आज का राशिफल मेष: मेष राशि को चंद्रमा का गोचर आज आपको नई ऊर्जा से भर देगा। आप अपनी मनपसंद चीजों में रुचि लेंगे और लोगों से बातचीत का भी अच्छा अवसर मिलेगा। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और कुछ ऐसा करने का मन बनेगा जो लंबे समय से सोच रहे थे, माहौल में गर्मजोशी रहेगी।करियर - काम को लेकर रिलैक्स का समय है वैसे तो आप तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं। काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप बिजनेस में हैं, तो काम में शाम को रफ्तार देखने को मिलेगी कोई रुका प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, कुछ लाभ घर के लोगों से मिल सकता है खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो ज़रूरी जांच के बाद कर सकते हैं। घर के लिए कोई छोटी खरीदारी संभव है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा आपके साथी का साथ कुछ मदद तो देगा लेकिन बहस भी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को कहीं से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं, तो उसमें थोड़ी राहत मिलेगी। बाहर का तला‑भुना खाने से परहेज़ करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ के लिए दिन अनुकूल है और आराम के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन को लेकर अधिक सोच सकते हैं। कोई पुराना काम याद आने वाला जिसके लिए अब कुछ मेहनत करने वाले हैं। किसी अपने से बातचीत करके मन हल्का होगा। घर का वातावरण थोड़ा नॉर्मल है तो घूमने के मौके भी आज बनेंगे।करियर - काम की गति धीमी हो सकती है लेकिन आप जो करेंगे उसमें अच्छे से गुणवत्ता बनाए रखेंगे। किसी सहयोगी की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय में हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और पुराने लेन-देन पर ध्यान दें।फाइनेंस - पैसों को लेकर मन में कुछ चिंता हो सकती है कोई बड़ी हानि नहीं होगी। खर्च थोड़ा अधिक हो सकता है, विशेषकर घर की ज़रूरतों पर।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा उतार‑चढ़ाव रह सकता है वैसे इस समय साथी से कोई पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ से स्थिति संभल सकती है। हेल्थ - थकावट या आलस्य महसूस हो सकता है भरपूर नींद लेने का मौका तो मिलेगा लेकिन शायद आप उसे अपनाना नहीं चाहें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए दिन की स्थिति कुछ अच्छी तो कुछ मुश्किल भरी रहेगी। आप लोगों से मिलने-जुलने में आगे रहेंगे पर कुछ लोग मिलना नहीं बःई चाहें। घर में बड़ों के साथ विवाद हो सकता है। कोई ऐसा व्यक्ति जिससे लंबे समय से बात नहीं हुई थी अचानक संपर्क कर सकता है। करियर - काम को लेकर इस समय दुविधा बनी रहने वाली है क्या पहले करें और क्या नहीं इस बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज आप जो भी बोलेंगे उसका असर होगा इसलिए कुछ भी गलत न बोलें। इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहने वाली है। फाइनेंस - आज के दिन लाभ से ज्यादा खर्च की कंडीशन आपको परेशान कर सकती है। किसी को कोई छोटा निवेश उधार के रूप में देना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद फिर से निकटता आएगी। आप साथी के साथ कहीं बाहर घूमने या फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं।हेल्थ - मानसिक रूप से तनाव तो रहेगा क्योंकि छोटी छोटी बातों को लेकर मन में दबाव बनाए रख सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज रविवार के दिन कर्क राशि वाले घर परिवार में अपने काम को लेकर काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन की ओर भी आप को राहत कम ही मिल पाए। पुराने मामले को लेकर भावना उमड़ सकती हैं। शाम के समय घर से बाहर निकलने का मौका मिलेगा।करियर - काम से जुड़े मामलों में धीमापन रह सकता है, आज आप ज़्यादा एक्टिव फील न कर पाएं। अगर छुट्टी पर हैं तो अपने दिमाग को काम से थोड़ा अलग रखना बेहतर होगा। बिजनेस में कोई नया सौदा करने की जल्दबाज़ी न करें सोच-विचार ज़रूरी है।फाइनेंस - आज का दिन पैसों को संभल कर खर्च करने का है कोई घरेलू ज़रूरत या मरम्मत का खर्चा अचानक आ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन आप जितना करें उतना दूसरे को कम ही लगेगा, अपने पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है।हेल्थ - मन और तन दोनों को आराम देना जरूरी होगा। पुरानी थकान या अनिद्रा का असर आज महसूस हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि के लिए स्थिति मिले जुले प्रभाव देगी आप कुछ काम में ऊर्जा से भरपूर रहेंगे तो कुछ काम परेशानी देने वाले भी रहेंगे। अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाने के चक्कर में कहीं उलझ न जाएं। सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को गौर से सुनेंगे और आपकी उपस्थिति महत्त्वपूर्ण रहेगी।करियर - नए विचारों को साझा करने का समय है पर इस समय आप को कंपटीशन भी ज्यादा ही मिल सकता है। मीटिंग, टीमवर्क या किसी प्रोजेक्ट पर ध्यान से काम करने की जरूरत होगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन साधारण ही रहेगा घर की चीजों पर खर्च होगा और बाहरी कामों में शामिल होने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में खुशी का दिन है। आप अपने साथी को समय देंगे और कोई खास बात या योजना दोनों को जोड़ सकती है। अविवाहित लोग आज किसी से आकर्षित हो सकते हैं — कोई नया परिचय भविष्य में रिश्ता बन सकता है।हेल्थ - शारीरिक रूप से चुस्ती रहेगी। व्यायाम, डांस, या आउटडोर गतिविधियों का मन करेगा। इस समय आंखों की देखभाल करें क्योंकि थोड़ी जलन महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत व्यस्तता को देने वाली है। आप कुछ बातों को बहुत बारीकी से देखने वाले हैं। हर काम को सही और व्यवस्थित तरीके से करने की कोशिश करेंगे। दिन कुछ धीमा लग सकता है, लेकिन आपको अपने कामों में संतुष्टि मिलेगी। किसी पुराने विचार को दोबारा अपनाने का मन बन सकता है।करियर - काम को लेकर मेहनत और समझदारी लोगों को प्रभावित कर सकती है। आप कोई मुश्किल काम आज आसानी से पूरा कर सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। कोई वरिष्ठ आपकी सलाह को महत्व देगा।फाइनेंस - धन से जुड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। पुराने खर्चों पर नियंत्रण पाने की कोशिश कामयाब हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक मदद भी मिल सकती है।लव लाइफ - आप साथी के लिए कुछ खास सोच सकते हैं, रिश्तों में ज़रूरत से ज़्यादा परख न करें।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय गैस्ट्रिक या इससे संबंधित हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए गरिष्ठ भोजन से बचें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज के दिन घर में चहल पहल रहने वाली है किसी का आना या आपका बाहर निकलना दोनों ही बातें आप को बिजी रखने वाली हैं। दोस्तों या किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत मन को राहत देगी।करियर - काम के लिए आज के दिन की स्थिति नार्मल ही है इस समय कारोबार में कोई नई आइटम जोड़ने से लाभ बनेगा, जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें अचानक से काम मिल सकता है। दोस्तों के साथ कोई काम की योजना बन सकती है जिससे भविष्य में फायदा हो।फाइनेंस - फ्रीलांस काम से आमदनी हो सकती है। कोई पुराना बिल या किस्त याद दिलाई जा सकती है, इसलिए बजट बनाकर खर्च करें।लव लाइफ - ऑनलाइन माध्यम से कोई आकर्षक संपर्क मिल सकता है। कुछ ऐसा भी हो सकता है जो आपको पुराने समय की याद दिलाए और आप थोड़े भावुक हो जाएं।हेल्थ - गले या सांस से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय मेहनत के साथ साथ भाग दौड़ भी रहने वाली है। घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना जरूरी होगा। आप अपनी सूझबूझ से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश तो करेंगे पर फिर भी शब्दों में कुछ कंट्रोल बनाए रखें।करियर - काम के लिहाज से जीवन में आज आप किसी अहम निर्णय की ओर बढ़ सकते हैं। अगर टीम के साथ काम कर रहे हैं, तो आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। किसी लंबित फाइल पर काम दोबारा शुरू हो सकता है। व्यवसाय में कानूनी कागजात या दस्तावेज पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।फाइनेंस - धन संबंधित मामलों में सतर्कता ज़रूरी होगी क्योंकि लेन देन के कारण कुछ समस्या रह सकती है। खर्चे यथासंभव सीमित रखें विलासिता से जुड़ी चीज़ों में आज धन लगने वाला है।लव लाइफ - रिश्तों में भावनाओं के चलते कुछ बेचैनी रहेगी पार्टनर की बातों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जिनका रिश्ता टूट चुका था वे दोबारा बातचीत की पहल कर सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा आंखों की थकान या नींद की कमी हो सकती है। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना लाभदायक रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए स्थिति नार्मल रहेगी, घर परिवार के सतह घूमने फिरने का समय बनेगा। बच्चों की ओर से कुछ मांगे आप पूरी करने वाले हैं। जो चीज़ें अब तक स्पष्ट नहीं थीं उन पर ध्यान जाएगा। कुछ अंतरंग विषयों पर सोचने या निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है।करियर - कामकाज पर ध्यान लगाए रखने की ज़रूरत महसूस होगी। कुछ बातें ऐसी सामने आ सकती हैं जिन पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था। ऑफिस में किसी गुप्त चर्चा या रणनीतिक योजना का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार में पुराने दस्तावेज़ फिर से खंगालने पड़ सकते हैं।फाइनेंस - गोपनीयता से जुड़े धन मामलों में कोई हलचल हो सकती है। ज़रूरी नहीं कि आज कोई बड़ा फायदा हो पर भविष्य के लिए कुछ ठोस सोच बन सकती है।लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति की बातें बहुत सोचेंगे अगर किसी रिश्ते को लेकर उलझन है तो आज उसे सुलझाने की पहल हो सकती है। हेल्थ - शरीर से ज़्यादा मन पर असर रहेगा, पेट में हल्का तनाव या गैस की शिकायत हो सकती है गर्म पानी और हल्का भोजन मददगार रहेगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मस्ती के मूड वाला होगा, लोगों के साथ पंगे लेने में भी आगे रह सकते हैं। किसी ऐसे विचार पर ध्यान देंगे जिसे लेकर लंबे समय से उत्सुक थे। लोगों से मिलना-जुलना और नई बातें सीखना आपको आनंद देगा।करियर - आपका दृष्टिकोण आज साफ तो रहेगा साथ ही स्पष्ट भी होगा, अपने नीतियों को लागू करने की इच्छा भी रहने वाली है काम में आगे की योजना बन सकती है अगर आप किसी विदेशी या दूरस्थ संस्था से जुड़े हैं तो ट्रैवलिंग का समय बन रहा है। फाइनेंस - अचानक से कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है किसी पुराने कनेक्शन से लाभ मिल सकता है। यात्रा या शिक्षा से जुड़ा खर्चा संभव है।लव लाइफ - प्रेम में आप खुले दिल से बात करेंगे और सामने वाला भी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी से दूर थे तो बातचीत का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकता है।हेल्थ - खानपान में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं पर मात्रा का ध्यान रखें बहुत अधिक ओवर इटिंग परेशानी दे सकती है। सुबह का समय योग या स्ट्रेचिंग के लिए उपयुक्त रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा या बेचैनी वाला हो सकता है। आप व्यवहारिक एवं परिणाम आधारित सोच अपनाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा समय नहीं गवाएंगे जिस चीज़ में ठोस लाभ हो उसी पर ध्यान केंद्रित रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।करियर - आपके लिए टाइम मैनेजमेंट को सही से लागू कर पाना मुश्किल होता है। कुछ मामलों में परीक्षा हो सकती है कोई सहकर्मी आपकी सलाह मांग सकता है या किसी पुराने कार्य को दोबारा ठीक करने की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप पदोन्नति या तबादले की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। कोई पुराना खर्च सिर उठा सकता है या ई एम आई किस्त को लेकर प्लानिंग करनी पड़ सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी गंभीरता बनी रहेगी। आप चाहेंगे कि साथी व्यवहार में अधिक स्थिरता दिखाएं। बेहतर रहेगा कि समय निकालकर सुकून से बात करें।हेल्थ - जोड़ों में हल्की अकड़न या कमर में थकान महसूस हो सकती है, अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। पानी अधिक पीएं और शरीर को गतिशील बनाए रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया खोजने, समझने और अपनाने का है। आपकी रुचि उन विषयों की ओर जा सकती है जो सामान्य दिनचर्या से हटकर हैं। मन थोड़ा उड़ता हुआ लगेगा लेकिन आपको कुछ रोचक अनुभव मिल सकते हैं। मित्रों से बातचीत मन को खुश कर देने वाली होगी।करियर - काम के लिए इस समय बहुत से लोगों के साथ मेल जोल होगा, आप खुद को किसी रचनात्मक या तकनीकी प्रोजेक्ट में व्यस्त रख सकते हैं। किसी ऑनलाइन प्रोग्राम या वर्कशॉप का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - पैसे के मामले में आज ज्यादा चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन बेमतलब खर्चों से सावधान रहें। डिजिटल माध्यम से कमाई का रास्ता खोज सकते हैं या उसमें रुचि ले सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में नयापन लाने का दिन है। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग प्लान कर सकते हैं किसी अनोखे विषय पर बातचीत या किसी नए स्थान की योजना।हेल्थ - मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक रूप से थोड़ी सुस्ती रह सकती है। देर रात तक जागने से बचें और मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन समस्या दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल