आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज मंगलवार के दिन रहेंगे कुछ ज्यादा परेशान, घरेलू लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर लोग आपकी मदद चाहते हैं और आप उनकी सहायता कर सकते हैं। आज आपके प्रयासों की सराहना होगी पर किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।करियर - ऑफिस में साथ में काम कर रहे लोग बहुत मदद कर सकते हैं, अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कोई काम इस समय शुरुआत में धीमा हो सकता है पर चीजें बेहतर रहेंगी बिजनेस में साझेदारी या नए अनुबंध के लिए समय अनुकूल है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की जरूरत है बच्चों की एजुकेशन के लिए खर्च होने का समय है कोई बिल या उधार का निपटारा करने का समय अच्छा है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से समाधान मिलेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी डाइजेशन को लेकर परेशानियों पर ध्यान दें। इस समय काम के चलते खाने पीने में लापरवाही बनी रहने से दिक्कत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज वृषभ राशि वालों के दिन में घर और काम दोनों जगह अस्त व्यस्त स्थिति मन को उदास बना सकती है। इस समय घर में कोई आपकी मदद या सलाह मांग सकते हैं और आप उनका सहयोग करेंगे। काम में थोड़ी जल्दीबाजी से बचें और आराम से काम करें।करियर - ऑफिस में आपके काम को लोग नोटिस करेंगे इस समय नजरें आप पर रहने वाली हैं। बिजनेस में साझेदारी या नए मौके आ सकते हैं इस समय कुछ ज्यादा पैसे या इन्वेस्टमेंट को जल्दबाजी में करने से बचना होगा।फाइनेंस - पैसे के मामले में संभलकर चलें घर के रख रखाव में कुछ धन लगेगा और सामान इत्यादि के लिए यात्रा भी धन खर्च का कारण होगी।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत अच्छी रहेगी, छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है अगर आप अकेले हैं, तो नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी इस समय हल्का और संतुलित खाना खाने पर ध्यान रखें और हल्की फुल्की कसरत-एक्सरसाइज करते रहें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए दिन की शुरुआत नार्मल है दोस्तों के साथ बातें भी होंगी वहीं सोशल सर्कल में एंटर करते ही लाइफ को थोड़ी स्पार्क मिलेगी। आप कुछ बेहतर राय देने वाले हैं और दूसरे आपकी बातें सुनेंगे और आपकी राय को इम्पोर्टेंस देंगे। घर में मेहमान मिलने आ सकते हैं थोड़ी मस्ती और हंसी भी बनी रहेगी।करियर - ऑफिस में आपके काम के अलावा इस समय कुछ आइडियाज की वैल्यू बेहतर रहने वाली है। बॉस की स्माइल के कारण कुछ मामलों में आप आगे बढ़ने के लिए साहस जुटा सकते हैं। बिजनेस वाले काम को लेकर बेहतर अपडेट पा सकते हैं पर धीरे-धीरे स्टेप उठाना इम्पल्सिव मूव्स से बचें।फाइनेंस - पैसों की वाइब्स ठीक है कोई नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले चेक कर लेना । अचानक खर्च करने से बचें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातें फ्लो करेंगी, समझौते आसान होंगे। पुराने झगड़े का एन्ड भी हो सकता है। सिंगल्स के लिए छोटी-छोटी रोमांटिक संभावना।हेल्थ - हेल्थ ठीक ठाक रह सकती है बस बहुत ज्यादा मीठा और तली-भुनी चीजों से थोड़ा ब्रेक लें। पेट फ्रेंडली खाना खाएं और हल्की स्ट्रेचिंग करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि आज मंगलवार के दिन थोड़ा चिल मारने के मूड में होंगे लेकिन मन का स्वामी चंद्रमा तो शनि के प्रभाव में है अब इसके कारण चीजें असमंजस ही दे रही हैं। इस समय अगर मन अनुसार काम नहीं भी हो पा रहे हैं तो कोई बात नहीं आप जल्दबाजी मत करें सब चीज़ें धीरे धीरे अपनी पोज़िशन में फिट होंगी।करियर - ऑफिस में आज जल्द पहुंचने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय शायद कुछ जरूरी मसले आप को ही पूरे करने हों। आपका काम लोग नोटिस करेंगे इस समय प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी हाथ लग सकती है। बिजनेस में लगातार अपडेट मिलेंगे हर कदम सोच-समझ कर रखें।फाइनेंस - पैसे का मामला संतुलित रहेगा। कोई बड़ा खर्च या नया इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें। पुराने उधार या बिल चुकाने का समय बढ़िया है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातें हल्की-फुल्की और अच्छी रहेंगी छोटे-मोटे झगड़े तुरंत सुलझ सकते हैं। सिंगल्स के लिए नए लोगों से मिलने का मौका है।हेल्थ - मन पर इस समय ज्यादा असर होने वाला है वो उदासी की ओर रहेगा इसलिए अपने लिए कुछ समय शौक के लिए निकालें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज मंगलवार का दिन सिंह राशि वालों को कुछ बातों के लिए चिंता दे सकता है घर की बातों के चलते कुछ जोड़ तोड़ करने की जरूरत होगी। आपके लिए दिन बातों और मूवमेंट से भरा रहेगा। नेटवर्किंग में आप ज्यादा ही एक्टिव दिखाई देने वाले हैं इस दौरान छोटे-छोटे काम फोकस के साथ निपटा लेने की जरूरत होगी।करियर - ऑफिस में आज कुछ काम के साथ साथ मिटींग्स भी बनी रहने वाली है कुछ मामलों में बदलाव होने का दिन है इस समय काम के स्थान में बातों से बचें और फोकस बना के रखें। कारोबार में लगे लोगों के लिए नए कॉन्टैक्ट या क्लाइंट्स से बढ़िया अपडेट है।फाइनेंस - पैसों के मामले में बच्चों की मांगों के कारण कुछ टेंशन पेरेंट्स को बनी रहने वाली है। नए इन्वेस्टमेंट तभी करें जब रिटर्न का अच्छा प्रभाव हो। लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातें मजेदार रहेंगी लेकिन इस दौरान लव लाइफ में कुछ बातें बेकार के विवाद को बढ़ा सकते हैं।हेल्थ - दिन की शुरुआत थोड़ी वॉक या स्ट्रेचिंग से करें मूड को अपलिफ्ट करना आसान नहीं होगा।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के लिए मून की प्लेसमेंट और शनि का प्रभाव इमोशन्स और इंट्यूशन को बढ़ाने वाला होगा। दिल और दिमाग दोनों थोड़े एक्टिव रहेंगे इसलिए फैसले लेते समय ध्यान रखें कि इमोशन ओवरपावर न हो जाए। घर में रिश्तों की कशमकश तो रहेगी लेकिन हल्की मिठास शाम तक लौट सकती है।करियर - काम को लेकर आज आप टेंशन में होंगे और मेहनत में भी आगे ही रहने वाले हैं टीम में सभी को साथ मे लेकर चलना इस समय कुछ कठिन रह सकता है। कारोबार में मार्केट की उथल-पुथल परेशान कर सकती है।फाइनेंस - पुराना बिल चुकता हो सकता है या अचानक इनकम का रास्ता खुल सकता है। इस समय उधार देने से बचें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज बातें अच्छी रहेंगी किसी पुराने झगड़े का अंत हो सकता है। दोस्ती से शुरू हुई कोई बातचीत रोमांस में बदल सकती है।हेल्थ - मौसम के असर से आप का शरीर कुछ संवेदनशील हो सकता है। खुद का ख्याल रखें स्ट्रेस कम करने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि के लिए दिन की बातें कुछ होंगी खास तो कुछ में रहेगी परेशानी बच्चों को लेकर बाहर के कामों को करना आसान नहीं होगा। इस समय दिन पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जगह चमकदार रहने वाला है। आपकी एनेर्जी तो होने वाली है बेहतर लेकिन काम के चलते आप किसी पहले करें और किसे बाद में इन बातों की उलझन रहेगी।करियर - ऑफिस में आपका काम और सोच सराहना पाएगी। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में पार्टनर या क्लाइंट से बढ़िया अपडेट आएगा। अगर कोई मुश्किल काम है, तो आज उसका समाधान आसानी से निकल सकता है।फाइनेंस - पैसे के मामले में दिन बढ़िया है। कोई नई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रिसर्च कर लें। अचानक खर्च करने से बचें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक और हल्का-फुल्का मजेदार रहेगा। सिंगल्स के लिए नए लोग मिलने का मौका है, बातचीत में फ्लर्टी वाइब्स बन सकती हैं।हेल्थ - हेल्थ में आज थोड़ी एनर्जी बढ़ी रहेगी। हल्का व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: इस समय मंगलवार के दिन ग्रहों की चाल के कारण दिन भर भागदौड़ होगी पर इसमें कुछ व्यर्थ की होने वाली है। प्रोडक्टिव होकर काम करना मुश्किल ही होगा घर में कुछ बातें आपको खुद के लिए समय न देने पाएं। बड़ों की ओर से कुछ बातें लगातार आपको सुनने को मिल सकती है।करियर - कामकाज के लिए दिन फोकस्ड रहे तो ही बेहतर होगा छोटी-छोटी चीजें जो पीछे छूटी थीं, उन्हें पूरा करने का सही समय है। काम और निजी जिंदगी में बैलेंस बनाना मुश्किल रहेगा। इस समय काम को लेकर ज्यादा सलाह के मूड से बचें बस काम करते रहेम।फाइनेंस - पैसे के मामले में दिन साधारण ही रहेगा घर की चीजों की खरीदारी के लिए लिस्ट बनने वाली है। कुछ बिल या उधार का निपटारा करने का समय होगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दिन आसान और खुलकर बातचीत न हो पाए इस दौरान बाहरी चीजें ज्यादा आकर्षक लगने वाली हैं जिसके कारण आपसी भरोसा डगमगा सकता है।हेल्थ - सेहत पर ध्यान देना ही होगा आज के दिन थकान और काम न करने का मन ही आपकी चल को धीमा करने वाला है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु के लिए ग्रहों का असर घर में कुछ समस्या दे सकता है, सोशल और कम्युनिकेशन को लेकर आज के दिन उठा पटक बनी रहने वाली है। कुछ लोग बात करना चाहेंगे पर शायद उनके लिए समय कम ही रह पाए। बातचीत में आप फ्लो में रहेंगे और छोटे-मोटे मसलों को हल्के अंदाज़ में सुलझा पाएंगे।करियर - ऑफिस या बिजनेस में आज आपके काम में मेहनत तो लगी रहने वाली है, इस दौरान कुछ लोगों का हस्तक्षेप पसंद न आए पर फिर भी अपनी ओर से कोशिशों में कमी न आने देना ही अच्छा होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा खान-पान के लिए आज पैसा लगाने का मूड होगा शाम को बाहर डिनर का प्लान जेब खर्च को देने वाला होगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत घर परिवार की बातों को लेकर ही ज्यादा रहने वालि है एक दूसरे को अब साथ दें जिससे फ्रेंडली माहौल आपके प्रेम को मजबूती दे पाए।हेल्थ - हेल्थ में हल्की एनर्जी बनी रहेगी हल्का खाना और थोड़ी एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालौम के लिए आज के दिन मेहनत करने का दिन है इसलिए आलस को दूर रखें। जो काम घर पर बड़ों की ओर से मिले उसे टालने से बचेम। इंटेंस और फुल ऑन फोकस बने रहना ही बेहतर होगा। एजुकेशन को लेकर आप आज के दिन अपने लिए काफी चीजों पर ध्यान देने वाले हैं।करियर - ऑफिस में लगे हों या अपना कोई बिजनेस कर रहे हैं आपको मेहनत बनाए रखने की जरूरत होगि। कुछ दूसरों के काम भी आपके पास आ सकते हैं इसलिए कमर कस लेना अच्छा होगा। काम में किसी सहयोगी से बातचीत में क्लीयर बातें रखें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य है कोई बड़ा खर्च या इन्वेस्टमेंट आपको भागदौड़ देने वाला भी होगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दिन थोड़ा गहरा और इमोशनल रहेगा छोटी-छोटी बातें समझौता बन सकती हैं। हेल्थ - आज कंधे या कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है, ज्यादा समय एक ही जगह खड़े रहना या बैठे रहना समस्या दे सकता है इसलिए थोड़ा हिलते डुलते रहें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन एक्स्ट्रा एनर्जी तो देगा पर आपको दूसरों के कारण खुद को कंट्रोल और मूवमेंट से भरा रहेगा। आप फुल ऑन एक्टिव रहेंगे घर में आपके लिए काम तो रहेंगे जिसे आप दूसरों को देने की कोशिश भी करने वाले हैं तो हंसी के साथ मस्ती आज के दिन सामने रहेगी।करियर - कामकाज को लेकर आज के दिन व्यस्तता रहने वाली है, इस समय काम के अलावा आप का दिन पुरानी फाइलों को पूरा करने में लगा रह सकता है। नेटवर्किंग और टीमवर्क में अच्छे मौके मिल सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा कुछ मामलों में आपको घर के बड़ों की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है।लव लाइफ - दिल के मामले में अपने साथी को ज्यादा समय न दे पाएं मैरिज लाइफ में हल्की रोमांस वाली वाइब्स तो होगी पर घरेलू कामों के कारण अपने लिए समय कम ही मिल पाएगा।हेल्थ - हेल्थ सामान्य रहेगी गले में खराश या दर्द की शिकायत हो सकती है इस समय मसालेदार या अधिक खटाई का सेवन न करना ही बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन की स्थिति कुछ मामलों में कामकाज के कारण थोड़ा फुल रहने वाली है। आपके घर में बदलाव कि इच्छा का मूड भी रहेगा पहले लिए हुए प्लान आज काम आएंगे। घर पर अपनों के साथ लंबी बातें होंगी और कुछ पुरानी यादें भी इसमें शामिल होंगी।करियर - ऑफिस में काम की अधिकता कुछ बदलाव के कारण प्रभावित होगी। कारोबार के लिए इस समय ट्रैवलिंग पर जाने की प्लानिंग होने का समय होगा। इस समय पर फाइनेंस की कमी के कारण कुछ कामों में देरी हो होगी पर समय रहते चीजें हो ही जाएंगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य है, बड़े खर्च या नया इन्वेस्टमेंट आज के दिन सामने बने रह सकते हैं। पुराने बिल या उधार का निपटारा करना लाभकारी रहेगा।लव लाइफ - इस समय छोटी-छोटी बातें हल्के अंदाज में सुलझ जाएं इसके लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत होगी। हेल्थ - अपने खान पान को लेकर बैलेंस डाइट का ख्याल ज्यादा रखें इस समय शाम के समय टहलना आपको राहत और रिलैक्स देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल