आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के आठवें भाव का चंद्रमा अस्त व्यस्त स्थिति देगा। व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है, घर में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है संतान या जीवनसाथी को लेकर आप बेचैन रह सकते हैं। करियर - आज के दिन काम को ध्यान से करें क्योंकि गलतियां होनी संभव है। टीमवर्क में सफलता तब मिलेगी जब दूसरों की बातों को शामिल कर पाएंगे। सहकर्मियों से तालमेल कमजोर होगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है पर जरूरत है आपके सही और मजबूत फैसले की। फाइनेंस - कोई अनचाही खरीदारी जेब पर बोझ डाल सकती है। आज के दिन आप फेस्टिवल की खरीदारी ही ज्यादा होने वाली है। लव लाइफ - रिश्तों में खुलकर बातें ज़रूरी है आज कोई बात अनजाने में उलझ सकती है, जिससे मूड और रिश्ता दोनों प्रभावित हो सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है। ओवरवर्क से बचें और खानपान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले इस समय घर में यात्रा या समारोह की योजना बन सकती है। रिश्तों में मिठास रहेगी लेकिन फिर भी कुछ बातों के चलते दिल टूट भी सकता है। अपनी ओर से प्रेम और सहयोग बना कर रखें। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा शाम के समय किसी कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। करियर - काम को लेकर बदलाव का विचार मन में आ सकता है। फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है इस समय सुझावों का ध्यान रखें। उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़ा काम लाभदायक हो सकता है। फाइनेंस - कोई अनचाहा खर्चा हो सकता है, इसलिए बचत पर ध्यान दें। यदि निवेश का विचार है तो पूरी जानकारी लेकर ही कदम बढ़ाएं। लव लाइफ - पार्टनर आपकी ओर आकर्षित महसूस करेगा कुछ रोमांटिक पल बिताने की योजना बना सकते हैं। खास की ओर खिंचाव महसूस कर सकते हैं तो जल्दबाज़ी न करें। हेल्थ - आज के समय अपनी हेल्थ को लेकर ध्यान रखें। हाथ पैर में खिंचाव को लेकर चिंता बढ़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त और थोड़ा सोच-विचार वाला रहेगा। घर में किसी ज़िम्मेदारी या काम को लेकर सभी की कुछ उम्मीदें आपसे हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा लेकिन मन में कुछ चिंता रह सकती है। दोस्तों से बातचीत पॉजिटिव एनर्जी देगी करियर - वर्कप्लेस पर आपके काम को सराहा जाएगा जो लोग इंटरव्यू या नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कोई कॉल या जानकारी मिल सकती है। आज आप खुद को साबित करने का पूरा मौका पाएंगे। कारोबार में आज के दिन की स्थिति बेहतर रह सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलें क्योंकि कोई अचानक खर्चा सामने आ सकता है घर से जुड़ी चीजों पर पैसे लगा सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ा भावुक माहौल बन सकता है। पार्टनर से कोई गहरी या निजी बात होगी, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर सतर्क रहें इस समय पेट से जुड़ी कोई परेशानी या कमजोरी महसूस हो सकती है। घरेलू उपाय या हल्का खाना राहत देगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा, परिवार के साथ हंसी-ठिठोली और प्यार बरसेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र वर्ग को पढ़ाई में मदद मिलेगी ग्रुप स्टडी या ऑनलाइन क्लास में आज आगे रहने वाले हैं। करियर - काम के सिलसिले में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट के लिए चुने जा सकते हैं। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा। बिजनेस में नए कस्टमर मिलने की संभावना है। फाइनेंस - दिन ठीक-ठाक रहेगा जरूरी खर्चे होंगे लेकिन बजट बिगड़ेगा नहीं किसी निवेश या बचत योजना पर विचार कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में मिठास बनी रहेगी पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी से मिलने या बातचीत करने के लिए उत्साहित रहेंगे। हेल्थ - हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन से एनर्जी मिलेगी जिससे कुछ राहत मिल सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सतर्क और सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर खामोशी या टकराव हो सकता है, लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे। दोस्तों से सलाह या मदद मिलेगी, जिससे मन हल्का होगा। छात्र वर्ग को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है, ध्यान भटक सकता है। छोटी यात्रा हो सकती है, खासकर काम या ऑफिस से जुड़ी। करियर - ऑफिस में थोड़ी बातें आपके अनुसार न हो पाएं लेकिन फिर भी जोश बनाए रखें। काम को लेकर मेहनत रंग लाएगी इस समय कुछ और काम या रिस्पांसिबिलिटी मिलने के आसार हैं। बिजनेस में थोड़ा जोखिम लेने से बचें। फाइनेंस - आर्थिक मामले में आज के दिन आपके लिए कंडीशन सामान्य रहने वाली है। किसी उधार या कर्ज से बचने की कोशिश करें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है इसलिए दूसरों पर विश्वास कम करें। अपने मन की बात को खुलकर व्यक्त करें। हेल्थ - तनाव से बचें और खुद को रिलैक्स करने के लिए समय दे क्योंकि आज के दिन नींद पूरी करना मुश्किल लग सकता है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन उत्साह और कामयाबी से भरा रहेगा। घर में कोई मांगलिक कामों के लिए तैयारियां शुरु हो सकती है। भाई बंधु आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है या फोन पर बातचीत होगी। छात्र वर्ग के लिए दिन अच्छा है। करियर - काम के मोर्चे पर नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। बिजनेस वालों के लिए नए क्लाइंट्स या अच्छे मौके आ सकते हैं। धैर्य और फोकस से काम करें। फाइनेंस - आज खर्चा बढ़ सकता है लेकिन जरूरी होगा फालतू खर्चों से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और किसी पुराने बकाये की वसूली भी संभव है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्ते में कुछ खास पलों के एक साथ बिताने का मौका मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन काम में ध्यान रखें कि ज्यादा थकावट न हो। इस समय कुछ भारी सामान इत्यादि को लाने ले जाने में सुरक्षा भी ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। घर-परिवार में हल्की-फुल्की बातों को लेकर बातचीत होगी। कोई घरेलू काम अचानक से आपके ऊपर आ सकते हैं। दोस्तों से मेलजोल अच्छा रहेगा। छात्र वर्ग को मेहनत जारी रखनी होगी थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन कामयाबी मिलेगी। यात्रा जरूरी होने पर ही करें। करियर - काम के मामले में आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है इस समय समस्या अधिक बढ़ सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर रहे इसके लिए खुद को काफी शांत रखना होगा। काम को लेकर थोड़ा सोच-समझ कर कदम उठाएं दोपहर के बाद बिजनेस में फायदे के संकेत हैं। फाइनेंस - आज के दिन बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी का समय होगा इसके अलावा घर से जुड़ी छोटी-मोटी खरीदारी संभव है। लव लाइफ -आज के दिन अपने घरेलू जीवन में जीवन साथी से साथ कहीं जाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी खुशियां बांटने का मौका मिलेगा नए दोस्त बना सकते हैं। हेल्थ - शरीर में हल्की थकान हो सकती है इस समय छोटे बच्चों की सेहत को लेकर पेरेंट्स कुछ चिंता में रह सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज वृश्चिक राशि वाले पूरे दिन मस्ती और दोस्ती के मूड में रह सकते हैं शायद कुछ बातों पर ज्यादा ध्यान भी न देना चाहें। घर में परिवार वालों के साथ हल्की-फुल्की बातें होंगी, लेकिन कहीं से अचानक कोई यात्रा का प्लान भी बन सकता है। दोस्त या परिवार के किसी सदस्य के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। करियर - ऑफिस या काम में आपकी व्यस्तता आज बढ़ने वाली है इस समय टेक्निकल कामों में मेहनत अधिक लगने वाली है। अधिकारी आपको कहीं जाने के के लिए बोल सकते हैं। काम के सिलसिले में ट्रैवल का मौका भी थका सकता है। फाइनेंस - घर या यात्रा के खर्चे होंगे पर भाई-बहनों से मदद मिल सकती है। शाम के बाद कुछ लाभ भी आपके सामने होगा। लव लाइफ - रिश्तों में कोई नया दोस्त आपके दिल के करीब आएगा। आज के दिन आपको कई मामलों में राहत मिल सकती है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी सही खानपान से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे ज्यादा भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भावुक रहेगा छोटे भाई बहनों के साथ प्रेम और सहयोग भी रहेगा। घर-परिवार में किसी खास बात पर चर्चा आप के लिए भी खास रहेगी अगर एजुकेशन के लिए कोई नया एडमिशन लेने का सोच रहे हैं तो काम बन सकता है। करियर - काम में बाधाएं आ सकती हैं इसलिए अपने काम को दूसरों के साथ बहुत ज्यादा शेयर करने से बचें। आपकी जानकारी भी लीक हो सकती है। कारोबार के लिए आज के दिन भाग दौड़ बहुत अधिक रह सकती है। फाइनेंस - आज के दिन बाहर पार्टी को लेकर घूमने फिरने पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से सब ठीक होगा। मैरिज लाइफ में घर के कामों में अपने पार्टनर की मदद हेल्थ - मानसिक तनाव से बचें क्योंकि छोटी छोटी बातें आपको तंग देने वाली है थोड़ी मेडिटेशन या आराम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज के दिन मकर राशि वाले अपने काम के साथ साथ दूसरों के लिए भी काफी हेल्पफुल रह सकते हैं। आज के दिन दोस्त साथ हों तो मस्ती होगी लेकिन थोड़ी जलन या तुलना वाली बातें भी हो सकती हैं। छात्र वर्ग के लिए दिन मेहनत का है गैजेट्स से थोड़ी दूरी बनाएं तो एकाग्रता भी अच्छी रहने वाली है। करियर - नौकरी में जो लोग आज अपने काम को लेकर दूसरों के साथ शामिल रहेंगे वह बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय काम में दोस्तों का साथ मिलेगा और कुछ इनोवेशन के लिए भी स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। कारोबार की स्थिति विस्तार को पाने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आपके लिए कुछ अच्छे मौके देने वाली है। आज का दिन बाजार में बड़े मुनाफे देने वाला है। लव लाइफ - अपने किसी करीबी को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे और सामने वाला भी नोटिस करेगा। दिल का मामला काफी तेजी में दिखाई दे सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज बेहतर रहेगी आज के दिन लंबी वाक आपकी हेल्थ को चुस्त दुरुस्त करने का समय होगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज कुंभ राशि वाले पूरे दिन मस्ती के मूड में रहेंगे। घर-परिवार में हल्की-फुल्की बातों के बीच अचानक कोई यात्रा का प्लान बन सकता है। दोस्त या घर के सदस्य साथ कहीं घूमने-फिरने का मौका देंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्र वर्ग को पढ़ाई में नए टॉपिक समझने में मज़ा आएगा और अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी, बॉस की तरफ से तारीफ मिलेगी। काम के सिलसिले में ट्रैवल के दौरान कोई नया व्यक्ति या जानकारी मिलने की संभावना है। आज का दिन कारोबार के लिए विदेशी मामलों के साथ भी अच्छे लाभ की ओर संकेत देने वाला है। फाइनेंस - घर की ज़रूरतों और यात्रा में खर्चा हो सकता है लेकिन भाई-बहनों से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ - पुराने दोस्तों से दिल की बात हो सकती है, कोई नया दोस्त आपके करीब आएगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है, इसलिए आराम भी ज़रूरी है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों का दिन भावुक रहेगा। घर-परिवार में किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है जिससे आपका मन थोड़ा भारी होगा। दोस्तों से मिलने या बात करने का मन होगा, जिससे तनाव कम होगा। छात्र मेहनत जारी रखें, सफलता निश्चित है। करियर - काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं इसलिए परेशान नहीं हों और जितना हो सके कुछ समय लीजिये और धैर्य से काम लेना ही जरूरी होगा। अधिकारियों के साथ काम की भागदौड़ अधिक रहने वाली है। फाइनेंस - आज का दिन शेयर मार्केट में काफी अच्छे लाभ देने में सहयोग देगा। इस समय कुछ मौके आपको बेहतर मिल सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ी टकराव हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझेगा। वैवाहिक मामलों में बड़ों का सहयोग हेल्थ - आज के दिन आप अपने लिए बाहरी खान पान के कारण समस्या खड़ी कर सकते हैं बाकि स्थिति आपके लिए बेहतर दिखाई देती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल