आज का राशिफल मेष: आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा, चंद्र-शनि का असर शुरुआत में कुछ रुकावटें देने वाला लग सकता है पर आपकी मेहनत से इन समस्याओं को दूर करने में मिल सकती है कुछ सफलता। जल्दबाजी न करें अपनों के साथ अच्छा समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।करियर - काम को लेकर दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। ऑफिस में कुछ दबाव या काम का भार बढ़ सकता है, आपकी मेहनत से आप सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी बातों को समझदारी से रखने की कोशिश करें। एक रणनीति के तहत काम करने से सफलता मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से यह समय थोड़ा अस्थिर हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है, और फालतू के खर्चों से बचना चाहिए। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज थोड़ा तनाव हो सकता है कुछ बातें परेशानी दे सकती हैं। अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए किसी भी बहस से बचें।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा बस मानसिक दबाव और तनाव से बचने की कोशिश करें। खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन चंद्रमा के प्रभाव से विचारों की अधिकता दे सकता है। आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, जो आपको गहरे सोचने पर मजबूर करेंगे। इस दौरान आपको सोच विचार करके स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करनी होगी। घर में अपनों को समय दें।करियर - कामकाजी जीवन में अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। आपके प्रयासों का तुरंत परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। ऑफिस में किसी भी प्रकार की राजनीति से खुद को अलग रखें। अपनी छवि को बचाकर रखें और किसी भी तरह के विवाद में न उलझें। दिन के अंत तक कुछ सकारात्मक सीखने का अवसर मिल सकता है।फाइनेंस - धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है कोई खर्च सामने आ सकता है या पैसे के लेन देन में कुछ परेशानी हो सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है आज आपके दिल की बातों को सिर्फ मन में ही रखें। आप दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता है।हेल्थ - ओवरवर्क से बचें और खुद को थोड़ी देर के लिए आराम दें योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से सक्रिय रहने का है। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करने का मौका मिल सकता है। आपके विचार तेज होंगे, लेकिन आपको थोड़ा और समय लेना चाहिए ताकि आप सही निर्णय ले सकें। घर में परिवार के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा लेकिन किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद से बचने की कोशिश करें।करियर - कामकाजी जीवन में आज कुछ नये अवसर सामने आ सकते हैं। आपके विचार और योजनाएँ प्रभावी होंगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या कार्य में समय बर्बाद न करें। आपके प्रयासों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बस काम पर ध्यान केंद्रित रखें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी पर फिर लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी बड़े निवेश के बारे में सोचने से पहले सलाह लें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की बातें ठीक से नहीं समझ पा सकते। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ी देर के लिए अपने विचारों को शांत रखें और खुलकर बातचीत करें।हेल्थ - आराम की आवश्यकता है इस दौरान काम के साथ साथ घर पर लोगों की हेल्थ को ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि के लिए सोमवार का दिन आपको काम के साथ-साथ घर के लोगों के साथ बाहर ले जाने वाला और बातचीत को देने वाला होगा। इस दौरान छोट भाई बहनों की ओर से कुछ फरमाइश अधिक होने वाली है। घर में अपनों के साथ शांति बनाए रखें और अनावश्यक बहस से बचें।करियर - आज के दिन कामकाजी जीवन में कोई नया अवसर मिल सकता है। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है थोड़ी और मेहनत की जरूरत पड़ेगी। किसी को आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है तो उन्हें सहयोग देने में संकोच न करें।फाइनेंस - धन के मामले में आज कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में अपने मन की बातों को कहने की इच्छा काफी रहने वाली है किसी के साथ दिल की बातें होंगी विशेष बाहर निकले और एक दूसरे को समय दें।हेल्थ - सेहत को लेकर कुछ शरीर में हरारत बढ़ सकती है मौसम का बदलता असर आप पर प्रभाव डाल सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए रहेगी स्थिति कुछ खास आज के दिन काम में रखें सजगता न करें दूसरों पर विश्वास। घर के छोटे छोटे कामों पर देना होगा ज्यादा ध्यान। बच्चों की ओर से पेरेंट्स को करनी पड़ सकती है भागमभाग, छात्रों के लिए रिसर्च के अच्छे होंगे मौके।करियर - आज के दिन आपके कामकाजी जीवन में कुछ नए तकनीक जुड़ने का समय होगा लगातार चीजों पर ध्यान देने से ही गलतियों से बचे रहेंगे। अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ हो सकती है कुछ बातों को लेकर अनबन।फाइनेंस - इस समय पैसों का खर्च रहेगा बना हुआ छोटी छोटी बातों के चलते ले सकते हैं तनाव। किसी पुराने काम को लेकर न हों ज्यादा विचारशील।लव लाइफ - आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और एक-दूसरे के विचारों को समझ सकते हैं। रोमांटिक पल आपके रिश्ते को और गहरा कर सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ी बहुत थकावट महसूस हो सकती है, खुद को तरोताजा करने के लिए थोड़ा समय निकालें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहने वाला है काफी मुश्किल भरा। इस समय आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। शुरुआत में आप खुद को कई जिम्मेदारियों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी स्थिति को स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है।करियर - कामकाजी जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। शुरुआत में थोड़ी सी असहजता हो सकती है पर जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप खुद को ज्यादा स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी पुराने काम के लिए आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है।फाइनेंस - घर पर अपनों के लिए खर्च होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज कुछ मामूली बातों के चलते बात उलझ सकती है, आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संयम रखना होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर तबीयत में रहेगा उतार-चढ़ाव, सिरदर्द या पैरों में तकलीफ परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले सोमवार के दिन काम को लेकर होंगे लापरवाही जिसके कारण बड़ों की ओर से बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। इस समय कोई भी काम में देरी करने से बचें और जहां तक संभव हो सके आराम से अपना काम करें। परिवार में संपत्ति से जुड़े मामले कर सकते हैं परेशान।करियर - कामकाजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिले इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें जिससे साथ में रहे लोग न करें आपको परेशान। कारोबार में इस समय आप के लिए दूसरों के साथ काम करना हो सकता है मुश्किल भरा।फाइनेंस - किसी इन्वेस्टमेंट में देरी या चालान के चलते मुश्किल बढ़ सकती है अतिरिक्त खर्चों से बचना मुश्किल होगा सावधानी से ही धन संचय कर पाएंगे।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज प्यार और समझ का माहौल रहेगा रिश्ते में और नयापन आएगा। कोई पुरानी बात आज सुलझ सकती है जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।हेल्थ - काम या मानसिक दबाव से बचना आसान नहीं होगा न चाहते हुए भी परेशानी बनी रहने वाली है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले सोमवार के दिन अपने आस पास की बातों के कारण अशांत से रह सकते हैं। घर में अपनों के साथ थोड़ा शांत समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा। आपकी ओर से किया गया कोई काम आज सराहा जा सकता है बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें।करियर - काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है इस समय व्यर्थ की भागदौड़ भी ज्यादा ही रहने वाली है। जो काम मिल रहे हैं उन सभी का सही उपयोग करने के लिए आपको थोड़ा धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं भविष्य के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में कुछ टेंशन हो सकती है मैरिज लाइफ में कोई घरेलू मामला आपसी अनबन को खड़ा कर सकता है जो बड़ी समस्या बन सकती है इसलिए शांत रहें।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ कमजोर रह सकता है सर्दी जुकाम के कारण गले में दर्द कफ की अधिकता परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ में लगा रहने वाली है, इस समय बच्चों को लेकर ज्यादा चिंता रहेगी उनकी पढ़ाई या उनके अन्य कामों के लिए पूरा दिन लग सकता है। घर काम में जल्दबाजी और धैर्य की कमी छोटी समस्याएं पैदा कर सकती है इसलिए थोड़ी देर रुक कर सोचने की आवश्यकता होगी।करियर - आज नौकरी में अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होने वाली है, काम को लेकर बदलाव या धीमी गति में कैसे तेजी लाई जाए इस पर ज्यादा फोकस रहने वाला है। नए विचारों के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आपको टीम के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत होगी।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला होगा अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोज सकते हैं। लव लाइफ - आज रिश्तों में रोमांच और मस्ती का दौर रहेगा, अगर आपने हाल ही में कोई विवाद किया है तो उसे हल करना महत्वपूर्ण होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप हल्का फुल्का महसूस करेंगे अधिक कार्यभार और मानसिक दबाव से थकान हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा थका देने वाला हो सकता है। आपके दिमाग में कुछ असमंजस हो सकता है और कामों में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय घर के बड़ों के साथ रिश्ता बेहतर होगा। आपकी मेहनत और दृढ़ नायक बनने की क्षमता आपको दिन के अंत में सफलता दिलाएगी।करियर - काम के दौरान किसी महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में सोचने का समय मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और अपने सहयोगियों से बेहतर बातचीत बनाए रखें। आपको किसी मुद्दे को सुलझाने के लिए त्वरित निर्णय लेने होंगे।फाइनेंस - आपके पास पुराने इन्वेस्टमेंट से कुछ लाभ मिल सकता है कुछ चीजें अव्यवस्थित रहने के कारण खर्चों से बच पाना मुश्किल रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए अकेलेपन को लेकर चिंता महसूस हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। इस समय शरीर में कुछ मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के के लिए दिन कुछ नए अवसरों के साथ आएगा। आज के दिन घूमने फिरने के मौके भी मिलेंगे। भाई बंधुओं के साथ जरूरी कामों के लिए ट्रैवल हो सकती है। आप खुद को थोड़ी नई दिशा में देख सकते हैं और कुछ पुराने मामलों को सुलझाने के लिए सही समय पा सकते हैं।करियर - कारोबार को लेकर ये समय कुछ मामलों में नए लोगों के साथ मिलकर काम करने का अवसर लाएगा। अपने काम में बदलाव से भरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत और उदार दृष्टिकोण आपको आगे रखेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आप आज के दिन शेयर मार्केट में आप अच्छा करने का मौका देख सकते हैं। फैसले लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।लव लाइफ - रिश्तों में एक नई शुरुआत हो सकती है, आपको अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने का समय मिलेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है और रूटीन के कामों में आज बदलाव न करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय इमोशनल रूप से थोड़ी नाजुक स्थिति में रहेगा। आप अपने भीतर कई विचारों और भावनाओं का अनुभव करेंगे, जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। अपने आप को शांत रखने और किसी भी प्रकार की स्थिति में धैर्य रखने की आवश्यकता होगी।करियर - कार्यक्षेत्र में आपके लिए आज कुछ नए अवसर आ सकते हैं अपनी भावनाओं को काम से अलग रखने की आवश्यकता होगी। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और किसी भी प्रकार की ज्यादा भागदौड़ में लापरवाही न रखें ध्यान से काम करेम।फाइनेंस - आपको खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। फिर भी आपको अपने धन को सही दिशा में काम मिल सकता है।लव लाइफ - अपने प्रेम संबंधों में आस पास की चीजों को लेकर ध्यान देने की जरूरत होगी आपसी बातों से दिल के भेद भी हटेंगे।हेल्थ - थकान और तनाव को दूर करने के लिए आराम बहुत जरूरी होगा इसी के साथ अपने खान पान में भी हेल्दी भोजन को शामिल करना अच्छा होगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल