आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और बढ़ चढ़कर काम को कर पाएंगे। घर के रख रखाव में आज आप काफी आगे रह सकते हैं, मेहमानों के आगमन और बाहरी वस्तुओं की देखरेख में समय लगने वाला है। आसपास के लोगों से मेलजोल रहेगा। दिन थोड़ी भागदौड़ वाला हो सकता है।करियर - कार्यस्थल पर जितना हो सके आप उतना इस समय खुद को लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज के दिन कुछ मीटिंग और नई शुरुआत के लिए समय कब खत्म होगा पता भी नहीं चलेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा व्यापार से जुड़े लोग बेहतर संपर्क बना सकते हैं जिससे फायदे की संभावना है।फाइनेंस - पैसों को लेकर भागदौड़ कई बार मन को परेशान कर देने वाली होगी। पारिवारिक जरूरत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी पार्टनर आपको सहयोग देगा उनके साथ बिताया गया समय सुकून देगा। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी पर फिर भी दिन के अंत में थकावट हो सकती है। अधिक देर तक काम करते रहने के कारण सिरदर्द या आंखों में जलन महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : आज आप अपने परिवार और निजी मामलों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। मन थोड़ा भावुक रहेगा ऐसे में घर में किसी से बात करना बेहतर होगा बाहर से ज्यादा अपनों पर भरोसा बना के रखें। कुछ निर्णय लेने में सफल हों पर इसका अर्थ ये नहीं की हर बार सब कुछ कंट्रोल में रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत मन को हल्का कर सकती है।करियर - इस समय रूटीन काम पूरा करने का दिन है अगर हो सके तो लिस्ट बना कर कामकाज शुरू करें। नई ज़िम्मेदारी से बचें या उस पर पहले सोच-विचार करें। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आज आपको अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी बच्चों पर या सेहत या फिर घर से जुड़ी चीजों पर पैसे लगने का दिन है । किसी बड़ी खरीदारी का प्लान कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी इमोशनल अस्थिरता रह सकती है साथी से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, इसलिए शांति समझदारी से हालात संभाल लें। हेल्थ - शारीरिक थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है। खानपान हल्का रखें और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएँ। शांति और ध्यान आपके लिए लाभदायक रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी रंग तो दोपहर के बाद से बदलता देखने को मिलेगा। कुछ नई जान-पहचान बना सकते हैं या किसी पुराने परिचित से मज़ेदार बातचीत हो सकती है। दिमाग़ चंचल रहेगा लेकिन इससे आपको नए मित्र भी मिलने वाले हैं।करियर - कामकाज में आप आज नई रणनीति अपनाने का प्रयास करेंगे और कुछ लोग आपके सुझावों को लोग गंभीरता से लेंगे। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, या सेल्स में हैं उनके लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अच्छा कहा जा सकता है कोई छोटा लाभ, बोनस या अतिरिक्त आय का योग है। आप पैसों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में साथी के साथ रोमांटिक बातचीत या प्लानिंग हो सकती है घर में कुछ कामों के होने से आकर्षण भी बढ़ सकता है।हेल्थ - बहुत ज्यादा घुलना मिलना लोगों के साथ बातचीत या सोशल एक्टिविटी से मानसिक थकान हो सकती है। थोड़ा समय अकेले बिताएं ताकि दिमाग को भी आराम मिल सके।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है, पुरानी यादें या कोई अधूरा संबंध मन में हलचल पैदा कर सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ गहन बातचीत हो सकती है। किसी घरेलू जिम्मेदारी को लेकर दिन व्यस्त भी रह सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना फायदेमंद रहेगा। आप जो सोच रहे हैं, वह अभी सबको समझ नहीं आएगा, इसलिए अपनी योजना पर अकेले काम करना बेहतर होगा। नौकरी बदलने या क्षेत्र में बदलाव की योजना है तो अभी विचार करें, जल्दबाज़ी से बचें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी घर के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मरम्मत संबंधी खर्च संभव है। उधार देने से पहले सोच-विचार ज़रूर करें।लव लाइफ - भावनाओं में बहने से बचें किसी पुराने रिश्ते की याद सताएगी कोशिश करें कि वर्तमान पर ध्यान दें। विवाहित लोग किसी गलतफहमी को दूर करने में सफल होंगे।हेल्थ - मानसिक थकान और नींद की कमी से शरीर बोझिल लग सकता है, इसलिए दिन की शुरुआत ध्यान या प्राणायाम से करें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: शुक्रवार के दिन आप के लिए घर के काम के साथ साथ कुछ बाहरी मामलों के लिए भी निकलना होगा। सोशली किसी मित्र के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी किसी खास व्यक्ति से चर्चा हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। भाई बंधुओं के साथ जितना तालमेल रखेंगे उतना आपको ताकत देगा।करियर - व्यापार में इस समय आपकी राय और दृष्टिकोण की सराहना हो सकती है। टीम वर्क में सफलता मिलेगी और आप किसी ज़रूरी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिज़नेस में साझेदारी से जुड़ा कोई निर्णय लिया जा सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कुछ ज़रूरी खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन आप पहले से तैयार रहेंगे। धन के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाने का अच्छा समय है।लव लाइफ - रिश्तों में आप और आपका साथी एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह समझ न पाएं तो इस समय दूरी रह सकती है जिसे दूर करने की जरूरत होगी।हेल्थ - थोड़ी देर मेडिटेशन या संगीत सुनना आपके मूड को बेहतर बना सकता है बच्चों के साथ कुछ फिटनेस के टिप्स शेयर होंगे।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले इस समय अपने विश्वास में कुछ ज्यादा ही आगे रहेंगे जिसके कारण दूसरों की बातों पर कम ही ध्यान देंगे। घर में कुछ बातें रखरखाव को लेकर आज ज्यादा ही होने वाली हैं। कोई सोशल काम या भी खुद के ही किसी काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है।करियर - कामकाज में इस समय परेशानी रहेगी क्योंकि कुछ काम अधिक बढ़ सकते हैं। दूसरों की ज़िम्मेदारी को कुशलता से निभाने के लिए आज कमर कस लेने की जरूरत होगी। लीडरशिप रोल या टीम को मार्गदर्शन देने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला सा रह सकता है।फाइनेंस - फाइनेंस को लेकर फैसले आज नार्मल ही रहने वाले हैं, इस समय कोई रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखना आज आसान रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों की बात करें तो अपने पार्टनर के लिए कुछ खास कर सकते हैं सरप्राइज या छोटा तोहफा दिन को खुशनुमा बना देगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है काम की अधिकता के चलते थकान रहने वाली है कमर कंधे की स्थिति का विशेष ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: शुक्रवार के दिन आप के लिए काम भी बेहतर रहेगा और साथ ही आप काफी बातों में आगे रह सकते हैं, घर में छोटे बच्चों की तरफ अधिक देखरेख की जरूरत होगी। छात्र आज के दिन अपनी पढ़ाई में बेहतर कर पाएंगे। इस समय छोटी-छोटी बातों पर ज़रूरत से ज़्यादा सोचने की आदत हो सकती है। करियर - कामकाज में अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट रहने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय पर कौन सा काम पहले किया जाए इस बात की उलझन कुछ अधिक ही रहने वाली है। आपके काम में सहयोगियों की ओर से मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ काम से अलग अपने लिए समय निकालेंगे, बिजनेस से जुड़े लोग नई प्लानिंग में व्यस्त रहेंगे।फाइनेंस - घर परिवार में बजट के लिए आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने होंगे कोई जरूरी घरेलू खरीदारी आज संभव है। इस समय स्थिर मुनाफे वाले विकल्पों के लिए उपयुक्त है।लव लाइफ - रिश्तों में बैलेंस कैसे बनाए इसकी फिक्र रहने दें क्योंकि दिन आपको अपने पर विचार करने का मौका दे रहा है, अकेले हैं तो किसी करीबी दोस्त के साथ जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस इस समय शरीर में जकड़न या नसों में खिंचाव का अनुभव हो सकता है। दांत या पेट से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का दिन आज थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मन कई बातों को लेकर व्यस्त रह सकता है, जिससे किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य से खुलकर बात करने की ज़रूरत होगी।करियर - काम को लेकर भी इस समय अनिश्चितता का माहौल रह सकता है, इस समय आप अपने विरोधियों के चलते समस्या का सामना कर सकते हैं। काम में कुछ बातों को लेकर अधिकारियों की ओर से मुश्किलें तो रहेंगी पर दिन ढलते ढलते स्थिति बेहतर होने लगेगी।फाइनेंस - आज पैसों को लेकर सोच-समझकर चलने की ज़रूरत है इस दौरान पुरानी किस्तों को चुकाने का ख्याल रहें कोई ज़रूरी भुगतान या देनदारी पूरी हो सकती है। लेन-देन में सतर्क रहें।लव लाइफ - अपने रिश्ते को लेकर मन में कुछ उलझन हो सकती है, साथी से साफ-साफ बात करें। किसी पुराने परिचित से जुड़ाव हो सकता है।हेल्थ - आंखों या गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है समय पर आराम करें और ज़्यादा मोबाइल या स्क्रीन देखने से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। परिवार में कोई छोटी यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मन को सुकून देगी।करियर - ऑफिस में काम को लेकर भागदौड़ रहेगी पुराने कामों को निपटाने और नई बातों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जो साथ में काम करने वाले हैं उनके साथ जितना हो सके सहयोग बना कर रखें। व्यवसाय में पुराने रुके काम पूरे होने के योग हैं।फाइनेंस - आय के स्रोत में बढ़ोत्तरी के कुछ संकेत तो मिल सकते हैं। कहीं से अतिरिक्त धन लाभ भी हो सकता है संपत्ति खरीदारी की प्लानिंग करना आज फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, पार्टनर के साथ इमोशनल जुड़ाव मजबूत होगा। विवाहित लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।हेल्थ - मानसिक शांति की कमी रहेगी पर इस समय एक्टिव रहते हुए अपने और अपने साथ के लोगों का काम करने में भी आगे होंगे।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी अंदरूनी सोच और घरेलू कामों को कैसे पूरा किया जाए इस पर। आप किसी निजी विषय पर गहराई से विचार कर सकते हैं। किसी पुराने अनुभव से आज कुछ सीख मिल सकती है। गोपनीय बातें सामने आ सकती हैं।करियर - कार्यक्षेत्र में आप गंभीरता और रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी जटिल काम को अकेले न करें, टीम से मदद लेना फायदेमंद होगा। सरकारी काम या पेपरवर्क से जुड़ी कोई रुकावट आज दूर हो सकती है।फाइनेंस - कोई बड़ा खर्च इस समय खुद पर ज्यादा दिखाई देता है, किसी से उधार लिया था तो आज उसे चुकाने की बात हो सकती है।लव लाइफ - आप इस समय प्यार के मामले में अपने पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनेंगे और इमोशनल रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य है।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला ही रहेगा तेज मिर्च मसाले या बाहर का खाना टालें। बाहर टहलना नेचर के साथ समय बिताना मन को शांति देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आपके अंदर आज उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा। कोई नई योजना मन में आएगी और आप उसे लेकर काफ़ी सक्रिय हो सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर एक्टिव रहेंगे। किसी सामाजिक गतिविधि में व्यस्त रहने और उसमें भागीदारी का समय होगा।करियर - काम के सिलसिले में नए लोगों से मेलजोल रहेगा कुछ बातें आपको सुनने को भी मिल सकती हैँ। आप किसी वरिष्ठ से प्रेरित हो सकते हैं या मार्गदर्शन मिलेगा। खुद का व्यवसाय करने वालों को विस्तार या साझेदारी का विचार आएगा।फाइनेंस - इस समय कोई रुकी हुई रकम मिलने की संभावना है। बीमा, निवेश, या सेविंग्स से जुड़ा निर्णय लेने के लिए दिन नार्मल ही रहने वाला है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में खुलेपन की ज़रूरत होगी और एक-दूसरे के नज़दीक आने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोग कोई रिश्ता देख सकते हैं।हेल्थ - सुबह हल्की एक्सरसाइज और दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें। यात्रा कर रहे हैं तो खानपान पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज शुक्रवार के दिन काम में कुछ लापरवाही या लेट होने की स्थिति को देख सकते हैं। आस पास को लेकर पूरी तरह सजग रहेंगे। कोई लंबित कार्य आज पूरा हो सकता है। घर और काम के बीच बेहतर संतुलन बन पाएगा। अपने फैसलों पर भरोसा रखें परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।करियर - काम को लेकर इस समय अनुशासन और समयबद्धता आपको दूसरों से अलग बना सकती है इसलिए इन बातों का ख्याल रखें। अपने साथ में काम कर रहे लोगों से कुछ मदद मिल सकती है। कोई पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। जो लोग सरकारी सेवा या तकनीकी क्षेत्र में हैं, उनके लिए दिन सकारात्मक है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आप आज थोड़ा सचेत रहेंगे और खर्चों में कटौती की कोशिश करेंगे। भुगतान को पूरा करने के लिए अपने पास मनी मैनेजमेंट अच्छा रखें।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता और परिपक्वता रहेगी साथी से जुड़ी किसी चिंता का हल निकल सकता है।अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने जान-पहचान वाले से जुड़ाव बनने का योग है।हेल्थ - पैरों या घुटनों में हल्की अकड़न हो सकती है। काम के बीच-बीच में शरीर को आराम देना ज़रूरी रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल