आज का राशिफल मेष: मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मन इमोशनल लेवल पर लाने वाला है बदलाव अब चंद्रमा का राहु से मुक्त होना आपके मन को भी देगा कुछ राहत। इस समय कुछ बातें आपके घरेलू कामों में भी वृद्धि देने वाली होंगी किसी के आने या कहीं जाने की प्लानिंग आप को व्यस्त रखने वाली है।करियर - काम के मामले में आज आपमें आत्मविश्वास रहेगा पर दूसरों की राय सुनने में थोड़ा कमी आ सकती है। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें मीटिंग या प्रेजेंटेशन में भाग लेना पड़ सकता है, जहां आपको अपनी बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। एक और आपको नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बच्चों की मांग भी बढ़ सकती है।लव लाइफ - आज रिश्तों में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की ओर से संदेश मिलेगा जो दिल को प्रभावित करने वाला होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको ब्लड प्रेशर या माइग्रेन के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के लिए रविवार का दिन कुछ मामलों में आप के लिए व्यस्तता वाला रहेगा। दिन के शुरुआत में आपको कुछ मामलों में शांति से सोच विचार बनाए रखना पड़ सकता है। आपके आंतरिक संघर्ष को समझने का समय है। गुस्से और अहंकार पर काबू पाना बहुत जरूरी होगा। अन्यथा, छोटी बातों पर बहस बढ़ सकती है।करियर - काम के मामले में समय सीमा का ख्याल रखें जिससे कोई काम विलंब से न हो टाइम मैनेजमेंट के लिए खुद को तैयार रखें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है पर यह समय कुछ नया सीखने और सुधारने का है। आपकी मेहनत ही आपको फल देगी।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से आज आपको कुछ अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें और गैर-जरूरी खर्चों से बचने की कोशिश करें।लव लाइफ - रिश्तों में प्यार और समझ बनी रहे इसके लिए खुद को भी शांत रखें, एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विवाहित जीवन में थोड़ी तकरार हो सकती है।हेल्थ - खानपान का भी ध्यान रखें और बाहर का खाना कम से कम खाएं। मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिले जुले प्रभाव दे सकता है कुछ बातों को लेकर बहुत उत्साहित महसूस करेंगे, वहीं दूसरी ओर किसी कार्य में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आपको अपनी सोच को स्पष्ट रूप से रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यह समय है जब लोग आपकी बातों को पूरी तरह से समझ नहीं पा सकते।करियर - काम की अधिकता तो रहेगी इसलिए अनावश्यक बहस से बचें और शांत रहें। मुश्किल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण दूसरों के विचारों का आदान प्रदान करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश करें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा आप कुछ नए निवेशों के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय से पहले अच्छी तरह सोच लें। लव लाइफ - आज रिश्तों में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है अपने पार्टनर के साथ उन बातों को करने से बचें जो किसी भी प्रकार के गलतफहमियां बढ़ा रही हो।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सामान्य स्थिति रहेगी अगर आप शारीरिक थकान महसूस करें, तो थोड़ा आराम और फूड रिलेटेड हैबिट्स पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा घर में कुछ धार्मिक कामों को करने का समय भी होगा, कुछ व्यक्तिगत मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भावनाओं को काबू में रखें क्योंकि क्रोध और निराशा आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती है।करियर - ग्रह सितारों का असर आपके काम में आज कुछ विलंब देने वाला है पर इसे लेकर बहुत अधिक तनाव न लेन ही सही होगा। आपको अपनी टीम के साथ अच्छा सामंजस्य बनाकर चलना होगा। कुछ कार्यों में थोड़ी अधिक मेहनत लग सकती है जिससे आप सफलता हासिल करेंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं बड़ों की सलाह लें और निवेश से पहले अपनी योजना पर एक बार फिर से सोच-विचार कर लें।लव लाइफ - आज आपके रिश्तों में थोड़ी और गहरी समझ की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी प्रकार की पुरानी नासमझी को हल करें और एक-दूसरे के साथ समय बिताने की कोशिश करें।हेल्थ - आराम के साथ-साथ मानसिक शांति की आवश्यकता होगी अगर आप बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो थोड़ा रुक कर अपने आप को फिर से तरोताजाविस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज के दिन की शुरुआत रहेगी लोगों के साथ काम की अधिकता वाली इस टाइम में आपकी सबसे बड़ी ताकत है दिशा को सही रखना। कल्पनाशील रहेंगे और नई-नई बातें सोच सकते हैं जो दूसरों के दिमाग में न हों पर सिर्फ सोचते न रह जाएं उसे अमल में भी लाएं। करियर - कारोबार में कुछ अलग या अनोखा करने का मन बनेगा इस समय रिसर्च, टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े काम में प्रोगरेस का बेहतर समय दिखाई देता है। अपने साथ काम कर रहे लोगों को लेकर आप का रुख जितना नम्र रहेगा सफलता उतने करीब होगी।फाइनेंस - आज पैसों को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किसी दोस्त या जानकार की सलाह फायदेमंद रहेगी बस उधार देने या लेने से बचें।लव लाइफ - आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई रोचक बातचीत हो सकती है, किसी पुराने परिचित से बात फिर से शुरू हो सकती है और यह कुछ खास बन सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस समय देर रात तक जागने की आदत से थकान हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के लिए चंद्रमा का गोचर भावनाओं की लहरें तेज़ रखेगा पर आप नाव की तरह संतुलन में रहेंगे। घर के कामों और कुछ अन्य मामलों में आपका दिल बहुत कुछ कहेगा किसी बात को लेकर मन भावुक हो सकता है। लेकिन आप खुद को समझाने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कामों में मन लगेगा।करियर - ऑफिस में किसी की मदद करते हुए आपकी छवि और मजबूत होगी। कुछ कामों में आप शायद धीमे हों पर आपकी कोशिशें काफी असरदायक दिखाई देंगे इस समय पर गलती का सुधार करने का भी मौका मिलेगा। कला, संगीत, लेखन या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज चमक सकते हैं।फाइनेंस - खर्च थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन वह जरूरी चीजों पर ही होगा। फालतू खरीदारी से बचें। अगर आप कोई बड़ा फाइनेंशियल फैसला ले रहे हैं तो एक बार फिर सोच लें।लव लाइफ - आज दिल की बात कहने या सुनने का दिन है प्रेम में गहराई बढ़ेगी, किसी संवेदनशील और समझदार व्यक्ति से लंबी बातें हो सकती हैं।हेल्थ - मानसिक थकावट हो सकती है, इसलिए आज खुद को हल्का रखने की कोशिश करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के ली शुरुआत कुछ अस्त व्यस्त माहौल दे जाए पर दोपहर होते होते चीजें कुछ बदलने लगेंगी। कुछ कामों में धीमी गति हो सकती है, और आप महसूस करेंगे कि नियंत्रण आपके हाथ से बाहर जा रहा है। क्रोध और गुस्से के कारण अपनों के साथ कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी बातों को संभालकर रखें।करियर - कामकाज में तेजी से आगे बढ़ने वाले हैं अपने साथ साथ दूसरों को भी आप अपने साथ लेकर आगे बढ़ने वाले हैं। जो लोग कारोबार में धीमेपन को लेकर चिंता में थे उन्हें अब राहत मिलेगी काम फिर से अपनी तेजी में होगा।|फाइनेंस - पैसों के मामले अगर आपने इसे सही दिशा में काम कर लिया तो शेयर मार्किट या इसी तरह के कुछ दूसरे रिस्क फैक्टर भी मदद देने वाले होंगे।लव लाइफ - प्यार के सिलसिले में आज के दिन आप कहीं बाहर घूमने जाएं या एक साथ कुछ समय बिता सकते हैं। मैरिज लाइफ में पार्टनर हेल्पफुल रहेगा।हेल्थ - आंखों या कंधे में हल्का दर्द संभव है इस दौरान कुछ टाइम मेडिटेशन या एक्सरसाइज के लिए निकालें ये बातें आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले इस समय घर में अपने काम को जल्द से जल्द पूरा करते हुए कहीं बाहर जाने प्लानिंग को पूरा करेंगे। शाम के दौरान घर के किसी बुजुर्ग से बात करके मन हल्का हो सकता है।छोटे बच्चों की केयर करने कि जरूरत होगी अन्यथा खेलकूद जैसी बातों में चोट लगने गिरने का डर रह सकता है।करियर - नौकरी में आज के दिन टाइम पर पहुंचे जिससे कोई काम पेंडिंग न हो पाए। इस समय कुछ फाइल इधर उधर होने से टेंशन अचानक होगी पर जल्द ही स्थिति कंट्रोल में आ जाएगी। कारोबार के मामले में तेजी रहने वाला दिन होगा।फाइनेंस- आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। आज के दिन कुछ धन पूजा पाठ या दान पुण्य के कामों में लगेगा।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ जुड़ाव बढ़ेगा एक-दूसरे की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। जो लोग विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।हेल्थ - इम्यून सिस्टम मजबूत रखने पर ध्यान दें और अधिक तला-भुना खाने से परहेज करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज रविवार के दिन कुछ आराम के मूड में होंगे पर आस पास के काम आपको पूरे आराम का मौका न दे पाएं घर पर बच्चों की ओर से या सोशल सर्कल की इर से सामने कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलेंगे जिन पर तुरंत ध्यान जाने वाला है।करियर - काम को लेकर शुरुआती समय में कुछ असमंजस हो सकता है ऐसे में सीनियर्स की हेल्प से आप कई चीजों को सुलझा पाने में भी सक्षम होंगे। कुछ बातों में गति कम रहेगी और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में थोड़ा हिचकिचा सकते हैं पर किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन इनकम में तेजी तो देगा पर घरेलू मामलों में कहीं से अप्रत्याशित खर्च को भी देने वाला है।लव लाइफ - आज रिश्तों में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है आपका पार्टनर आपके प्रति गुस्सा महसूस कर सकता है बात को समझने के लिए शांत दिमाग से विचार करें।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहना होगा। शरीर में थकावट और मानसिक तनाव हो सकता है, जिससे मन और शरीर को शांति मिल सके।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ कामों में तो घर के लोगों से हेल्प रहेगी पर कुछ काम अकेले ही करने होंगे। घर में कोई धर्मिक या मांगलिक काम इस दौरान बने रहेंगे। खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें, क्योंकि आपको थोड़ी मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होगी। करियर - आपके काम की सराहना हो सकती है जिन लोगों को अपनी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है, उन्हें आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन काम में सामंजस्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि टीमवर्क में कमी आ सकती है।फाइनेंस - घर पर किसी की ओर से पैसों की मांग रहेगी एजुकेशन हो या घर पर कोई सुधार का काम।लव लाइफ - आज रिश्तों में थोड़ी घबराहट हो सकती है अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें और उनकी बातों को भी सुनें। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है कमर दर्द या नसों में तकलीफ परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वाले इस समय मस्ती के साथ किसी से भिड़ जाने के मूड में हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपकी स्थिति अब अधिक स्थिर है। इस समय घर में बच्चों के साथ कोई पूजा पाठ होगी कोई यात्रा भी इस समय होने का समय होगा।करियर - कारोबार में आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना या मीटिंग में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में अचानक से कुछ मुश्किल काम आपके जिम्मे आ सकते हैं पर आपके मस्त रुख बिंदास दृष्टिकोण से काम आसान हो जाएगा।फाइनेंस - आपके पास पैसों की आवक हो सकती है, लेकिन साथ ही खर्चों पर भी नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण है। लव लाइफ - आज रिश्तों में आप महसूस करेंगे कि आपका पार्टनर आपकी बातों को अधिक समझ रहा है। यह एक अच्छा समय है रिश्तों को और मजबूत करने का।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा रहेगा मेंटल लेवल पर शांति बनाए रखने के लिए अपनी पसंद की चीजों को कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज के दिन चंद्रमा मीन राशि के जातकों के मन को बदलाव से भर सकता है। इस समय खुद को लेकर और अपने आस पास के मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वैसे आपकी उदारता और आत्मविश्वास किसी भी स्थिति का सामना करने में मदद करेंगे। भाई बहनों की ओर से प्रेम स्नेह बना रहेगा।करियर - कार्यस्थल पर कुछ अचानक से होने वाली मुश्किलों या समस्याओं का सामना हो सकता है फिर भी इस समय ये बातें ज्यादा गंभीर नहीं होंगी, अपनी कंडीशन को मजबूत करने के लिए थोड़ी अतिरिक्त मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होगी। किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिल सकती है।फाइनेंस - आप आज के दिन अपने लिए कुछ खर्चे करने के मूड में होने वाले हैं पर पैसे की कोई बड़ी कमी नहीं होगी। लव लाइफ - रिश्तों में कुछ दबाव हो सकता है अपने पार्टनर से कामकाज में मदद और समझ की आवश्यकता होगी। थोड़ा समय निकालकर एक दूसरे के साथ बिता पाएंगेहेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा पैरों में कुछ थकान का असर होगा वहीं शरीर में गैस्ट्रिक का असर दर्द को बढ़ाने का काम कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल