आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन होने वाला है कुछ खास क्योंकि भाग्य का साथ महसूस होगा। अपनी कमियों को दूर करने और किसी की प्रशंसा को पाने में रहेंगे सफल। किसी धार्मिक काम में या फिर कोई पूजा पाठ में शामिल होने का अवसर है। वरिष्ठ लोगों की ओर से कुछ जरुरी बातें भी सुनने को मिलेंगी जो बहुत काम की रहने वाली हैं। करियर - आज के दिन गुरु की दृष्टि का शुभ फल भी मिलेगा जिसके कारण काम करने की ऊर्जा अच्छी होगी। सरकारी कार्यों या नौकरी से जुड़ी कोई उलझन या समस्या आज सुलझ सकती है, जिससे संतोष और सफलता का अनुभव होगा। मेहनत और धैर्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे। फाइनेंस - इस समय लग्जरी या फिर कोई सोशल वर्क पर धन खर्च होगा इसलिए जरूरी चीजों पर ही ध्यान दें। लव लाइफ - विवाहित जातकों के लिए दिन मधुर रहेगा और रिश्तों में नई ताजगी आएगी। जो लव रिलेशन में हैं उन्हें पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी से बचना चाहिए। हेल्थ - सेहत की स्थिति रहेगी सामान्य, इस दोरान कुछ नई चीजों और नई एक्टिविटी के साथ जोश में दिखाई देने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: मंगलवार के दिन वृषभ राशि वालों को काम के साथ साथ कुछ नई चीजों को लेकर हो सकती है परेशानी। घर परिवार में कुछ बताएं आपके मन के अनुसार न हों पर फिर भी निराशा से खुद को दूर ही रखें। जितना हो सके अपनी अधूरी चीजों को पूरा करने की कोशिश करें। करियर - इस समय जो भी टास्क करें उन पर बहुत ज्यादा आशा बांधने से बचें क्योंकि आप का मन अभी की कारणों से भटकाव में होगा ऐसे में जितना हो सके उतना ही काम करेम। अभी नई चीजों में हाथ आजमाने से बचना भी जरूरी होगा। फाइनेंस - धन के मामले में आप कुछ बातों के चलते हो सकते हैं परेशान पर किसी की अचानक से सलाह आपको उचित मार्ग देने और सही जगह पैसे इन्वेस्ट करने के लिए मिलेगी। लव लाइफ - प्यार को लेकर दूसरों की बातों में ज्यादा न उलझें, किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन अभी आपके लिए अनुकूल कम ही रहने वाला है। हेल्थ - शाम होते होते आप खुद को थका सकते हैं काम के बीच आराम जरूर लें जिससे खुद के लिए आपको अवसर मिलेंगे। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले सुबह की शुरुआत अपने लोगों के साथ शुरू करेंगे ओर इस समय काफी शोरगुल भी रहने वाला है। दोपहर के बाद कुछ काम से राहत का भी समय होगा लेकिन इस समय अपने मन को लेकर उलझनों से बचें कोई पुराना मित्र आपके जीवन में फिर से सक्रिय भूमिका निभा सकता है। करियर - नौकरी में इस दौरान अपने साथ में लगे लोगों के साथ सलाह बनाते हुए काम करना ही सही होगा। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें आज कुछ नए सौदे मिलने का दिन भी बन रहा है तो अपनी यूनिटी को साथ में लेकर चलें। फाइनेंस - इस समय आपका पैसा अपने साथ के लोगों पर ज्यादा लग सकता है अगर कोई लोन लेना चाहते हैं तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कदम उठाएं। लव लाइफ - मानसिक स्पष्टता के लिए एकांत में समय बिताना या ध्यान-मनन करना लाभकारी रहेगा। हेल्थ - घर परिवार में अपनों की सेहत को लेकर आप की चिंता अभी रहने वाली है इसी के साथ आज का दिन अपने बड़ों के साथ व्यतीत करें मन और तन दोनों ही बेहतर होंगे। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क वाले आज के दिन अपने काम के साथ साथ दूसरों के लिए भी काफी हेल्पफुल होंगे। आज के दिन घर में मेहमानों के आने से चहल पहल मन को आज इतना व्यस्त रखेगी की बस अपनी तो चीजों के लिए समय ही न निकल पाए। करियर - काम के लिए आज के दिन आप कोई यात्रा कर सकते हैं लेकिन अभी थोड़ा मुश्किल स्थिति आप को दिक्कत भी दे सकती है। बिजनेस के लिए मौके किसी ओर के चलते खिंच लिए जा सकते है। फाइनेंस - आज आप अपने खर्चों को रोक न पाएं बहुत समझदारी से नियंत्रित करेंगे। निवेश को लेकर मन में जो संदेह था, वह दूर हो सकता है और आप दीर्घकालिक योजना की ओर बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - त्वचा या ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए समय पर आराम करें और अत्यधिक चिंता से दूर रहें। हेल्थ - सेहत पर कमी रहेगी इस समय चोट लगने या फिर ज्यादा काम के चक्कर में खुद को बहुत ज्यादा ही थका लेंगे विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन घर परिवार और दोस्तों रचनात्मकता से भरा रहेगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखने में सफल रहेंगे और लोगों पर अच्छा प्रभाव डाल पाएंगे। सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का समय है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत मन को सुकून देगी। करियर - आज का दिन करियर के लिहाज से प्रगति और सम्मान दिलाने वाला है। यदि किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो समय अनुकूल है। टीमवर्क में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। निजी व्यवसाय में भी नई योजनाओं पर विचार संभव है। फाइनेंस - आज के दिन फिजूलखर्ची से बचें। कोई बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। पैसों को लेकर परिवार में विचार-विमर्श हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज गहराई और समझदारी देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और पार्टनर से सहयोग मिलेगा। हेल्थ - सेहत को लेकर दिन सामान्य रहेगा लेकिन नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है। खुद को रिचार्ज करने के लिए समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन ध्यान और प्लानिंग बनाने का है। किसी बात को लेकर मन में असमंजस रह सकता है, लेकिन धैर्य रखें उत्तर जल्द मिलेगा। पुराने कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा लेकिन समय प्रबंधन से सब आसान हो जाएगा। करियर - कार्यस्थल पर आज थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है इस दौरान सूझबूझ से अगर स्थिति को देखेंगे तब ही उसे अपने लिए पक्ष में कर पाओगे। अपने अधिकारियों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। नौकरी बदलने या स्थानांतरण से जुड़े विचार मन में आ सकते हैं। फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है बजट से बाहर की खरीदारी परेशानी ला सकती है कोई लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन संभव है। पार्टनर से खुलकर बात करें और संदेह की स्थिति न बनने दें। विवाहित लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - इस समय आप को आंखों और पैरों में कुछ समस्या परेशान कर सकती हैं इस समय जितना हो सके अपनी साफ सफाई पर भी ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन संतुलन और समझदारी से भरा रहेगा। आज आपको कई काम एक साथ निपटाने पड़ सकते हैं, लेकिन संयम और सूझबूझ से सब संभव होगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देना फायदेमंद रहेगा। करियर - कार्यस्थल पर आज आपकी राजनयिक शैली और व्यवहार कुशलता की सराहना होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और किसी अधूरे काम को पूरा करने का अवसर भी। बिजनेस में नई साझेदारी के संकेत मिल सकते हैं। फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में आज थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि कोई पुराना उधार या फंसा हुआ पैसा वापस न मिल पाए जिससे निराशा हो सकती है। लव लाइफ - रोमांटिक मामलों में आप शायद उतना आगे न रहें जितना साथी हो ऎसे में बातें न बिगड़े इसका ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम पर काम करने की जरूरत है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन आज थोड़ी मानसिक थकावट महसूस हो सकती है इस समय खुद को जितना इग्नोर करोगे उतना मुश्किल बढ.एगी। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन गहराई से सोचने और नए दृष्टिकोण अपनाने का है। आज आप अपने निजी और कामकाजी लाइफ में कुछ बड़ा परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं। किसी पुराने काम का परिणाम भी आज सामने आ सकता है। माता-पिता की बातें ज्यादा सुनने को मिलेंगी। करियर - करियर के क्षेत्र में स्पष्टता और दृढ़ निश्चय से काम करना होगा। आज कोई निर्णय लेना पड़ सकता है जो आगे चलकर लाभदायक होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने का मौका मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला होने वाला, अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, वहीं दूसरी और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनाओं की अत्यधिक तीव्रता हो सकती है जिसके चलते जरूरी है कि अपने पार्टनर को लेकर थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएं। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है इस समय छोटे बच्चों को समस्या हो सकती है। बड़ों को चाहिए कि रूटीन और डाइट का पालन करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उन कामों को करने के लिए उत्साह लाएगा जिन्हें आप टाल रहे थे। अगर कोई चीज खोज रहे हैं तो वो मिलने के अच्छे अवसर होंगे। इस समय आप काफी मूडी भी होंगे यानी के मन उदास या फिर कुछ ज्यादा ही जोश में भी होगा। ण से भरा रहेगा। करियर - काम के मामले में नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और किसी यात्रा या मीटिंग से लाभ की उम्मीद है। अपने विचारों को लोगों के सामने रखने में सफल रहेंगे, जिससे सराहना भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है, कोई रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है पर इस समय घर के खर्चों में वह पैसा लग सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन कुछ चेंज आने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा विवाहित लोगों के लिए भी दिन मिलाजुला रहेगा। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ओवरएक्टिव या थकावट का अनुभव हो सकता है खुद को रिलैक्स करने के लिए समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज के दिन मकर राशि वाले अपने काम को जिम्मेदारी और कठोरता से कर सकते हैं। आप अपने कामों को गंभीरता से लेंगे पर दूसरे आपकी इस बात से ज्यादा सहमति न रखें। बच्चों की ओर से आप के लिए दिन आसान नहीं होने वाला है। जरूरी कामों को अभी कर लेना बेहतर होगा जो भविष्य के लिए लाभकारी होगा। करियर - कार्यस्थल पर आज आप क्रोध करने से बचें वरना जो साथ होंगे वो भी दूर होने लगेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है पर जल्दबाज़ी न करें। फाइनेंस - धन के मामले में दिन मजबूत रहेगा, किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और बचत की दिशा में कदम उठाएंगे। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में सकारात्मक बातचीत का माहौल कम ही मिल पाए इस समय एक दूसरे के साथ असहमति से बचें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन हड्डियों या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। व्यायाम और संतुलित आहार से लाभ मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव आपको लोगों के साथ जोड़ने वाला होगा। कुछ बातों के चलते भावुक हो सकते हैं इस समय आस पड़ोस में होने वाली गतिविधियों में शामिल भी रहेंगे। अपनी स्वच्छंद सोच को लेकर दूसरों से बेकार की बहस न करना ही ज्यादा अच्छा रहेगा। करियर - इस दौरान अगर आप अपने काम में कोई रिसर्च या गहन अध्ययन करने में लगे हैं तो उसका कुछ न कुछ परिणाम मिलेगा। नौकरी में आपको अपनी मेहनत का फल मिलने लगेगा, पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी और बॉस की प्रशंसा भी होगी। टीम वर्क में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। फाइनेंस - आज के दिन शेयर मार्किट में आप अपनी किस्मत को आजमा सकते हैं कुछ लाभ आपके लिए भी होगा लव लाइफ - आज रिश्तों में बातचीत होगी और कुछ बातें आपको अपने उन लोगों से सुनने को मिलेंगी जिनकी वजह से आप अपने रिश्ते में सहज हो पाए। पार्टनर के साथ खुलकर दिल की बातें करें। हेल्थ - आज ऊर्जा सामान्य रहेगी हल्की एक्सरसाइज आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। खान-पान का ध्यान रखें और पानी खूब पीएं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन है इमोशन्स को समझने और अपने दिल की सुनने का। आप आज अपने मन की गहराई में जाएंगे और अपनी भावनाओं को सही दिशा देने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में सुकून और संतोष मिलेगा। करियर - काम के मामले में आज आपकी सोच काफ़ी सेंसिटिव रहेगी। टीम वर्क में सहयोग मिलेगा। कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। ऑफिस में लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा, जिससे काम में मन लगेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा किसी छोटी-सी बचत योजना पर काम करना तो चाहेंगे लेकिन घर पर किसी को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। लव लाइफ - कहीं बाहर या सोशल गेदरिंग में किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है। आज दिल की बातें खुलकर करें तो रिश्ते और मजबूत होंगे। हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी बस काम के चलते हल्की-फुल्की थकान हो सकती है। इस समय बड़ों की हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत होगी। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल