false: मेष राशिफल मेष राशि के स्वामी मंगल अब होंगे कर्क में तो आज परिवार में हल्की-फुल्की बातचीत से कुछ मतभेद हो सकते हैं। इस समय आप कुछ ज्यादा जिद में न पड़ें। स्त्री पक्ष की ओर से समझदारी से इन समस्याओं को सुलझा पाएंगे। घर के लोगों के साथ समय बिताएं और उनकी सलाह पर ध्यान दें। करियर - काम को लेकर आज का दिन छोटी सी यात्रा दे सकता है खासकर व्यापारिक यात्रा पर निकलने के लिए समय अनुकूल रहेगा।ऑफिस में टीम वर्क से आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं इस पर काम करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - अपनी आदतों के चलते आज के दिन आप कुछ ज्यादा चीजों पर पैसा लगा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि से बचें। बचत के लिए बेहतर योजनाएं बनाएं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज कुछ गहरे विचार और ईमानदारी की आवश्यकता होगी। अपनी भावनाओं को शेयर करने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आज आपको आराम करने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय पर आराम करें। वृषभ राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए व्यय भाव के स्वामी यानी मंगल होने वाले हैं बारहवें घर में, तो अब कुछ चीजें कंट्रोल में होंगी। परिवार में कुछ मस्ती का माहौल रहेगा। आज किसी पारिवारिक आयोजन या समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। करियर - काम के सिलसिले में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वैसे तो दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपने काम में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। फाइनेंस - पैसों के मामलों में आपको कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। पैसों का लेन-देन आज अच्छे परिणाम लाएगा। छोटे निवेशों से लाभ हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम में आप अपने साथी के साथ अच्छे समय बिताएंगे। रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप खुद की फिटनेस को लेकर रहेंगे कुछ एक्टीव। शरीर में ताजगी महसूस करेंगे। मिथुन राशिफल मिथुन राशि वाले आज के दिन मंगल के बदलाव से जीवन में देख पाएंगे नए लोगों का साथ। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य से स्थिति को जल्दी संभाला जा सकेगा। घर के बुजुर्गों की सलाह से किसी बात का समाधान हो सकता है। करियर - आज का दिन आपके काम में कुछ सुधार आने वाला होगा, काम को लेकर यात्रा के दौरान आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन यात्रा से आपको नई जानकारी मिलेगी। नए कारोबार को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। फाइनेंस - पैसों के मामलों में थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। कोई अचानक से होने वाला खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मस्ती का माहौल दिखाई देगा, अपने साथी से खुले दिल से बातें करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में और नज़दीकी आएगी। हेल्थ - सेहत में कोई गंभीर समस्या नहीं दिखती, लेकिन थकान कम करने के लिए कुछ समय आराम करना जरूरी है। कर्क राशिफल कर्क राशि में मंगल का होना आपको देने वाला है जोश। अब आप खुद के फैसलों में हो सकते हैं ज्यादा मजबूत। परिवार में थोड़ी सी असहमति हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक सभी मतभेद सुलझ जाएंगे। आपको परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर - करियर में अच्छा दिन रहेगा, कामकाजी यात्रा में सफलता के संकेत हैं।आप किसी जरुरी काम को करने में अपना अधिक समय इसमें लगा सकते हैं। आपकी कोशिशों का परिणाम मिलेगा। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। फाइनेंस - आज के दिन कोई अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ - प्रेम में थोड़ी सी चिंता हो सकती है, लेकिन यदि आप अपने साथी से अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करेंगे, तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। एक-दूसरे के साथ समझदारी से काम लें। हेल्थ - आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही दृष्टिकोण से कुछ बदलाव को महसूस करेंगे। false: सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए योग कारक ग्रह मंगल आज करेंगे राशि में बदलाव जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज किसी पारिवारिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपको खुशियां देगा। करियर - आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है और किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। व्यापार में लोगों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट देख पाएंगे। फाइनेंस - आज के दिन कोई पुराना निवेश लाभकारी साबित होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में खुशी और संतोष रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए आज रोमांटिक अवसर हो सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता आज के दिन बच्चों को लेकर थोड़ा अधिक समय देने वाले हैं। कन्या राशिफल कन्या राशि वालों के लिए मंगल का प्रभाव परिवार में छोटी-मोटी बहस देने वाला हो सकता है। लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। आपको परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शांति और प्रेम से काम करना होगा। आज के दिन यात्रा के दौरान थकावट हो सकती है। करियर - काम के स्थान में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प से आप सभी समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होंगे।इस समय कारोबार में तेजी होगी। फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश करते समय पूरी जानकारी प्राप्त करें।इस समय कुछ नई वस्तु की खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ - रिश्ते में कुछ छोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन इन्हें बातचीत से सुलझा सकते हैं। हेल्थ - सेहत के लिए ध्यान बनाए रखें हो सके तो खुद को ताजगी देने के लिए भोजन में जल की मात्रा अधिक रखें। तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए मंगल का गोचर होगा महत्वपूर्ण। आप का आध्यात्मिक पक्ष होगा मजबूट। घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपका समय अच्छे तरीके से व्यतीत होगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे और टीम वर्क में सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंस - आप अपने खर्चों पर ध्यान देंगे और बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचेंगे। अपनों के लिए कुछ खरीदारी के मूड में रह सकते हैं। लव लाइफ - इस समय इमोशन का अच्छे से आदान-प्रदान बढ़ेगा, जो रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। नए रिश्ते में हैं, तो समय के साथ समझ और नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप ताजगी और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल आज देने वाले हैं आपको खास प्रभाव। किसी पुराने विवाद या मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा, जिससे पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। घर का माहौल सुखमय रहेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपके लिए चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन आप उनका सही तरीके से सामना करेंगे। ऑफिस में आपके विचारों की सराहना की जाएगी, और आपका काम दूसरों को प्रभावित करेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको आर्थिक मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। किसी पुराने मतभेद या गलतफहमी के कारण रिश्ते में दूरी महसूस हो सकती । हेल्थ - सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां जैसे सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। false: धनु राशिफल धनु राशि वालों के लिए मंगल की स्थिति आज दे सकती है कुछ मामलों में घर के लोगों का अच्छा सहयोग। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ अच्छे से संवाद करेंगे और मिलकर घर के कामों में सहयोग करेंगे। करियर - कारोबारियों के लिए दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। आज आप ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लेकिन फिर भी जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएं। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है, खासकर अपने घर के बड़ों से। लव लाइफ - अविवाहित लोगों के लिए यह समय अच्छा है, क्योंकि आप किसी पुराने दोस्त से नई शुरुआत कर सकते हैं। एक-दूसरे के विचारों को समझने से संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनानी चाहिए। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर देगा अच्छे मौके। आप काम को लेकर होंगे काफी जोश में। इस समय कुछ नए लोगों के सतह संपर्क का समय होगा सामाजिक स्थिति के मामले में आज के दिन आप आगे होंगे। करियर - कार्यक्षेत्र में दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको कुछ नए बदलावों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह आपके लिए अवसर लेकर आएंगे। मेहनत करने के बाद सफलता मिलेगी। आपको कुछ अधिक प्रयास करने होंगे ताकि लंबी अवधि में अच्छा लाभ दे सकें। फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना कम है, लेकिन आपको किसी से कुछ मदद मिल सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज कुछ हल्का तनाव हो सकता है, साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। हेल्थ - दिमागी रूप से थकावट हो सकती है, इसलिए समय-समय पर आराम करें। कुछ समय खुद के लिए निकालें और तनाव कम करने के उपायों को अपनाएं। कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। आप बाहरी कामों को करने के चक्कर में कुछ जरूरी काम भूल सकते हैं इसलिए ध्यान से काम करेम। भाई बहनों की मदद से आप अच्छा दिन बिताएंगे। करियर - करियर में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में मुनाफे का दौर है लेकिन माल की गुणवत्ता पर ध्यान देने की भी जरूरत होगी। फाइनेंस - आज का दिन खर्चों में संतुलन बनाए रखने के लिए अच्छा है। लेन-देन करते समय सोच-समझ कर कदम उठाएं। लव लाइफ - अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं, तो यह समय अच्छा है क्योंकि आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, खुद को ताजगी देने के लिए थोड़ी देर बाहर घूमें और प्रकृति से जुड़ें। मीन राशिफल मीन राशि वालों के लिए आज के दिन काम की अधिकता तो होगी लेकिन साथ ही सोशली भी आप एक्टिव होने वाले हैं। किसी दोस्त के साथ लंबी बातें होने वाली हैं। परिवार में आज थोड़ा तनाव हो सकता है, अपने रिश्तों में समझदारी लाने की कोशिश करें। करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, किसी काम को लेकर आपके मन में संदेह हो सकता है, लेकिन जल्दी ही आपको सही दिशा मिलेगी। आप अपनी कार्यशक्ति से कार्यस्थल पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिश्रित रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी भी बढ़ने के संकेत हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय अपने साथी के साथ शांतिपूर्ण बातचीत करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और समय पर आराम करें। For more details, you can read your Daily Horoscope