीत हो सकती है। किसी लंबी यात्रा या नई योजना का विचार मन में आएगा।करियर - काम के स्थान पर कुछ नए लोग मिल सकते हैं इस समय किसी काम को लेकर मिटिंग्स या फिर लंबी बातचीत हो पर अभी किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल रहेगा। कारोबार में आपके विचारों को मौका मिलेगा। फील्ड से जुड़ा है तो बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज किसी मीटिंग या इंटरव्यू में आत्मविश्वास से बोलेंगे।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज धीरे-धीरे सुधार आएगा कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। छोटी मोटी खरीदारी भी होने का समय होगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ किसी ट्रैवल या डिनर की प्लानिंग हो सकती है। आपसी समझ और साथ समय बिताना रिश्ते को मजबूत करेगा। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी केवल चलते-फिरते खानपान से बचें। शरीर को एक्टिव रखने के लिए हल्का व्यायाम करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल