आज का राशिफल मेष: सोमवार का दिन आपके काम में कुछ अटकाव तो देता है इसलिए कोशिश करें कि जितना हो सके काम में अपना ध्यान बना के रखें। घर में किसी की बातें आपको कुछ दिक्कत देने वाले हैं इसलिए खुद को समय के अनुसार ढालते हुए काम करना ही बेहतर होगा। करियर - नौकरी को लेकर आज के दिन आप भागदौड़ में लगे रहने वाले हैं कुछ मामलों में शायद लोगों के साथ ताल मेल बिठा पाने में समस्या हो सकती है। जो लोग बाजार में रिसर्च को लेकर काम में लगे हुए हैं उन्हें अनुकूल परिणाम इस समय मिल सकते हैं। लव लाइफ - बातचीत में आप कुछ जिद्द या परेशानी से बचें और इस समय छोटी बातों पर बहस की संभावना भी है। मैरिज लाइफ में ससुराल पक्ष के साथ चिंता बढ़ सकती है। हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी कुछ मौसमी बदलाव अपना असर तेजी से डालने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन की स्थिति शुरुआती स्तर पर काफी व्यस्त रह सकती है। आज घरेलू मामलों में खुद को मानसिक रूप से शांत रखना दिनभर की चुनौती होगी। छात्रों के लिए शिक्षा का समय काफी महत्वपूर्ण होगा अच्छे अंक प्राप्ति का समय भी बन रहा है। करियर - करियर में प्रगति के संकेत हैं आज के दिन कंपटीशन को लेकर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने का बेहतर संकेत मिल सकते हैं। आपकी मेहनत सराही जाएगी और सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। कारोबार को लेकर कोई यात्रा हो सकती है। फाइनेंस - धन की स्थिति आज खर्च के साथ साथ किसी से प्राप्ति का भी अच्छा योग देने वाली है। इंटरनेट पर कोई बिल जमा करने से जुड़ी बातों को ध्यान से करें। लव लाइफ - किसी खास से मिलकर प्रभावित हो सकते हैं जिससे संबंधों में स्थिरता आएगी। हेल्थ - आज शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ऊर्जावान रहेंगे लेकिन दिन के अंत में थकावट महसूस हो सकती है इसलिए थोड़ा आराम भी ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का असर छठे भाव पर असर डालने वाला होता है। आज के दिनचर्या में बदलाव आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है इसके अलावा आप को घर में काफी उथल-पुथल भी महसूस हो सकती है। करियर - काम को लेकर आज के दिन कुछ ठहराव सा महसूस हो सकता है पर चिंता न करें क्योंकि यह अस्थायी ही है अभी इस समय गोचर में ग्रहों का असर आपको परेशान कर सकता है। इस समय नई योजनाओं पर फोकस करें। जल्द ही अच्छे अवसर सामने आएंगे। फाइनेंस - आज का दिन कोई किस्त चुकाने या फिर किसी लोन के कारण आप इस समय कुछ जोड़ तोड़ में लगे रह सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता आएगी इस समय पार्टनर के साथ समय बिताने का मन करेगा, लेकिन शायद साथी को समय न मिल पाए। नाराजगी से दूर ही रहें थोड़ा सहनशील भी बनें। हेल्थ - सेहत को लेकर कुछ परेशानी रहेगी लेकिन अभी भी हल्की फुल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन लेते रहें जिससे एनर्जी में कमी न आने पाए। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन काफी भाग दौड़ करनी होगी। इस समय आस पास की स्थिति आपको आसानी से आराम न दे पाए इसलिए जितना हो सके पहले से ही अपने काम निपटा लीजिए। इस समय भागदौड़ से बचें और हो सके तो बच्चों के साथ उनके कामों में शामिल रहें। करियर - नौकरी के लिए दिन की शुरुआत आपको थका सकती है। इस समय आपके दोस्तों का सहयोग नए चीजों को समझने के साथ साथ काम के बोझ को कुछ कम भी कर सकता है। आज का दिन आपको अपने काम को बढ़ाने के लिए संपर्क भी देने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दूसरों पर निर्भरता परेशान तो कर सकती है लेकिन फिर भी कुछ स्थिति आपके लिए बेहतर भी रहेगी। लव लाइफ - दिल की बातों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हुए उनके करीब होने वाले हैं। मैरिज लाइफ में साथी के साथ घर की बातें उलझनें भी बढ़ा सकती हैं। हेल्थ - आज के दिन ओवर वर्क के चलते आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाए ओर इसके साथ ही खानेपीने में लंबे अंतराल से बचें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए परिवार में मेलजोल की स्थिति तो होगी ही इसके अलावा कुछ दोस्तों के साथ मस्ती का माहौल भी बनेगा। कुछ पुरानी बातें आज के दिन आप को प्रभावित कर सकती हैं कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिसे सुनकर भाई-बहनों के साथ मस्ती मना सकते हैं। करियर - काम के लिए आस पास की परिस्थिति आपको कुछ ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर सकती है जिनका असर लंबे समय तक रहेगा। जो लोग मार्केटिंग में लगे हुए हैं उन्हें काफी कुछ मामलों में नई डील मिल सकती है। घरेलू वस्तुओं के कारोबार के लिए भी दिन बेहतर होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पर दोपहर बाद कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्किट के लिए यह समय अच्छा है लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। लव लाइफ - रिश्तों में उत्साह और प्यार बढ़ेगा जीवन साथी की हेल्प से इस समय कुछ नए कामों को करने का उत्सह भी मिलेगा। पार्टनर के साथ मेलजोल में सुधार होगा । हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन ताजगी महसूस करेंगे। कुछ एक्टिविटी में शामिल रहते हुए मेंटली काफी स्ट्रांग भी रहने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन बीजी रहने वाला है छोते छोटे कामों की अनदेखी बाद में समस्या खड़ी कर सकती है इसलिए शुरुआती समय से ही चीजों के बारे में ध्यान बना कर रखें। परिवार में अगर कुछ बात को लेकर मतभेद हो भी गया है तो लंबा नहीं खिंचेगा। करियर - कार्यक्षेत्र में कुछ बाहरी लोगों के चलते मुश्किलें देखने को मिल सकती हैं लेकिन आपका संयम और मेहनत आपको सफलता की ओर ले जाएगी। इनोवेशन से जुड़ी सोच से करियर में आगे के मौके दिला सकती है। कुछ तकनीकी या डिजिटल स्किल सीखना बेहतर रहेगा। फाइनेंस - वित्तीय स्थिति बेहतर रह सकती है किसी पुरानी सेविंग से लाभ हो सकता है अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी पार्टनर के साथ घनिष्ठता महसूस होगी। दोस्त आपको नए रिश्ते शुरू करने के लिए उत्साहित करने वाले हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ध्यान और पौष्टिक आहार से आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज के दिन किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे को लेकर चिंता में अगर होंगे तो इस समय घर का कोई बड़ा सदस्य आपको इस परेशानी से बाहर निकाल सकता है। सहनशीलता से काम लेने की जरूरत होगी घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन संभव है। करियर - आपको अपनी एक्टिविटी को लेकर पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी। कोई लंबित काम पूरा करने का मौका मिलेगा। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। कुछ तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं पर वे जल्द सुलझ जाएंगी। फाइनेंस - आज का दिन आपको घर परिवार से कुछ मदद दिला सकती है विशेष रूप से बच्चों को कुछ पैसे मिल सकते हैं बड़ों से लेकिन इस समय बहुत ज्यादा चीजें शायद फायदा न दे पाएं। लव लाइफ - प्रेम को लेकर अटकलें बनी रहने वाली हैं इस समय शायद आपका पार्टनर कुछ खामोशी से काम करे जिसे लेकर आप संदेह पर ज्यादा चल सकते हैं। हेल्थ - जो लोग कंधे या कमर के दर्द से परेशान है उन्हें अभी आराम कम ही मिले लेकिन फिर भी आज के दिन सिकाई से लाभ जरूर मिलेगा विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि पर ही ग्रह गोचर की खास स्थिति अभी भी बनी हुई है तो इस कारण से घर में नयापन और चीजों को लेकर फेरबदल वाला हो सकता है। आपकी रचनात्मकता और अनोखी सोच आपको परिवार में अलग पहचान दिलाएगी। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और कामकाज में सहयोग मिलेगा। करियर - काम के मामले में थोड़ा धीमी गति रखें ओर ध्यान से काम करें। नए आइडियाज़ को उच्च अधिकारी पसंद करेंगे लेकिन अभी भी दूसरों के साथ काम को करना आसान नहीं होगा टीम में आपकी भूमिका अहम रहेगी। कुछ काम जल्दी निपटेंगे, जिससे मन खुश होगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। फाइनेंस आपकी बैंक और घरेलू खर्चों की स्थिति आर्थिक मामलों में मुश्किलें दे सकती हैं स्थिति मजबूत रहेगी। योजना बनाकर खर्च करने का समय है। लव लाइफ - रिश्तों में आनंद और प्रेम का लेन देन आज काफी ज्यादा होने वाला है यानि के पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही वाले होंगे क्योंकि मन करेगा कुछ अलग जोखिम लेने का जो सेहत को खराब कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन विश्वास और प्रयास से सब कुछ संभव है लेकिन इसे बनाए रखना मुश्किल ही लगने वाला है क्योंकि आज के दिन चंद्रमा आपको बाहर की ओर ले जाने वाला है जिसके कारण भीतर की आवाज को कम ही सुन पाएंगे। घर के बच्चे बड़ों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं तो वहीं घर के कामों को छोड़ कर बाहर भागना पड़ सकता है। करियर - कार्यस्थल पर आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। नए अवसर हाथ लगेंगे, खासकर रचनात्मक या कलात्मक क्षेत्रों में। कठिनाइयों से घबराएं नहीं, आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ नए स्रोतों से आय के अवसर भी बन सकते हैं। फाइनेंस - आप को किसी से उधार लेना पड़ सकता है या पैसों की कमी के कारण काम पूरे न हो पाए तो इस समय खर्च की अधिकता और सेविंग दिक्कत दे सकती है। लव लाइफ - प्यार को लेकर थोड़ा सोच समझ के साथ काम करें क्योंकि इस समय नए रिश्तों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। हेल्थ - मानसिक रूप से भी आप काफी उथल-पुथल को महसूस कर सकते हैं। इस समय खुद को किसी ऐसे काम से जोड़ें जो आपको खुशी दे पाएं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। नए प्रोजेक्ट या यात्रा के संकेत मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की ओर पूरी लगन से बढ़ेंगे और आसपास के लोग आपकी ऊर्जा से प्रेरित होंगे। करियर - आज आपका काम में उत्साह और फोकस देखने को मिलेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे और टीम में माहौल सकारात्मक रहेगा। फाइनेंस - दिखावे या इम्प्रेशन के चक्कर में खर्चा बढ़ सकता है। इस समय कोई पुरानी ईएमआई या बिल याद दिलाएगा कि सेविंग भी ज़रूरी है। लव लाइफ - दिल किसी पुराने रिश्ते की ओर खिंच सकता है या कोई अनकही बात परेशान कर सकती है। हेल्थ - पेट को लेकर और सिर को लेकर दर्द अधिक रहने वाला है माइग्रेन ज्यादा तेह होने वाला है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा शो ऑफ और थोड़ा इमोशन वाला हो सकता है। घर में कोई खास काम पूरा होने की खुशी हो सकती है, जिससे फैमिली के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। किसी रिश्तेदार या पुराने जानने वाले से मुलाकात की संभावना है। करियर - ऑफिस या बिजनेस में आपका कॉन्फिडेंस आज नजर आएगा। कोई खास काम या मीटिंग आपकी मौजूदगी से बेहतर हो जाएगी। अपने आइडिया शेयर करने का सही समय है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन पैसों को लेकर मन पसंद के खर्च बनने वाले हैं इस समय कोई धार्मिक कार्यों में पैसा लग सकता है। लव लाइफ -लव लाइफ में थोड़ा ड्रामा हो सकता है पार्टनर आपकी बात को गलत समझ सकता है पर अगर आप प्यार से समझाएंगे तो रिश्ता मजबूत ही रहेगा। हेल्थ - थोड़ी थकान या बैक पेन हो सकता है ज्यादा देर बैठकर काम करने वालों को खास ध्यान देने की जरूरत है। फिटनेस रूटीन को आज मिस न करें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीद और सफलता से भरा रहेगा। जो भी काम आप आज शुरू करेंगे वह भविष्य में अच्छा परिणाम देगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों के साथ तालमेल भी बेहतर होगा। करियर - काम को लेकर आज का दिन नई चीजों से जुड़ने का समय होगा। अगर मन से लगे रहे तो कुछ अच्छा सीखने को भी मिलेगा। काम के मामले में किसी वजह से छोटी यात्रा संभव है जिसमें आपको बेहतर लाभ मिल सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आप का धन व्यर्थ की चीजों में खर्च होने वाला है पैसों को लेकर थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है। लव लाइफ - विवाह के मामले में आज रिश्ते नए दिखाई देंगे रिलेशनशिप में हैं उनके लिए ईमानदारी और बातचीत बनाए रखें। सोशल मीडिया पर कोई कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - अगर हो सके तो भाग दौड़ करते समय खुद का भी ध्यान रखें कोई चोट इत्यादि लग सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल