आज का राशिफल मेष: आज गुरुवार के दिन मेष राशि वालों के लिए घर में माहौल में थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। दूसरे लोग आपकी स्थिति को लेकर बातचीत हो सकती है। अपने रिश्तों में जितना हो सके समय दें जिससे गलतियां न हो पाएं। ध्यान रहे आप जितना आत्मविश्वास दिखा रहे हैं, उतना ही संयम भी आवश्यक है। करियर - नौकरी कर रहे हों या फिर बिजनेस दोनों में ही काम का दबाव आज अधिक रहेगा। अपने अधिकारियों की अपेक्षाएं पूरी करने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं इस दौरान खुद को कंट्रोल में रखते हुए आम करें आपकी मेहनत रंग लाएगी बस योजना बनाने में दिमागी कसर न छोड़ें। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन घरेलू खर्चों या किसी की मांग को पूरा करने में ही ज्यादा लग सकता है। इस समय कोई छोटी सी ट्रैवलिंग आपके खर्च को बढ़ा सकती है। लव लाइफ - लव लाइफ में आज अपने पार्टनर से मिलने के लिए आप को ही भागदौड़ कुछ ज्यादा करनी होगी ऎसे में आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं लेकिन फिर भी कंडिशन नार्मल होंगी। हेल्थ - कुछ दूसरी बातों में होने के चलते खुद को इग्नोर कर ना मुश्किल में डाल सकता है। खाना समय पर और हेल्दी लें ताकि मन शरीर एनर्जी से भरा रहे। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन घर में स्थिति रहने वाली है कुछ अच्छी लेकिन इस समय दूसरे लोग आप को काम करने में रोकटोक से परेशानी दे सकते हैं। इस समय बच्चों की पढ़ाई को लेकर माता-पिता का रुख भी काफी उलझन वाला सकता है। करियर - काम के मामले में आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है। ऑनलाइन कोर्स, सेमिनार या भाषा सीखने की कोशिश आज काम को बढ़ा सकती है। कारोबार में इस समय आप ज्यादा समय न दे पाएं कोई सोशल काम आप को व्यस्त बनाए रख सकता है। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष कुछ बैलेंस में रहेगा, इस समय अपने दोस्तों के लिए या फिर अपने पार्टनर पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - विवाहित लोगों को आज अपने जीवनसाथी के साथ मैच्योर बातचीत करने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं का आदान-प्रदान रहेगा। हेल्थ - अगर डाइजेशन या त्वचा से संबंधी समस्या चल रही हो तो घर पर ही हल्का-फुल्का उपचार कर सकते हैं या फिर फिजिशियन से सलाह ले सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले गुरुवार के दिन घर के कामकाज में ज्यादा ही लगे दिखाई देंगे। आस पास का माहौल हल्का-फुल्का रहेगा लेकिन ध्यान रखें कि किसी छोटे से विवाद के कारण बड़ों की डांट आपको न सुननी पड़ जाए। बच्चों की पढ़ाई या रुचि संबंधी बातों पर ध्यान देने का दिन है। आज का दिन आपको नई बातों को समझने में मदद करेगा। करियर - जो लोग कारपोरेट दुनिया में लगे हुए हैं उनके लिए दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। कुछ जरुरी कामों में प्रगति रहेगी लेकिन दोपहर के बाद से कुछ ज्यादा ही टास्क आपके ऊपर आ सकते हैं। टाइम मैनेजमेंट पर अधिक फोकस करें। फाइनेंस - धन के मामले में आपकी स्थिति हलचल से भरी रह सकती है। अगर आप कोई छोटी बचत योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी बातचीत में गर्माहट बनी रहेगी। प्रेमियों के लिए यह अच्छा समय है साथ में आज अपने किसी फैमली मैटर पर भी लंबी बातचीत कर सकते हैं। हेल्थ - कुछ अधिक सोच विचार के चलते मानसिक रूप से थकान हो सकती है। इस समय सोशल मीडिया में लगे रहना स्क्रीन पर ओवर एक्सपोज होने से बचेम। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज दुर्गाष्टमी के दिन घर में कुछ मांगलिक कामों में शामिल हो सकते हैं। घर में छोटे बच्चों की धूम से खुशी भी होगी तो वहीं कुछ शांति भी कम रहने वाली है। माता-पिता या बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मन करेगा संबंधों को और गहरा महसूस करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। आध्यात्मिक या धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। करियर - काम के मामले में आज आपकी कार्यकुशलता बढ़ने का समय होगा। इस समय कार्य स्थल पर समय पर पहुंचने के लिए कोशिश करें वरना व्यर्थ की बातें तनाव दे जाएंगी। कई लोग आपके काम से प्रभावित होंगे और साथ ही इस दौरान टीम में आपकी छवि मजबूत रहेगी। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष आपके लिए खर्चों के अलावा भाई बहनों की पैसों की मांग के कारण दबाव में रह सकता है। अचानक खर्चे खींच सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्ते आज कुछ बाहरी कारणों के चलते परेशानी झेल सकते हैं। लव लाइफ में आज भावनाएं गहरी होंगी। साथी की इच्छाओं को समझने का प्रयास करेंगे। हेल्थ - इमोशनल होकर आप खुद को परेशान न करें इस समय बेचैनी अगर ज्यादा है तो सांसों की एक्सरसाइज करें कोई संगीत सुनें मन शांत होगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज गुरुवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा का होना परिवार के प्रति आज आपका रवैया थोड़ा अधिक अधिकारपूर्ण बना सकता है। ध्यान रखें, हर बार नेतृत्व करना जरूरी नहीं, कभी-कभी सुनना और समझना भी प्यार होता है। माता-पिता को आज आपके साथ की ज़रूरत महसूस होगी इसलिए समय दीजिए। करियर - काम के लिहाज से आपका करियर इस समय रफ्तार पकड़ने को तैयार है। आपके भीतर जो ऊर्जा और आत्मबल है वो अब सही दिशा मांग रहा है। अगर आप नौकरी में हैं तो नेतृत्व करने का समय है दूसरों पर निर्भर न रहें खुद जिम्मेदारी लें। व्यवसाय में नए पार्टनर या प्रोजेक्ट्स के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - आज के दिन अपने बिजनेस या जरूरतों के लिए आज कोई लोन लेने या फिर सेविंग को खर्च करने का मन बना सकते हैं। लव लाइफ - आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ नोकझोंक करने का मौका मिलेगा, इस दौरान कभी-कभी आपके उत्साह में बहकर आप बातें बढ़ा देते हैं इसलिए प्रेम में संयम आवश्यक है। हेल्थ - आज आपकी ऊर्जा ज़बरदस्त है लेकिन जल्दी थक सकते हैं। अधिक उत्साह में खुद को ओवरएक्सर्ट न करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल कन्या आज का राशिफल: कन्या राशि वाले आज बृहस्पतिवार के दिन आपके ग्रहों की स्थिति बताती है कि हर बात पर रिएक्ट न करें, कभी-कभी सिर्फ मुस्कुरा देना काफी होता है। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनका अनुभव किसी मुश्किल समय में मदद करेगा। अगर कोई रिश्तेदारी में तनाव है, तो आज वह पिघल सकता है। करियर - जो लोग टेक्निकल, अकाउंटिंग, एडमिन या रिसर्च क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए काम की स्थिति बेहतर है। अभी आपको अपने स्किल्स को अपडेट करने की ज़रूरत है इसलिए किसी कोर्स या सर्टिफिकेशन की ओर बढ़ें। छोटी गलतियों पर ज्यादा समय न गंवाएं फोकस रिजल्ट पर रखें। फाइनेंस - बच्चों की एजुकेशन को लेकर खर्च करने की जरुरत आज पड़ सकती है। इस समय शेयर मार्किट में रुझान कुछ धीमी होंगे लेकिन लाभ हो सकता है। लव लाइफ - विवाहित लोगों के बीच घनिष्ठता बनेगी, जिससे मन को ठहराव मिलेगा। बच्चों से जुड़े कृत्य मन को खुश करेंगे। हेल्थ - माइग्रेन, ब्लड प्रेशर या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। अगर जिम या रनिंग कर रहे हैं तो अपने आप को बहुत अधिक थकाने से बचें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले कुछ मामलों में जल्दबाजी से काम कर सकते हैं। आज घर में आपके काम की जरूरत दूसरों के लिए परेशानी न बन पाए। घर की सजावट कोई पारिवारिक योजना या साथ में खाना खाने का प्लान माहौल आपको आंतरिक संतोष देगा। करियर - कामकाज में आज के दिन कोई प्रतियोगिता हो सकती है इंटरव्यू या प्रमोशन का अवसर है तो आप तैयारी बना कर रखें। आज के दिन कारोबार में माल के आने में दिक्कत न हो इसके लिए हैं, बस जल्दबाजी से बचें और स्पष्ट सोच रखें। आज के दिन आत्मविश्वास जरूरी है मगर टीमवर्क को हल्के में न लें। फाइनेंस - पैसे की दृष्टि से यह दिन लाभदायक है कोई बोनस, कमीशन या अतिरिक्त आय का अवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में यह समय बहुत अच्छा रहेगा, प्रेम संबंधों में आप आकर्षण दिखा पाएंगे और साथी आपकी उपस्थिति महसूस करेगा। हेल्थ - आपका मन आज बहुत संवेदनशील रहेगा, जो हेल्थ को भी प्रभावित करेगा। साइनस, जुकाम या आंखों में एलर्जी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज गुरुवार के दिन आपका स्वभाव कुछ बदलाव लिए रह सकता है। घर को सुकून की जगह मानेंगे भावनाओं को गहराई से महसूस करेंगे। घर में कोई अच्छा समाचार या छोटी खुशी आपको अंदर से प्रसन्न कर सकती है। घर को सजाने-संवारने में आपका दिल भी लगेगा। करियर - आपके करियर में नई नींव रख सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी एक ही जगह अटके हुए हैं, तो बदलाव की घंटी बज रही है। कोई स्थायी अवसर आपके रास्ते में है। जॉब में हैं तो सीनियर से सराहना मिल सकती है। बिजनेस में साझेदारी पर दोबारा सोचें हर वादे को लिखित में लें। फाइनेंस - विवाहित लोगों के लिए यह एक रोमांटिक और सुखद शाम लेकर आएगा। आज बाहर जा कर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। लव लाइफ - लव लाइफ में यह समय बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में आप आकर्षण दिखा पाएंगे और साथी आपकी उपस्थिति महसूस करेगा। हेल्थ - हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक या स्ट्रेचिंग करना अच्छा रहेगा। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने हेतु संतुलित आहार लें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज घर का माहौल ही दुनिया है और आज यही दुनिया आपको विशेष सुकून दे सकती है। अगर कोई पारिवारिक तनाव था, तो सुलह की स्थिति बन रही है। माता या जीवनसाथी के साथ आत्मीयता भरे पल संभव हैं। घर की साज-सज्जा, पुराने एलबम या बचपन की बातें सब कुछ आपको सुकून देगा। करियर - इस समय आपकी नेटवर्किंग स्किल्स, संचार कला और सोचने की चतुराई आपके करियर को बेहतर प्लेस दे सकती है। जो लोग मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग, डिजिटल या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उनके लिए बढ़िया समय है। फ्रीलांसिंग, पार्ट-टाइम, दो प्रोजेक्ट एक साथ संभालना ये सब संभव हैं। बस ज्यादा चीजें एक साथ हाथ में लेकर उलझ मत जाइए। फाइनेंस - नए निवेश पर विचार करें लेकिन जल्दबाजी से बचें और ध्यान से चुनें। इस दौरान आप खुद के लिए खरीदारी में पैसे लगा सकते हैं। लव लाइफ - विवाहित जीवन में समझबूझ जरूरी है छोटी-छोटी बातों से किए गए वाद-विवाद पर गौर करें और सुलझाएं। हेल्थ - हड्डियों, घुटनों या जोड़-दर्द की समस्या सामने आ सकती है। पुराना कोई हेल्थ इश्यू दोबारा सक्रिय हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज बृहस्पतिवार का दिन उत्साही और ऊर्जावान बना सकता है। आप घर में काम को लेकर कुछ ज्यादा रोक टोक कर सकते हैं। किसी समारोह या दोस्तों के साथ पार्टी में केंद्र की तरह ध्यान खींच सकते हैं। दोस्तों को जिम्मेदारी एक साथ उठाएंगे। करियर - आज आपके काम के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा और लीडर बनने का मौका मिल सकता है। जो लोग उच्च स्तर पर काम करते हैं उनके लिए यह वर्चस्व बढ़ाने का समय हो सकता है। लेकिन अहंकार या शक्ति का गलत उपयोग सुनियोजित हो सकता है संयम रखें। फाइनेंस - शेयर या जोखिम भरे निवेश में योजनाओं पर विचार कर सकते हैं, पर जल्दबाजी न करें, बैंक से सम्बंधित कोई दस्तावेज पूरे किए जा सकते हैं। लव लाइफ - कोई पुराना मिलन हो सकता है, इस मुलाकात से पुराने अनुभव नए रंग ला सकते हैं। हेल्थ - हेल्थ को लेकर ध्यान रखें इस समय किडनी या मेलाटोनिन स्तर पर हल्के प्रभाव समस्या दे सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू मामलों में कुछ ज्यादा ध्यान देने वाला होगा। इस समय पर आने वाले कल की योजनाओं को लेकर दोस्तों के साथ बातचीत हो सकती है। स्टूडेंट के लिए यह दिन पढ़ाई में मन भटका सकता है लेकिन शाम होते होते कंसन्ट्रेशन आने लगेगा। करियर - नौकरी में आज आपकी स्थिति मिले जुले असर वाली हो सकती है कुछ बातें जहां परेशान कर सकती हैं वहीं कुछ मामलों में आप बेहतर परिणाम के साथ आगे बढ़ सकते हैं। कारोबार में आज के दिन ज्यादा सोच विचार में न लगें क्योंकि इससे फैसले लंबित रह सकते हैं इसलिए समय सीमा का ध्यान रखें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन थोड़ी सावधानी का है। बजट रखें और छोटी लागतों पर नजर बनाकर रखें। निवेश-बचत योजनाओं को अपडेट करें, जरूरत पड़ने पर सलाह लें। लव लाइफ - लव के मामले में आज के दिन शुरुआत शायद पुराने जैसी हो लेकिन कुछ बातें आपको बेहतर स्थिति भी मिल सकती है। मैरिज लाइफ में कुछ मुश्किल बातें भी सामने आ सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य ही रहेगा काम की बात हो या फिर रिश्तों की बात थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है। दिनभर में पानी पिएं, हल्का भोजन करें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : मीन राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन घर में कुछ लोगों के आने से व्यस्तता अधिक बना सकता है, कुछ रिश्तेदारों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। हो सकता है कोई फैमली पार्टी या आयोजन हो जिसमें आप खास भूमिका निभाएंगे। करियर - आप व्यावसायिक रूप से आज के दिन अपने काम में मुनाफे की स्थिति को लेकर असमंजस में होंगे लेकिन परेशान नहीं हों क्योंकि जल्द ही आप इसके लिए काम अच्छे से कर पाएंगे। पार्टनरशिप के मामले में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपकी डिप्लोमेटिक क्षमता काम आएगी। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर दिन ठीक रहेगा, बेहतर सौदे मिलने की संभावना है पर समझदारी पूरी जांच करें। उधार-दर-लेनदेन पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ - लव लाइफ में यह दिन सहज व मधुर रहेगा। साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। विवाहित जीवन के लिए आज भावुक क्षण मिल सकते हैं। हेल्थ - मन और शरीर संतुलित रहेगा फ्रेश और क्लीन भोजन करें। सामाजिक बेचैनी या चिंता से सांत्वना पाने के लिए मेडिटेशन करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल