आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास तौर पर अपनी बातों को पूरा करने के लिए रहेगा खास। इस समय घर पर कुछ अच्छे पल बिताएंगे या अपनों के साथ कुछ मस्ती भरे मूड में रह सकते हैं।करियर - आप अपने काम को लेकर इस समय काफी समर्पित रह सकते हैं बस इस समय इमोशनल न रहें क्योंकि इसका असर आपके फैसलों पर पड़ सकता है। अपनी इंट्यूशन को सुनें, क्योंकि आज आपके अंदर छिपी सोच साकार भी होती दिखाई दे सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आप रहने वाले हैं एक्टिव अपने लिए और बाहर के लोगों के साथ कुछ खरीदारी भी रहेगी खास।लव लाइफ - दिल की बात रहेगी आपके लिए खास, रिश्ते में समझ और विश्वास से ही आप रहेंगे आगे वरना बातें तो अभी भी समस्या देने वाली रह सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ अच्छे समय बिताएंगे।हेल्थ - सेहत बेहतर रहने वाली है आप इस समय कहीं घूमने फिरने या अपनी पसंद के कामों को करने के लिए आगे रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है। इस समय घर के कामों में आप दूसरों को काम पकड़ा सकते हैं जिसके चलते दूसरे आप से कुछ दूरी भी बना सकते हैं। इस समय घर पर बच्चों की धमाचौकड़ी बनी रह सकती है शोर गुल में कुछ समय शांति भी कम ही रहने वाली है।करियर - काम के मामले में आज थोड़ी मेहनत ज्यादा लग सकती है पर आप इस समय सफलता कुछ दूर रहेगी। वर्क लोड के साथ साथ इस समय किसी बड़े पद पर आसीन लोगों के साथ भी मिलना जुलना हो सकता है। कारोबार में इस समय आप काफी उथल-पुथल बनी रह सकती है।फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा, आपको खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। शेयर मार्किट में पहले पूरी जानकारी लें जिससे भविष्य में कोई नुकसान न हो।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा अगर आप अकेले हैं तब खुद को उन बातों में न उलझाएं जो रिश्तों को परेशान कर सकती है।हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक-ठाक महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकावट हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज के दिन मिथुन राशि वाले चंद्रमा के साथ साथ अपने राशि स्वामी की कंडीशन के चलते आज बाहरी चीजों के चलते दबाव में रह सकते हैं। आज के दिन किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। घर पर कुछ लोगों के आने से माहौल काफी व्यस्त बना रह सकता है।करियर - आज के दिन काम को लेकर अगर आप किसी नई कामों की प्लानिंग में हैं तो आपको थोड़ा और समय देना होगा ताकि आप इसे सही दिशा में ले जा सकें। किसी पुराने काम के लिए नई दिशा मिल सकती है, जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा।फाइनेंस - आज के दिन कोई छोटी सी शर्त में हार भी सकते हैं इसलिए पैसों का खेल न खेलें क्योंकि आज के दिन व्यय ज्यादा ही रहने वाला है।लव लाइफ - आज आप बाहर निकलेंगे अपने जीवन साथी की मदद को भी चाहेंगे पर उनसे हेल्प न मिल पाए ऎसे में आज के दिन किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात दिल को धड़का सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में सजग रहने की जरूरत है, अपनी भावनाओं को संतुलित करने के लिए ध्यान या म्यूजिक में समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए राशि स्वामी चंद्रमा की स्थिति रहेगी काफी तेज। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे दिल को राहत महसूस होगी। कोई नजदीकी दोस्त या कजिन ट्रैवल या पार्टी का आइडिया दे सकता है। सामाजिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।करियर - क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आज तारीफों की बारिश हो सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट का रिजल्ट सामने आ सकता है और यह संतोषजनक रहेगा। टीम के साथ मिलकर काम करने से चीजें और बेहतर होंगी।फाइनेंस - खर्च और इनकम दोनों बराबरी में चलेंगे आज कोई नया खर्च आ सकता है, पर इससे लाभ भी निकलेगा।लव लाइफ - रिलेशन में हैं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन से बचना ज़रूरी है। बात करने से समाधान मिलेगा। कोई नया आकर्षण उभर सकता है किसी पुराने परिचित के जरिए।हेल्थ - स्किन या हार्मोन से जुड़ी परेशानी उभर सकती है हेल्दी डाइट और नींद का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए घर के माहौल में थोड़ी अजीब सी खामोशी हो सकती है। किसी बात को लेकर सभी लोग थोड़ा गंभीर दिख सकते हैं, पर शाम तक स्थिति बेहतर होगी। पुराने दोस्त की कॉल या मैसेज यादें ताज़ा कर देगा।करियर - वर्क फील्ड में आज किसी छिपी हुई स्किल का फायदा मिल सकता है और इस समय कुछ हेल्प भी मिल सकती है। जो काम दूसरों को मुश्किल लगे वह आसानी से हो सकता है। बॉस या क्लाइंट से सीधा संवाद करने में झिझक न हो आज समय अच्छा है।फाइनेंस - आज फैशन या अपीयरेंस से जुड़ी कोई चीज खरीद सकते हैं ऐसे में सेविंग करना मुश्किल रहेगा।लव लाइफ - आज का दिन दिल से सोचने का है पर दिमाग से समझने का भी। रिलेशन में हैं तो भावनाओं की गहराई महसूस होगी। सोशल मीडिया कनेक्शन दिल की बात कह सकता है।हेल्थ - मन का तनाव शरीर को थका सकता है सॉलो वॉक से राहत मिलेगी। इस समय हेल्दी चीजों का सेवन अच्छा रहने वाला है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी गहरे सोचने का और जीवन की कुछ पहलुओं पर फिर से विचार करने का होगा। इस समय घर पर बड़ों की ओर से कुछ बातें नसीहतों के रूप में मिलने वाली हैं। आप बच्चों के लिए सही दिशा में काम भी कर पाएंगे।करियर - काम के मामले में अगर आप किसी फैसले पर असमंजस में हैं या कुछ बातों पर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं तो इस समय कोई आपकी मदद कर सकता है। आपके लिए उस पर स्पष्टता पाने का मौका किसी के मार्गदर्शन से मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि पुराने कामों को नए तरीके से देख सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पर आज आपको अचानक किसी पुराने कर्ज या उधारी से राहत मिल सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज गहरी भावनाएं और समझ बढ़ सकती है। अगर आप अपने पार्टनर से कुछ खास बातें साझा करना चाहते हैंहेल्थ - सेहत के मामले में कोई खास परेशानी नहीं होगी बस काम की थकान ही असर डालने वाली हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले इस समय रहें थोड़ा संभल कर क्योंकि आज चीजें समस्या देने वाली अधिक होंगी। घर पर बातों के चलते मुश्किलें बढ़ सकती है। आज के दिन भाई बहनों के साथ भी विवाद बढ़ सकते हैं तो ध्यान रखें जिससे चीजें समस्या न बने।करियर - कामकाज को लेकर आपके लिए आज कुछ नई परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को लेकर कुछ निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। आपको अपने निर्णय में पूरी स्पष्टता रखनी होगी, ताकि भविष्य में कोई भी समस्या न आए। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें।फाइनेंस - इस समय में इन्वेस्टमेंट करने से बचें क्योंकि इससे आपको ज्यादा लाभ नहीं होगा। बचत पर ज्यादा ध्यान दें जिससे चीजों पर दबाव बन पाए।लव लाइफ - अपने लिए आज के दिन रिश्तों में कुछ नाराजगी ही ज्यादा देख पाएंगे। किसी पुराने दोस्त से रिश्ते को लेकर नया मोड़ मिल सकता है।हेल्थ - खुद को थोड़ा आराम देने और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार के बीच मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशी हो सकती है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से मन प्रसन्न रहेगा। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार का समर्थन मिलेगा। परिवार में कोई ट्रैवल की बात निकल सकती है चाहें तो कोई ट्रिप बुक भी हो सकता है।करियर - कारोबार में इस समय जो चीज़ें अटकी पड़ी थीं अब उन्हें खत्म करने का समय है। उत्साह रहेगा, लेकिन बार बार डिस्ट्रिक्ट होने से बचें। किसी सीनियर से पॉजिटिव बात हो सकती है जो आपको आने वाले मार्किट के लिए तैयार करेंगे।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट को लेकर आज दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा कोई नया मौका सामने आ सकता है। साथ ही बाहर के खर्चों में थोड़ा कटौती करना अच्छा रहेगा।लव लाइफ - आज पार्टनर के साथ ओपन और ईमानदार बातचीत करने की जरूरत होगी इससे नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई दूर के शहर या देश के व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है।हेल्थ - मांसपेशियों या जॉइंट्स में हल्का दर्द हो सकता है फिजिकल एक्टिविटी और वॉर्म अप से राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन ग्रहों का गोचर आपके लिए कुछ खास काम लेकर आ सकता है। आज घर में जिम्मेदारी बढ़ेगी चाहे वह बुजुर्गों की देखभाल हो या किसी पारिवारिक मुद्दे का समाधान। किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है या कोई सरप्राइज़ गिफ्ट।करियर - किसी सीनियर की बात ध्यान से सुनना जरूरी है उसमें आगे का रास्ता छिपा है। कारोबार में इस समय छोटे लेकिन अहम फैसले लिए जा सकते हैं। आज के दिन काम के लिए ट्रैवल बनी रहने वाली है जो आप को नए लोगों से जोड़ सकती है।फाइनेंस - पैसों के लेनदेन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है विशेषकर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान्स पर ध्यान दें बजट बनाने का सही समय है।लव लाइफ- रिलेशनशिप में भरोसे को मजबूत करने का दिन है जो बातें अनकही थीं, उन्हें आज हल्के अंदाज़ में शेयर करें। किसी सीरियस रिलेशन की शुरुआत कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो बैक या गर्दन में अकड़न हो सकती है पोस्टर और स्ट्रेचिंग का ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: चंद्रमा की स्थिति और शनि महाराज का असर मकर राशि के लिए दिन कुछ खास चीजों को देने वाला होगा। इस समय घर के बड़ों के पास आपके काम को कंट्रोल करने का अच्छा मौका रहेगा। आप को छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना होगा जिससे कोई कमी न रह पाए।करियर - काम के मामले में आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल मिलेगा। आपकी एकाग्रता और धैर्य आज आपके सबसे बड़े हथियार साबित होंगे। कामकाजी मोर्चे पर कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है पर इससे पहले आपको अपनी प्लानिंग को फिर से परखने की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पर आपको अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा इलेक्ट्रॉनिक्स या ट्रैवल से जुड़ा खर्च रहने वाला है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी सी नीरसता हो सकती है। पार्टनर से अपनी भावनाओं को साझा करने का समय आ चुका है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय ट्रैवल को लेकर रहें सावधान जिससे कोई चोट न लगे या फिर कोई मुश्किल अचानक से सामने न आ पाए।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज के दिन घर की बातें कुछ ज्यादा मुख्य रहने वाली हैं। दोस्तों के साथ प्लानिंग करना भी फायदेमंद रहेगा क्योंकि इस समय आप आने वाले दिनों में कुछ जरूरी कामों को भी जल्द से निपटा सकते हैं। एजुकेशनल मामलों में छात्रा काफी एक्टिव रहने वाले हैं।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने प्रयासों का सही फल मिलेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम में अटका हुआ हिस्सा अब सुलझ सकता है। वैसे कुछ फैसले आपको बहुत सोच-समझ कर लेने होंगे। सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना बढ़ेगी।फाइनेंस - आज आपको किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है पर भविष्य के खर्चों के लिए योजना बनाना जरूरी है।लव लाइफ - आज के दिन जीवन साथी की बातों को दिल पर ज्यादा न लगाएं क्योंकि इस समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर कुछ खास बन सकता है।हेल्थ - खुद को आराम देने के लिए थोड़ी देर के लिए अकेले समय बिताना लाभकारी होगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज के गुरुवार के दिन गुरु की शनि पर दृष्टि और शनि का चंद्रमा पर प्रभाव देने वाला है कुछ ऐसे मौके जिसके काफी समय से करने के लिए थे परेशान। घर में अपनों के साथ हाथ बंटाने और जरूरी चीजों के रखरखाव में लगे रह सकते हैं। इस समय कुछ बातें आपके दिन को करने वाली हैं व्यस्त।करियर काम के लिहाज से दिन की शुरुआत आपको देगी कुछ ऎसे पक्ष जिन पर काम करना होगा जरूरी। किसी व्यक्ति के साथ के लिए आज बनानी होगी पूरी लिस्ट जो दे सकती है कुछ मामलों में आपको व्यस्तता साथ में आप अपनी कमियों को भी इस दौरान बेहतर तरीके से समझने में रहेंगे सक्षम।फाइनेंस - इस समय पार्टनर की ओर से कुछ मांग बनी रह सकती है वहीं कुछ छोटे लाभ की संभावना भी है। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए जो भी खर्च करें उस पर अधिक ध्यान दें।लव लाइफ - दिलों के राज धीरे धीरे खुल सकते हैं, अपने रिश्ते में कुछ उदासी भी आप फील कर सकते हैं। इस समय मन और विचार में उलझने तो होंगी पर फिर भी किसी का सहयोग थाम लेगा दामन आपका।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला ही रह सकता है कुछ न कुछ बातें इस समय आपकी सेहत के लिए बढ़ा सकती हैं मुश्किलें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल